204216
Hathras - दो बाईकों की हुई भिड़ंत में , एक व्यक्ति हुआ घायल
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी के गांव भोजगढ़ी के निकट दो बाईकों में आसपास में भिड़ंत हो गई . जिसमें एक बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई, सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची , और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची, जिसके बाद डॉक्टर ने घायल का उपचार किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा से सिवनी मालवा जा रही कार तवा कॉलोनी के पास पलटी, चार घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- शहर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हरदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार तवा कॉलोनी के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे एक काउंटर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार हरदा की ओर से सिवनी मालवा आ रही थी। तवा कॉलोनी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे रखे काउंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सहायता से सभी चार घायलों को उपचार के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिवनी मालवा ले जाया गया।0
0
Report
रतलाम में पॉक्सो कानून पर जनता की राय: क्या बदलाव जरूरी है?
Ratlam, Madhya Pradesh:पॉक्सो कानून के बारे में क्या जानते हैं ?.. क्या लगता है पॉक्सो कानून कितना सक्सेसफुल है या अभी और बदलाव की जरूरत है ? रतलाम मे लोगो की राय, सुनिए क्या खाते है0
0
Report
उन्नाव के पूर्व सांसद ने हनुमान जी से मदद मांगी, हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अनोखा बयान - हेलीकॉप्टर न उड़ने पर हनुमान जी से की प्रार्थना। पूर्व सांसद ने कहा - कल हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया, परसों भी नहीं उड़ पाया था। पुरवा में कार्यक्रम का वादा किया था, इसलिए रात भर हनुमान जी से 50 बार प्रार्थना की। कहा - हे हनुमान जी, ऐसा मत करना, कुछ कर दो जिससे हेलीकॉप्टर उड़ जाए। सुबह उठते ही मौसम देखा, लड़कों से पूछा तो मौसम साफ बताया गया। बोले - रात में हनुमान जी से बात हो गई थी, जब आप राम जी की मदद कर सकते हैं तो मेरी भी कर दो। हनुमान जी ने मदद कर दी और हम पूर्वजों की जन्मभूमि पर चले आए। हेलीकॉप्टर न उड़ने की वजह AQI और प्रदूषण को बताया कहा - AQI 30 होना चाहिए, लेकिन यहां 330 है, दिल्ली में 350-60 और गोंडा में भी 330 है। AQI बढ़ने की वजह धान की पराली को बताया, कहा - ये 330 पराली ने कर दिया।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के गोशाला में गोपाष्टमी उत्सव, गोपालन और सेवा का संकल्प
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कार्तिक मास की अष्टमी पर कारसेवकपुरम स्थित श्रीराम गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से गोपूजन किया गया और गायों की आरती उतारकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अशोक सिंघल ने अपने जीवन में राम जन्मभूमि, गौरक्षा, गंगा और वेद संरक्षण के चार प्रमुख संकल्प लिए थे। उन्हीं की प्रेरणा से श्रीराम गौशाला की स्थापना की गई थी。 कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, गौशाला प्रबंधक विजय सिंह बंटी और कारसेवकपुरम प्रभारी उमेश बोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान शरद शर्मा ने कहा कि गाय की पूजा केवल आरती उतारने और माला पहनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि गोपालन और उसकी आजीवन सेवा भी जरूरी है। उन्होंने समाज से अपील की कि दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर बेसहारा न छोड़ें। गाय को माता मानते हैं तो उसकी जिम्मेदारी भी निभाएं।0
0
Report
मथुरा चिंतन बैठक के बाद चुनावी नीति-निर्णय पर जोर: जयवीर सिंह
Noida, Uttar Pradesh:1711ZUP_LKO_MIN_JAIVEER_R लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा की मथुरा में रणनीतिक बैठक पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "...हमारी नीति रीति और कार्यक्रम के लिए इस तरह की चिंतन बैठकें होती रहती हैं, जहां सारे वरिष्ठ लोग बैठ कर आगामी नीतियों, रीतियों, कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं, निर्णय लेने का काम करते हैं। उसी क्रम में कल मथुरा की पावन भूमि पर, कृष्ण जन्म-भूमि पर चिंतन बैठक का आयोजन हुआ था, आज भी है... उसी के क्रम में जो आयोजन हो रहा है, उसमें आगामी चुनाव के दृष्टिगत बात हो, अन्य तमाम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विषय हो, उन सब विषयों पर चर्चा हो रही है। एक सार्थक निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भी महत्वपूर्ण फैसले और नीति-रीति तय करने का काम हो रहा है."0
0
Report
परतावल में कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आठ घायल; दो की हालत गंभीर
