204212
Hathras- इच्छामृत्यु की मांग करने वालाे व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Hasayan, Uttar Pradesh:हसायन में जमीन का बैनामा करने के बाद 24 लाख रुपये न मिलने से आहत होकर सोशल मीडिया पर ईच्छामृत्यु की इच्छा जाहिर करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार की रात को उसकी बहन के यहां से गिरफ्तार कर लिया। उसका शांति भंग के तहत चालान किया गया है। हसायन के गांव मनौरा के निवासी मुकेश पुत्र स्व. रामपाल सिंह ने अपने परिवार के ही लोगों से परेशान होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने इच्छा मृत्यु मांगने की घोषणा की है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
50 साल पुराना कुआं धँसा, 15-17 बीघा खेतों की सिंचाई प्रभावित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया गांव में रविवार को करीब 50 साल पुराना कुआं अचानक धंस गया। कुएं के धंसने से छह भाइयों के परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसी कुएं के पानी से करीब 15 से 17 बीघा खेतों की सिंचाई होती थी। इतना ही नहीं, आसपास के पड़ोसी किसान भी इसी कुएं पर निर्भर थे। अब कुआं धंसने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है और किसान परिवार की चिंता बढ़ गई है। कुएं के मालिक महमूद मंसूरी ने बताया कि यह कुआं उनके पिता शब्बीर मंसूरी के समय का है और करीब पांच दशक से परिवार की खेती का प्रमुख सहारा बना हुआ था। इसी कुएं से 15 से 17 बीघा जमीन की सिंचाई की जाती थी। परिवार के छह भाइयों का गुजर-बसर भी इसी खेती पर निर्भर है। अपने खेतों के साथ आसपास के किसानों को भी कुएं से पानी उपलब्ध कराया जाता था। ग्रामीण शंभू सिंह ने बताया कि कुआं अचानक धंसने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। कुएं के भरोसे चल रही खेती प्रभावित होने से पूरे परिवार की आजीविका पर संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर कुएं की मरम्मत करवाने और प्रभावित किसान परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि सिंचाई व्यवस्था दोबारा शुरू हो सके और किसानों की फसल को बचाया जा सके.0
0
Report
उदयपुरवाटी में पानी टंकी निर्माण रोकने पर विरोध, पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में पानी की टंकी के निर्माण रोकने को लेकर विरोध वार्ड 2 में पानी की टंकी का निर्माण रुकवाने पर भड़के स्थानीय लोग कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना के तहत बन रही है पानी की टंकी आधे से ज्यादा निर्माण पूरा, फिर भी बार-बार काम रुकवाने का आरोप लोगों की मांग- बिना बाधा पूरा करवाया जाए टंकी का निर्माणकार्य झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी शहर के पुराने वार्ड संख्या 2 में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का काम बार-बार रुकवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है, जबकि टंकी का निर्माण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पीएचईडी ने पानी की टंकी के लिए नगर पालिका से भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की थी। इसके बाद वार्ड संख्या 2 में कुछ भामाशाहों ने टंकी निर्माण के लिए जमीन दान की। भूमि उपलब्ध होने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। वर्तमान में टंकी का निर्माण आधे से अधिक पूरा हो चुका है।वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही बीच-बीच में कुछ लोग आपत्ति जताकर काम रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करवाने की कार्रवाई करते हैं। इससे काम बार-बार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं और न ही निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का स्थायी समाधान किया जा रहा है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोग राजनीतिक कारणों से टंकी निर्माण में बाधा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोगों ने जमीन उपलब्ध करवाने में सहयोग किया और निर्माण कार्य शुरू होकर आधे से अधिक पूरा हो गया, तो बार-बार काम रुकवाने से आमजन को परेशानी हो रही है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जलाशय का निर्माण बिना किसी अनावश्यक बाधा के पूरा करवाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सके।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करवाने की मांग की है।0
0
Report
डूंगरपुर में कम वर्षा से रबी फसल पर असर, खाद-बुवाई पर जोर
