icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
HIMANSHU KUSHWAHHIMANSHU KUSHWAHFollow29 Jan 2025, 11:52 am

Hathras - असली बनाम नकली किन्नर, जमकर हुआ हंगामा

Sasni, Uttar Pradesh:

मंगला मुखिया का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन एक ना एक नया मोड़ सामने आ जाता है. कुछ दिन पूर्व भी उर्स में चादर चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें पुलिस ने एक नकली किन्नर को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान किया था. बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पारस कॉलोनी निवासी नकली किन्नर अशोक उर्फ़ मनचली की पत्नी ने किन्नर गुरु बिंदिया मौसी के घर पहुंच कर एक नकली किन्नर को पकड़ लिया और मौके पर जमकर हंगामा किया. हंगामा को देख स्थानीय एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मनचली की पत्नी द्वारा पकड़े गए नकली किन्नर को अपने साथ लेकर कोतवाली आ गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Gonda police recover 251 mobile phones and return to owners; 603 complaints logged on CEIR portal

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की पुलिस और सर्विलांस टीम ने आमजन के खोए हुए 251 मोबाइल फोन को बरामद करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। बरामद किए गए 251 मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग पचपन लाख बाईस हजार रुपए बताई जा रही है। आज गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन एसपी गोंडा ने सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। CEIR पोर्टल पर 1 जुलाई 2026 से 14 अक्टूबर तक जिले के 17 थानों और नोडल टीम को कुल 603 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 251 फोन बरामद किए गए है। बाकी मोबाइलों की बरामदगी हेतु टीमें प्रयासरत लगातार 24 घंटे उन गायब फोनों की ट्रैकिंग की जा रही है। जिले के 17 थानों और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों ने समन्वय स्थापित कर यह विशेष अभियान चलाया। खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोंडा पुलिस का आभार जताया है। एसपी अभिषेक झा ने आमजन से अपील की है कि वे प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। अगर थाना वाइज बरामद फोन की बात करें तो नगर कोतवाली पुलिस द्वारा 55, देहात कोतवाली 3, खरगूपुर 10, इटियाथोक 13, धानेपुर 10, नवाबगंज 10, वजीरगंज 10, तरबगंज 10, उमरी बेगमगंज 7, करनैलगंज 21, कटरा बाजार 6, कौड़िया 6, परसपुर 6, मनकापुर 5, छपिया 4, खोण्डारे 16 और मोतीगंज पुलिस द्वारा 6 और साथ ही साथ नोडल टीम द्वारा 53 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक जाने आज गुरुवार दोपहर 2.30 बजे प्रेस वार्ता करके इन सभी 251 मोबाइल स्वामियों को बुलाकर के उन्हें मोबाइल लौट आया मोबाइल पानी के बाद इन मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी है और उन्होंने गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया है। एसपी अभिषेक झा बताया कि इन गायब फोन को बरामद करने में स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष सिंह, सर्विलांस प्रभारी मनीष कुमार, सर्विलांस व एसओजी, और नोडल टीम में तैनात हृदय नारायण दीक्षित, रवि यादव, अमित पाठक, रणधीर सिंह, अमितेश सिंह, अंशुमन पांडे, मनीष कुशवाहा और मीनाक्षी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। लगातार हम लोगों द्वारा गायब मोबाइल फोन को बरामद करने का काम किया जा रहा है। ताकि जिन लोगों के महंगे मोबाइल फोन गायब हुए हैं उसे बरामद करके उन्हें वापस किया जाए।
0
0
Report

बस्ती के झोलाछाप अस्पताल में गर्भपात के प्रयास से किशोरी की जान पर बन आई

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती। सात दिन के भीतर पहली खबर के अनुसार साढ़े पांच months gestation के गर्भवती किशोरी को गर्भपात कराने के लिए एक कथित झोलाछाप टेक्नीशियन के पास ले जाया गया था। गर्भपात के प्रयास में किशोरी की आंत और गर्भाशय को गंभीर नुकसान पहुंचा, पेट में दर्द और रक्तस्राव बढ़ता गया। परिजन उसे अस्पताल-दर-अस्पताल भटकाते रहे, आखिरकार गोरखपुर के BRD Medical College में डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचाने के लिए ऑपरेशन किया। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण यह मामला कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल बन गया है कि ऐसी अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर कब कार्रवाई होगी। किशोरी बस्ती के कहचरी क्षेत्र की रहने वाली है और इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसके संबंध बने, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। परिवार गर्भपात कराने के लिए उसे एक झोलाछाप के पास ले गया। गर्भपात के दौरान किशोरी की आंत पूरी तरह से निकली और गर्भाशय भी फट गया। इस दौरान वह अत्यंत दर्द और गम्भीर रक्तस्राव से जूझती रही, अस्पताल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने जीवन बचाने के लिए बड़ी सर्जरी की। अब किशोरी BRD Medical College, Gorakhpur में उपचार से गुजर रही है। तस्वीरें स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं कि बिना पंजीकरण के अस्पताल कैसे चल रहे थे और क्यों गर्भपात जैसे जोखिम भरे कदम उठाये जा रहे थे। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

