204101
हाथरसः पीसी बांग्ला डिग्री कॉलेज में एलएलबी का पेपर हुआ रद्द
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के पीसी बांग्ला डिग्री कॉलेज में आज बुधवार को विश्वविद्यालय की गलती से एलएलबी के छात्रों को गलत पेपर दे दिया गया। गलत पेपर देने के बाद विश्वविद्यालय ने पेपर को कैंसिल कर किया। पेपर कैंसिल होने के बाद छात्रों ने कॉलेज पर काफी देर हंगामा किया। कॉलेज प्राचार्य ने छात्रों को समझा बूझकर कर वापस भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर, बाढ़ की आशंका बढ़ी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर ऊपर; लगातार जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बढ़ी बाढ़ की चिंता बलरामपुर जिले में बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी है। दोपहर 12 बजे राप्ती का जलस्तर 104.120 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं खतरे का निशान 104.620 मीटर है, यानी नदी अभी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ राप्ती के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर नदी के किनारे कटान की स्थिति भी सामने आ रही है। तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीण नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते पानी के कारण निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को लेकर भी लोग सतर्क हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राप्ती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह 9 बजे जलस्तर 104.030 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 104.120 मीटर पहुंच गया। यानी तीन घंटे में जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। प्रशासन ने कहा- अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं राप्ती के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिले में फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। राप्ती का जलस्तर अभी ऐसी स्थिति में नहीं है कि तत्काल बाढ़ की स्थिति बने। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी और राहत-बचाव से संबंधित तैयारियों में जुटी हैं। डीएम के अनुसार, यदि राप्ती बैराज से 90 हजार क्यूसेक से अधिक पानी कई घंटों तक छोड़ा जाता है, तब जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बन सकती है। फिलहाल करीब 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बीच नदी के जलस्तर में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए संबंधित विभागों और टीमों को अलर्ट रखा गया है। राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है, लेकिन चेतावनी बिंदु पार कर चुका है। ऐसे में जलस्तर में आगे होने वाली बढ़ोतरी महत्वपूर्ण होगी。 बयान -जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन 1-राप्ती से वॉकथ्रू पीटीसी 2-राप्ती जलस्तर के विजुअल0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात देश दर्शन यात्रा: अशोक सिंघल योगदान का जिक्र
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला(हरियाणा): हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात देश दर्शन यात्रा है। देश में कहाँ-कहाँ पर कौन-कौन प्रेरणादायक काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी उसको दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। आज सबसे पहले उन्होंने अशोक सिंगल के बारे में देश को बताया जिनके प्रयास से ही आज राम मंदिर बन पाया है। मुझे भी अशोक सिंघल के साथ 15 दिन उनके सहायक के रूप में काम करने काम मौका मिला था।"0
0
Report
रायपुर के EDO क्लब में देर रात मारपीट: नाबालिग समेत दो गुट तनाव
Begun, Rajasthan:रायपुर VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात हंगामा.. दो गुटों में जमकर हुई मारपीट.. पार्टी में आधे से ज़्यादा नाबालिग शामिल. सत्यम शर्मा भिलाई निवासी और लक्की बजाज रायपुर निवासी ने करवाई थी पार्टी आयोजित. DJ कम्पटीशन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट. क्लब में मारपीट का वीडियो आया सामने.. पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में.. तेलीबांधा थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
पातड़ां थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार; 5 महिलाएं, 6 पुरुष
Patran, Punjab:पातड़ां थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार; 5 महिलाएं, 6 पुरुष0
0
Report
गंगा के कटाव से चेचर मंदिर घाट में हड़कंप, नावें डूबीं और मकान डूबे
Hajipur, Bihar: हाजीपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है... चेचर मंदिर के पास गंगा नदी में हो रहे कटाव ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। कटाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंची। पिछले दो दिनों में हुए कटाव से घाट और आसपास के इलाके में नुकसान की बात सामने आई है。 चेचर मंदिर घाट की हैं, जहां गंगा के तेज बहाव के बीच लगातार मिट्टी का कटाव देखने को मिला। कटाव की सूचना मिलते ही बिदुपुर प्रखंड के सीओ, बीडीओ और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घाट का जायजा लिया और कटाव की स्थिति को देखा।बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में हुए कटाव के कारण घाट पर बंधी पांच नावें मिट्टी में दब गईं। इसके साथ ही कई पेड़ और मकान भी नदी में समा गए हैं। कटाव के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।हालांकि अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कटाव की रफ्तार पर रोक लगी है। लेकिन प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर दोबारा कटाव तेज होता है, तो तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा।फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती गंगा के बदलते रुख पर नजर रखना है, ताकि कटाव और बढ़ने की स्थिति में समय रहते प्रभावित इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।0
0
Report
खेत में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के एक खेत में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है. हत्या की आशंका को लेकर भी जांच जारी है. मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा में खेत में शव मिलने से भीड़ जमा हो गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है. सीओ मंझनपुर शौरभ सावंत के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी. शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में आंधी-बारिश से तहसील परिसर में विशाल पेड़ गिरा, चेंबर और रिकॉर्ड क्षतिग्रस्त