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर रविवार की मध्यरात्रि कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी नीरज वर्मा (45), सोनू (32), गौतम (20), रंजीत (35), अमन (20), प्रमोद (70), तारा (35) और दिलीप कुमार (53) कार से पनियरा से परतावल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही पिकअप से अशोक स्तंभ के पास उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। टक्कर में कार और पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जोगासर कुआं जीएसएस हादसे में सहायक की मौत, मुआवजा और जांच की मांग
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के जोगासर कुआं जीजीएसएस पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। विद्युत पोल पर लाइन जोड़ने चढ़े अस्थाई विद्युत सहायक मूलाराम प्रजापत की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और प्रजापत समाज में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के मूलाराम को विद्युत पोल पर चढ़ाया गया। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि शटडाउन होने के 11 मिनट बाद लाइन में करंट कैसे आया? फिलहाल बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। परिवार की मांग है कि उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, मृतक के दो छोटे बच्चों में से एक को सरकारी नौकरी मिले और हादसे की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की جائے। अब देखना होगा कि प्रशासन और विद्युत विभाग पीड़ित परिवार की मांगों पर क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल धरना लगातार जारी हैं0
0
Report
निषाद पार्टी की एनडीए में बड़ी दावेदारी: यूपी में 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी ने यूपी की 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का ठोंका दावा, संजय निषाद ने बीजेपी के सामने 37 सीटों की रखी डिमांड, प्रयागराज की करछना, बारा, मेजा और हंडिया सीट पर भी संजय निषाद ने ठोका दावा, संजय निषाद ने कहा बीजेपी अपनी हारी हुई सीटें उन्हें देगी तो वह उसे जीत में बदल देंगे। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने चुनाव से पहले यूपी की 37 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक दिया है। खास बात यह है कि संजय निषाद की नजर प्रयागराज की भी चार विधानसभा सीटों पर है। उन्होंने बीजेपी से 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटें देने की मांग की है। संगम नगरी प्रयागराज से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश की 37 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। इनमें प्रयागराज की मेजा, करछना, बारा और हंडिया विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। इन सीटों पर निषाद पार्टी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। संजय निषाद ने बीजेपी से 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटें निषाद पार्टी को देने की मांग की है। उनका कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिनमें से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने बीजेपी से कहा कि जिन सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था, वे सीटें निषाद पार्टी को दी जाएं। उनका दावा है कि पार्टी उन सीटों को जीत में बदल सकती है। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संजय निषाद की इस मांग ने बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज कर दी है। खासकर प्रयागराज की चार सीटों पर उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़ हो गईं हैं। हालांकि, बीजेपी की ओर से इन सीटों को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन संजय निषाद ने 37 सीटों पर दावेदारी पेश कर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में अपनी मजबूत हिस्सेदारी का संकेत दे दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी सीटों के बंटवारे को लेकर निषाद पार्टी की इस मांग पर क्या फैसला करती है। बाइट -- संजय निषाद, अध्यक्ष - निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री - यूपी सरकार रिपोर्टर पीटीसी...0
0
Report
सरमथुरा में एक महीने में 500 पौधे लगाकर बना लोकतांत्रिक बगीचा; चुनाव ड्यूटी की मिसाल
