हाथरसः सिकन्द्राराऊ पुलिस और स्वाट टीम ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार चोर पकड़े
Mirpur, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिल कर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी के गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलास हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्याम सिंह निवासी टीकरी खुर्द सिकन्द्राराऊ ने तहरीर दी थी कि आठ दिसम्बर को अज्ञात चोरों ने उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
