281302
हाथरस-अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Bisawar, Uttar Pradesh:हाथरस के बिसावर क्षेत्र में टिकेत पुल के पास मिला अज्ञात महिला का मिला शव, सादाबाद के बिसावर में अज्ञात मृत महिला का बहता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जनपदीय बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद उन्नाव की जनपदीय बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन शहर के शिवा इन होटल में किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत बनाने तथा नए पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनवारी लाल कंछल मौजूद रहे। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिले भर से आए व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न व्यावसायिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, व्यापारी नेता एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के तांत्रिक शहजाद गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुठभेड़ मे तांत्रिक घायल मुजफ्फरनगर में तंत्र क्रिया के नाम पर हिन्दू महिलाओं से दुष्कर्म और ठगी करने वाले आरोपी तांत्रिक शहजाद के साथ नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के कैथल जनपद निवासी एक पीड़िता ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र क्रिया और झाड़-फूंक के नाम पर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म व ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई महिलाओं को अपना Shikar बना चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले को लेकर क्षेत्र में भारी चर्चा बनी हुई है。0
0
Report
छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले फरार गुरु जी की अब पुलिस कर रही है तलाश।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर पर नाबालिग छात्राओं से अश्लीलता के गंभीर आरोप। बच्चियों ने अभिभावकों को शिक्षक की कथित हरकतों की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया, धुलाई का वीडियो वायरल। जहांगीराबाद थाने में कई अभिभावकों ने सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा, नाबालिग बच्चीयों से “बेड टच” करता था आरोपी। जहागीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय का मामला।0
0
Report
Advertisement
डॉग लवर बाइट से जुड़ी घटना ने शहर में हलचल मचा दी
Agra, Uttar Pradesh:डॉग लवर बाइट0
0
Report
कानपुर: ITBP सिपाही की माँ के हाथ काटे जाने पर अस्पताल पर सवाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिग ब्रेकिंग अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचा आईटीबीपी का सिपाही। सांस की बीमारी को लेकर टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में करवाया था भर्ती। हॉस्पिटल वालों ने महिला का हाथ काटा। बेटे का आरोप डॉक्टर ने जबरन काटा हाथ। बेटा विकास महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी में सिपाही के पद पर है तैनात। मां अब गंभीर हालत में दूसरे हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज।0
0
Report
बागेश्वर जंगलों में आग बुझाते मजदूर: क्या उनकी जिंदगी फाइबर लाइन पर दांव है?
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के जंगल लगातार धधक रहे हैं… लेकिन इन जलते जंगलों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। टेलीकॉम कंपनी के ठेका कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण, बिना जूतों और बिना किसी आधुनिक संसाधन के सिर्फ डंडों और झाड़ियों के सहारे आग से लड़ते नजर आए। इन मजदूरों का दर्द सुनिए… अगर आग से फाइबर लाइन जल गई, तो नुकसान उनकी सैलरी से काट लिया जाएगा। जलते जंगल… उठती लपटें… और उन्हीं लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर आग बुझाते ये मजदूर। ना पैरों में सुरक्षा वाले जूते… ना हाथों में दस्ताने… और ना ही आग बुझाने का कोई आधुनिक यंत्र। सिर्फ एक डंडा, कुछ हरी झाड़ियां और जिम्मेदारी का बोझ लेकर ये कर्मचारी जंगलों में आग रोकने की कोशिश करते रहे। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मजदूरों ने जो हल्की जैकेट पहन रखी थी, वह भी आग की लपटों को तेजी से पकड़ सकती है। यानि आग बुझाते-बुझाते खुद उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर आग की चपेट में आकर फाइबर लाइन जल गई तो उसका नुकसान उनकी सैलरी से काट लिया जाएगा। ऐसे में नौकरी बचाने के लिए ये मजदूर बिना सुरक्षा के आग से जंग लड़ने को मजबूर हैं। इधर जिले के कई जंगल भीषण आग की चपेट में हैं, जिससे वन संपदा, वन्यजीव और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है… क्या इन मजदूरों की जिंदगी की कीमत सिर्फ एक फाइबर लाइन से भी कम है?0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के बारा गांव में मारपीट: घायल गुलाम साबिर की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बेला थाना के बारा गांव में पांच दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई मार पीट की घटना का वीडियो सामने आया है ।बताया जा रहा है आपसी रंजिश के कारण इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। जिसमे से घायल शक्स गुलाम साबिर की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि एक शख्स जिंदगी और मौत से लड़ रहा है ।इस घटना में दोनों पक्ष के तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए है । गुलाम साबिर की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची परिवार वालों में कोहराम मच गया ।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है आगे की कर्रवाई जारी है।0