वजीराबाद में बरसात के बाद जलमग्न सड़के, नालों की सफाई पर सवाल

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बरसात के बाद सड़के जलमग्न। सड़कों के किनारे नालों के ऊपर हाल पास खुले होने की वजह से बाइक सवार नाले में गिरा; स्थानीय लोगों ने युवक की बचाई जान। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालों की साफ सफाई और पानी की निकासी का समाधान न होने की वजह से अक्सर बरसात में सड़के जलमग्न हो जाती हैं, और जब नालों की साफ सफाई के लिए हाल पास खोले जाते हैं तो उन्हें दोबारा नालों के ऊपर नहीं रखा जाता। जिसके चलते पैदल चलने वाले लोग हो या वाहन चालक हादसे के शिकार हो जाते हैं। नाले खुले होने के चक्र में आज जलजमाव में हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया जिसमें एक बाइक सवार खुले नाले में जा गिरा; गनीमत रही कि कहीं से मामूली चोट आई लेकिन यह हादसा बाद भी हो सकता था। आधे घंटे की बरसात में ही वजीराबाद की कई गलियों में जल जमाव से लोग परेशान हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर कहा- प्रदर्शन की सीमा तय होनी चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं जो कि अराजक हैं... संविधान को पढ़िए और प्रदर्शन करना आपका मौलिक अधिकार है लेकिन क्या प्रदर्शन का अधिकार अपनी सीमाएं पार करके किसी भी स्थान पर करना है?... प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन स्थल होते हैं और वह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाता है जिसके लिए हमें पहले ही इजाजत लेनी होती है... 10-11 तारीख को कांग्रेस और राहुल गांधी ने कहा कि हम प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। हम पूछना चाहते हैं कि यह क्या बात हुई। यह न्याय का मंदिर है और यहां भीड़तंत्र नहीं चलेगा..."
0
0
Report

दुष्काळ में पशु चारे के लिए डेपो बनाने की योजना, मंत्री बाबासाहेब पाटील प्राथमिकता

Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... दुष्काळात शेतकऱ्यांना डीबीटीद्वारे मदतीऐवजी चारा डेपो उभारण्याची सहकारमंत्र्यांची भूमिका... शेतकऱ्यांना थेट आर्थिक मदतीपेक्षा चारा डेपो उभारण्याला बाबासाहेब पाटील यांचे प्राधान्य... राज्यातील दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर शेतकऱ्यांना आर्थिक मदत देण्याबाबत वेगवेगळे पर्याय समोर येत आहेत... शेतकऱ्यांच्या खात्यात थेट डीबीटीच्या माध्यमातून पैसे देण्याऐवजी चारा डेपो उभारून जनावरांसाठी चाऱ्याची व्यवस्था करावी, अशी भूमिका सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांनी मांडलीय... शेतकऱ्यांना पैसे दिल्यानंतर जनावरांसाठी चाऱासाठी चारा कुठून आणायचा, असा प्रश्न उपस्थित करत त्यांनी सरकारी यंत्रणेमार्फत चारा उपलब्ध करून देण्याला प्राधान्य दिलंय... राज्यात पाणी आणि चाऱ्याची टंचाई गंभीर होत असताना, दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना दिलासा देण्यासाठी सरकार कोणता पर्याय निवडणार, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे...
0
0
Report

बाढ़ क्षेत्र में NDA की प्रत्याशी जोड़ी की चुनावी रैली ने मचा दी हलचल

Barh, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज मोकामा विधायक अनंत सिंह के गृह क्षेत्र बाढ़ पहुंचे। वे यहां पटना स्नातक के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पहुंचे थे। उनके साथ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, लेसी सिंह समेत स्थानीय विधायक डॉ सियाराम सिंह भी मौजूद थे। निशांत ने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपना वोट देते समय उनके पिता के विकास कार्यों को याद करें। सभा में एनडीए नेताओं ने नीरज सिंह के समर्थन में माहौल बनाने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। नीरज कुमार ने सम्राट और निशांत की जोड़ी को राजनीति की सुपरहिट जोड़ी बताया। उन्होंने कहा أننا डरने वाले नहीं, अड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा, हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई हत्याओं के दोषी का इंसाफ मां भगवती जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी एनडीए के कार्यकर्ताओं को डराने का काम करेगा, तब पुलिस सख्ती से उनसे निपटेगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी। निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के कर्म क्षेत्र बाढ़ विधानसभा में पहली बार जनता को संबोधित कर रहे थे। उनके मंच पर संबोधन के दौरान भी पंडाल में पीछे आमलोगों के लिए लगाई गई कई कुर्सियां खाली रह गईं। हालांकि नीरज कुमार सुबह मोकामा में अपने समर्थकों से मिलते हुए ढोल बाजों के साथ बाढ़ के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मोकामा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत की.
0
0
Report
Advertisement

