icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फलोदी के सांवरीज गांव में पेयजल संकट जारी, ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे

Jodhpur, Rajasthan:सांवरीज गांव में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों ने कहा जीएलआर में पानी नहीं पहुंचने से महंगे दामों पर लाना पड़ता है पीने पानी के टैंकर फलोदी के सांवरीज व उदानियों की ढाणी में पिछले लंबे समय से पेयजल संकट के चलते गांव ढाणियों के लोगों को लंबी दूरी से चलकर पीने के पानी को लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है खासकर गर्मियों के दिनों में यहां के ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकर मंगवा कर अपने परिवार व पशुधन के पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार कई वर्षों से गहराए पेयजल संकट के चलते संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक तौर पर भी शिकायत की लेकिन किसी भी तरह का कोई पेयजल को लेकर समाधान नहीं हो सका। ग्रामीण ने कहा यहां आसपास गांव में अवैध पेयजल कनेक्शन होने से सांवरीज गांव में पानी नहीं पहुंचता ऐसे में लोग दूर-दूर कई किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर देखे जा रहे हैं। बहरहाल जो भी हो जहां एक ओर राज्य सरकार हर घर नल हर घर पानी की व्यवस्था की योजनाएं लाकर घर-घर नल लगाने के दावे कर रही है, लेकिन फलोदी जिले के सांवरीज गांव में आज भी लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद को तरसते देखे जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि प्रशासन इन गांव की समस्याओं को किस तरह लेता है या फिर यह समस्या जस की तस नासूर बनकर सांवरीज के लोगों को परेशान करती रहेगी।
0
0
Report

अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां केसपुर में सैन्य सम्मान के साथ विदाई

Alwar, Rajasthan:शहीद अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां पहुंचीं अलवर, पैतृक गांव केसपुर में सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई अलवर। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली क्षेत्र में 14 अगस्त को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की प्राकृतिक आपदा में शहीद हुए अलवर जिले के केसपुर गांव निवासी अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां अलवर पहुंच गई हैं। इटाराना सैनिक छावनी से शहीद की अस्थियों को पूरे सैन्य सम्मान और श्रद्धा के साथ उनके पैतृक गांव केसपुर ले जाया गया है। गांव पहुंचने पर सर्व समाज की ओर से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्वागत किया गया। गांव में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, अग्निवीर समुद्र गुर्जर 14 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली क्षेत्र में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस प्राकृतिक आपदा में उनकी जान चली गई थी। देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले समुद्र गुर्जर की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। समुद्र गुर्जर अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। वे माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा होने के साथ ही परिवार की उम्मीदों का केंद्र भी थे। देश सेवा का जज्बा लेकर सेना में शामिल हुए इस युवा अग्निवीर की असमय शहादत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आज जब शहीद समुद्र गुर्जर की अस्थियां उनके पैतृक गांव केसपुर के स्टैंड पर पहुंचीं तो वहां भावुक माहौल बन गया। केसपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। एक ओर पूरा गांव अपने लाडले को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित है, वहीं देश की रक्षा और सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले इस युवा अग्निवीर की शहादत पर हर आंख नम है.
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में ऑनलाइन गांजा तस्करी गिरोह गिरफ्तार, 12 किलो गांजा बरामद

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ऑनलाइन गांजा तस्करी के एक ऐसे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसका तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लाखों रुपये कमाने के लालच में दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर तैनात युवक गांजा तस्कर बन गया। अच्छी नौकरी होने के बावजूद आरोपी ने अवैध कमाई का रास्ता चुना और अपने साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन गांजे का कारोबार शुरू कर दिया। दरअसल, -58 थाना पुलिस ने ऑनलाइन गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 12 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से गांजे का ऑनलाइन नेटवर्क चला रहे थे। पहले व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ते थे और फिर Amazon के पैकेट में गांजा पैक करके उसकी सप्लाई करते थे।
0
0
Report

बहरोड़ पंचायत में मतदान शुरू, जखराणा में लगभग 45% मतदान

Khurdi, Kotputli, Rajasthan:जिला बहोड़ में बहरोड़ पंचायत समिति में सुबह से मतदान जारी है। बहरोड़ की जखराणा पंचायत में मतदान प्रतिशत लगभग 45% तक पहुँच गया है। जखराणा पंचायत में कुल 4364 मतदाता हैं। सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जखराना के शहीद हरिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ पर उदयपुर से पोस्टडेट चुनाव OSD अदिति यादव ने अपने मूल निवास गांव में पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र के पर्व में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह 5 साल में एक बार आता है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें...
0
0
Report

