204212
Hathras - पुलिस की पशु चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़
Hasayan, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान में हसायन पुलिस की अभयपुरा मोड़ के पास दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें दो अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध तमंचा दो खोखा कारतूस बरामद हुए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा प्रेम प्रसंग के लिए युवक हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा, चार घंटे रेस्क्यू
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ प्रेम प्रसंग का हाई वोल्टेज ड्रामा, नोएडा की युवती के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक खैर के गांव अरनी में मुख बाधित युवक हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा। युवक को सैकड़ों फीट ऊंचाई पर देख ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, मौके पर उमड़ी भारी भीड़। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इशारों के माध्यम से समझाने की कोशिश नाकाम होने पर पुलिस ने करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। धैर्य और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर खैर कोतवाली लाया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार युवक का नोएडा निवासी युवती से कथित प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है。 स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी राजीव सिंह व उनकी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़: पैसे के लालच का प्रयास, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई
Mainpuri, Uttar Pradesh:घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रूपये का दिया लालच मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाानी का मामला सामने आया है, आरोपी द्वारा किशोरी को पैसे के लालच देने का प्रयास किया गया लेकिन किशोरी ने आरोपी के कृत्य का विरोध किया। बताया जा रहा है कि जब किशोरी के पिता गाँव में ही एक दावत में गए थे तभी आरोपी द्वारा घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार ने किशनी थाना पुलिस से भी मामले की शिकायत की लेकिन कार्यवाही ना होने पर पीड़िता ने SP कार्यालय पहुंचकर आरोपी पर कार्यवाही के लिए शिकायतीपत्र दिया है।0
0
Report
सुपौल MVI समिता कुमारी गिरफ्तार: विभागीय कार्रवाई के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Bihar:सुपौल में MVI समिता कुमारी के पति देवकुमार गुंजन की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। सुपौल DM सावन कुमार ने परिवहन विभाग को विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा भेजी है और इसे निलंबित कर दिया गया है। मामले के अनुसार कटिहार रेल पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जांच तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में माना गया है कि प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की साजिश रची गई। कटिहार रेल पुलिस के निर्देश पर SIT का गठन किया गया और घटनास्थल से साक्ष्य, लोकेशन, कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर गहन जांच की गई है। जांच से पता चला कि समिता कुमारी के प्रेमी अजित कुमार के साथ रिश्ता था और उसी रिश्ते में उसने अपने पति की हत्या कराने के लिए सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को रखा। योजना के अनुसार ट्रेन में देवकुमार गुंजन को गोली मार दी गई। पुलिस ने समिता कुमारी, प्रेमी अजित कुमार और सुपारी किलर धीरज को गिरफ्तार किया है; घटना में प्रयुक्त मोबाइल समेत कई साक्ष्य बरामद हुए हैं। जिला प्रशासन ने MVI के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में रथयात्रा का भव्य उत्सव, भक्तों ने रथ खींचकर उल्लास प्रकट किया
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - रथयात्रा में उमड़े जनसैलाब । एंकर - खूँटी जिले में आज भव्यता के साथ रथयात्रा पर्व मनाया गया । जहाँ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विराजित रथ को लोग खींचने के लिए उमड़ पड़े। खूँटी के सीआरपीएफ 94 बटालियन कैम्प से निकला रथ खूँटी के मुख्य सड़क होते हुए मिश्रा टोली स्थित दुर्गा मंदिर पहुँचा। वहीं महिला पुरूष सभी माथे पर त्रिपुण्ड लगाकर पर्व का भव्यता बढ़ा दिए। जहाँ रथ के आगे आगे लोगों ने झाड़ू लगाए और सड़क को साफ करते हुए बंगालन के र को आगे बढ़ाया । जहाँ घंट शंख ध्वनि के साथ भक्तजन पर सड़कों पर खुशियां मनाते नजर आए। इस दौरान नवजात को भी भगवान के रथ का रस्सी छुआया गया। इस प्रकार भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा को उनके मौसीबाड़ी पहुंचाया गया। वहीं खूँटी जिले के जरिया गढ़ और तोरपा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी भगवान जगन्नाथ का पूजा अर्चना कर रथ निकाला गया ।0
0
Report
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता के लिए सरकार तेज़ी से कदम बढ़ाएगी
