204101
हाथरसः सदर कोतवाली पुलिस ने 720 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान गौरव निवासी कंचन नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रीवा में कल्पना मिश्रा मामले पर विरोध, कल ऑटो हड़ताल शहरभर में
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कल रीवा शहर में ऑटो चालक हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते शहर की सड़कों पर ऑटो का संचालन पूरी तरह बंद रहने की बात सामने आई है। ऑटो चालकों की इस हड़ताल से रोजाना ऑटो से सफर करने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कल्पना मिश्रा मौत मामले में परिजनों और समर्थकों द्वारा लगातार न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी बीच ऑटो चालकों के हड़ताल के ऐलान ने आंदोलन को और बड़ा रूप दे दिया है। अब देखना होगा कि कल रीवा में ऑटो की हड़ताल का कितना असर देखने को मिलता है और प्रशासन इसको लेकर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने दर्शन किए
Noida, Uttar Pradesh:आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन किए.0
0
Report
उज्जैन महाकाल राजसी सवारी आज: सिंधिया पूजन और 70 भजन मंडलियाँ शोभायात्रा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बाबा महाकाल की निकली राजसी सवारी भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर छ: स्वरूपों में अपने भक्तों को दे रहे दर्शन महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर, सिंधिया घराने की परंपरा निभाते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे पालकी का पूजन 2000 पुलिस जवान व अधिकारी, स्नायपर व 8 ड्रोन तैनात, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी हुए सम्मिलित, अवदूत दादा गुरु भी हुए शामिल श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में छटी व अंतिम राजसी सवारी आज सायं 4:00 बजे महाकाल मंदिर से शुरू हुई। सभा मंडप में पालकी का पूजन किया गया। इसके बाद पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे बाबा महाकाल सवार हुए। इस दौरान हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नन्दी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद सम्मिलित हुआ "मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया गया। सवारी सायं 04 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाडी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंची। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर एवं गजराज पर आरूढ़ श्री मनमहेश के माँ क्षिप्रा के तट पर पूजन-अर्चन व आरती के बाद प्रमुख राजसी सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा से तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुचेगी।"0
0
Report
Advertisement
टीकाराम जूली- जितेंद्र सिंह बोले: अलवर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा
Alwar, Rajasthan:टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- अलवर में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा अलवर। नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अलग-अलग पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे और रोड शो को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरकारी संसाधनों के दम पर अलवर में वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जूली ने आरोप लगाया कि राजस्थान में जंगलराज जैसे हालात हैं और पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर जूली ने दावा किया कि भाजपा जिस भीड़ की उम्मीद कर रही थी, उतनी भीड़ कार्यक्रम में नजर नहीं आई और रोड शो पूरी तरह फ्लॉप रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करीब दो घंटे के लिए अलवर आए, लेकिन उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सड़कों के गड्ढे भरने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर रात-दिन काम कराया। जूली ने सवाल उठाया कि महज दो घंटे के दौरे के लिए सरकारी धन का इतना खर्च क्यों किया गया। जूली ने सरकार पर तीन साल के कार्यकाल में अलवर के लिए कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। अरावली को लेकर भी जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “ये अरावली को बेचने वाले मंत्री हैं।” नगर निगम चुनाव को लेकर जूली ने दावा किया कि अलवर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के कामकाज को देख चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे को लेकर दावा किया कि उनके स्वागत कार्यक्रम में करीब 300 लोग ही पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता सब देख रही है और अब सवाल पूछने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से कई विकास योजनाओं और कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाई। उन्होंने दावा किया कि अलवर, भिवाड़ी और थानागाजी सहित प्रदेश के सभी नगर निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे।0
