204212
Hathras - छह दिन बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग
Hasayan, Uttar Pradesh:हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौंती में छह दिन पहले छह घरों में अज्ञात बदमाशों के द्वारा ताला काटकर व ताला तोडकर लाखो रूपए के सोने चांदी के आभूषण व हजारो रूपए की नकदी चोरी की गई , घटना के प्रकरण में पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा पाई है , चोरी के दहशत से ग्रामीणों को अपनी रात बिना सोए बितानी पड़ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर के नाला बाजार में ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक कर्मी से हाथापाई, बाजार बंद
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के सबसे सकरे और भरी भीड़ भाड़ वाले नाला बाजार में एक ई रिक्शा चालक ने मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी से जमकर हाथापाई कर डाली... त्योहारी सीजन और छुट्टियों के चलते दरगाह जियारत के लिए आए भारी संख्या में जायरीन की भीड़ से बाजार पूरी तरह लबरेज था.. तभी एक ई रिक्शा चालक भीड़ के बीच बाजार में घुस गया... क्षेत्र में प्रतिबंधित थ्री और फिर व्हीलर वाहनों के चलते मौके पर मौजूद ट्रैफिक हेडकांस्टेबल सुभाष चंद ने उसे रोका और वाहन के कागज मांगे तो उसने पुलिस कर्मी से बदतमीज़ी कर हाथापाई कर डाली.. बाजार के दुकानदारों ने घटना देख पुलिस कर्मी को ई रिक्शा चालक की पकड़ से छुड़वाया और विरोध करते हुए कुछ देर के लिए बाजार बंद कर दिया.. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मदार गेट चौकी और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता पहुंचा ओर बड़ी मशक्कत से ई रिक्शा चालक और उसके सहयोगी को काबू में कर थाने भिजवाया.. घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने भी बाजार में ई रिक्शा, ऑटो के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और इनके चालकों द्वारा व्यापारियों के साथ आए दिन झगड़े का आरोप लगाया.. शहर से दरगाह को ओर जाने वाले इस सकरे बाजार में दुपहिया वाहन के अलावा सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बाइट - सुभाष चंद, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बाइट - महेंद्र मित्तल, अध्यक्ष व्यापार संघ बाइट - गोरी शंकर, अध्यक्ष नाला बाजर एसोसिएशन0
0
Report
छबड़ा में फ्लैग मार्च: 3 संदिग्ध हिरासत में, 4 वाहन जब्त; पंचायत चुनाव सुरक्षा कड़ी
Baran, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर छबड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च, 3 संदिग्ध डिटेन और 4 वाहन जब्त बारां के छबड़ा में आगामी ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बारां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। इसी के तहत छबड़ा थाना क्षेत्र की संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों में पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया तथा 4 वाहन जब्त किए। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में वृताधिकारी छबड़ा ताराचंद सहित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर, इनामी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगराणी रखते हुए असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों को भी चेताया। साथ ही आमजन से बिना किसी दबाव के मतदान करने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना करने की अपील की।0
0
Report
वाराणसी को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ में तृतीय स्थान, राष्ट्रपति ने दी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' के अंतर्गत वाराणसी को 'स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन' की श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर सभी काशी वासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम स्वच्छता के संकल्प के साथ समृद्ध एवं सुंदर उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं। काशी वासियों की जागरूकता, नगर निगम के कर्मियों का अथक परिश्रम, स्वच्छाग्रहियों का समर्पण और जनप्रतिनिधि गण की सक्रिय सहभागिता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में तृतीय पुरस्कार, मोदी-राष्ट्रपति बधाई
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2025-26' के अंतर्गत लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में मिले तृतीय पुरस्कार की लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में स्वच्छता के प्रति जनजागरण और जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के नगरों की तस्वीर बदल रही है। यह अभिनंदनीय उपलब्धि नगर निगम की सुव्यवस्था, स्वच्छाग्रहियों के सतत समर्पण, प्रशासन की प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का प्रतिफल है। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।0
0
Report
बीएल कुशवाही ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत की, राजाखेड़ा में कोठी उखाड़ने की धमकी
Dholpur, Rajasthan:बीएल कुशवाह के कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर, रोहित बोहरा पर बिना नाम लिए साधा निशाना, बोले- ''इस कोठी को जड़ से उखाड़ फेंकूंगा'' पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट, बोले- 3 हजार वोट बैंक वाला व्यक्ति 3 लाख वोटों पर कर रहा राजनीति, अब अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा धौलपुर। कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति एवं पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के कांग्रेस के प्रति बगावती तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के दौरान राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए बीएल कुशवाह ने कांग्रेस विधायक एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा पर बिना नाम लिए तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में रोहित बोहरा पर निशाना साधते हुए उन्हें लोमड़ी तक कह दिया। साथ ही क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली