204101
Hathras - पुलिस ने असलाह कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त सचिन कुमार को बरेली मथुरा हाएवे दयानतपुर कट अन्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ख़ाक़ी किसान आंदोलन का तेज गला: 24 सितम्बर चक्का जाम की घोषणा
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर सिचाईं पानी को लेकर आंदोलन तेज, सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, खाजूवाला, रावला, घड़साना और अनूपगढ़ की मंडियां आज रहेगी बंद, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन, धान मंडी से लेकर बाजारों तक दुकानों पर लटके ताले, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रबी फसल के लिए स्थाई रेगुलेशन की मांग पर अड़े किसान, देर रात तक चीफ इंजीनियर के साथ चली वार्ता, लेकिन नहीं निकला समाधान, वार्ता विफल होने से किसानों में बढ़ा रोष, आंदोलन को और तेज करने की तैयारी, 24 सितंबर को चक्का जाम का ऐलान, आंदोलनकारियों ने की निर्णायक संघर्ष की घोषणा, सिंचाई पानी के मुद्दे पर घड़साना-अनूपगढ़ बना आंदोलन का प्रमुख केन्द्र, किसानों का कहना—स्थाई समाधान के बिना आंदोलन रहेगा जारी, मंडियां बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, बाजारों में दिखा बंद का असर, अब अगली रणनीति को लेकर किसानों की बैठकें जारी, सिंचाई पानी की मांग पर क्षेत्र में बढ़ने लगा आंदोलन का दबाव。0
0
Report
निखार सबलोक हत्याकांड: अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर पुलिस ने की छापेमारी
Jamshedpur, Jharkhand:निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गईं, चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला, जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्य जमशेदपुर शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियুক্ত बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ 26 के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार, चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्यालय और आवास में मौजूद विभिन्न स्थानों की जांच की तथा मामले से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जोड़कर मामले की पड़ताल कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। छापेमारी के बाद पुलिस टीम अपने साथ जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर वापस लौटी। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी में कौन-कौन से साक्ष्य या सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है。0
0
Report
सीवान में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर दी, चालक फरार
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-मांझी मुख्य मार्ग पर एकला आम के पास की है। घायल बाइक सवार की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ऋषि मुनि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषि मुनि यादव अपने गांव फुलवरिया से अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एकला आम के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऋषि मुनि यादव को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
पानी टंकी चौक के चार परिवारों के घर जलकर राख, राहत की मांग
Madanpur, Bihar:शहर के पानी टंकी चौक स्थित सरकारी जमीन पर करीब 40 वर्षों से रह रहे चार परिवारों के घर मंगलवार रात्रि करीब ढाई बजे आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली का तार गिरने के बाद आग लगी और देखते ही देखते आसपास के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में राजा महतो, विकास महतो, छोटू महतो और सूरज महतो के घरों में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, बच्चों का सामान और अन्य घरेलू सामग्री जलकर राख हो गई। कुछ जरूरी कागजात भी जलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आग के दौरान एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने की भी बात कही, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एक छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं और मजदूरी व घरेलू काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग में घर और रोजमर्रा का सामान जल जाने के बाद उनके सामने रहने और भोजन-कपड़े की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इलाके में बिजली के तार और पोल की जांच कराने तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है.0
0
Report
सत्य निकेतन के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई तेज
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन लगातार पूरी दिल्ली में अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है कही बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है तो कही हथौड़ा तो कही सीलिंग की कार्यवाही हो रही है लेकिन हकीकत कुछ ओर ही नजर आ रही सिटी सदर पहाड़ गंज जोन के पास चंद दूरी पर इसके खुले आम अवैध निर्माण भी जारी है पुरानी दिल्ली के मोरी गेट के निकलसन रोड पर अवैध निर्माण का खेल खुले आम चल रहा है जबकि ठीक इसके सामने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की संरक्षित दीवार है और इसे 100 मीटर दूर तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता लेकिन उसके बावजूद बिल्डर माफिया लगातार अवैध निर्माण कर रहा है ग्राउंड फ्लोर बनाने के बाद अब इसका दूसरा और तीसरा फ्लोर बनाया जा रहा है शायद यह अवैध निर्माण दिल्ली नगर निगम को नहीं दिख रहा सबसे बड़ी बात तो यह है की सत्य निकेतन की घटना के बाद भी लगता है कि प्रशासन फिर किसी बड़े हादसे का और इंतजार कर रहा अब प्रशासन पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं कि आखिर जो कार्रवाई की जा रही है वो सिर्फ क्या महज दिखावा है0
0
Report
