204101
Hathras - पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Hathras, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाडपुर स्थित लाखनू तिराहे पर बनी मोबाईल सेन्टर की दुकान से हुई चोरी की घटना का सफ़ल अनावरण करते हुए हाथरस जंक्शन पुलिस ने चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त लखन प्रताप सिंह व चेतन सिंह को जलालपुर नहर के पुल से गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से चोरी किये हुए 07 मोबाईल फोन बरामद हुए है. जिनके विरूद्ध थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अनुसार पारंपरिक ज्ञान से जलवायु अनुकूलन मजबूत होगा
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Addressing the valedictory session of the two-day International Conference on "The Future of Environment and Climate Dynamics," President Droupadi Murmu says, "...Traditional knowledge systems play an important role in enhancing the climate adaptation capacity of local community practices and their life experiences. We should continue to make efforts to strengthen climate resilience through people-centric and community-based adaptation based on traditional knowledge. Sustainable and affordable adaptation can also play an important role in enhancing climate resilience. Today, many forest lands are devoid of forests. Forest land is there. but there is no sign of forest in it; afforestation is needed there. The real goal of sustainable adaptation is not just to plant trees, but to re-establish a self-reliant ecosystem... The Indian government's plan to provide roof-to-roof solar panels is one such initiative that is reshaping India's energy landscape through renewable energy. Developing countries must chart a path that enhances resilience while ensuring the pace of development... The Government of India's Mission LiFE initiative has demonstrated that great value can be achieved for ecological restoration through public participation and community ownership. Several other government initiatives have also received global acclaim as effective ecosystem restoration programs..."0
0
Report
अमरपुर में हथियारों के जखीरे के साथ दो गिरफ्तार; पुलिस ने छापा मारा
Banka, Bihar:अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव में पुलिस ने अवैध हथियारों के मामले में छापेमारी कर शुभम कुमार उर्फ शुभम भट्टाचार्य और मोहम्मद तेहरात को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 19 सितम्बर को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक जगह हथियार जुटाने की नीयत से इकट्ठे थे। बंद पड़े मकान में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, दो देसी मस्केट, एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामला Amarpur थाना कांड संख्या 594/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद Amarpur में अवैध हथियारों के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका में कल पहले निर्वाचित अध्यक्ष के चयन के लिए मतदान शुरू
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर तिंवरी नगर पालिका को कल अपना पहला निर्वाचित अध्यक्ष मिलने जा रहा है। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों में हलचल तेज हो गई है। 25 सदस्यीय नगर पालिका बोर्ड में भाजपा के 13 पार्षद, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गणित भी खासा अहम हो गया है। कल सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय सभागार में निर्वाचित पार्षदों की बैठक के साथ अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के लक्ष्मण कालकर और कांग्रेस के चंपालाल कटारिया आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए जाने के बाद अब मतदान की प्रक्रिया होगी। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। तिंवरी नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष की तस्वीर कल साफ हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
फतेहगढ़ में क्राइम सीन मैनेजमेंट से वैज्ञानिक साक्ष्यों पर ताकतवर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा कसने को पुलिस की नई तैयारी, फतेहगढ़ में क्राइम सीन मैनेजमेंट की ट्रेनिंग गन शॉट मर्डर से सेक्सुअल असॉल्ट तक, पुलिस ने तैयार किए 3 क्राइम सीन, फोरेंसिक टीम ने दी ट्रेनिंग जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 20-09-20260
0
Report
किशनगढ़-जयपुर राजमार्ग पर टेंपो पलटने से 8 से अधिक महिलाएं घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ जयपुर हाइवे पर तोलामाल के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों से भरा एक टेंपो अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार 8 से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं फसल कटाई का काम पूरा करने के बाद अपने गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों की मदद शुरू की गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी महिलाओं का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
भोपालगढ़ नगरपालिका: कांग्रेस 13 पार्षद से बहुमत, भाजपा-खेमे की जुगलबंदी जारी
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ से खबर विजुअल के साथ किशोर जाखड़ की भोपालगढ़ कांग्रेस नगरपालिका के अध्यक्ष पद की लेकर चल रही सियासी उठापटक अब भाजपा के देवेश चौधरी व कांग्रेस की जमना जेपी देवड़ा के बीच सीधे मुकाबले में बदल गई है और दोनों खेमों में जोड़-तोड़ की राजनीति भी चरम पर पहुंच गई है। बदले राजनीतिक समीकरणों से मुकाबला बना रोचक-- 25 सदस्यीय भोपालगढ़ नगरपालिका में बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी हैं। हाल ही में हुए पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया था। भाजपा को नौ, आरएलपी को दो और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। चुनाव परिणामों के लिहाज से कांग्रेस के पास बोर्ड गठन के लिए स्पष्ट बहुमत था, लेकिन अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बदले राजनीतिक समीकरणों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब 13-12 पर अटका संख्या बल-- बदले समीकरणों में कांग्रेस के पास अब 12 पार्षद ही रह गए हैं, जबकि भाजपा के पास भी उसकी पार्टी के 9. आरएलपी के 2 और कांग्रेसी खेमे से आए एक पार्षद को मिलाकर संख्या 12 तक पहुंच गई हैं। ऐसे में फिलहाल दोनों खेमे 12-12 के आंकड़े पर खड़े दिखाई दे रहे थे। लेकिन एकमात्र निर्वलीय पार्षद सीताराम देवड़ा भी जातिगत समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस के साथ बाड़ेबंदी में पहुंच गए और इस तरह कांग्रेस फिर से 13 पार्षदों के साथ बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई है।0
0
Report
Advertisement
बालेसर नगरपालिका चेयरमेन पद के लिए कल मतदान: किसके पक्ष में होगी जीत?