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया है। इंदौर में 300 बेड के नए जिला चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक समान कानून लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक देश में सभी नागरिकों के लिए कानून भी समान होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके हितों की रक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है। इंदौर में आयोजित 300 बेड़ के नए जिला चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भगवान राम ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी एक ही विवाह की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक निशान, एक प्रधान और एक विधान का विचार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उस संकल्प को आगे बढ़ाया और अब मध्य प्रदेश सरकार भी उसी भावना के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग समुदायों के लिए विवाह और अन्य व्यक्तिगत कानून अलग-अलग हैं, जबकि एक राष्ट्र में सभी नागरिकों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर जल्दबाजी नहीं कर रही है, बल्कि व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी। समिति ने प्रदेश के सभी 55 जिलों और 10 संभागों का दौरा कर विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं। अब इन सुझावों के आधार पर सरकार विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए हाई-लेवल मीटिंग तय, रास्तों की तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:HARIDWAR (UTTARAKHAND): GARHWAL COMMISSIONER INSPECTS KANWAR ROUTE PREPARATIONS / VISUALS / ANAND SWAROOP (GARHWAL COMMISSIONER) S/B हरिद्वार, उत्तराखंड: सावन के पवित्र महीने से पहले कांवड़ यात्रा के रास्ते की तैयारियों का जायजा लेने के बाद, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा, "मैंने आज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ आने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की—खासकर इस बात पर कि इंतज़ामों को कैसे अंतिम रूप दिया जाए और अहम जगहों पर सुरक्षा कैसे पक्की की जाए। किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ एक हाई-लेवल जॉइंट मीटिंग होगी। हमारा मकसद पिछली यात्रा के दौरान हाईवे मैनेजमेंट की सफलता को दोहराना है। लंबे समय तक चलने वाले प्रोजेक्ट्स के मामले में, हम इस दौरान कंस्ट्रक्शन का काम पूरा कर लेंगे और साइट्स से कंस्ट्रक्शन का सामान हटा देंगे ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो..."0
0
Report
Advertisement
रतलाम में ABVP ने NSUI के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन और नारेबाजी
Ratlam, Madhya Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने रतलाम में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हाथों में एनएसयूआई लिखी तख्तियां दिखाई दीं, जिन्हें देखकर राहगीर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि जैसे ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की, प्रदर्शन का उद्देश्य साफ हो गया। तख्तियों पर "एनएसयूआई मुर्दाबाद" जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता शहर के डालूमोदी चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने एनएसयूआई का पुतला दहन किया और विरोध स्वरूप पुतले को चप्पलों से पीटा。 एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि भोपाल में एनएसयूआई के एक पदाधिकारी पर उसी संगठन की एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिषद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। एबीवीपी ने मांग की कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की。0
0
Report
भोपाल की झुग्गी बस्ती से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम गांजा जब्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल की झुग्गी बस्ती से गांजा तस्कर गिरफ्तार आरोपी के पास से 300 ग्राम गांजा जब्त नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया आरोपी पर पहले भी मारपीट समेत अन्य मामलों सहित छह आपराधिक प्रकरण दर्ज अयोध्यानगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
पश्चिम बंगाल राजनीति में इस्तीफों की नई चाल: BJP बनाम TMC का खेल
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata (West Bengal): kalyan Banerjee (TMC) On TMC Rajya Sabha MP Koyel Mallick Resignation/ ONE NATION ONE ELECTION Notice Period/ ECI Extension To Ritabrata Faction TMC For Document Submission कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी कहते हैं, "यह BJP की अपनाई गई एक नई चाल है। उनका मकसद किसी भी तरह से राज्यसभा और लोकसभा दोनों में अपनी ताकत बढ़ाना है। पहले तीन सदस्यों ने इस्तीफ़ा दिया था। कोएल मल्लिक ने उनके साथ इस्तीफ़ा नहीं दिया। अगर चारों ने एक साथ इस्तीफ़ा दिया होता, तो चारों खाली सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव एक साथ होते और BJP नहीं जीत पाती। इसीलिए इस्तीफ़े अलग-अलग समय पर लिए गए। आज के चुनाव के बाद, कोएल मल्लिक को लाया गया है क्योंकि अब एक सीट खाली है। यह BJP के लिए एक सुरक्षित राजनीतिक रणनीति है। हमें पता है कि वह भूपेंद्र यादव से मिली थीं और BJP में शामिल होंगी। अगर कोई अपनी पार्टी और राजनीतिक विचारधारा छोड़ने का फ़ैसला करता है, तो यह उसका अपना फ़ैसला है। पश्चिम बंगाल लंबे समय से अपनी शिक्षा, संस्कृति और राजनीतिक परंपरा के लिए पूरे देश में सम्मानित रहा है। राज्य ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कई जाने-माने सांसद भेजे हैं। ये नेता अपनी पार्टियों के प्रति प्रतिबद्धता, पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति समर्पण और उनके हितों के लिए लड़ने के साहस से प्रेरित थे। आज पश्चिम बंगाल की राजनीति को देखें तो पिछले दो महीनों में BJP में शामिल होने वाले सांसदों और विधायकों की संख्या राज्य की राजनीतिक संस्कृति की एक खराब तस्वीर पेश करती है। यह पश्चिम बंगाल के लोगों को तय करना है कि यह सही है या गलत। वे ही अंतिम फ़ैसला करेंगे। जहाँ तक उन 60 विधायकों की बात है जिन्होंने पार्टी छोड़ी, वे सुवेंदु अधिकारी की 'B-टीम' हैं..."0