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - डूंगरपुर में कम वर्षा से रबी की फसल प्रभावित, अभी तक 35 से 40 फीसदी बुवाई, खाद आपूर्ति व प्रबंधन पर जोर बॉडी - डूंगरपुर जिले के कृषि विभाग के संयुक्त सचिन दलीप सिंह ने बताया कि कृषि विभाग ने डूंगरपुर जिले में इस रबी सीजन के दौरान कुल 87 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें गेहूं और चना प्रमुख फसलें हैं। इसके अलावा हरा चारा सहित अन्य रबी फसलों की भी बुवाई की जाती है। जिले में गेहूं की बुवाई के लिए करीब 65 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। इसके मुकाबले अब तक लगभग 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हो चुकी है। गेहूं की बुवाई नवंबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर दिसंबर के दूसरे पखवाड़े तक चलती है। ऐसे में अभी किसानों के पास बुवाई के लिए समय है और आगामी दिनों में गेहूं का रकबा तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चने की बुवाई पर कम बारिश का असर रबी सीजन में जिले की प्रमुख फसल चना है, लेकिन इस बार कम वर्षा के कारण इसकी बुवाई पर असर पड़ा है। कृषि विभाग ने जिले में 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चने की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके मुकाबले अब तक करीब 13 से 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चने की बुवाई हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार वर्षा की कमी के चलते अब चने के शेष क्षेत्र में बुवाई की संभावना कम है। पर्याप्त नमी नहीं होने से किसानों के सामने बुवाई को लेकर चुनौती बनी हुई है। यही कारण है कि चने के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में इस बार बुवाई का रकबा प्रभावित होने की आशंका है। 35 से 40 प्रतिशत तक पहुंची कुल बुवाई। गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों को मिलाकर जिले में अब तक करीब 35 से 40 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है। गेहूं की बुवाई का समय अभी बाकी होने के कारण कुल बुवाई प्रतिशत में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कम बारिश के कारण रबी सीजन की बुवाई पिछले वर्षों की तुलना में चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। कृषि विभाग की नजर अब बुवाई के साथ-साथ किसानों को आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने पर भी है, ताकि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त नमी उपलब्ध है वहां किसान समय पर बुवाई पूरी कर सकें। खाद आपूर्ति और प्रबंधन पर विशेष जोर रबी फसलों की बुवाई के साथ किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जरूरत उर्वरक की है। कृषि विभाग ने जिले में गेहूं और चने की फसल के लिए आवश्यक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति और प्रबंधन की प्रक्रिया तेज कर दी है। डूंगरपुर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह के अनुसार 11 हजार मीट्रिक टन की आवश्यकता के मुकाबले अब तक करीब 4,300 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो चुका है, जबकि करीब 2,300 मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध है। इसी तरह 1,700 मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता के मुकाबले करीब 750 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है और करीब 180 मीट्रिक टन स्टॉक में मौजूद है। वही जिले की आवश्यकता को देखते हुए शेष खाद की मांग संबंधित विभागों को भेज दी है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रैक लगने के माध्यम से अतिरिक्त उर्वरक की आपूर्ति प्राप्त होगी। इसके बाद किसानों की मांग के अनुसार खाद का वितरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला, साथ ही दूसरे की भी मारपीट
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हमले में बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के साथ भी दबंगों ने की मारपीट, मारपीट में दो लोग घायल, शोरगुल की सूचना पर ग्रामीणों को देख भाग निकले हमलावर. बताया जा रहा है कि घर में खाना बना रहे युवक पर लाठी-डंडों से दबंगों ने जानलेवा हमला कर हुए फरार. पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर पुलिस से की शिकायत. भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के होलई का पुरवा गांव का है मामला.0
0
Report
उन्नाव में हत्या के बाद शव जलाने की आशंका; लापता युवक की पहचान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका से मचा हड़कम。 दस दिन से लापता युवक का ईंट भट्टे के पास झाड़ियों में मिला शव。 मृतक की पहचान पान कुँवर खेड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पाल (34) के रूप में हुई。 18 नवंबर से लापता था युवक, परिजनों ने भगवंतनगर चौकी में दर्ज कराई थी गुमशुदगी。 परिजनों ने हत्या कर शव जलाए जाने की जताई आशंका。 पुलिस मौके पर पहुंच कर शव पीएम के लिए भेजा。 पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल में जुटी。 बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा बाजार ईंट भट्टे के झाड़ियों के पास की घटना。0
0
Report
नालंदा के वेन थाना गांव में टक्कर: 13 की मौत, परिवार में मातमी सन्नाटा