उत्तराखंड: 59 BS-6 बसों की फ्लीट लॉन्च, प्रदूषण मुक्त भविष्य की दिशा

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये जो 59 बसें जनता को समर्पित हुई हैं, वो BS-6 मॉडल की हैं और ये प्रदूषण मुक्त भी हैं। हमारा यह भी ध्येय है कि राज्य को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखें। हमारा पर्यावरण अच्छा रहे, हमारी विकास की दर बढ़े, हमारी अर्थव्यवस्था बढ़े लेकिन परिस्थितिकी का भी संतुलन उसमें रहना चाहिए। विकास और पर्यावरण एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं और हमें विकास भी चाहिए और पर्यावरण भी सुरक्षित चाहिए इसलिए ये बसें गई हैं।"
0
0
Report
Advertisement

संचौर के करावड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा और मारपीट

Jalore, Rajasthan:सांचौर क्षेत्र के करावड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान हंगामा: मतदाताओं को रोकने और मारपीट की घटना करावड़ी गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों में तनाव; सरपंच प्रत्याशी मोहनी देवी के समर्थकों को मतदान करने से रोका, मारपीट की घटना सांचौर, जालोर के आसपास की खबरों के अनुसार, सरपंच पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मतदान के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और भारी हंगामे के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरपंच पद की प्रत्याशी मोहनी देवी के समर्थकों के साथ मारपीट करने व मतदान करने से रोकने का मामला सामने आया है। मतदान केंद्र के बाहर उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई और मतदाताओं को बूथ पर वोट डालने से रोकने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए मतदाताओं को डराया-धमकाया और मतदान करने से रोका गया। साथ ही, मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग कराने के भी गंभीर आरोप लगाए गए घटना के बाद पीड़ित पक्ष और समर्थकों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित के परिवारों और समर्थकों ने जालोर के एसपी और जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की वीडियोग्राफी और सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। बाइट सरपंच पद की प्रत्याशी मोहनी देवी का बेटा
0
0
Report

डॉ मंजू ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष चुनाव की तैयारी का जायजा लिया

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन, चित्तौड़गढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गुरुवार को कपासन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे पहले ग्राम पंचायत मुख्यालय सिंहपुर पहुंचीं, जहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नवसृजित ग्राम पंचायत कांकरिया का दौरा किया। वहीं चित्तौड़गढ़-कपासन राज्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गोरा जी का निंबाहेड़ा के आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मंजू ने क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका और तहसीलदार भंवरलाल सेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

डूंगरपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन

Dungarpur, Rajasthan:दाउदी बोहरा समाज की ओर से निर्मित हॉल के उद्घाटन समारोह को एसपी मनीष कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पुलिस समाज में कानून-व्यवस्था और संतुलन बनाए रखने का काम करती है। जब आमजन की तरफ से पुलिस पर विश्वास जताया जाता है और सहयोग मिलता है, तो पुलिस की कार्य करने की इच्छाशक्ति और जज्बा और अधिक बढ़ जाता है। नवनिर्मित खूबसूरत भवन के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल ईंट-पत्थर का ढांचा या आर्थिक सहयोग मात्र नहीं है, बल्कि इसके पीछे समाज की जनसेवा की भावना और पुलिस के प्रति अटूट विश्वास समाहित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस भवन का जनहित में बेहतर उपयोग किया जाएगा। समाज और पुलिस के बीच सहयोग, विश्वास और एकता की एक नई मिसाल पेश की गई है, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

चितलवाना में फर्जी मतदान के आरोप, पुलिस ने लाठियां भांजी

Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-चितलवाना में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पंचायत क्षेत्र के बाहर के लोगों पर आकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप, मतदान केंद्र पर बिगड़े हालात पंचायतीराज चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत चितलवाना में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने पंचायत क्षेत्र के बाहर के लोगों पर आकर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया। इसको लेकर मौके पर माहौल गरमा गया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया,फिलहाल फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
0
0
Report

