204101
Hathras: आशीर्वाद धाम में अपराध के बाद जनता का आक्रोश
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में हुए एक दर्दनाक अपराध के बाद स्थानीय जनता ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह के नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर बच्चियों के हत्यारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तारीफ की। महिलाओं ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस को सराहा और अपनी मांग को मजबूती से रखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर में CEO नियुक्ति पर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण का बड़ा बयान
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य और प्रख्यात विद्वान आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने राम मंदिर में CEO की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मौलिक रूप से मंदिरों को CEO के जरिए नहीं चलाया जाना चाहिए।आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं का अधिकार ऐसे लोगों के पास होना चाहिए, जो भगवान के प्रति निष्ठावान हों और जिनका जीवन मंदिर, मठ और आश्रम की परंपराओं में बीता हो। उनके मुताबिक, केवल प्रशासनिक और प्रबंधन की दृष्टि से दक्ष व्यक्ति मंदिर की व्यवस्था संभाल सकता है, लेकिन उसकी निष्ठा भगवान के प्रति कम और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अधिक हो सकती है।उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े मंदिरों में फिलहाल CEO के जरिए व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अगर श्रीराम मंदिर में भी CEO की नियुक्ति होती है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि CEO की भूमिका और अधिकार क्या होंगे।आचार्य ने स्पष्ट किया कि मुद्दा CEO की नियुक्ति का नहीं, बल्कि मंदिर की धार्मिक व्यवस्था में उसकी भूमिका और अधिकारों का है。0
0
Report
सीएम योगी: भारत गुलाम नहीं, अफवाहें और षडयंत्र समाज को नहीं टूटने देंगे
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने कहा कि भारत गुलाम ऐसे नहीं हुआ ... भारत के गुलामी का कारण था आपसी फुट.. हमारे साथ होने वाले षडयंत्र... ये फुट जाति के नाम पर भाषा के नाम पर .. क्षेत्र के नाम पर ... भारत के खिलाफ काम करने वाली शक्ति आज भी कर रही है... हमारे खिलाफ होने वाले षडयंत्र आज इसका तीसरा माध्यम भी सोशल मिडिया का प्लेटफॉर्म हो गया है...जितनी भी बाऱत विरोधी ताकते हैं....उनके द्व्रारा अफवाह पैदा करना, दुरुप्रयोग करना और उस षडयंत्र के माध्यम से समाज को गुमराह करने का प्रयाश हो रहा है...याद रखना .. जिन लोगों ने अपने क्रांतिकारियों से दूर रखा अपने नायकों से दूर रखा ...उन्होंने भारत के युवा पीढ़ी के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया...उन्होंने अपने नायकों के गौरव पर आंनद की अनुभूति का अवसर न देना ... उसके आर्दश से विमुख करने जैसा होता है...ये पाप आजादी के बाद जिन लोगों ने सता संभाली उनके द्वारा लगातार उस समय के क्रांतिक्रारियों का लगातार किया जाता रहा ।0
0
Report
नालंदा स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में युवती की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Pariaunna, Bihar:नालंदा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के धनियामा गांव निवासी स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया और रेलवे कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। बताया जाता है कि स्वीटी कुमारी अपने सहेलियों के साथ नालंदा खंडहर घूमने आई थी। घूमने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए वह नालंदा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का आरोप है कि जिस समय स्वीटी पटरी पार कर रही थी, उसी पटरी पर मालगाड़ी आ रही थी। आरोप है कि मौके पर मौजूद झंडी दिखाने वाली रेलकर्मी ने युवती को पटरी पार करने से नहीं रोका। परिजनों ने इसी लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। हादसे के बाद स्टेशन पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए रेल डीएसप, राजगीर डीएसपी, कई थानों के थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पलामू एक्सप्रेस को स्टेशन से रवाना कराया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार न करनी पड़े। राजगीर डीएसपी ने बताया कि युवती घूमने के लिए नालंदा आई थी और स्टेशन पर पटरी पार करने के दौरान हादसा हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर किसी रेलकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में उधार कपड़े नहीं मिलने पर दुकान में तोड़फोड़, CCTV में कैद
Jaipur, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण) स्लग - उधार में कपड़े नहीं दिए तो दुकान में तोड़फोड़, दुकान में मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की गई। CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई। CCTV फुटेज में बदमाश लाठी-डंडों से तोड़फोड़ और मारपीट करते दिख रहे हैं। कुछ बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा भी बांध रखा था। इस संबंध में बस्सी निवासी कानाराम सैनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि कुछ लोग दुकान पर आए थे, उस समय दुकान मालिक मौजूद नहीं था। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों से उधार कपड़े देने की मांग की, जिसे कर्मचारियों ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद सभी लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्लैक रंग की थार गाड़ी से दुकान पर पहुंचे थे। तोड़फोड़ और मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।0