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज इनफॉर्मर: लक्ष्मण दान चारण एंकर बालेसर नगरपालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए कल मतदान होगा। बालेसर नगरपालिका में चेयरमेन पद के लिए भाजपा से वार्ड संख्या 17 से जीती हुई उम्मीदवार निरमा सांखला वहीं कांग्रेस समर्थित वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी भावना सोलंकी आमने सामने है। दोनो प्रत्याशी अब मैदान में है। चेयरमेंन पद के लिए ओबीसी महिला का पद आरक्षित हैं। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह कमल का आवंटन किया गया हैं। वही निर्दलीय प्रत्याशी भावना सोलंकी को चुनाव चिन्ह प्रेस का आवंटन किया गया । भाजपा के सभी पार्षद फिलहाल अरावली की पहाड़ियों पर बाड़ेबंदी या प्रशिक्षण में व्यस्त है। कल एन वक्त पर बस द्वारा सीधे वोटिंग हाल में पहुंचकर अपना अध्यक्ष पद के समर्थन में वोटिंग करेंगे। क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह से जोड़तोड़ में लगी हुई है। हालांकि शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और किसी भी तरह से पार्षदों को मिलने और बात करने के इजाजत नहीं है। वहीं कांग्रेस भी अपने पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं।ऐसे में अब सभी की निगाहें नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। नगर पालिका चुनाव में जनता ने भाजपा के 15 पार्षद, कांग्रेस के 09 पार्षद और 01 निर्दलीय पार्षदों को जीत दिलाई थी। चुनाव परिणाम के एक दिन बाद ही निर्दलीय और कांग्रेस की बागी पार्षद भावना सोलंकी कांग्रेस खेमे में पहुंच गई थी। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुमन राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए NH 125 से नव निर्मित नगरपालिका सभागार के बाहर बैरिकेडिंग करवाई जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। दोनों प्रमुख दलों के पार्षद फिलहाल अपने-अपने खेमे में हैं और मतदान के लिए निर्धारित समय पर नगरपालिका पहुंचेंगे। पार्षदों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए नगरपालिका परिसर में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं。 बालेसर नगरपालिका की अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होता है। इसका फैसला कल मतदान और मतगणना के बाद होगा。0
0
Report
सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत
Shahabad, Uttar Pradesh:थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के टोडरपुर तिराहा स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सारा खास निवासी उमाकांत 48 वर्ष, जो कि बहेड़ा रसूलपुर स्थित सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। रविवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अपने गांव सारा खास से पिहानी चुंगी जबरा पुर स्थित अपने मकान जा रहे थे। जैसे ही वह टोडरपुर तिराहा से आगे भारत पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के समीप पहुंचे, तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक शिक्षक अपने पीछे पत्नी सुनीता, दो बेटियां अंजलि (24 वर्ष) व पल्लवी (16 वर्ष) और एक बेटा असंतोष (20 वर्ष) छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
शारदा नहर में उतराता मिला शव, शिनाख्त नहीं
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के सिंगोहा गांव के पास रविवार को दोपहर शारदा नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। शव को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार सिंगोहा गांव के कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। उसी समय शारदा नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा तो वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है0
0
Report
Advertisement
लापता बालक को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीराबस्ती से एक चार वर्षीय बालक के खेलते समय गायब हो जाने की सूचना पर पुलिस ने बालक को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रविवार को दोपहर मे बालक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खो जाने की सूचना दी।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपहृत,गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में उप निरीक्षक इशरत द्वारा स्थानीय व्यक्तियों व सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर उक्त बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना शाहाबाद पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त एवं आभार प्रकट किया गया।0
0
Report
बस्तर में परिवहन नीति विवाद: शासन तक पहुँचा मामला, स्वतंत्र व्यापार बहाली की मांग