मानी जाने वाली ''कोठी'' को जड़ से उखाड़ फेंकने की चेतावनी भी दी। बीएल कुशवाह ने कहा कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र राजाओं का खेड़ा है, जहां शेर रहते हैं, लेकिन यहां शेर एक लोमड़ी के पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के लोगों के भीतर दबे हुए स्वाभिमान को जगाने आए हैं। आज प्रजातंत्र का दौर है, लेकिन यहां 3 हजार वोट बैंक वाला व्यक्ति 3 लाख वोटों पर राजनीति कर रहा है। यह पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने कहा कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर, ब्राह्मण, कुशवाहा, लोधा, बघेल और जाटव सहित कई समाजों का बड़ा वोट बैंक है। इसके बावजूद इन समाजों से कोई बड़ा राजनीतिक नेतृत्व उभरने नहीं दिया गया। इसकी वजह समाजों के बीच आपसी फूट भी रही है, जिसका फायदा कुछ लोग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अब एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी होगी। बलि हमेशा बकरी की दी जाती है, शेर की नहीं, इसलिए अब शेर बनने की जरूरत है। ''10 साल जेल में रहकर भी नहीं टूटा, हर दिन बनाई राजनीतिक अंत की योजना'' पूर्व विधायक ने अपने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत से परेशान होकर षड्यंत्र रचा गया और उन्हें 10 साल तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि जेल में रहने के बावजूद वे टूटे नहीं और हर दिन अपने राजनीतिक विरोधी को जवाब देने की योजना बनाते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति समाप्त करने के लिए उनके भाई समान साढ़ू डॉ. शिवचरण कुशवाहा को भी उनके सामने चुनाव मैदान में उतारा गया था। कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि लोमड़ी कभी सामने से वार नहीं करती, बल्कि पीछे से हमला करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी ने समाज को बांटने का भी प्रयास किया है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, ''किसी भी पार्टी से बैर नहीं, लेकिन कोठी तेरी खैर नहीं।'' उन्होंने कहा कि पहला पत्थर उन्होंने मार दिया है, अब आगे की जिम्मेदारी समाज के युवाओं की है। जिला प्रमुख के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी का किया खुलासा बीएल कुशवाह ने जिला प्रमुख के चयन और जिला परिषद टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से पहले कई बार जिला प्रमुख बना है, लेकिन इस बार उन्होंने जिला प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने की बात कही थी। इसके बाद उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से फोन करवाकर उन्हें केवल अपनी विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सीटों पर टिकट वितरण तक सीमित रहने के लिए कहा गया। कुशवाह ने कहा कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में जिला परिषद की कुल 29 सीटें हैं, जबकि धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में केवल छह सीटें आती हैं। इसके बावजूद बड़े समाजों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और टिकट वितरण में उनकी भूमिका को सीमित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को स्पष्ट कर दिया था कि वे किसी राजनीतिक दल के गुलाम नहीं हैं। जहां उनका प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा, वे उसका समर्थन करेंगे। इसी नाराजगी के चलते अब वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। अपने पूरे संबोधन में बीएल कुशवाह ने बार-बार समाज की एकजुटता, राजनीतिक हिस्सेदारी और स्वाभिमान का मुद्दा उठाया। उनके इस बयान को राजाखेड़ा की राजनीति में कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के खिलाफ खुली राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उनके प्रचार ने जिले के सियासी समीकरणों को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है। स्पीच : बीएल कुशवाह, पूर्व विधायक0
0
Report
धनबाद के हरिहरपुर में बाइक-कार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल; मुआवजे पर निर्णय
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावापुर चौक पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार हाफिजुद्दीन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि हाफिजुद्दीन अपनी पत्नी के साथ बाइक से बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। आगामी 22 तारीख को उनके बेटे की शादी होनी थी। घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही हरिहरपुर और तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की वार्ता के बाद पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी, जिसमें तत्काल दो लाख रुपये दिए गए। इसके बाद एनएचएआई कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात सामान्य हुआ।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता का स्वागत, दीपावली रामा-श्यामी कार्यक्रम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता बूंदी पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गढ़ की पड़स से दीपावली की रामा-श्यामी का दौर शुरू हुआ। शहर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, वहीं शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, उपसभापति संजय भूटानी और पार्षद तुषार पारीक ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान राजीव दत्ता ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों और शहर के प्रबुद्धजनों से दीपावली की रामा-श्यामी कर शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
पटना नगर निगम बना स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी
Patna, Bihar:स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना नगर निगम की टीम को यह सम्मान प्रदान किया। खास बात यह रही कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में निगम के सफाई कर्मी भी शामिल रहे। लगातार तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में पटना ने अपनी उपलब्धियों का सिलसिला कायम रखा है। स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी, विभागीय सचिव संदीप पुडकलकट्टी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर सफाई कर्मी अमरजीत मांझी और रॉकी पासवान भी निगम की टीम के साथ मौजूद रहे। यह सम्मान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में दिन-रात जुटे सफाई कर्मियों के समर्पण और मेहनत का भी प्रतीक है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार जैसे प्रयासों ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। पटना नगर निगम ने लगातार तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में अपनी उपलब्धियों का सिलसिला कायम रखा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बिहार में प्रथम स्थान के साथ वाटर प्लस सर्टिफिकेट और एक स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग हासिल की थी। वर्ष 2024 में तीन स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग के साथ प्रॉमसिंग स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। वहीं, 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी का सम्मान हासिल हुआ है। आने वाले समय में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी योजनाओं के जरिए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के शहरी क्षेत्रों में विकास और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। पटना को मिला यह सम्मान नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि स्वच्छ और सुंदर पटना के संकल्प को नई मजबूती देती है। अब लक्ष्य इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षणों में भी बेहतर उपलब्धियां हासिल करना है।0
0
Report
भैया दूज पर शकरपुर में आर्टीगा कार में आग, 5-7 लोग बाल-बाल बचे
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना इलाके में यूपी के बागपत से भैया दूज मना कर वापस नोएडा जा रहे परिवार को उस समय दहशत का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम के पास उनकी गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा। धुआँ निकलते ही गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने गाड़ी को साइड में लगाकर अपने पूरे परिवार को नीचे उतार दिया। इसके बाद गाड़ी में अचानक आग लग गई और धू-धू करके जल उठी। हादसे के वक्त परिवार में बच्चों सहित 5 से 7 लोग सवार थे। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालात की परिवार का कहना है कि आग की वजह क्या थी इसका उन्हें अंदाजा नहीं है। हो सकता है आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो, लेकिन गनीमत रही कि इससे पहले ही पूरा परिवार गाड़ी से नीचे उतर गया और बाल-बाल बच गया। अगर समय रहते परिवार न उतरता तो हादसा बड़ा हो सकता था। फिलहाल पूरा परिवार सुरक्षित है और गाड़ी की आग बुझा दी गई है। भैया दूज के मौके पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
Advertisement
48 घंटे से लापता विवेक की हत्या की आशंका, लालगंज में पुलिस पर दबाव बढ़ा
Hajipur, Bihar:वैशाली के लालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरीचा गांव से 19 वर्षीय युवक विवेक कुमार करीब 48 घंटे से लापता है। परिजनों का आरोप है कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मामला लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मरीचा गांव का है। 19 वर्षीय विवेक कुमार 48 घंटे से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आशंका जताई है कि विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव को गायब कर दिया गया है। युवक का कोई पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता व पूर्व विधायक मुकेश रौशन पीड़ित परिवार से मिलने मरीचा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।परिवार बहुत परेशान है, 48 घंटे हो गए, कोई सुराग नहीं मिला है। हम न्याय की मांग करते हैं।वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के जरिए लापता विवेक के परिजनों से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव कानूनी मदद और न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।परिवार को न्याय मिलेगा, हम आपके साथ हैं। पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।परिजनों के अनुसार घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस न तो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही लापता युवक का कोई सुराग लगा पाई है। इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी अनुसंधान और मिले साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। शव की बरामदगी के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।48 घंटे बीत जाने के बाद भी विवेक का कोई सुराग नहीं मिलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि कब इस मामले का पर्दाफाश होगा और परिवार को न्याय मिलेगा.0
0
Report
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर देर शाम शीतकाल के लिए बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:भारत के चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत पंच पूजाएं कल से प्रारंभ होंगी। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। बताते चलें कि आगामी 16 नवंबर को देर सांय 9.37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने से पूर्व पंच पूजाओं के विधान के तहत गुरूवार से पंच पूजांए प्रारंभ होंगी। पंच पूजाएं कपाट बंद होने तक चलेंगी। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी स्वयंबर दत्त सेमवाल नें बताया कि पंच पूजाओं के पहले दिन गुरूवार को भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद देर सायं गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को आदिकेदारेश्वर तथा शंकराचार्य मंदिर की पूजा अर्चना के पश्चात कपाट बंद हो जाएंगे। तीसरे दिन यानी शनिवार को खड्ग पुस्तकें बंद हो जाएंगी। चैथे दिन लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना के पश्चात महालक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान होने का न्योता दिया जाएगा। 