0
Report
नोएडा में दीपिका नागर दहेज हत्या: पिता-संजय नागर पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर की दहेज के लिए मार दिया गया। आरोप दीपिका के पिता संजय नागर ने लगाया है। संजय नागर कहना है कि 14 महीने पहले दीपिका की शादी के लिए ये लोग इकट्ठा हुए थे। आज उसकी मौत पर रस्म के लिए लोग आए हैं शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। कई बार हम लोग समझाने के लिए गए। मौत से कुछ घंटे पहले ही गए थे। घर आते ही कॉल आया कि दीपिका गिर गई। मेरी बेटी हत्या नहीं कर सकती है। मारने के बाद उसे छत से फेंक कर हादसा बनाने की कोशिश की गई। शादी में हम लोगों ने करोड़ रुपए खर्च किए। स्कॉर्पियो गाड़ी भी थी। अब उन लोगों की मांग थी फॉर्च्यूनर ओर 50 लाख कैश। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। शरीर पर चोट के करीब 30 निशान हैं। नुकीली चीज से शरीर पर चोट दी गई है। हमें इंसाफ चाहिए दीपिका नागर मामले नोएडा पुलिस उसके पति ऋतिक नागर और पिता विनोद नगर को गिरफ्तार किया है。0
0
Report
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग घरों में दुबकने को मजबूर
Ambala, Haryana:पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है आलम यह है कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं जो कोई घर से बाहर निकल भी रहा है तो वह पूरे मुंह सिर कर करके निकल रहा है लोग कह रहे हैं कि वह बहुत जरूरी काम है तो ही घर से निकल रहे हैं वरना इतनी गर्मी में निकलना बड़ा मुश्किल हो रहा है ! अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई है और वहां पर पेशेंट भी बढ़ने शुरू हो गए हैं साथ ही डॉक्टर भी इस मामले में लोगों को सलाह दे रहे हैं कि जब भी घर से निकले मुंह सिर को कवर करना ही है घर से ठंडा पानी पीकर निकलें और वापस जाकर भी ठंडा पानी जरूर दें ! बढ़ती गर्मी के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है तापमान 42 डिग्री पार कर रहा है और कई जगह हरियाणा में 45 डिग्री टेंपरेचर भी हो रहा है जिस कारण गर्मी और खासकर गर्म हवाएं लोगों का जीना माहौल कर रही है बाजार बिल्कुल सूने नजर आ रहे हैं इसी तरह नेशनल हाईवे पर भी बहुत कम वाहन नजर आ रहे हैं क्योंकि जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसे तरह लोग ज्यादातर घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं लोगों का कहना है कि वह मजबूरी के कारण ही और जरूरी काम होने के कारण घर से निकले हैं वरना अभी तक वह घर पर ही थे ! उन्होंने कहा कि वह जब भी घर से निकलते हैं मुंह और सर को कवर करके निकलते हैं साथ ही ठंडे पानी का घर से सेवन करके निकलते हैं और अगर बाजार में भी गन्ने का जूस, शिकंजवी वगैरह या अपने घर से ठंडे पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं और उसे पीते हैं! वही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है खासकर उल्टी दस्त के पेशेंट ज्यादा बढ़ गए हैं क्योंकि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन भी लोगों को हो रही है नागरिक अस्पताल अंबाला की डॉक्टर चित्रा ने बताया कि लोगों को समय-समय पर ओआरएस लेते रहना चाहिए साथ ही जब भी घर से निकले बिना मुंह सिर कवर करें बिना ना निकले और घर से ठंडा पानी पी के निकले और वापस जाकर भी ठंडा पानी पिए वैसे तो कोशिश करें कि जरूरी काम ना हो तो घर से ना निकले लेकिन अगर जाएं तो यह सामान साथ लेकर जाएं उनका कहना है कि हमारे पास भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है !0
0
Report
Advertisement
नवादा में सहयोग शिविर से ग्रामीण समस्याओं का त्वरित समाधान शुरू
Nawada, Bihar:मंत्री ने नवादा में 'सहयोग शिविर' का उद्घाटन किया,ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पहल नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा पंचायत में आज 'सहयोग शिविर' का उद्घाटन किया गया। लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री और नवादा के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. सुमन ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर जिले के सभी 14 प्रखंडों में से प्रत्येक के एक पंचायत में 'सहयोग शिविर' आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और जनता तथा प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 'सहयोग शिविर' का आयोजन प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का निष्पादन करें। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। शिविर के दौरान, मंत्री ने निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजनों को मोटर ट्राइसाइकिल, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पोशाक और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए घर की चाबियाँ प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे。0
0