0
Report
APK डाउनलोड से मोबाइल ठगी: राजस्थान पुलिस ने अलर्ट जारी किया
Jaipur, Rajasthan:मोबाइल बन रहा ठगी का हथियार ! बिजली-गैस बिल, चालान, बैंक KYC के फर्जी मैसेज, APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल ठगों के कंट्रोल में .. जयपुर साइबर ठग अब लोगों के मोबाइल को ही ठगी का हथियार बना रहे हैं... बिजली और गैस बिल से लेकर RTO चालान, बैंक KYC और सिम बंद होने का डर दिखाकर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं... और इसी मैसेज के साथ भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ में पहुंच सकता है... राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इसे लेकर आमजन को अलर्ट किया है... अगर आपके मोबाइल पर बिजली बिल जमा करने, गैस कनेक्शन बंद होने, RTO चालान, बैंक KYC अपडेट या सिम बंद होने का मैसेज आए... तो सावधान हो जाइए... क्योंकि ये मैसेज साइबर ठगों का जाल हो सकता है... राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने APK फाइलों के जरिए होने वाली साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है... ठग पहले लोगों को डराते या लालच देते हैं... कभी बिजली या गैस कनेक्शन कटने का डर... कभी बैंक अकाउंट या सिम बंद होने की चेतावनी... तो कभी लॉटरी और कैशबैक का लालच... इसके बाद मैसेज या वॉट्सएप पर लिंक भेजकर APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है...जैसे ही पीड़ित APK फाइल इंस्टॉल करता है... मोबाइल की कई संवेदनशील जानकारियों तक ठगों की पहुंच बन सकती है... SMS, कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट्स और गैलरी का एक्सेस हासिल कर ठग आगे ठगी को अंजाम देते हैं... इतना ही नहीं, फोन पर आने वाले बैंक OTP को भी फर्जी ऐप के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जा सकता है... ठगी का दायरा यहीं नहीं रुकता, संक्रमित मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट्स को भी फर्जी मैसेज भेजे जा सकते हैं... यानी एक मोबाइल से ठगी का जाल कई लोगों तक फैल सकता है। राजस्थान पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें। ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। Google Play Protect को ON रखें फोन की सेटिंग में Install Unknown Apps विकल्प को Disabled रखें... पुलिस ने स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को लेकर भी सावधानी बरतने की अनुमति दी है... अनजान व्यक्ति के कहने पर AnyDesk या TeamViewer जैसे ऐप इंस्टॉल न करें... किसी ऐप को SMS, कॉन्टैक्ट या गैलरी की अनावश्यक परमिशन भी न दें। RTO या ट्रैफिक चालान की जानकारी के लिए भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बजाय सिर्फ आधिकारिक ई चालान पोर्टल का इस्तेमाल करें... वहीं संदिग्ध APK डाउनलोड हो गई है तो सुरक्षा के लिए एंटीवायरस से फोन का फुल स्कैन करने की सलाह दी गई है... पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने या ठगी का प्रयास होने पर समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत करें... इसके अलावा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर संपर्क किया जा सकता है... याद रखिए- एक गलत क्लिक आपके बैंक अकाउंट के साथ-साथ आपके पूरे मोबाइल डेटा को खतरे में डाल सकता है。0
0
Report
मेहंदी से मतदान संदेश: महिलाओं ने 100% मतदान का लिया संकल्प
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगर निकाय चुनाव में मेहंदी से मतदान संदेश, महिलाओं ने शत-प्रतिशत वोट का लिया संकल्प, SVEEP अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के हाथों पर मेहंदी से लिखा ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’, महिला मतदाताओं को प्रेरित करने मेहंदी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’ का संदेश0
0
Report
Advertisement
पंकज के पैकेज के लिए नया फैसला जारी
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के पैकेज के लिए0
0
Report
शिक्षक दिवस पर ग्रेटर नोएडा स्कूल में छात्रों पर हमला, CCTV में कैद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद आठ-दस युवक स्कूल परिसर में घुस आए और 12वीं कक्षा के चार छात्रों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने स्कूल परिसर में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शिक्षक दिवस पर दोपहर करीब एक बजे स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने 10वीं के छात्र लीली को थप्पड़ मार दिया। लीली ने इसकी जानकारी अपने भाई और 12वीं के छात्र आदित्य सिंह को दी। आदित्य ने थप्पड़ मारने वाले छात्र से इसका कारण पूछा और विरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज छात्र ने अपने पिता प्रमोद को स्कूल बुला लिया। कुछ देर बाद प्रमोद के साथ आठ-दस युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए। आरोप है कि स्कूल में घुसते ही उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूल गेट के पास मयंक सिंह के साथ मारपीट की गई, जबकि परिसर के अंदर आदित्य सिंह को घेरकर पीटा गया। इस दौरान करीब चार छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। मारपीट के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को बचाने के लिए स्कूल के गार्डों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन हमलावरों ने उनकी बात नहीं मानी। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए। सीसीटीवी फुटेज में कई युवक छात्रों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, आदित्य सिंह कैलाशपुर और मयंक सिंह श्योराजपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। आदित्य के पिता अमर सिंह ने सूरजपुर थाने में शिकायत दी है। परिजनों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रधानाचार्य से भी विरोध जताया है। वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।0
0
Report
अंबाला के साहा स्टेडियम की बदहाली पर नेताओं ने सरकार पर निशाना
Ambala, Haryana:अंबाला के साहा स्टेडियम की बदहाल तस्वीरों ने खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला सांसद वरुण चौधरी और मुलाना विधायक पूजा चौधरी ने स्टेडियम का जायजा लिया तो कहीं टूटा बास्केटबॉल पोल, कहीं खराब बैडमिंटन हॉल और कहीं बदहाल रनिंग ट्रैक नजर आया. खिलाड़ियों ने पानी, शौचालय और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की. दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए स्टेडियम में नशे के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए. स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल की हालत खराब, फुटबॉल मैदान में घास उगी और रनिंग ट्रैक को कस्सी से ठीक करते खिलाड़ी दिखे. शाम के समय प्रैक्टिस के लिए पर्याप्त लाइट नहीं है. खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें स्टेडियम के ट्रैक से ज्यादा सड़क पर प्रैक्टिस करना बेहतर लगता है. दीपेंद्र हुड्डा ने स्टेडियम की बदहाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और नशेड़ियों के प्रवेश के आरोप भी लगाए. वरुण चौधरी ने कहा कि स्टेडियम की समस्याओं को दूर करने के लिए वह पहल करेंगे और सांसद निधि से आवश्यक कार्य करवाने की दिशा में कदम उठायेंगे. मुलाना विधायक पूजा चौधरी ने स्टेडियम की स्थिति देखकर नाराजगी जताई और विधानसभा में 20 लाख रुपये खर्च और एक चौकीदार, एक जूनियर कोच की बात बताई थी, लेकिन मौके पर हालत अलग तस्वीर बयां कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
करणी सेना का डीएम ऑफिस धरना: 3 घंटे बाद भी नहीं मिली मुलाकात
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:Slag: करणी सेना का डीएम ऑफिस पर धरना,3 घंटे बैठने के बाद लौटे नहीं आए डीएम रिर्पोट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात आरक्षण और यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, डीएम से मिलने की मांग पर गेट पर धरने पर बैठे रहे लेकिन डीएम नहीं आए कानपुर देहात में आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अगुवाई में करीब 100 कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे और पहले कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके बाद मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने जिलाधिकारी से मिलने का समय पहले से लिया था, लेकिन जब वे तय समय पर पहुंचे तो डीएम कपिल सिंह कार्यालय से जा चुके थे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं سے कहा कि वे एडीएम को ज्ञापन सौंप दें। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और डीएम के खुद आकर ज्ञापन लेने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘आरक्षण हटाओ, देश बचाओ’ और ‘यूजीसी रोल बैक’ लिखी तख्तियां नजर आईं। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करणी सेना ने अपने ज्ञापन में यूजीसी बिल को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और एससी-एसटी एक्ट को खत्म करने जैसी मांगें रखी हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। करीब 3 घंटे तक कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के गेट पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान एडीएम और एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक डीएम खुद आकर उनका ज्ञापन नहीं लेते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा करीब 3 घंटे के बाद कार्यकर्ता बिना ज्ञापन दिए लौट गए0
0
Report
चूनावढ़ में सौर तार चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार, तार समेत कब्जा बरामद