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र के जघारो गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य देर शाम स्कॉर्पियो से झारखंड के रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के विवेकानंद की पत्नी अमृता की शिक्षक पद पर नौकरी लगी थी। इसी खुशी में परिवार के लोग मन्नत पूरी करने और मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने रजरप्पा जा रहे थे। इसी दौरान झारखंड के रामगढ़ के पास स्कॉर्पियो और हाइवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाहन चालक चंदन जख्मी हो गया, जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में विवेकानंद कुमार पति पत्नी अमृत देवी पुत्री सोनाली कुमारी, पुत्र शुभम, अमन कुमार माता दादी प्रविला देवी विवेकानंद का भाई चंदन राजेश कुमार सिंटू कुमार किरण कुमार बहन समेत चालक नंदन तेरह लोग शामिल है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर:तिलहर में सैंकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा। इक्कीस कन्याओं का होगा विवाह।
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर 9 दिवसीय श्री राम कथा आयोजन और 21 कन्याओं के विवाह से पहले महायज्ञ के लिए सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने निकाली नगर में कलश यात्रा। नगर के मोहल्ला निजामगंज स्थित घोड़ी वाले बाबा के मंदिर से रविवार को राम कथा शुभारंभ से पहले कथावाचक गोविंदाचार्य जी महाराज के निर्देशन में कलश यात्रा निकाली गई।इस दौरान कलश यात्रा में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई सैकड़ो महिलाएं अपने सरों पर कलश रखकर जय घोष करती दिखाई दी तो वही इस यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प बरसाकर श्रद्धालुओं के द्वारा स्वागत भी किया गया।इस दौरान कलश यात्रा नगर के मोहल्ला दातागंज,मुख्य बाजार चौराहा,नगर पालिका रोड,पंजाबी कॉलोनी,मौजपुर,अस्पताल,पूर्वी तिराहे रोड आदि से निकाली गई।कलश यात्रा का समापन नगर के मंगल बाजार मैदान पर किया गया जहां पर प्रतिदिन श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा और यहीं पर 21 कुंडिया महायज्ञ के बाद 21 कन्याओं को विवाह भी कराया जाएगा। कल सुबह यात्रा में इस दौरान आयोजक नगर पालिका सभासद राधा रमन मिश्रा सहित सोनू खन्ना,श्याम गर्ग,सुरेंद्र गुप्ता,सुधीर शर्मा,दीपक गुप्ता,रानू सक्सेना,प्रमोद मिश्रा सहित सैंकड़ों महिला पुरुष शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
सूरत के भेस्तान में कराटे ट्रेनर हिरासत, नाबालिग बच्ची के वीडियो पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:विशेष नोट - बच्ची का चेहरा ब्लर करना है ====================================== सूरत के भेस्तान में कराटे ट्रेनर के वायरल वीडियो से भारी विवाद। भेस्तान पुलिस ने मोहम्मद शहाबुद्दीन शरीफ अहमद अंसारी को हिरासत में लिया। नाबालिग बच्ची के स्ट्रेचिंग के वीडियो पर अश्लील कमेंट्स करने वालों को ट्रेनर ने इमोजी से जवाब दिए। कमेंट्स डिलीट करने के बजाय इमोजी रिप्लाई देने पर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश। कराटे ट्रेनर मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। भेस्तान पुलिस ने नाबालिग बच्ची और उसके परिवार को बुलाकर पूछताछ की。 महिला पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का बयान दर्ज किया गया। बच्ची और परिवार ने किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या प्रताड़ना नहीं होने की बात कही。 परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया गया。 परिवार के शिकायत न करने पर पुलिस ने ट्रेनर के खिलाफ एहतियाती (अटकती) कदम उठाए। भेस्तान पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की。0
0
Report
दिल्ली में 14 साल के छात्र की हत्या: कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल
New Delhi, Delhi:कुलदीप कुमार, आप विधायक 14 साल के, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आखिर दिल्ली में हमारे छोटे-छोटे बच्चे कब तक अपराधियों की हिंसा का शिकार होते रहेंगे? आज दिल्ली में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं और अपराध लगातार बढ़ रहा है। मैं बार-बार कह रहा हूं कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रेखा गुप्ता जी की भाजपा सरकार की चार इंजन वाली सरकार दिल्ली में अपराध और नशे पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। दिल्ली के पुलिस थानों पर राजनीतिक दबाव और कब्जे की राजनीति करने से नहीं, जनता को सुरक्षा देने से सरकार चलती है। दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है— आखिर कब सुरक्षित होगी हमारी दिल्ली और कब सुरक्षित होंगे हमारे बच्चे?0
0
Report
Advertisement
चंबल के जंगलों में डकैत नहीं, बाघों का राज; धौलपुर-करौली में बाघों की धमक