Report
पुष्कर घाटी में फॉर्च्यूनर से बाइक सवार कुचला; आरोपी Digvijay Singh Chauhan की तस्वीर वायरल
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर ( अजमेर ) आरोपी दिग्विजय के फेसबुक पेज की तस्वीर पुष्कर घाटी में फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को कुचलने का मामला ,कार खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम रजिस्टर्ड थी साथ ही कार में सवार दिग्विजय सिंह चौहान के फेसबुक पेज पर अपलोड उसकी तस्वीर हैं साथ ही मौके पर फॉर्चूनर से निकालते समय की तस्वीर हैं0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत स्पष्ट नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर में विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; स्मार्ट मीटर के खिलाफ नाराजगी
Vijayawada, Andhra Pradesh:लगातार हो रही विद्युत कटौती से नाराज कांग्रेसियों ने डी जी एम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारे लगाए और धरना दिया। रुद्रपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से बिजली व्यवस्था बिगड़ चुकी है; कई कालोनियों में रोजाना 8 से 10 घंटे अघोषित कटौती हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नगर निगम पार्षद सौरभ राज बेहड़ ने चेतावनी दी कि अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।0
0
Report
पढ़ाई की उम्र नहीं: जालौन के बुजुर्ग स्कूल में बच्चों के साथ पढ़ाई शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:'सीखने की कोई उम्र नहीं होती'—इस कहावत को चरितार्थ करते हुए जनपद जालौन के ग्राम छानी से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ पांच बुजुर्गों ने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में औपचारिक रूप से प्रवेश ले लिया है। अब ये बुजुर्ग बच्चों के साथ पंक्तियों में बैठकर पढ़ाई करेंगे, और उम्र की दीवार को तोड़ते हुए शिक्षा की ओर एक नई मिसाल पेश करेंगे। यह अनूठी पहल एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा शुरू की गई है। उनका उद्देश्य गांव के उन वरिष्ठ नागरिकों को साक्षर बनाना है, जो बचपन में विवशताओं के कारण कभी स्कूल की चौखट तक नहीं पहुंच पाए। एसडीएम राही के प्रयासों के बाद अब गांव के बुजुर्गों में भी पढ़ने-लिखने की नई उम्मीद जगी है। उन्हें अब यह एहसास हुआ है कि वे सिर्फ अंगूठे का निशान लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि अपने दस्तखत करने में भी सक्षम होंगे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि बुजुर्गों के स्कूल आने से गांव का वातावरण बदल गया है। लोग इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं। स्कूल पहुंचे बुजुर्गों के चेहरे पर जो उत्साह और सीखने की ललक थी, वह देखते ही बनती थी। सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि स्कूल के बच्चों ने भी अपने 'दादा-दादी' के साथ कक्षा में बैठकर पढ़ने पर खासा उत्साह दिखाया। अब पाठशाला में 'बच्चे' और 'बुजुर्ग' दोनों मिलकर एक-दूसरे से सीख रहे हैं।0
0
Report
आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पिकअप से दर्दनाक हादसा, दंपति समेत बच्चे की मौत
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, रास्ता भटकने पर पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर, दंपति समेत मासूम बेटे की मौत। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में खीरीडीहा गांव के समीप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक, उसकी पत्नी और 10 वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई। मृतक परिवार अपने रिश्तेदार के घर गोरखपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेजा तथा कार्रवाई में जुट गई है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बनकट जगदीश कोइरीपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, अपनी पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा और पुत्र 10 वर्षीय रियांश विश्वकर्मा के साथ यामाहा मोटरसाइकिल से गोरखपुर अपने रिश्तेदार साडू के घर गये थे। वहां से वापस लौटते समय आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया में गदनपुर इंटरचेंज पर वे रास्ता भूल गए और नीचे उतरने के बजाय एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ गये। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गोरखपुर एक्सप्रेसवे के पॉइंट नंबर 68.9 पर खीरीडीहा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप PB12AK-7396 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक संतोष विश्वकर्मा हवा में उछलते हुए एक्सप्रेसवे के नीचे बनी सर्विस रोड के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल के सुरक्षा अधिकारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां तुरंत घायलों को अतरौलिया स्थित 100 शैया चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा ने अतरौलिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 10 वर्षीय पुत्र रियांश गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में पूरे परिवार चला गया, मृतक के गांव बनकट जगदीश कोइरीपुर में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