जयपुर में आबकारी विभाग ने नाकाबंदी कर 12 शराब बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। आबकारी विभाग के विशेष अभियान के तहत जयपुर में कार्रवाई。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अभियान जारी。 आगरा रोड पर घाट की घूणी मार्ग पर की गई सघन नाकाबंदी。 नाकाबंदी के दौरान कार से 12 बोतल शराब बरामद。 कार में हरियाणा में बिक्री योग्य शराब मिली。 कार जब्त, आरोपी नमन कपूर और अशप्रीत सिंह चावला गिरफ्तार。 आबकारी अधिकारी लखन व्यास के निर्देशन में हुई कार्रवाई。 ज्ञान सिंह पीओ ईपीएफ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई。 जयपुर शहर में इस माह अब तक 5 वाहन किए जब्त।0
0
Report
Advertisement
पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुए में 5 गिरफ्तार, 20,940 रुपये बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से 20 हजार 940 रुपए की जुआ राशि की बरामद, महाराणा चौक मंडी पीलीबंगा के पास पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, राजू, मदनलाल, प्रदीप, उग्रसेन और धर्मपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांचों आरोपियों के खिलाफ धार ा 13 आरपीजीओ में मामला दर्ज0
0
Report
फिलिस्तीन समर्थक पतंग कार्यक्रम के बाद मुंबई पुलिस की दबिश, छात्रा ने लगाए आरोप
Mumbai, Maharashtra:फिलिस्तीन के समर्थन में उड़ाई पतंग, घर पहुंच गई पुलिस; हर्षदा बोरोडे के घर की तलाशी ली गई पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने कहा कि मामले में जांच कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया है; फिलहाल इस मामले में पुलिस की पूछताछ और युवतियों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा जारी है. मुंबई की पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस ने बिना नोटिस और वारंट के उनके घर पहुंची और लंबी पूछताछ की. मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में रहने वाली पोस्टग्रेजुएट छात्रा हर्षदा बोराडे ने आरोप लगाया है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पतंग उड़ाने के कारण उनसे जबरन और नियमों के खिलाफ पूछताछ की गई; 15 सितंबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में Gaza के बच्चों के समर्थन में पतंग उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था; कार्यक्रम के दो दिन बाद इसमें शामिल कुछ युवक-युवतियों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ शुरू की. हर्षदा बोराडे का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक वारंट दिखाए सांताक्रूज़ स्थित उनके घर में प्रवेश किया; उन्होंने दावा किया कि घर और उनके निजी सामान की तलाशी ली गई और आधी रात तक पूछताछ की गई; हर्षदा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाली उनकी रूम पार्टनर के सामान और निजी चीजों की भी जांच की गई. बोराडे ने कहा कि मकान मालिक ने उनसे कहा है कि वह घर खाली कर दें; हर्षदा ने बताया 15 पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार सुबह 3 बजे तक उनके घर की तलाशी लीं; इस दौरान उन्हें कोई कानूनी नोटिस या वारंट भी पुलिसकर्मियों की ओर से नहीं दिखाया गया... हर्षदा ने कहा जब मैंने उनसे उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने मना किया और सभी जबरदस्ती घर में घुस गए; उनकी नोटबुक और डायरी जाँच की गईं, किताबों के नाम नोट किए गए, उनके सामान की तस्वीरें ली गईं और वीडियो बनाए गए. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है.0
0
Report
प्रयागराज के त्रिवेणी-गंगा संगम पर एकादशी श्रद्धालुओं की आस्था, सुख-समृद्धि की कामना
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: एकादशी के अवसर पर त्रिवेणी संगम और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सबके सुख-समृद्धि की कामना की। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: तीर्थ पुरोहित गोपाल गुरु ने कहा, "आज परमा एकादशी है, साथ ही मंगलवार भी है। आज से गया जी जाने वाले यात्रियों की यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रयागराज में गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।"0
0
Report
Advertisement
आईआईटी बॉम्बे आत्महत्या केस: परिसर के बाहर फुटेज से तहलका
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI : IIT BOMBAY SUICIDE CASE/OUTSIDE VISUALS FROM IIT BOMBAY0
0
Report
अलवर में उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज सुबह 10 बजे से शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर उप महापौर-उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आज, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया अलवर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार, 22 सितंबर को होगी। इसके लिए नगर निगम सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं और मतदान आवश्यक होता है तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।0
0
Report
कटहरा में अपराधियों ने दुकान और आवास पर बमबारी, 6 लोग बाल-बाल बचे
Hajipur, Bihar:वैशाली के कटहरा में अपराधियों ने एक दुकान सह आवास पर बमबारी कर दी। देर रात हुए इस विस्फोट से इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि परिवार के 6 लोग बाल-बाल बच गया मामला कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव का है। देर रात करीब 2:30 बजे रामनाथ राय अपने तीन पोते और एक पोती समेत परिवार के छह सदस्यों के साथ दुकान से सटे चौकी पर सोए हुए थे। तभी तेज धमाके की आवाज से उनकी नींद खुली। देखा तो दुकान से धुआँ उठ रहा था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो बम फेंके थे। एक बम दुकान पर फटा जिससे आग लग गई और सामान जल गया, जबकि दूसरा बम घर के बाहर सो रहे परिवार के पास फेंका गया जो फटा नहीं। पुलिस ने मौके से जिंदा बम बरामद किया जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। दुकान में बिखरे बम के मलबे को जब्त कर लिया गया है। सूचना मिलते ही गश्ती दल में तैनात सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम और महुआ अंचल निरीक्षक रणवीर कुमार झा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित रामनाथ राय ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि घटना से पहले जीविका दीदी के CM से कुछ बिंदुओं को लेकर उनके परिवार की महिलाओं से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर जीविका दीदी के परिवार के प्रशांत कुमार समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि जान मारने की नियत से सोते अवस्था में बम से हमला किया गया।0