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ततारसर गांव में किसान नरेंद्र सिगड़ के खेत से चार दिन पहले हुई सौर ऊर्जा प्लेटों के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय गगनदीप, 25 वर्षीय प्रिंस उर्फ तोसारदीप और 22 वर्षीय आकाशदीप उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी 10 एलएल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायिक अधिकारी ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पदमपुर थाना क्षेत्र में टावर की तार चोरी की वारदात में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।0
0
Report
बस्तर कोसमी ग्रामवासियों ने मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के कोसमी ग्राम पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान, सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और उनके ग्राम पंचायत में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की। बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोसमी के सरपंच ने बताया उनके पंचायत से 7 किलोमीटर दूरी पर एक मोबाइल टॉवर जरूर है लेकिन उनके गांव तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचेगा जिसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्यों में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, सरपंच ने बताया गांव में राशन कार्ड धारक ekyc नहीं करा पा रहे इसके साथ ही महतारी वंदन योजना का केवाईसी कराने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। गांव की जन संख्या तकरीबन 3500 है यहां कमजोर मोबाइल नेटवर्क के चलते ग्रामीण कॉल भी नहीं लगा पाते ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके ग्राम पंचायत में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
भदोही साइबर ठगी के आरोपी BSA अधिकारी बनकर गिरफ्तार, 40 से 50 लाख फ्रॉड सामने
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही से है जहां BSA अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले शातिर अंतरजनपदीय साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और परीक्षा में अंक बढ़ाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ 40 से ज्यादा NCRP शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 40 से 50 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, आरोपी की पहचान प्रयागराज निवासी राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव उर्फ राजा के रूप में हुई है, आरोपी Telegram से अभ्यर्थियों का डेटा हासिल करता था और फर्जी SIM, WhatsApp और ई-मेल आईडी के जरिए खुद को BSA ऑफिस का अधिकारी बताकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से BSA अधिकारी के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। भदोही में आरोपी के खिलाफ 3 और प्रदेश के अन्य जिलों में 3 मुकदमे समेत कुल 6 अभियोग दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस आरोपी से जुड़े दूसरे मामलों और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
छतरपुर-लवकुशनगर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: दर्जनों हथियार जब्त
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा किया है यह हथियार बनाने की फैक्ट्री यूपी में अगले साल होने वाले चुनावों में अवैध हथियार सप्लाई करने की योजना इन आरोपियों की थी। लवकुशनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो जगह छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम किशनपुरा में जितेंद्र उर्फ राजू राजपूत अवैध हथियार बना रहा था। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो मौके से 315 बोर और 12 बोर के देसी कट्टे, कट्टों के सांचे, नाल, लोहे की डोगनी, लेथ मशीन, हथौड़ा और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले कामता प्रजापति के साथ मिलकर हथियारों की डिमांड पर सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के खजुरिया पहरा में दूसरी फैक्ट्री पर छापा मारकर कार्रवाई की, जहां कामता प्रजापति हाथों-हाथ हथियार बनाते हुए पकड़ा गया, पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से फाइनल स्टेज के कट्टे और बड़ी संख्या में अधबने हथियारों की नाल जब्त की हैं। आरोपी ऑर्डर पर हथियार बनाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे, पुलिस अब इनके ग्राहकों और नेटवर्क की जांच कर रही है।0
0
Report
MP में अगले चार दिन भारी बारिश; 2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव, चेतावनी जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट MP में 2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव! अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा。 रीवा और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी निवाड़ी,टीकमगढ़,छतरपुर,पन्ना,सतना,रीवा में भारी बारिश की चेतावनी इंदौर ,उज्जैन संभाग और भोपाल सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान0
0
Report
Advertisement
