204101
Hathras - स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल पर की छापेमारी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ आगरा बाईपास पर अवैध रूप से चल रहे अलीगढ़ हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया बंद, हॉस्पिटल संचालक को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दिया गया नोटिस, मौके पर मिले मरीजों को एंबुलेंस से भिजवाया गया दूसरे हॉस्पिटल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC में सीईसी मामले पर सुनवाई: आरजेडी ने लोकतंत्र को खतरे की आशंका जताई
Patna, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मुद्दे पर आरजेडी के शक्ति यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय चुनाव आयोग के कार्य को संज्ञान में लिया है और सीईसी की भूमिका जिस तरह की है वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.. चुनाव आयोग की साख बचाने के लिए सबको साथ आना चाहिए बाइट 1 शक्ति यादव, आरजेडी प्रवक्ता बीजेपी के कुंतल कृष्णन ने कहा कि बेवजह विपक्ष राजनीति कार्रवाही है उन्हें इस तरह अनर्गल बातों से बाज आना चाहिए। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके निर्देश से कोई कार्रवाई नहीं होगी .. बाइट 2 कुंतल कृष्णन, बीजेपी प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सीईसी ने बहुत सी गलतियां की हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं था वैसे भी बदलाव उन्होंने किए, जब एसआईआर ही इनवैलिड है तो उसके बाद हुए सभी चुनाव पर भी प्रश्न उठ गया है नोट जेडीयू इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी ऐसा उनका कहना है0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की मांग सैकड़ो किसानों ने सांडी में दिया धरना
Sawayajpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर। ब्लॉक सांडी मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बाढ़ से किसानों और ग्रामीणों की स्थिति बेहद खराब है। कई परिवारों के सामने भोजन और पशुओं के चारे तक का संकट खड़ा है। इसके बावजूद पात्र बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा। धरने में लल्लन सिंह, भानु शर्मा, राहुल वर्मा, आकाश रावत, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।0
0
Report
पंकज चौधरी ने सुलतानपुर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुभारंभ किया
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सुल्तानपुर पहुंचे और सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू होकर वाराणसी जा रही है। सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "हमारी 10 टीमें, जो वडनगर से शुरू होकर 35,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं, सेवा संकल्प के तहत अलग-अलग गांवों और जिलों से होते हुए यहां पहुंची हैं..."0
0
Report
Advertisement
बिहार महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन के बीच तेजस्वी यादव का आरोप ज्ञानेश कुमार के खिलाफ
Patna, Bihar:बिहार महागठबंधन प्रेस कॉन्फ्रेंस तेजस्वी यादव का बयान बिहार से ही शुरू हुआ था जिस तरह से बिहार में धांधली हुई हम लोग लगातार कहते थे चुनाव आयोग ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है जो हमलोग लगातार कह रहे थे वोट चोरी हुई है वो अब सामने आ रहा है ज्ञानेश कुमार के पद से जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकती पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी शामिल होते थे 10 महीने में दो इलेक्शन कमिश्नर द्वारा 14 आपत्ति की गई ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम करते रहे बिहार हो या फिर बंगाल का चुनाव जबरदस्त धांधली हुई है क्या कर रहा था चुनाव आयोग जब ₹10000 खाते में भेजे जा रहे थे बिहार लोकतंत्र की जननी है और वहीं से भाजपा के लोगों ने लोकतंत्र खत्म करने की शुरुआत की हम संविधान और लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले लोग हैं हम किसी कीमत पर लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए बैठाया गया था कल दिल्ली में विपक्षी दलों के सारे सांसद का विरोध मार्च है मार्च के बाद राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे एक साथ सड़क पर उतरेंगे 7 तारीख को इंडिया गठबंधन के लोग हर प्रखंड में आक्रोश मार्च ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ निकलेंगे 8 तारीख को सभी जिला मुख्यालय पर महागठबंधन के साथी धरना-प्रदर्शन करेंगे और पटना में सभी नेता आदि सांसद विधायक जनप्रतिनिधि है मोच और बाकी प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता सड़क पर होंगे राज भवन मार्च 8 अक्टूबर को विधानसभा के समक्ष सप्त मूर्ति के पास से यह राज भवन मार्च शुरू होगा ज्ञानेश कुमार को इतना सीट चाहिए अगर ईमानदारी से चुनाव होता तो नेता क्या कर रहे थे 8 अक्टूबर को राजभवन मार्च बिहार में महागठबंधन के सभी पार्टियों ज्ञानेश कुमार के खिलाफ0
