204216
Hathras: सासनी कोतवाली में गणतंत्र दिवस मनाया गया
Sasni, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस के सासनी कोतवाली में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया। इसके बाद, नरेश सिंह ने वहां उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिहरी के गूलर के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, राहत जारी
Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : टिहरी से बड़ी खबर: गूलर के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी बस (UK09PA9779), सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम, युद्धस्तर पर जारी है राहत और बचाव कार्य एंकर : ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत गूलर के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह बस हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया और घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वीओ : जानकारी के मुताबिक, डायल 112 के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली कि बस संख्या UK09PA9779, जो हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ-साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती खुद मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है, वहीं जिला स्तर के उच्चाधिकारी भी घटनास्थल के लिए पहुंचे। टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता के साथ खाई में उतरकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच होने की बात भी सामने आ रही है, ताकि मालूम हो किस स्तर पर लापरवाही हुई। टिकर (TICKER TEXT) : टिहरी के गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस बस संख्या UK09PA9779 हुई दुर्घटनाग्रस्त, डायल 112 पर मिली थी सूचना मौके पर पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौजूद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सीओ नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनिकीरेती मौके पर, उच्चाधिकारी भी रवाना0
0
Report
रवीना टंडन परिवार के साथ महाकाल मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, अपनी बेटी अभिनेत्री राशा टंडन और बेटे के साथ उज्जैन पहुंचीं। यहां तीनों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे शयन आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल की आरती के दर्शन किए। मंदिर में आरती के दौरान पूरा परिवार भक्ति में लीन नजर आया । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवड़िया ने रवीना टंडन और उनके परिवार का स्वागत एवं सम्मान किया0
0
Report
बारां के 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में उत्साह बढ़ा
Baran, Rajasthan:بارां، अटरू، छबड़ा व छीपाबड़ौद की 133 ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात घोषित, गांवों में जमकर हुई आतिशबाजी बारां जिले की बारां, अटरू, छबड़ा और छीपाबड़ौद पंचायत समिति क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली कुल 133GRAM पंचायतों के चुनावी परिणाम देर रात को घोषित कर दिए गए। जैसे ही मतगणना पूरी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा हुई, वैसे ही इन चारों क्षेत्रों के गांवों और कस्बों में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाईं। देर रात तक गांवों और कस्बों के मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती रही और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जीत की खुशी में समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे देर रात तक आसमान रोशन रहा। चुनावी नतीजों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मतगणना केंद्रों के बाहर और गांवों में देर रात तक लोग अपने-अपने क्षेत्र के परिणामों की जानकारी लेने के लिए जुटे रहे। प्रशासन की ओर से भी मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे.0
0
Report
Advertisement
कटघोरा में विवाद के चलते ढाई माह के बच्चे की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक ढाई माह के मासूम की मौत की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उससे विवाद कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। दुर्भाग्यवश, मां की गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम को भी डंडे की चोट लग गई, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति द्वारिका प्रसाद केंवट को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
भोपाल में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल में जुआ खेलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई भोपाल में जुआ खेलने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा आरोपियो के कब्जे से 8 कार और 20 मोबाइल बरामद 80 लाख रुपए के कीमत की 8 कार और 12 लाख रुपए के कीमत की 20 मोबाइल बरामद, 94690 रूपये नगदी भी जब्त जुआ पर अब तक की भोपाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी इडेंक्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में देर रात जुआ खेल रहे थे आरोपी ताश के पत्ते से हार-जीत का दांव लगा रहे थे ताश के पत्ते को भी पुलिस ने जब्त किया0
0
Report
HTET 2026: 26–27 दिसंबर को परीक्षा के लिए मंजूरी मिली
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ ने कहा: हमने सरकार को जो संभावित तारीखें (दो-तीन विकल्प) भेजी थीं, उन्हें सरकार से मंजूरी मिल गई है। हमें DSE (स्कूल शिक्षा निदेशालय) से 26 और 27 दिसंबर के लिए मंजूरी प्राप्त हो गई है। जैसा कि आप जानते हैं, हमने 4 और 5 जुलाई को 2025 के लिए STET परीक्षाएं आयोजित की थीं। यह परीक्षा 2026 के लिए होगी। आपको पता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि STET परीक्षाएं हर साल दो बार आयोजित की जानी चाहिए। 2026 की परीक्षा 2026 में ही होनी थी, ताकि 2027 में भी दो बार परीक्षा आयोजित की जा सके। इसलिए, हम इसे इसी साल आयोजित करना चाहते थे; सरकार ने हमारी मांग मान ली और 26 व 27 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सभी उम्मीदवारों से मेरी अपील है कि वे पूरी तरह तैयार रहें। अच्छे से तैयारी करें, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और परीक्षा दें। आप अच्छा करेंगे और जरूर पास होंगे।0
0
Report
Advertisement