0
Report
Advertisement
बिजली कटौती व अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस में किया हंगामा
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख (सीतापुर) कस्बे में बिजली कटौती और लाइनमैनों द्वारा अवैध वसूली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम मिश्रिख पावर हाउस पर हंगामा किया।भाजपा कार्यकर्ता देवेश पांडेय ने कहा कि कस्बे में रोजाना घंटों बिजली कट रही है। लाइनमैन फॉल्ट के नाम पर बिजली काटकर वसूली करते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ता कमलकांत ने कहा कि पावर हाउस का सीयूजी नंबर बंद रहता है और रात में एसडीओ-जेई भी नहीं रुकते। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देंगे। एसडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि लाइन फॉल्ट और ओवरलोड से समस्या आ रही है। लाइन सुधार के लिए सप्लाई रोकी जाती है। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं। जल्द सभी दिक्कतें दूर की जायेंगी।0
0
Report
वाराणसी की दवा मंडी में विदेशी युवक ने स्थानीय युवक पर दांत काटा; गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में एक विदेशी नागरिक का हाई-वोल्टेज ड्रामा। • विदेशी युवक ने एक स्थानीय युवक को दौड़ाकर दांत से काटा। • हंगामा करते हुए जबरन एक घर के अंदर दाखिल हुआ विदेशी。 • सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर चिल्लाया गो बैक, गो बैक。 • पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद विदेशी नागरिक को पकड़ा。 • पुलिस विदेशी नागरिक के मानसिक रूप से बीमार होने या किसी नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है。 • दांत से काटे जाने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया。0
0
Report
पतरातु डैम लेक रिसोर्ट में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:पतरातु डैम लेक रिसोर्ट में झारखंड पर्यटन मंत्री शुदिव्य कुमार द्वारा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एवं म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर रामगढ़ डीसी ऋतुराज कुमार, रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ डीएफओ नितीश कुमार, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. पर्यटन मंत्री ने कहा झारखंड राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल में पतरातु डैम लेक रिसोर्ट आता है ऐसे में पर्यटकों के लिए यह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षक केंद्र होगा जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी.0
0
Report
Advertisement
पटना पुलिस ने 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ ऑटो चालक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1751 पुड़िया में रखा 1.151 किलोग्राम स्मैक के साथ दो महिलाएं व एक पुरुष को किया गिरफ्तार नकद राशि समेत एक ऑटो को किया जप्त बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है जिस पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार छापेमारियां की जा रही है इसी कड़ी में पटना पुलिस ने सुख नशे का कारोबार कर रहे दो महिला सहित एक पुरुष को गिरफ्तार किया है इस पूरे मामले पर सिटी एसपी पश्चिमी साकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नेउरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलस्न दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो से कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद नेउरा थाना पुलिस ने मधेपुर पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो महिलाओं के पास से पांच काले रंग की पॉलीथिन में कुल 1715 पुड़िया संदिग्ध स्मैक बरामद हुई। बरामद पदार्थ का कुल वजन 1.151 किलोग्राम बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने रेशमा कुमारी, खुशी कुमारी और निलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त ऑटो (BR01P-0832) और 4,298 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी पश्चिमी साकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नेउरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तिकरण के विरोध में AIMIM नेता शेख ताहिर सिद्दीकी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्थिकरण आदेश के विरुद्ध शेख ताहिर सिद्दीकी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सेंट्रल AIMIM का बयान0
0
Report
NIA ने लोहरदगा में पांच जगहों पर छापेमारी, पेट्रोल बम मामले की जांच जारी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को लोहरदगा जिला के पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची स्थित आरएसएस कार्यालय में हुई पेट्रोल बम की घटना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अपराधी अमन अंसारी जो पेट्रोल बम के आरोप में जेल में है उसके घर जब NIA की टीम पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो दरवाजा नहीं खोला गया जिसके बाद बिजली विभाग की क्रेन से पुलिस चढ़कर ऊपर तल्ले में पहुंची। फिलहाल एनआईए की ओर से आधिकारिक तौर पर छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से अधिकृत बयान जारी किए जाने की संभावना है। मामले को रांची के आरएसएस कार्यालय में हुई पेट्रोल बम से जोड़कर देखा जा रहा है। एनआईए की टीम इस पूरे नेटवर्क और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। छापेमारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है。0
0
Report
Advertisement