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक आंधी और भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त सदर तहसील परिसर में विशाल काय पेड़ गिरा वकीलों के चेंबर भी हुए क्षतिग्रस्त विद्युत तार टूटे चेंबर के अंदर कई इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट हुए खराब। लगातार हो रही है भीषण बारिश सदर तहसील परिसर का पूरा मामला।0
0
Report
भरभराकर गिरी कच्ची छत से महिला की मौत, गांव में मचा कोहराम
Rampur, Uttar Pradesh:मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत. 24 घंटे से लगातार बारिश के बीच काशीपुर गांव में हादसा, चारपाई पर बैठी महिला के ऊपर गिरा छत का मलबा. हादसे के बाद गांव में कोहराम, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की. रामपुर में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई. हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद एक महिला चारपाई पर बैठी हुई थी; छत का भारी मलबा महिला के ऊपर आ गिरा और वह मलबे के नीचे दब गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, परिजनों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया. तस्वीरें रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव की हैं, जहां लगातार बारिश के बीच एक गरीब परिवार पर अचानक आफत टूट पड़ी. बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से इलाके में बारिश हो रही है, लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की छत कमजोर हो गई थी, इसी दौरान अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी. हादसे के समय महिला मकान के अंदर चारपाई पर बैठी थी; छत का मलबा सीधे महिला के ऊपर जा गिरा और वह उसमें दब गई. छत गिरने की तेज आवाज और महिला के मलबे में दबने की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से मलबा हटाने में जुट गए. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं. एक तरफ लगातार बारिश और दूसरी तरफ घर की छत गिरने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद कराने और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा का मुद्दा सामने ला दिया है, फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, अब जरूरत है कि प्रशासन ऐसे जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाए ताकि बारिश के मौसम में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े.0
0
Report
आदित्य साहू ने कांग्रेस के लूट-झूठ पर हमला, विपक्ष के आरोप निराधार बताए
Ranchi, Jharkhand:रांची- बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की पीसी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, कांग्रेस का जो स्वभाव है लूट , झूठ , फरेब । धोखा देना उनके स्वभाव में शामिल है। जनता ने इसे नकारने का काम किया है पर ये अपने स्वभाव से बाज नहीं आ रहे। कांग्रेस ने जो मनगढ़ंत आरोप चुनाव आयोग पर लगाया निराधार है। सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसले ने विपक्ष के दावे को खारिज किया। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया सभी निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए हैं। सभी निर्णय आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस कानूनी प्रक्रिया को वैध ठहराया है पर विपक्ष ने घिनोना काम किया है। जो रिपोर्ट सामने आई है पूरी तरह काल्पनिक साबित होता है, जिसे विपक्ष ने हथियार बना कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की निराधार कोशिश किया है। किसी प्रक्रिया में कोई हेर फेर नहीं किया गया है। एसएसीआर की प्रक्रिया के तहत काम हो रहा, कोई भेद भाव नहीं पर इस पर भी समय समय पर कांग्रेस के द्वारा आरोप लगाया जाता है। Rahul Gandhi और इंडी गठबंधन के लोग बार बार आरोप लगाने का काम करते हैं। केरल, हिमाचल, झारखंड में ईवीएम ठीक पर अन्य राज्यों में कांग्रेस हारती है तो ईवीएम खराब हो जाता है। इस तरह सवाल उठाने पर चुनाव आयोग ने प्रमाणित भी किया है। आयोग की निष्पक्षता पर भी राहुल गांधी सवाल उठाने का काम करते हैं । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा राहुल गांधी मंद बुद्धि किस्म के लोग हैं , देश से उनका गहरा रिश्ते नहीं, देश से ज्यादा विदेश से उनका लगाव रहा है। आयोग पर आरोप लगाना साबित करता है मानसिक रुप से दिवालिया हैं या मानसिक स्थिति उनकी अच्छी नहीं है। शुरु में सम्पूर्ण विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर का विरोध किया जबकि कई बार देश में एसआईआर हुआ है। लूट , झूठ और फरेब की रणनीति से कांग्रेस को बाज आना चाहिए। पीएम मोदी से देश की जनता खुश है। देश की जनता की पहली पसंद मोदी हैं。 बाइट ....आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
कटारिया का बीकानेर दौरा: चंडीगढ़ नशे के खिलाफ अभियान पर चर्चा
Bikaner, Rajasthan:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचे बीकानेर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कटारिया, बीजेपी नेताओं ने की अगवानी साहित्य, आध्यात्म, चिकित्सा और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल मीडिया से बातचीत में नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में कार्रवाई का किया जिक्र पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया दो दिवसीय बीकानेर प्रवास पर पहुंचे हैं बीकानेर पहुंचने पर विधायक ताराचंद सारस्वत, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक सहित बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। कटारिया ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि बीकानेर में पुराने साथियों और परिचितों से मिलने का मौका भी मिल रहा है मीडिया से बातचीत में कटारिया ने चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है उनके मुताबिक नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई के साथ 20 से 25 मकानों को गिराने की कार्रवाई चल रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मेडिकल स्टोर्स की जांच और दवाइयों की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है कटारिया ने कहा कि चुनाव आयोग और राजनीतिक दल अपना काम देखें, जबकि उनका संवैधानिक दायरा तय है राजस्थान-पंजाब की साझा सीमा का जिक्र करते हुए उन्होंने नशे की चुनौती से मिलकर निपटने की जरूरत भी बताई अपने दौरे के दौरान गुलाब चंद कटारिया साहित्य, आध्यात्म, चिकित्सा और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे आदिनाथ भवन में साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में शिरकत करेंगे इसके बाद गंगाशहर में आचार्य श्री रामलाल महाराज और उपाधाय श्री राजेश मुनि के दर्शन करेंगे चिकित्सकों के सम्मान समारोह के साथ राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के 75वें वर्षगांठ समारोह और भामाशाह सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे 28 सितंबर को गोपाल गहलोत के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