headline
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त टीला जमालपुरा इलाके में आबकारी विभाग ने मारी रेड मौके से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार0
0
Report
भोपाल पुलिस ने 40 बदमाशों की थाने में हाजिरी के साथ सख्त चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में 40 गुंडों और चाकूबाजों की थाने में परेड। निशातपुरा पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, हर हफ्ते हाजिरी अनिवार्य। क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाश और चाकूबाज शामिल। कुल 40 बदमाश थाने में हुए उपस्थित, सभी बदमाशों के डोजियर अपडेट। पुलिस की ओर से अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत। किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी। अपराध में दोबारा संलिप्तता पर कार्रवाई के संकेत। सभी बदमाशों को प्रति सप्ताह थाने में हाजिरी के निर्देश। निशातपुरा पुलिस की बदमाशों पर सीधी निगरानी, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सख्त रुख।0
0
Report
सरपंच चुनाव के बाद विवाद, जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी जलाकर आगजनी; पुलिस तैनात
Banswara, Rajasthan:सरपंच चुनाव नतीजे के बाद उपजा विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी फूंकी भारी पुलिस तैनात... बांसवाड़ा के छोटी सरवा के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र में सरपंच चुनाव नतीजे के बाद विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी सहित दो अन्य गाड़ियों में लगाई आग, कई वाहनों पर किया पत्थर बाजी, जोनल मजिस्ट की गाड़ी को लगाई आग, धू धू कर जली गाड़ी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर पाया काबू, आगजनी के बाद भारी पुलिस तैनात, हार के बाद विवाद बढ़ने की जानकारी आई सामने, मौके पर कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश कुमार मीणा मौजूद, पुलिस ने कई लोगों को किया डिटेन, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में。0
0
Report
Advertisement
कैराना में बुर्का पहनी हिंदू युवती के साथ पकड़े गये दो मुस्लिम युवक, हंगामा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में बुर्का पहनकर हिंदू युवती को लेकर जा रहे मुस्लिम दो युवक को पकड़ा गया और उनकी धुनाई करते हुए हंगामा हुआ। युवती को बुर्के में देखकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। स्थानीय डॉ. बाबा गौतम नाथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए कहा कि लव जिहादियों को अब किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। घटना कैराना बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर हुई, वायरल वीडियो के अनुसार बाबा गौतम नाथ ने दावा किया कि युवती कश्यप समाज की बेटी है और पिछले तीन वर्षों से धर्म परिवर्तन और प्रेम संबंध के लिए दबाव बनाया जा रहा था। युवती BA की छात्रा है और परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार बाकी बातों की पुष्टि चल रही है। हिन्दू संगठन ने युवती और दो युवकों को थाने ले जाने की बात कही। क्षेत्र में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं; पंचायतों का दौर जारी है। पुलिस की प्रतिक्रिया में देरी पर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी: BHU में छात्रा से छेड़खानी करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएचयू कैंपस में पीएचडी कर रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान नारायणपुर अदलहाट चुनार के रहने वाले ऑटो चालक मैनुद्दीन के रूप में हुई है। लंका पुलिस की क्राइम टीम ने उसे चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का मेडिकल मुआयना कराने जा रही पुलिस का सर्विस पिस्टल छीनकर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में पुनः गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में नगवा चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, लंका थाने की क्राइम टीम के साथ बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी और उनकी टीम शामिल रही। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।0
0
Report
जमुई के पोखर में डूबकर शोभा देवी की मौत, पुलिस जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव स्थित पोखर में डूबने से अजय महतो की 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव को सोमवार की रात 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है शोभा देवी सोमवार की शाम कपड़े धोने के लिए पोखर गयी थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी। इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो महिला को ढूंढा गया। जबतक परिजन व ग्रामीणों द्वारा पोखर से महिला को निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
छीपाबड़ पुलिस ने 30 पेटी देशी शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – 30 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेरो वाहन जब्त हरदा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छीपाबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बुलेरो गाड़ी भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने भिरंगी गेट से हिवाला की ओर जा रही बुलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार आरोपी रामदास बंजारा और दिनेश को गिरफ्तार कर बुलेरो गाड़ी सहित शराब जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में अन्य किन लोगों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर: गढ़िया रंगीन पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान के साथ चोर को किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला गांव के सोहिल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण और बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
शाहजहांपुर: खुदागंज पुलिस ने 23 मामलों में फरार वारंटी अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल थाना खुदागंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंधरापुर नवदिया गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह उर्फ छोटे लल्ला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग 23 मामले भी दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