0
Report
झारखंड बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारी नियुक्तियों के साथ संगठन मजबूती पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश टोली की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री और दोनों नव नियुक्त सह प्रभारी के साथ साथ वर्तमान संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। बैठक में नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को स्वागत किया गया साथ ही संगठन की मजबूती के साथ साथ पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।0
0
Report
पृथ्वीपुर में 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, खेत पर कटाई करने के दौरान मोबाइल फोन देने गई नाबालिग के साथ आरोपी ने दिया रेप की घटना को अंजाम, नाबालिग की शिकायत पर पृथ्वीपुर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
श्याम सुंदर शर्मा: मौत के वारंट पर हस्ताक्षर का संकेत, सियासत गरम
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मांट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के बयान पर पूर्व मंत्री पटवार के विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है। दरअसल राजेश चौधरी ने हाल ही में कांग्रेस में वापसी करने वाले पंडित श्याम सुंदर शर्मा पर पांच करते हुए उन्हें फुक हुआ कारतूस बताया था इस बयान के सामने आने के बाद मांट और मथुरा की राजनीति में गरमाहट आ गई है। भाजपा के विधायक किस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा कि वह क्या है इसका फैसला क्षेत्र और जिले की जनता करती है। मांट की जनता देती है इस बात का प्रमाण पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने अपने बयान में कहा मैं तो कुछ नहीं हूं ,फूंका कारतूस हूं या हैलोजन हूं ,इस बात का प्रमाण तो मथुरा जिले की जनता और मांट क्षेत्र की जनता देती है। B BJP के मौत के वारंट पर करूंगा हस्ताक्षर-श्याम सुंदर B भाजपा पर आक्रामक रुख अपनाते हुए पूर्व मंत्री ने आगे कहा मैं आपको यह लिखकर दे रहा हूं कि, मैं राजनीतिक दृष्टि से बीजेपी के मौत के वारंट पर हस्ताक्षर करने वाला श्याम सुंदर शर्मा बनूँगा। मैं फूंका हूँ, हैलोजन हूँ या बड़ा बल्ब हूँ ,यह जनता अच्छी तरह जानती है। Gौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मार्कशीट से 8 बार विधायक रह चुके और तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी में वापसी की है इसके बाद से ही मार्ट सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा विधानसभा ने बताया फूंका कारतूस मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक और पार्टी में प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने श्यामसुंदर शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा था कि वह फूका हुआ कारतूस है और फूका हुआ कारतूस बार-बार नहीं चलता।0
0
Report
फिरोजाबाद के सफाईकर्मचारियों ने वेतन पूरी माँग के साथ धरना, मेयर पहुँचीं
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में नगर निगम के सफाईकर्मचारियों ने अपनी पूरी तनख्वाह की मांग को लेकर धरना दिया। मेयर कनिनी राठौर भी धरना स्थल पर पहुंचीं और कर्मचारियों की मांग सुनने की बात कही। नगर आयुक्त को उनकी मांग सुननी होगी। कर्मचारियों ने अधिकारियों की मनमानी और हठधर्मिता का आरोप लगाया।0
0
Report
Advertisement
जस्सी पेटवाड़ का बीजेपी पर तीखा हमला; बेरोजगारी और युवा आवाज़ उठती है
Hisar, Haryana:हिसार के कांग्रेस भवन में NSUI की नई जिला कार्यकारिणी के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जी मीडिया से विशेष बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के आंकड़ों और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के against चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर सरकार को घेरते हुए युवाओं की आवाज उठाने का दावा किया। छात्र संघ चुनावों की जोरदार वकालत करते हुए पेटवाड़ ने कहा कि छात्र राजनीति लोकतंत्र की नर्सरी है, जिसने देश को कई बड़े नेता दिए हैं, और वे स्वयं इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में बीजेपी जनप्रतिनिधियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वन टू वन जस्सी पेटवाड़, विधायक नारनौंद, कांग्रेस विधायक नारनौंद。0
0
Report