0
Report
सीएम के आश्वासन के बाद जारा जिबली स्कूल में कक्षा 11 शुरू होगी
Pithoragarh, Uttarakhand:मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जारा जिबली विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर आमरण अनशन समाप्त पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के उच्चीकरण की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा आमरण अनशन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत धरना स्थल पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता की। इस दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी अनशनकारियों की बातचीत कराई गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसके बाद अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ योगेंद्र सिंह और भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने राज्य आंदोलनकारी रूप सिंह धामी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन सिंह धामी का अनशन समाप्त कराया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि सात दिनों तक चले संघर्ष में ग्रामीणों की एकजुटता और धैर्य की जीत हुई है। मुख्यमंत्री का आश्वासन क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आंदोलन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जौलजीबी भगत मेहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रुकुम बिष्ट, शकुंतला दताल, जिला पंचायत सदस्य देवराज बिष्ट, सागर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद0
0
Report
दुद्धी की 2 किमी सड़क गड्ढों के कारण जर्जर, ग्रामीणों का गुस्सा फुटा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में सड़क के गड्ढों ने ग्रामीणों का गुस्सा भी सड़क पर ला दिया है... करीब दो किलोमीटर की जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल है... दुद्धी की ये सड़क सिर्फ गड्ढों की कहानी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की नाराजगी की भी तस्वीर है...0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी: ई-रिक्शा टक्कर की हत्या, पुलिस ने दो गिरफ्तार
Lakhimpur, Uttar Pradesh:Name_Dileep Mishra लखीमपुर खीरी के फरधान थाना इलाके में लापता बीते 5 अगस्त से लापता ऑटो चालक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वजह ई-रिक्शा की टक्कर को बताया जा रहा है। आपको बता दिन बीते 5 अगस्त से लापता युवक को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस ऑफिस पर हंगामा और घेराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने सीसीटीवी और डीआर के साथ कई तकनीकी पहलुओं के साथ मामले की जांच शुरू की जिसके बाद मामले में दो संबंधित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली और उनकी निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से शव बरामद कर लिया गया। पूरी घटना में प्रयोग किया गया ई रिक्शा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।0
0
Report
श्रावणी मेले में नित्यानंद राय भोले की भक्ति में डूबे, भक्तों की सेवा का मंचन
Patna, Bihar:श्रावणी मेले के मौके पर देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भोले की भक्ति में रंगे दिखे। गिरीराज्यमंत्री खुद सड़कों पर उतरे और कांवरिया पथ पर लोगों की सेवा करते नजर आए। बोल बम सेवा समिति के शिविर टोना पाथर कटोरिया बांका में बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सेवा करते। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पूरा देश इन दोनों भोलेनाथ की भक्ति में डूबा है और भक्ति की शक्ति जनसबल के रूप में भोले के भक्तों के तौर पर दिख रही।0
0
Report
कुशीनगर के 10 साल पुराने जमीन विवाद का हल DM के निर्देश पर समझौता
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 10 साल पुराना जमीन विवाद DM की पहल से हुआ समाधान - जनता दरबार में महिला ने लगाई थी DM से गुहार - पति की मौत के बाद से देवर द्वारा 180 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप - महिला वर्ष 2017 से सिविल कोर्ट में मुकदमा लड़ने के बावजूद नहीं मिला न्याय - 2019 में भी दाखिल हुआ मुकदमा फिर भी नहीं मिला न्याय - DM महेंद्र सिंह तंवर ने 7 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश - SDM न्यायिक पडरौना डॉ. संतराज सिंह बघेल मौके पर पहुंच गांव में लगाई चौपाल - समझौते के तहत महिला को 180 वर्ग मीटर के बदले 240 वर्ग मीटर दिखाई गई जमीन - दोनों पक्षों की सहमति से 10 साल पुराना विवाद खत्म - अब महिला को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने से मिली राहत - छितौनी नगर पंचायत का मामला।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में 40 किमी से लंबी शिव शोभा यात्रा 11 अगस्त को निकलेगी
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - उन्नाव में निकलेगी 40 किलोमीटर से ज्यादा लंबी शिव शोभा यात्रा । शिव शोभा यात्रा को लेकर बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने की प्रेसवार्ता । परियर, सहजनी, शुक्लागंज, होते हुए उन्नाव शहर पहुंचेगी शिव शोभा यात्रा । 11 अगस्त को 40 किलोमीटर से लंबी निकाली जाएगी शिव शोभा यात्रा । शिव शोभा यात्रा का जगह जगह होगा भव्य स्वागत । उन्नाव की अब तक की सबसे लंबी शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।0
0
Report
