Hathras - पुलिस ने एक अभियुक को 1 किलो 140 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में हाथरस गेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 1 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है. आरोपी की पहचान दीपक निवासी खंदारी गढ़ी के तौर पर हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल में देश बचाओ मार्च: पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
Karnal, Haryana:करनाल में देश बचाओ-वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च, कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उठाया। कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया धक्का मुकी के साथ उठाया गया । माल रोड पर जाम लगाने से रोकने पर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की संविधान और लोकतंत्र बचाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस करनाल। करनाल में गुरुवार को कांग्रेस ने “देश बचाओ–वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रोष मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, माल रोड से सुबह 11 बजे प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौक की ओर बढ़े। माल रोड पर पुलिस ने उन्हें जाम लगाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को उठाकर हिरासत में ले लिया। इंडिया गठबंधन के बैनर तले निकाला गया मार्च। एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार तथा इंडिया गठबंधन के बैनर तले देशभर में “देश बचाओ–वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने संयुक्त रूप से रोष मार्च निकाला। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में विधायक अशोक अरोड़ा भी पहुंचे। प्रदर्शनकारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से अंबेडकर चौक की तरफ बढ़ रहे थे। माल रोड पर आमने-सामने हुई पुलिस और प्रदर्शनकारी मार्च जब माल रोड पर पहुंचा तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर जाम लगाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को उठाकर डिटेन कर लिया। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से आगे माल रोड को जाम कर दिया था धरने पर बैठ गए थे उनको वहां से उठाकर थाने में लाया गया था बाद में सभी को छोड़ दिया गया हैडाबरी की बड़ी चोरी: 6 घंटे में गिरफ्तार आरोपी के पास लाखों की ज्वेलरी
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने डाबरी इलाके में हुई बड़ी चोरी का महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महंगी कलाई घड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार बिंदापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसका ठिकाना 40 फुटा रोड, डाबरी में पता चला। पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर आरोपी अमित कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को बरामद सामान के साथ थाना डाबरी के हवाले कर दिया है। अब पुलिस चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने और आरोपी की किसी अन्य वारदात में संलिप्तता की जांच कर रही है।ये कैसा गरबा! भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर, पैसे दो...माथा चूमने की मिलेगी परमिशन
Bhopal, Madhya Pradesh:- भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर!
- एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर
- गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट
- सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज...
- भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल...
- इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं...
- भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित
- गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए
- 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल
- पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक
- पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज...
- इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज...
- कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं...
- 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