Dholpur, Rajasthan:चंबल के जंगलों में अब डकैत नहीं, बाघों का राज!\n\nडकैतों की दहशत के लिए पहचाने जाने वाले चंबल के बीहड़ों में अब बाघों की दहाड़ गूंज रही है\n\nसरמथुरा (धौलपुर) \n\nकभी चंबल के बीहड़ डकैतों की दहशत के लिए पहचाने जाते थे, लेकिन अब इन जंगलों में बाघों की दहाड़ सुनाई दे रही है। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी से जंगलों की रौनक लगातार बढ़ रही है। यहां 5 से अधिक टाइगर शावकों के साथ पैंथर, भालू, हाइना, चीतल और सांभर जैसे वन्यजीव विचरण कर रहे हैं।हाल ही में जंगल में टाइगर और पैंथर के बीच हुए संघर्ष में पैंथर की मौत की घटना ने वन्यजीवों के बीच टेरिटरी को लेकर होने वाले संघर्ष को भी उजागर किया है। इस घटना के बाद वन विभाग ने जंगल में निगरानी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। वन्यजीवों की बढ़ती संख्या और बाघों की मौजूदगी से धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में बेहतर संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विकास से चंबल के बीहड़ वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर सकते हैं।0
0
Report
फिट इंडिया: धौलपुर पुलिस की साइकल रैली ने स्वास्थ्य और पर्यावरण पर दिया संदेश
Dholpur, Rajasthan:फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर धौलपुर पुलिस की साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश धौलपुर। फिट इंडिया अभियान के 100वें संस्करण के अवसर पर रविवार को धौलपुर पुलिस ने संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में यह रैली आरएसी लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। रैली में जिला पुलिस व आरएसी धौलपुर के जवानों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। साइकिल चलाते जवानों ने आमजन को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान प्लाटून कमांडर बृजलाल, एलओ पुलिस लाइन मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ आमजन को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने कहा कि साइकिलिंग से शरीर स्वस्थ व ऊर्जावान रहता है। यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी मददगार है। पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस उनकी कार्यक्षमता का अहम हिस्सा है। रैली को देखकर शहरवासियों ने भी सराहना की0
0
Report
Hanumangarh के मक्कासर में दिनदहाड़े लूट: दो युवक मंगलसूत्र लेकर फरार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : मक्कासर गांव में दिनदहाड़े वारदात, खेत से लकड़ी ला रही महिला से हुई वारदात, बाईक सवार दो युवक सोने का मंगल सूत्र लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, महिला ने युवकों को पकड़ने का किया प्रयास, मगर बाईक पर फरार हो गए दोनों युवक, लगातार बढ़ती वारदातों से नागरिकों में आक्रोश, मामले की जांच में जुटी जंक्शन पुलिस0
0
Report
Advertisement
मंडला में विकास पर सियासी जंग उलझी, मर्सकोले के बयान से विवाद बढ़ा
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में विकास के दावों से शुरू हुई सियासी जंग अब जुबानी जंग में तब्दील हो गई है। बीजेपी सरकार के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह के बयान ने कांग्रेस को ऐसा तिलमिलाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने अपनी जुबान पर मर्यादा तक भूल बैठे। मर्सकोले ने लक्ष्मण सिंह को जूतों की माला पहनाने जैसी विवादित टिप्पणी कर डाली और साथ ही कांग्रेस को लेकर बयानबाजी करने पर उन्हें बकलोली न करने की नसीहत भी दे दी। अब सवाल यह है कि विकास के मुद्दे पर शुरू हुई बहस व्यक्तिगत हमलों तक क्यों पहुंच गई? दरअसल, मंडला लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर सचिव लक्ष्मण सिंह के बीच शुरू हुई बयानबाजी का सियासी असर अब जिले की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। गत दिवस मंडला प्रवास पर पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस की पिछली सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस शासनकाल में मंडला का अपेक्षित विकास नहीं हुआ—उन्होंने दावा किया कि जिले में विकास की रफ्तार बीजेपी सरकार आने के बाद ही तेज हुई। बस फिर क्या था—लक्ष्मण सिंह के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी। पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने मोर्चा खोलते हुए तीखा पलटवार किया, लेकिन विकास के आंकड़ों और राजनीतिक तर्कों से जवाब देने के बजाय मर्सकोले की जुबान से ऐसे शब्द निकल गए, जिनसे सियासी विवाद और गर्म हो गया। उन्होंने लक्ष्मण सिंह के लिए जूतों की माला पहनाने जैसी टिप्पणी कर डाली और साथ ही कांग्रेस को लेकर बयानबाजी करने पर उन्हें बकलोली न करने की नसीहत भी दे दी। अब मंडला की राजनीति में सवाल सिर्फ इतना नहीं कि विकास किस सरकार में हुआ, बल्कि सवाल यह भी है कि विकास पर जवाबदेही की बहस आखिर कब तक मर्यादित रहेगी? एक तरफ अफसर के बयान पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की विवादित टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। विकास के दावों की जंग अब शब्दों के वार तक पहुंच गई है; देखना होगा कि इस सियासी संग्राम में अगला पलटवार किसका होता है।0