Kondagaon, Chhattisgarh:बस्तर में परिवहन व्यवस्था को लेकर विवाद अब शासन तक पहुंच गया है। बस्तर परिवहन संघ, ट्रांспортर्स और गैराज संचालकों ने परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर BPS की कथित कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, गैराज संचालकों ने कलेक्टर को चाबी सौंपकर अपना विरोध जताया। परिवहन कारोबारियों का आरोप है कि पिछले 10 से 15 दिनों से कथित अव्यावहारिक नीतियों के चलते माल परिवहन प्रभावित हो रहा है। वाहन मालिकों पर दबाव, ब्लैकलिस्टिंग और जुर्माने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में वर्ष 2022 के कथित समझौते और क्यू सिस्टम का मुद्दा भी उठाया गया है। संघ का दावा है कि इसी के आधार पर वाहन मालिकों को रायपुर से अपनी पसंद का माल लाने से रोका जा रहा है। परिवहन कारोबारियों ने शासन से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर स्वतंत्र व्यापार व्यवस्था बहाल करने और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। प्रमुख मांगें — पहली—BPS की कथित बंदिश खत्म कर स्वतंत्र व्यापार व्यवस्था बहाल की जाए। दूसरी—वाहन मालिकों की ब्लैकलिस्टिंग और जुर्माने पर रोक लगे। तीसरी—वर्ष 2022 के कथित समझौते की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। चौथी—शासन की ओर से स्पष्ट लिखित निर्देश जारी किए जाएं। अब सवाल यह है कि वर्ष 2022 का कथित समझौता वास्तव में क्या कहता है और क्या वाहन मालिकों के लिए क्यू सिस्टम व पर्ची व्यवस्था अनिवार्य है? इन सवालों पर अब शासन और परिवहन विभाग के स्पष्ट रुख का इंतजार है।0
0
Report
केरल में बारिश और बादल, थिरुवनंतपुरम के कई हिस्सों में मौसम बदला
Noida, Uttar Pradesh:Keralam | Rain and cloudy weather sweep across several parts of Thiruvananthapuram.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के तुर्कमानपुर में मदरसे में बिजली चोरी, दो FIR दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली निगम का शिकंजा कसता जा रहा है। लेकिन इसी अभियान के बीच तुर्कमानपुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजघाट थाना क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने एक मदरसे पर छापा मारा तो चोरी की बिजली से दो AC, कई पंखे और दूसरे विद्युत उपकरण चलते मिले। जांच में मदरसा परिसर में 5.53 किलोवाट क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। आरोप है कि परिसर में बिजली के केबल बॉक्स में ही कनेक्शन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं इसी इलाके में बकाये में कनेक्शन कटने के बाद स्मार्ट मीटर से पहले की केबल काटकर दोबारा बिजली चोरी करने का मामला भी पकड़ा गया। दोनों मामलों में FIR दर्ज कराई गई है। तस्वीर गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर की है। जहां शनिवार को नार्मल उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिजली निगम की विजिलेंस टीम बिजली चोरी की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान अजहर शम्शी द्वारा संचालित मदरसे में बिजली का कोई वैध कनेक्शन नहीं मिला। लेकिन परिसर में बिजली का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा था। दो AC... कई पंखे... और दूसरे विद्युत उपकरण। विजिलेंस टीम ने जब बिजली के इस्तेमाल की जांच की तो करीब 5.53 किलोवाट क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। मामला सिर्फ चोरी की बिजली इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं था। जाँच में आरोप है कि मदरसा परिसर में बिजली के केबल बॉक्स में ही कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। यानि बिजली का वैध कनेक्शन नहीं, लेकिन बिजली का इस्तेमाल लगातार जारी। मदरसा संचालक के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की गई है। हालांकि बिजलीकर्मियों की कथित मिलीभगत की बात अभी आरोप के स्तर पर है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बिजली निगम की जांच में मदरसा परिसर में वैध कनेक्शन नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े परिसर में AC और दूसरे विद्युत उपकरण लंबे समय तक कैसे चलते रहे? अगर चोरी की बिजली से दो AC और कई पंखे चल रहे थे, तो फिर बिजली निगम की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। अब जांच का अहम बिंदु यही है कि बिजली चोरी कब से हो रही थी और इसकी जानकारी विभाग को पहले क्यों नहीं हुई? तुर्कमानपुर में ही विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का एक दूसरा मामला भी पकड़ा। यहां सगे भाई अब्दुल फराज और अब्दुल बिलाल के आवास पर चार किलोवाट क्षमता का बिजली कनेक्शन था, लेकिन बिजली बिल का बकाया एक लाख रुपये से ज्यादा हो गया। बकाया जमा नहीं होने पर बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। लेकिन बिजली कटते ही मामला खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि बिल जमा करने के बजाय स्मार्ट मीटर से पहले की केबल काटकर बिजली की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई। 