पोकरण से रामदेवरा तक सद्भावना पैदल यात्रा, 36 कौम ने दिया भाईचारे का संदेश
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण सद्भावना पैदल यात्रा शुरू, हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम के लोगों ने दिया भाईचारे का संदेश पोकरण, जैसलमेर हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को पोकरण से रामदेवरा के लिए सद्भावना पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसलमेर रोड स्थित फतेह मंजिल से नगरपालिका अध्यक्षकल्पना गोपाल रंगा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम के लोग शामिल हुए। यात्रियों ने पैदल रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी के दर्शन करने के साथ आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमीन फकीर, सचिव कैलाश भील, नारायण रंगा, भोमसिंह भणियाणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजूराम, विराट खान सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि पोकरण की धरती हमेशा से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है。 बाईट- अमीन फकीर, यूथ कॉग्रेस प्रदेश महासचिव बाइट - नारायण रंगा वरिष्ठ कॉग्रेस नेता पोकरण0
0
Report
करौली: बाइक सवार पर धारदार हथियार से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
Karauli, Rajasthan:बाइक सवार युवक पर धारदार हथियारों से हमला, बोलेरो सवार अज्ञात लोगों पर नाक, कान और सिर पर वार करने का आरोप, जिला करौली, सपोटा उपखंड के बैरूंडा-जाखोदा सड़क मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक सवार एक युवक पर बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. रैती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा (39) गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप है कि हमलावरों ने उसके नाक, कान और सिर पर वार किए और घायल अवस्था में उसे सड़क किनारे जंगल में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने घायल को सपोटरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया. रूपलाल के भाई बिजेंद्र ने बताया कि रूपलाल विदेश में मजदूरी करता है और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दुबई से अपने गांव आया था. शनिवार को वह बाइक से बैरूंडा की ओर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक को घायल हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एएसआई बिजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल ले गए. चिकित्सक अमरसिंह मीना ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक दौलतराम भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद रूपलाल के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. पुलिस के अनुसार घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था.0
0
Report
Advertisement
फलसूंड में विकसित भारत-जन सेवा शिविर से ग्रामीणों को एक छत पर सेवाएं मिलीं
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूंड मोबाइल नम्बर -9799069952 फलसूंड में विकसित भारत जन सेवा अभियान विशेष शिविर का हुआ आयोजन। फलसूंड, जैसलमेर राज्य सरकार के निर्देशों के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय फलसूंड पर ''विकसित भारत-जन सेवा अभियान'' के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भणियाणा उपखंड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल और विकास अधिकारी हनुमान राम मौजूद रहे। उनकी देखरेख में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनीं तथा उनका मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में प्रशासन की ओर से राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत निगम, जलदाय विभाग, परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। ऐसे शिविरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।0
0
Report
धमतरी: बाढ़ के पानी में बही शराब दुकान, जान जोखिम में डालकर बोतलें लूटने उमड़ी भीड़
Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी में भारी बारिश और बाढ़ के तेज बहाव में एक देसी शराब दुकान बह गई। दुकान ढहते ही शराब की पेटियां और सैकड़ों बोतलें पानी में तैरने लगीं। यह नजारा देख स्थानीय लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में कूद पड़े। बोतलें लूटने के लिए लोगों ने अनोखे जुगाड़ अपनाए; कोई मछली पकड़ने वाले जाल लेकर पहुंचा, तो कोई बड़े-बड़े थैलों और बांस की डंडियों से बोतलें बटोरता दिखा। तेज धारा के बीच मची इस अजीबोगरीब लूट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।0
0
Report
बैंक हड़ताल: 28-30 सितम्बर को UFBU के तीन दिन, शाखा सेवाएं प्रभावित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:देशभर में बैंक कर्मचारियों की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल के चलते लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी, लेकिन शाखा स्तर की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के साथ सप्ताह में पांच दिन कामकाज की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शन से जुड़े अन्य मुद्दों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में बदलाव और लंबित मांगों पर बातचीत शामिल है। कर्मचारियों पर बढ़ते काम के दबाव, स्टाफ की कमी और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का भी समाधान किया जाना चाहिए। हड़ताल के कारण 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले निपटाने की सलाह दी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