0
Report
रोहिणी के बेगमपुर में हत्या: पति-पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंध की साजिश
New Delhi, Delhi:स्टोरी आइडिया – अवैध संबंधों के शक में रची हत्या की साजिश, पति-पत्नी गिरफ्तार लोकेशन – बेगमपुर, दिल्ली एंकर दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बेगमपुर थाना इलाके में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुताबिक आरोपियों को हत्या की वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि मृतक महिला का आरोपित महिला की बुआ के पति के साथ अवैध संबंध थे. आरोपित महिला की बुआ अक्सर इस बात से परेशान रहती थी, और इसी कारण महिला ने अपने पति के साथ हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस के मुताबिक आरोपी पति पत्नी पिछले एक महीने से इस हत्या की योजना बना रहे थे, और मौके मिलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. फिलहाल पुलिस अब इनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. वीओ राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिला की बेगमपुर थाना इलाके में एक महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले को महज कुछ ही देर में सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. बेगमपुर थाना पुलिस और रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय अमित और उसकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है. आरोपी पति पत्नी ने आखिर हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया, वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि बीते शुक्रवार को बेगमपुर थाना पुलिस को एक महिला की उसी के घर में हत्या कर दी गई. सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव लहू लुहान हालत में पड़ा हुआ था, जिसमें किसी धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी. मामले की गंभीरता को समझते हुए गहनता से जाँच शुरू की. शुरुआत में पुलिस को लगा कि महिला की हत्या उसके पति या फिर किसी करीबी व्यक्ति ने की है, लेकिन टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट की मदद से पुलिस आखिरकार असली आरोपियों तक पहुंची गई और पुलिस ने महज़ 24 घंटे में इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया. बाइट – शशांक जायसवाल, डीसीपी, रोहिणी वीओ पुलिस ने इस हत्या के पीछे की जो वजह बताई, वह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का आरोपित महिला की बुआ के पति के साथ अवैध संबंध थे. इस बात को लेकर बुआ अक्सर परेशान रहती थी, इसी के चलते आरोपित महिला ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. पुलिस की मानें तो आरोपी पति-पत्नी पिछले करीब एक महीने से हत्या की योजना बना रहे थे. दोनों को जैसे ही वारदात को अंजाम देने का मौका मिला, उन्होंने महिला की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. byte shorts0
0
Report
सूरजपुर में नाबालिग की खरीद-फरोख्त: चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मासूम को 60 हजार रुपये में बेचने का खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है, जो नाबालिग को अपने साथ अंबिकापुर ले जाने के बहाने घर से निकली थी और बाद में उसे मध्य प्रदेश में बेच दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद सूरजपुर पुलिस ने जांच शुरू की और अपने सूचना तंत्र के जरिए नाबालिग की लोकेशन मध्य प्रदेश में शैतान सिंह के घर पर ट्रेस की. इसके बाद पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश पहुंचकर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया. पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह और भी चौंकाने वाला है; पुलिस के मुताबिक सीमा नाम की महिला ने नाबालिग का सौदा 60 हजार रुपये में शैतान सिंह के साथ किया था. इस मामले में पुलिस ने शैतान सिंह, शारदा सिंह, कैलाश सिंह और सीमा सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश, एक सूरजपुर और एक चिरमिरी का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन इस पूरे मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कथित तौर पर नाबालिग को पहले भी बेचे जाने की बात स्वीकार की है, यानी एक बार नहीं बल्कि बार-बार इस मासूम की खरीद-फरोख्त किए जाने की आशंका ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. आखिर नाबालिग को इससे पहले किसे बेचा गया था? इस अवैध सौदे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं? क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है? फिलहाल पुलिस इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है; पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले में शुरुआती कार्रवाई हुई है और जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