घोरावल तालाब में मगरमच्छ दिखना हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ दिया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में तालाब में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 5 फीट लंबा मादा मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया। मामला भरौली गांव का है, जहां प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मत्स्य पालन करने वाले सुनील सोनकर ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और रस्सी व बांस के सहारे ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 5 फीट लंबा मादा मगरमच्छ है, जिसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहीं भी मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव का है।0
0
Report
सावन में भोले भक्तिमय रंग, अलीगढ़ ki कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र
Aligarh, Uttar Pradesh:सावन में भोले की भक्ति के कई रंग देखने को मिलते हैं... लेकिन अलीगढ़ में भक्ति का ऐसा अनोखा रूप सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है... अलीगढ़ की सड़कों पर कांवड़ यात्रा का ये अनोखा रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है..0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ शिविर में भक्तों की सेवा का संदेश दिया
Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता बुद्धा गार्डन पार्क में बनाए गए कांवड़ शिविर पहुंची, जहाँ पर कावड़ शिविर में कावड़ियो से मुलाक़ात हुई और उनके ऊपर फुल बरसाए, कावड़ियो को नमन कर उनको प्रसाद वितरण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कावड़ियो को नमन, यह बहुत बड़ा पल है दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगो को कावड़ियो की सेवा करने का मौका मिला। पहले परमिशन समय पर नहीं मिल पाती थी, बीजेपी की सरकार बनी हमने तय किया की कावड़ समिति को परेशानी नहीं होने देगें, पहले निवेदन समिति करती थी सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब कावड़ समिति को परेशानी नहीं है। सफाई व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थाएँ सरकार ने अपने ऊपर ली है, 1200 यूनिट फ्री बिजली की व्यवस्था की गई समिति पैसा कावड़ियो पर खर्च करे, हमारे लिए यह मेमोंटे और पटके की जरूरत नहीं है। कावड़ियो की सेवा करे। अगर कोई कमी है तो बताए, हम आप लोगो के साथ है。0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक वेशभूषा में रैली, ढोल-नगाड़ों ने माहौल मोहा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्र और वाद्ययंत्रों के साथ रैली के रूप में शहर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच निकली रैली में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। रैली का जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सुखाड़िया स्टेडियम में किया गया। इससे पहले जीरो माइल चौराहे पर राणा पूंजा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति, बोली, भाषा और पुरखाई विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया। भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक बद्री भगोरा ने कहा कि आदिवासियों की मुख्य परंपराओं, बोली, भाषा, रीति-रिवाज और संस्कृति को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके साथ ही संवैधानिक अधिकारों को लेकर जनजागरण की आवश्यकता बताई गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि मानव अधिकारों के संदर्भ में आदिवासियों की अपनी विशेष पहचान और पुरातन संस्कृति है। अनुसूचित क्षेत्रों में संविधान के अनुच्छेद 244 के तहत प्रभावी नीतियों की पालना की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। घटिया कला टीम की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में गेर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। आयोजकों ने कहा कि इस टीम को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिले तो कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शहर में रैली को लेकर विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की गई। यातायात शाखा की ओर से वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए गए। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ सहित अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही मौके पर पहुंचकर पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी के चलते कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए।0
0
Report
हजारा गांव से छोटी काशी गोला को श्रद्धालूओ का जत्था रवाना
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:रिपोर्ट अतिनेश शुक्ला घुंघचाई।शारदा पार इलाके में सावन माह के दौरान भगवान शिव की आराधना के लिए रविवार को हजारा, सिद्धनगर शास्त्रीनगर गांव के कांवड़ियों का समूह भीरा के शारदा तट के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली से गाने बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुआ है । ये श्रद्धालु शारदा के घाट से गंगाजल भरकर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ों श्रद्धालु आशीष यादव,राजू यादव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से शारदा घाट के लिए निकलेहजारा गांव किनारे खेतों में भूमि कटान कर रही गांव की ओर बढ़ रही शारदा मैया को रोकने के लिए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ भगवान शिव से कटान रोकने की प्रार्थना कर पूजा अर्चना करने जा रहे हैं हजारा के राजू यादव आशीष यादव*0
0
Report
Advertisement