बिहार MLC चुनाव: NDA आठों सीटों पर जीत की तैयारी में, विपक्ष मायूसी

Patna, Bihar:बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 8 सीटों पर MLC चुनाव हो रहे हैं जिसको लेकर तमाम दलों ने और गठबंधन ने जोर लगा दिया है बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लगातार बैठक का दौर चला तो वही जदयू में आज एनडीए के बैठक हुई मला एक ही है की सभी सीटों पर एनडीए की जीत हो रजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा ग्रेजुएट कंस्टीट्यूएंसी और शिक्षक कंस्टीट्यूंसी, सात जगहों पर राष्ट्रीय जनता दल लड़ रही है और एक जगह पर हम लोगों ने समर्थन किया है कम्युनिस्ट पार्टी को। आठों सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना झंडा लगभग फहरा दिया है। सिर्फ परिणाम के इंतज़ार करिए, कहीं कोई लड़ाई में नहीं है। कहाँ से लड़ाई में रहेगा भाई, इनके तो घर में अपने आग लगा हुआ है। बैठक पर बैठक, कभी एनडीए की बैठक, कभी भाजपा की बैठक, कभी जेडीयू की बैठक। और अनंत सिंह जो है उनका जो सुर अलग है। अब सवाल उठता है वोट इनको दे कौन? कहाँ देगा वोट? ग्रेजुएट कंस्टीट्यूएंसी या शिक्षक कंस्टीट्यूंसी में गरिहंड लोगों का कोई स्थान नहीं होता है। वो बिल्कुल शैक्षणिक जो आभा होनी चाहिए प्रत्याशियों में उसका होना चाहिए। और हर जगह चर्चा ये है कि गरिहंड खत्म। अब गरिहंड ना आएं, अब चाहिए बौद्धिक। बाइट प्रेम रंजन पटेल प्रवक्ता भाजपा ने कहा कोई घबराहट नहीं है, सभी सीटों पर जीत रहे हैं। हमारी बैठकें होती हैं तैयारी के लिए, हम समीक्षा करते हैं उसमें कि कहां कुछ कमी-बेसी रह गया और जिम्मेवारी देने का कार्यकर्ताओं को। एक-एक मतदाताओं से संपर्क और उनको बूथ तक लाने की जिम्मेदारी। इसके लिए बैठक करते हैं ताकि हमारे कार्यकर्ता जो हैं, उस काम में लगें। जहां तक घबराहट है तो विपक्ष की घबराहट है। एनडीए की सभी जीतों पर सीट हो रही है तो कुछ भी बोल रहे हैं। अनर्गल बयानबाजी, जिसमें कोई तथ्य नहीं, कोई सच्चाई नहीं है, वो बोलते रहते हैं। हम eight सीट पर जो एनडीए लड़ रही है, पूरी मजबूती के साथ eight सीट पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसलिए घबराहट में विपक्ष है। विपक्ष बिखरा हुआ है। विपक्ष आपस में टकरा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार लड़ा कर, एक दूसरे के खिलाफ वो वोट मांग रहे हैं, बोल रहे हैं। हमारे यहां किसी प्रकार का (विरोध) नहीं है। एकाद कोई व्यक्ति जो विरोध कर रहा है, उसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। दो लोगों को हमने पार्टी से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, उनके पार्टी के व्यक्ति (विरोध कर रहे थे), तो उन्होंने भी उनको निकालने का काम किया। वही अनंत सिंह के मामले पर कहा जदयू उनकी सीट है और उस पर उनके पार्टी के व्यक्ति (विधायक) विरोध कर रहे हैं। तो ये जदयू का मामला है, उससे वो कैसे निपटेंगे। लेकिन कोई विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मतदाता, सरकार और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं और हम चुनाव जीतेंगे।
0
0
Report

खैरागढ़ के गण्डई में जुआ-सट्टा के आरोपी कलाम खान गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के गण्डई में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कलाम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मौके से जुआ-सट्टा पट्टी और नगद रकम भी बरामद की गई है。 मामले में थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 318/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब देखना होगा कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई का कितना असर पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement

भिंड में जमीन के विवाद पर हिंसक भिड़ंत, गोलियों से सात घायल

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में जमीन का विवाद एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गया। मालनपुर थाना क्षेत्र के जिमलेदार का पुरा गांव में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर करतार सिंह गुर्जर और वकील सिंह गुर्जर के पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बुधवार सुबह विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई और फिर गोलियां चलने लगीं। घटना के दौरान किसी ने अपने मोबाइल में फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब एक दर्जन राउंड फायर होने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है। इस संघर्ष में रामस्वरूप गुर्जर समेत दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मालनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। मुनेन्द्र गुर्जर की शिकायत पर वकील सिंह, जबर सिंह, सुजान सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह और भानू सिंह गुर्जर के खिलाफ मारपीट, बलवा, शांति भंग और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जबर सिंह की शिकायत पर रामबरन, शिशुपाल, मुनेन्द्र, रामू और करतार सिंह गुर्जर के खिलाफ भी मारपीट, बलवा, शांति भंग और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जमीन के एक विवाद में लाठी-डंडों से लेकर गोलियों तक का इस्तेमाल और सात लोगों का घायल होना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह, फायरिंग के घटनाक्रम और जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस की जांच अहम होगी।
0
0
Report

हत्या की आशंका के बीच पंच सत्रुघन नारंग का शव मिलने पर पुलिस जांच शुरू

Saiki, Bihar:पंच सत्रुघन नारंग का शव संदिग्ध हालात में नाले के पास पाया गया। घटना के बारे में कहा गया है कि हत्या हो सकती है। गांव के पंच सत्रुघन नारंग का शव रात के समय नाले के पास मिला। क्षेत्र में सनसनी। घटना करीब रात 12 से 2 बजे के आसपास बताई जा रही है। मृतक के गला घोंटने जैसे निशान भी देखे गए तथा शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोंट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। मौके पर बिलाईगढ़ SDOP, ASP और बेलादुला पुलिस टीम सहित फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रात में गांव के कुछ लोग नालों के पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे थे, जहाँ मृतक भी मौजूद था। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि रात करीब 1 बजे के आसपास अजय नारंग और विजय नारंग उनके पास आकर गांव वालों को उन्हें मारने दौड़ाने की बात कही, फिर 112 में फोन कर सूचना देने की बात कही गई। कुछ देर बाद आरोपियों ने मृतक के गले में इलेक्ट्रिक तार बांधकर खींचने की बात बताई। पुलिस अब संदेही आरोपियों को हिरासत में ले ली है और पूछताछ करेगी। इधर मृतक के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए बिलाईगढ़ भेज दिया गया है। मृतक की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर होगी। ऐसे में अब लोगों की नजरें पुलिस की खुलाशे पर टिकी हैं.
0
0
Report

Kotkapura के वांडर जताणा में तेज हवा-बारिश से दो राइस मिलें भारी नुकसान

Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਂਦਰ ਜਟਾਣਾ ’ਚ ਝੱਖੜ ਕਾਰਨ ਦੋ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ, ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਤੇ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀਆਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ। ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਵਾਂਦਰ ਜਟाणਾ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਦੋ ਰਾਈਸ ਮਿੱਲਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। ਝੱਖੜ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ੈਲਰਾਂ ਦੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਵੀ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋਵਾਂ ਰਾਈਸ मਿੱਲਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਤੋਂ ਡੇਢ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਅਸਲ ਮੁਲਾਂਕਣ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡ ਵांਦਰ ਜਟਾਣਾ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਐੱਚ.ਆਰ. ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਅਤੇ ਏ.ਆਰ. ਰਾਈਸ ਮਿੱਲ ਨੂੰ ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਆਏ ਝੱਖੜ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਨੁਕਸਾਨ પਹੁੰਚਿਆ। ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਕਾਰਨ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵੀ ਉੱਡ ਗਏ ਅਤੇ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਠਾੜੇ ਮੋੜ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਰੁਪਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਰੀਬ ਦੋ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿੰਡ ਵਾਂਦਰ ਜਟਾਣਾ ਵਿਖੇ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਸ਼ੈਲਰ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਆਏ ਝੱਖੜ ਅਤੇ ਬਰਸਾਤ ਕਾਰਨ ਦੋਵਾਂ ਸ਼ੈਲਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਚੌਕੀਦਾਰਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਧਰ, ਰਾਈਸ ਮਿੱਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਸ਼ੈਲਰਾਂ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮੁਲਾਂਕਣ ਕਰਵਾ ਕੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਬਾਈਟ ਰੁਪਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਲਰ ਮਾਲਕ ਬਾਈਟ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ੈਲਰ ਯੂਨੀਅਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top