Dholpur, Rajasthan: चुनावी ड्यूटी के बीच रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश न्योल ने पेश की मिसाल, एक महीने में तैयार किया ‘लोकतांत्रिक बगीचा’, लगाए 500 पौधे सरमथुरा (धौलपुर) चुनावी व्यस्तताओं के बीच भी यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो बंजर जमीन को भी हरा-भरा बनाया जा सकता है। इसकी शानदार मिसाल सरमथुरा में देखने को मिली है। यहां चुनावी ड्यूटी में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहयोग एवं जनभागीदारी से महज एक महीने में करीब 500 पौधे लगाकर ‘लोकतांत्रिक बगीचा’ तैयार कर दिया है। यह बगीचा अब पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रहा है। इस अनूठी पहल में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार आर. न्योल के मार्गदर्शन में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बावजूद कार्मिकों ने समय निकालकर पौधारोपण किया। कर्मचारियों ने स्वयं गड्ढे खोदे, पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की व्यवस्था की।एसडीएम राकेश न्योल ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। ऐसे में इस पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से बगीचे का नाम ‘लोकतांत्रिक बगीचा’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व होता है, उसी प्रकार पर्यावरण में प्रत्येक पेड़ का महत्व है। एक वोट सरकार बनाने में भूमिका निभाता है तो एक पेड़ जीवन बचाने में योगदान देता है। बगीचे में नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन, गुलमोहर, अशोक और कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा फूलदार पौधों से बगीचे को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।तहसीलदार भीवाराम ने कहा कि राजस्व विभाग और चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों ने टीम भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाया है। यह पहल साबित करती है कि सामूहिक प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जहां पहले खाली जमीन धूल और कचरे से भरी रहती थी, वहीं अब हरियाली नजर आने लगी है। आने वाले समय में यह बगीचा लोगों के लिए सैर-सपाटे, बैठने और बच्चों के मनोरंजन का बेहतर स्थल बन सकता है। लोकतंत्र और पर्यावरण संरक्षण का संगम बना यह बगीचा अब सरमथुरा के लिए एक प्रेरणादायक पहल बन गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संदेश दिया है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ प्रकृति को बचाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है。0
0
Report
Advertisement
नहर में पानी आने से दो माइनर टूटा: किसानों के लिए पानी का संकट गहरा
Bikaner, Rajasthan:बज्जू से खबर नहर में पानी आते ही दो जगह टूटे माइनर, किसानों की बढ़ी परेशानी चारणवाला क्षेत्र में पीएसएसएम माइनर और गोगड़ियावाला में लिंक माइनर टूटा पीएसएसएम माइनर करीब 50 फीट और गोगड़ियावाला लिंक माइनर करीब 150 फीट तक क्षतिग्रस्त दोनों माइनरों में साढ़े आठ दिन तक चलना था सिंचाई का पानी माइनर टूटने से पानी की आपूर्ति प्रभावित, किसानों को करना होगा इंतजार पिछले दिनों माइनरों में चलाया गया था सफाई अभियान आरोप- सफाई के दौरान ठेकेदारों ने की खानापूर्ति, मिट्टी और कचरा बना टूटने की वजह माइनरों की मरम्मत और पानी की आपूर्ति बहाल करना अब विभाग के सामने चुनौती0
0
Report
यूपी विधानसभा 2027: सीट बंटवारे पर बैठक टली, दो दिनों में फिर होगी चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक टलने पर कहा, "..हमारे शीर्ष नेतृत्व की अखिलेश यादव से बात हुई है और उस बात में कोई ड्राफ्ट आया, तो उसके बाद उसके ऊपर हम तैयारी कर लें। आने वाले दो-तीन दिन के अंदर उसके ऊपर दोबारा बैठक होगी।"0
0
Report
ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस रिसाव से संविदा कर्मी की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जहरीली गैस की चपेट में आने से 50 वर्षीय संविदा श्रमिक गोविंद प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैस के संपर्क में आने के बाद उनकी आंखों में तेज जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य दुनिया से चला गया। पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं इस घटना के बाद परियोजना में सुरक्षा इंतजामों और श्रमिकों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस का रिसाव एक संविदा श्रमिक के लिए जानलेवा साबित हुआ। 50 वर्षीय गोविंद प्रसाद जहरीली गैस की चपेट में आ गए। गैस के प्रभाव से उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उन्हें परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोविंद प्रसाद की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अब पत्नी और दो बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। जिस परियोजना में वे काम कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे, वहीं हुई गैस रिसाव की घटना उनकी जिंदगी छीन ले गई है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक परियोजनाओं में काम करने वाले संविदा श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्लोरीन जैसी जहरीली गैस का रिसाव किन परिस्थितियों में हुआ? क्या मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे? श्रमिकों को गैस से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं? इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है। साथ ही परियोजना प्रबंधन की जवाबदेही और पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।0
0
Report