7 किलोवाट से ज्यादा बिजली चोरी: विजिलेंस टीम ने जांच की तो यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जाँच में सात किलोवाट से ज्यादा क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। यानी कनेक्शन काटे जाने के बावजूद घर में बिजली का इस्तेमाल जारी था। इस मामले में भी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करा दी गई है। गोरखपुर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तो तेज है, लेकिन तुर्कमानपुर की कार्रवाई ने बिजली निगम की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भारी बकाये के चलते काटे जा रहे हैं, क्या उनके परिसरों की नियमित निगरानी हो रही है? क्योंकि यहां एक तरफ एक लाख रुपये से ज्यादा के बकाये में कनेक्शन कटा, तो दूसरी तरफ केबल काटकर बिजली का इस्तेमाल फिर शुरू हो गया। और अब विजिलेंस टीम ने चोरी पकड़कर FIR दर्ज कर दी है। विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल: बिजली निगम में सामान्य तौर पर यह व्यवस्था मानी जाती है कि बकाये में कनेक्शन काटने के बाद संबंधित परिसर पर नजर रखी जाए। लेकिन इन मामलों ने इस व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता कटिया लगाकर दोबारा बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर नहीं हो पा रही है, तो निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत साफ दिखाई देती है। बिजली निगम की विजिलेंस प्रथम टीम में प्रभारी विरेंद्र राय, उपखंड अधिकारी आशीष गुप्ता, अवर अभियंता राजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रभात तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी विभा सिंह, मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश शुक्ला और आरक्षी विपिन कनौजिया शामिल रहे। बिजली विभाग का एक्शन प्लान: विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाये में काटा जा रहा है, उनके द्वारा बिल जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित परिसरों की निगरानी कराई जाएगी। और अगर कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए कोई पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर के तुर्कमानपुर में एक ही कार्रवाई में बिजली चोरी के दो मामले सामने आए। एक तरफ मदरसा—जहां दो AC और कई पंखे चोरी की बिजली से चलते मिले। दूसरी तरफ भारी बकाये में कनेक्शन कटने के बाद दोबारा केबल जोड़कर बिजली चोरी का मामला। दोनों मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। अब बड़ा सवाल सिर्फ बिजली चोरी पकड़ने का नहीं, बल्कि यह भी है कि कनेक्शन कटने के बाद दोबारा बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?0
0
Report
आगरा पेट्रोल पंप विवाद: चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मलपुरा थाना क्षेत्र के जाखौदा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला पेट्रोल डलवाने आए दो युवकों का सेल्समैन से हुआ विवाद विवाद के दौरान युवकों ने सेल्समैन पर चाकू से किया वार पेट्रोल पمپ कर्मियों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया घायल सेल्समैन को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास की बात पूरी तरह गलत बाइट आरोपी युवक0
0
Report
झारखंड कांग्रेस ने योगेंद्र साव को अनुशासन नोटिस जारी; तीन दिन में जवाब मांगा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा जारी नोटिस में योगेन्द्र साव से तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने तथा स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए निष्कासन का निर्णय निरस्त किया था। लेकिन हाल में मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। नोटिस के अनुसार उनका आचरण पार्टी सिद्धांतों के विपरीत होने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना भी माना गया है। अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि बार-बार इस प्रकार का अनुशासनहीन आचरण यह संकेत देता है कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध गतिविधियां दोहराई जा रही हैं और इससे संगठन की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए योगेन्द्र साव से जवाब मांगा गया है कि उनके विरुद्ध पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाय कांग्रेस पार्टी में विचारों की स्वतंत्रता के साथ संगठनात्मक अनुशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। पार्टी के मंच के बाहर ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत और नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत हों, संगठन के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते।0
0
Report
Advertisement