16 नवंबर को अंतिम दिन गर्भगृह से भगवान उद्धव,कुबेर तथा गरूड़ की पूजा अर्चना के पश्चात उत्सव डोलियां बाहर आ जाएंगी। इसी दिन रावल सखी भेश में माता लक्ष्मी जी को मंदिर में लाकर गर्भगृह में प्रतिस्थापित करेंगे। इसके साथ ही भगवान बदरीविशाल लक्ष्मी जी संग शीतकाल में तपस्थ हो जाएंगे। इस तरह 16 नवंबर को देर सांय 9.37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। परंपरा के अनुसार भगवान कुबेर तथा उद्धव की उत्सव डोली अगले दिन यानी 17 नवंबर को पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। भगवान गरूड़ तथा शंकराचार्य की गद्दी लेकर रावल जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर को रवाना होंगे। इस तरह भगवान उद्धव तथा कुबेर की शीतकालीन पूजाएं पांडुकेश्वर में होंगी जबकि भगवान गरूड़ तथा शंकराचार्य की गद्दी की नियमित पूजाएं जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में संपादित होंगी। बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहेंगे。0
0
Report
बाराबंकी में छज्जा विवाद के चलते हत्या, ग्रामीणों ने तीन घंटे पुलिस से नोकझोंक
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- हत्या के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तीन घंटे तक पुलिस से नोकझोंक, कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी, राजस्व-पुलिस महकमे की ढिलाई के चलते हत्या का आरोप बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में युवक मनोहर की हत्या के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शव घर के बाहर रखकर विरोध जताया और सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे। करीब तीन घंटे तक हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप था कि छज्जा निकालने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद की शिकायतों पर पुलिस और राजस्व विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। प्रशासन की इसी कथित लापरवाही का खामियाजा मनोहर को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध के दौरान माती थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी भी लोगों से घिरे रहे। हालांकि उन्होंने मौके पर प्रदर्शन होने से इनकार किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। दरअसल, बस्ती गांव में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम ठेलिया निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े। मारपीट में करीब चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान बांके से किए गए हमले और गंभीर चोटों के चलते 38 वर्षीय मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के भाई राजेश का आरोप है कि आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं और छज्जा निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में चौकी, थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की गई, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दोनों पक्षों को पाबंद कर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई। अस्पताल में भर्ती घायल केतकी ने भी पुलिस और राजस्व टीम पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो मनोहर की जान बच सकती थी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को पाबंद किया गया था। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
बहराइच में घर में भीषण आग: दहेज का सामान जलकर राख, जांच शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के गुलाम अली पुरा मोहल्ले में घर में लगी भीषण आग, दहेज का सामान जलकर राख。 बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला गुलामअली पुरा में एक घर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी。 सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस अग्निकांड में घर में रखा दहेज का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया。 फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。0
0
Report
दमोह जेल में बहनों ने भाइयों के साथ दोज मनाकर सुधार की उम्मीद जगाई
Damoh, Madhya Pradesh:दिन भर जेल में भाइयों के साथ दोज का त्यौहार मनाती रहीं बहिनें.. दमोह में भाई दूज के दिन सुबह से देर शाम तक जिला जेल का नजारा देखने लायक रहा जहां जेल में बंद बंदियों की बहिनो ने पहुंचकर उन्हें तिलक लगाया और उनसे मुलाकात की। जेल प्रबंधन ने इस बार जेल परिसर के अंदर ही इस मुलाकात और रस्म को पूरा करने के इंतजाम किए थे। दिन भर जेल में भावनात्मक माहौल रहा और अधिकांश बंदियों ने जेल से निकलकर अपराध की दुनिया से दूर होने के संकल्प लिया0
0
Report
रोहतक से बिहार तक अवैध कारतूस नेटवर्क: आशिक अंसारी समेत गिरफ्तारी
Rohtak, Haryana:रोहतक से बिहार तक फैला अवैध कारतूस तस्करी का नेटवर्क आशिक अंसारी को पकड़ने की तैयारी, 25 हजार कारतूस पकड़ने का मामला. रोहतक में अवैध रूप से कारतूस की तस्करी करने वाले नेटवर्क तक STF टीम पहुँच गई है. रोहद से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया है. अवैध कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आशिक अंसारी, लाल, चंदन व सरस के नाम सामने आए हैं. STF रोहतक यूनिट के डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि 3 नवंबर को रोहद के पास से टाटा हैरियर व हुंडई ओरा गाड़ी से 24980 अवैध कारतूस पकड़े गए थे, जिस मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को काबू किया गया है. वहीं, सिरसा के गन हाउस संचालक विजय गोयल को भी पकड़ा गया है. अवैध कारतूस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पुलिस ने पता लगाया है. डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि गाड़ी के अंदर आरोपियों से एक खुफिया जगह बना रखी थी, जिसमें कारतूस छुपा रखे थे. वहीं, खिड़की व अन्य स्थानों पर भी कारतूस छुपाए हुए थे. पुलिस ने मौके से आरोपी अफीफुद्दीन, अरबाज व युवती जीनत को पकड़ा था. विजय गोयल को रिमांड पर लेकर की पूछताछ.0
0
Report
Advertisement