Advertisement
यूपी की सड़कों पर मॉडिफाइड जीप से फायरिंग, भैंसा-रेसिंग वायरल वीडियोज पर पुलिस जांच
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में गैंगवार और टशनबाज़ी के सीन आपने अब तक सिर्फ़ 'मिर्ज़ापुर' या किसी क्राइम वेब सीरीज़ में ही देखे होंगे... लेकिन अगर रियल लाइफ में कानून की धज्जियां उड़ाती हुई फिल्मी डेरिंगबाज़ी और बीच सड़क पर दहशतगर्दी देखनी हो, तो ज़रा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दो वीडियो पर गौर फरमाइए. जहां एक तरफ मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर सवार होकर हवा में असलहे लहराए जा रहे हैं और खुलेआम फायरिंग का भौकाल टाइट किया जा रहा है... तो वहीं दूसरी ओर बेजुबान भैंसे पर डंडे बरसाते हुए बीच सड़क पर रेसिंग का तमाशा चल रहा है. फ़िल्मी क्लाइमेक्स को भी फेल कर देने वाला यह नज़ारा किसी फ़िल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर खुलेआम कानून को चुनौती देने का है. वायरल हो रहे पहले वीडियो में रात के अंधेरे में एक भारी-भरकम, चौड़े टायरों वाली मॉडिफाइड ओपन जीप सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है. जीप के नीचे चमचमाती नीली लाइटें लगी हैं और गाड़ी के ऊपर खड़े युवक किसी डॉन की तरह हाथों में हथियार लेकर खुलेआम हवा में फायरिंग और डेरिंगबाज़ी करते दिख रहे हैं. अच्छा, टशनबाज़ी के इस खेल में सिर्फ़ जीप वाले ही नहीं, बल्कि भैंसा-बुग्गी वाले भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे! मेले में शामिल होने के लिए बीच सड़क पर भैंसा-बुग्गी की खतरनाक रेस लगाई जा रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुग्गी पर सवार युवक जीत के जुनून में बेजुबान भैंसे पर लगातार डंडे बरसा रहे हैं और उसे बेतहाशा दौड़ा रहे हैं. एक युवक तो बाकायदा बुग्गी के साथ-साथ सड़क पर दौड़ लगाता भी दिख रहा है. यानी रील और रौब के चक्कर में एक तरफ मॉडिफाइड गाड़ी और अवैध फायरिंग से कानून का मजाक बन रहा है, तो दूसरी तरफ बेजुबान पशुओं पर सरेआम अत्याचार हो रहा है. वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में इस नीली मॉडिफाइड जीप की पूरी जानकारी भी सामने आ गई है. वीडियो में 'एस.एस. मॉडिफाइड जीप' के शोरूम से लाल कपड़ा हटाकर इस गाड़ी की ग्रैंड डिलीवरी ली जा रही है और बैकग्राउंड में टेक्स्ट लिखा है "देने वाला खूब दे रहा है, तुम अपनी जलन बरकरार रखो". इसके बाद दिन के उजाले में हाईवे पर ट्रैफिक के बीचों-बीच इस बिना नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली मॉडिफाइड जीप को दौड़ाकर टशन दिखाया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है. इस पूरे मामले पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की गंभीरता से तस्दीक की जा रही है. सीओ के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह घटना मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की प्रतीत हो रही थी, लेकिन जांच में अब इसके हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित मेला मार्ग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इन वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले और खुलेआम भौकाल दिखाने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें दबोचने की कोशिश में जुट गई है. अब देखना यह होगा कि सड़क पर 'फिल्मी हीरो' बनने वाले इन स्टंटबाज़ों का असली क्लाइमेक्स पुलिस की हवालात में कब और कैसे होता है!0
0
Report
खूँटी जम्हार गांव में अस्पताल भवन वर्षों से बेकार, ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला
Khunti, Jharkhand:खूँटी जम्हार गांव में अस्पताल भवन वर्षों से बेकार, ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला। गाँव के अंदर स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित है लेकिन निर्माण क्यों किया गया यह स्पष्ट नहीं है; अस्पताल नाम पर लाखों रुपए की लागत से निर्मित भवन जनहित में अब तक लाभ नहीं रहा है। इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होते रहते हैं, अगर बड़ा अस्पताल खुल जाता तो इस भवन का प्रयोग भी हो सकता था। 2020-21 में बनकर तैयार हुआ यह भवन अब 5-6 वर्ष से बंद पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक अच्छा अस्पताल और Ambulance की भी जरूरत है ताकि मरीजों को लाने-ले جانے में सुविधा हो सके।0
0
Report
अयोध्या सबकी है: कृष्ण जन्मभूमि पर काम की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर रामदल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम कहते हैं कि अयोध्या सबकी है. खैर, अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है. उनके बयान का स्वागत है, क्योंकि अयोध्या में काम पूरा हो चुका है और वहां एक दिव्य और भव्य मंदिर बन गया है. लेकिन, मथुरा से कलंक को मिटाना बहुत जरूरी है, और अगर यह काम समय रहते पूरा हो जाए तो बहुत अच्छी बात होगी.0
0
Report
Advertisement