कोटा में बागेश्वर धाम समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए

Kota, Rajasthan:कोटा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की करैरा (शिवपुरी) में हुई कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को लेकर उठे विवाद की गूंज अब राजस्थान के कोटा में भी सुनाई दी। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल कोटा के सदस्यों ने इस मामले में विरोध जताते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तीनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। कथा के प्रसंग को काटकर पेश करने का आरोप Bगागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि करैरा में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में अपने भाव व्यक्त किए थे। लेकिन कथा के पूरे प्रसंग को सुने और समझे बिना उसके छोटे-छोटे वीडियो क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। आरोप है कि वीडियो की एडिटिंग कर गुरुदेव के वक्तव्य को संदर्भ से अलग पेश किया गया, जिससे उनके भावों का गलत अर्थ निकाला गया। अनुज सिंह ने कहा कि इस तरह की अधूरी क्लिप और टिप्पणियों से देशभर के सनातन धर्मावलंबियों में नाराजगी है। अखिलेश, पप्पू और दामोदर यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिष्य मंडल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में अखिलेश यादव, पप्पू यादव और दामोदर यादव के बयानों पर आपत्ति जताई गई है। अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि इन लोगों की बयानबाजी से बागेश्वर धाम के श्रद्धालुओं और अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिष्य मंडल ने प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में गुरुदेव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का भी उल्लेख किया गया है। अनुज सिंह ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान श्रीकृष्ण और बांके बिहारी जी के प्रति पूरा श्रद्धा और प्रेम भाव है। उन्होंने पिछले साल निकाली गई हिंदू राष्ट्र पदयात्रा का हवाला देते हुए कहा कि इस यात्रा में बांके बिहारी जी के मंदिर को भव्य बनाने, यमुना की स्वच्छता और ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा बंद करवाने जैसे संकल्प शामिल थे। उन्होंने कहा कि गुरुदेव सभी सनातनियों और समाज के अलग-अलग वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। माफीनामे पर भी शिष्य मंडल ने रखा पक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, गुरुदेव ने विवाद के बीच अपना भाव स्पष्ट करते हुए माफीनामा भी दिया है, जबकि शिष्य मंडल का मानना है कि उनके वक्तव्य को गलत संदर्भ में समझा गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक भजनों और परंपराओं में बांके बिहारी जी के स्वरूप का अलग-अलग भावों में वर्णन मिलता है। ऐसे में किसी कथन को उसके पूरे संदर्भ से अलग करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। धार्मिक मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का लगाया आरोप अनुज सिंह ने इस विवाद को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से धार्मिक मुद्दे को तूल दिया जा रहा है। शिष्य मंडल का कहना है कि धार्मिक कथाओं और संतों के वक्तव्यों को पूरा सुने बिना उन पर टिप्पणी करने से समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। कोटा में शिष्य मंडल की ओर से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के अजमेर गेट में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, रेस्क्यू जारी

New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के अजमेर गेट गली सितारा में शीश महल गली में सुबह 10:30 बजे के आसपास अचानक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत भड़बड़ा कर गिर पड़ी. इस इमारत में दबने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है; एक गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है. अभी कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका है. यहाँ से आम आदमी पार्टी के पार्षद लाफिया माहिर ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं और लोग मर रहे हैं. यहाँ से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद लाफिया माहिर का कहना है कि हम सदन में आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं करता और ऐसे में ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसके लिए निगम में शासित पक्ष जिम्मेदार है.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट अंडरपास ट्रायल शुरू: 92 करोड़, 700 मीटर, छह लेन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए दिवाली से पहले जाम मुक्ति का बड़ा तोहफा: चार मूर्ति चौक पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा छह लेन अंडरपास तीन दिन के ट्रायल के लिए 5 से 7 नवंबर को खुला जाएगा. ट्रायल के दौरान ट्रैफिक अधिकारियों ने इसका शुभारम्भ किया. अंडरपास से लगभग 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद-गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर आसान होगा. अंडरपास को दीवारों पर लाइटिंग और चित्रकारी से सजाया गया है और जलभराव से बचाव के लिए इंतजाम हैं. निर्माण जुलाई 2024 में शुरू हुआ था और पहले योजनानुसार इसे लगभग 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन ग्रेप प्रतिबन्ध, बारिश, यूटिलिटी शिफ्टिंग और रैंप से जुड़े कार्यों के कारण देरी हुई.
0
0
Report

तरुली गाँव में गुलदार पिंजरे में कैद, नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- तरुली मे गुलदार पिंजरे में कैद। एंकर- पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के तरुली गांव में बीते 9 अक्टूबर को गुलदार के हमले में एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे अंतिम रूप के विकल्प के रूप में शूट करने के आदेश मिल गए थे। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे और ट्रेप केमरे लगाए थे जिससे गुलदार की गतिविधियों को देखा जा सके साथ ही गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में नष्ट किया जा सके। वहीं आज गुरुवार को सुबह जानकारी मिली कि तरुली गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वहीं वन विभाग पौड़ी की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है। डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को हुई गुलदार की घटना के बाद क्षेत्र में उनकी टीम मुस्तैदी से काम कर रही थी। वहीं क्षेत्र में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है जिसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है ताकि उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top