0
Report
Advertisement
सारण के भूमिहीन परिवारों के लिए बसेरा-2: 22–28 सितम्बर को विशेष शिविर
Chapra, Bihar:सारण जिले के भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी पहल की गई है। अभियान बसेरा-2 के तहत जिले की सभी 318 पंचायतों में 22 से 28 सितंबर 2026 तक लगातार सात दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में पात्र भूमिहीन परिवारों से वास भूमि के पर्चा के लिए आवेदन लिए जाएंगे और आवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने शिविरों के सफल संचालन के साथ-साथ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। जिले की सभी 318 पंचायतों में विशेष शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। पंचायत स्तर पर निर्धारित आवेदन प्रपत्र और पंजी उपलब्ध रहेंगे। आवेदन प्रपत्र में क्यूआर कोड भी अंकित रहेगा। पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मी आवेदकों से आवेदन प्राप्त करेंगे। जिन लोगों को आवेदन पत्र भरने में परेशानी होगी, उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवेदन भरने के बाद आवेदक को निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करने होंगे। प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर पर पंजी में विधिवत संधारण किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से आवेदन प्रक्रिया को पंचायत स्तर पर ही सरल और सुगम बनाने की व्यवस्था की गई है, ताकि भूमिहीन परिवारों को आवेदन के लिए किसी अन्य कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से महादलित टोलों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता कर्मी और स्वच्छता पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी देंगे। वहीं जीविका के माध्यम से भी संबंधित क्षेत्रों में अभियान का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा फ्लेक्स, होर्डिंग, संध्या चौपाल, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य संचार माध्यमों के जरिए लोगों को शिविर की जानकारी दी जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सभी प्रखंडों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को शिविरों की तैयारियों और संचालन की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक पंचायत में पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, आवेदन प्रपत्र, पंजी और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित अवधि में शिविर सुचारू रूप से संचालित हो और पात्र आवेदकों को आवेदन जमा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को विशेष शिविरों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने शिविर की व्यवस्था, आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवेदन के बाद की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से भी अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों तक अभियान की सूचना पहुंचाने और उन्हें शिविर में आवेदन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास स्थल के लिए भूमि बंदोबस्ती का मामला संबंधित अंचल स्तर से जुड़ा है, लेकिन पात्र परिवारों को आवेदन जमा करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपने संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में ही आवेदन जमा करना है। जिला प्रशासन ने सारण जिले के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की है कि वे 22 से 28 सितंबर 2026 के बीच अपने संबंधित पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अभियान बसेरा-2 के तहत वास भूमि के पर्चा के लिए आवेदन जरूर करें। प्रशासन का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाकर अधिक से अधिक पात्र भूमिहीन परिवारों को इसका लाभ पहुंचाना है।0
0
Report
30 साल बाद Yoriko मछली ने डाइवर को पहचान लिया, अनोखी जुगलबंदी
Noida, Uttar Pradesh:More than 30 years ago, a Japanese diver working at an underwater shrine noticed the same wild fish kept coming around. He named her Yoriko. Then something happened that changed their relationship completely. She still lives wild in the ocean. He’s now in his 70s. And somehow, after all these years, she still knows when it’s him.0
0
Report
दिल्ली में अगले महीने 150 ई-बसें लॉन्च, डिपो और चार्जिंग योजनाओं की बड़ी पहल
New Delhi, Delhi:अगले महीने दिल्ली में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी लॉन्च, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. दिल्ली में फिलहाल 40 डिपो में 5,088 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा, 3 और बस डिपो में चार्जर लगाने का काम जारी. NEBP के तहत 5 नए डिपो तैयार किए जा रहे, 768 बसों की क्षमता. PM E-Drive-1 के तहत 16 डिपो, 2,800 ई-बसों की क्षमता. PM E-Drive-2 के तहत 16 डिपो, 2,710 बसों की क्षमता. अगले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से ई-बसों की डिलीवरी की योजना. दौराला और झुलझुली में 2 नए डिपो, क्रमशः 250 और 500 बसों की क्षमता. ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी नए डिपो से फायदा होगा. डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए DDA से 5 जगह जमीन मांगी गई. टिकरी कलां, जौंती, मुंगेशपुर, बक्करवाला और गाजीपुर मंडी में जमीन की मांग. चार्जिंग स्टेशन के लिए DDA, MCD और DMRC से भी जगह मांगी गई. रिठाला डिपो की क्षमता बढ़ाने के लिए DMRC से अतिरिक्त जमीन की मांग. परिवहन मंत्री ने कहा—स्वच्छ और हरित दिल्ली के लिए ई-बस इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
