Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Hathras: जिलाबदर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपराधी गिरफ्तार
Sahpau, Uttar Pradesh:क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए जिला बदर अपराधी रवीश बाबू सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रवीश बाबू सिंह सहपऊ क्षेत्र से जिला बदर है और उसके खिलाफ थाना सहपऊ में सम्पत्ति को नुकसान, शांति भंग और गैंगस्टर अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध रूप से जनपद की सीमा में घूम रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