हिसार पहुंचे एशियन गेम्स के स्वर्णपदक विजेता अंकुश पंघाल का गर्मजोशी से स्वागत
Hisar, Haryana:एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले बॉक्सर अंकुश पंघाल का आज हिसार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान हिसार के साथ-साथ उनके गांव भेरिया के लोगों ने भी बड़ी संख्या में एकत्र होकर भव्य विजय जुलूस निकाला. अंकुश के साथ मौजूद उनके परिवार, बहन और कोच प्रदीप ने इस ऐतिहासिक जीत को देश और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया. गौर करने वाली बात यह है कि अंकुश भेरिया गांव के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बॉक्सिंग की शुरुआत सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की गंगवा एकेडमी से की थी. अंकुश ने विशेष रूप से सुभाष चंद्रा एकेडमी, अपने कोच प्रदीप और पूरे परिवार को अपनी इस शानदार जीत और हर पंच का श्रेय दिया. फाइनल मुकाबले को कड़ा बताते हुए अंकुश ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना है, क्योंकि ओलंपिक का रास्ता वहीं से होकर जाता है. परिवार और कोच ने भी माना कि ओलंपिक के इस सपने को पूरा करने के लिए अंकुश को आगे और कड़ी मेहनत करनी होगी.0
0
Report
इनेलो का देवीलाल जयंती समारोह भारी सफलता, बाजरे की खरीद पर किसान समस्या उठी
Nuh, Haryana:सम्मान दिवस की सफलता पर इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने जिला टीम का जताया आभार बाजरे की खरीद को लेकर डीसी से मिले नूंह में गत 27 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं किसान-मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान दिवस की सफलता पर इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने पार्टी की जिला टीम, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सोमवार को नूंह अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने सम्मान दिवस को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। चौधरी ताहिर हुसैन ने कहा कि जिले की पूरी इनेलो टीम ने करीब एक माह तक दिन-रात मेहनत की और गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं की इसी मेहनत का परिणाम रहा कि सम्मान दिवस कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिली। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं کا धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सम्मान दिवस में मेवాత की 36 बिरादरी के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने जिस उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने मेवात में चौधरी देवीलाल की जयंती का आयोजन कराने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला का भी मेवात की 36 बिरादरी की ओर से आभार जताया। साथ ही कार्यक्रम की कवरेज करने वाले पत्रकारों और छायाकारों का भी धन्यवाद किया। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का होगा और चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। बाजरे की खरीद का मुद्दा उठाया जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद चौधरी ताहिर हुसैन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नूंह अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजरा और धान की फसलों की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया तथा किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। किसानों ने बाजरे की खरीद नहीं होने की शिकायत इनेलो नेताओं के समक्ष रखी। किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चौधरी ताहिर हुसैन ने जिला उपायुक्त अखिल पिलानी से मुलाकात की और बाजरे की खरीद का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की बाजरे की फसल की खरीद उचित दाम पर सुनिश्चित कराने की मांग की। ताहिर हुसैन ने कहा कि किसान अपनी फसल को लेकर परेशान हैं और सरकार को खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को तत्काल दूर करना चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान न होना पड़े。0
0
Report
Advertisement
धान की आवक शुरू: पानीपत मंडियों में व्यवस्थाएं चेक, मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज
Panipat, Haryana:धान की आवक शुरू मंडियों में व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे DC सफाई और मजदूरी के मुद्दे उठे मजदूरी बढ़ाने और उठान की मांग पानीपत। अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने मंडियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ पानीपत अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों के लिए सफाई, कैंटीन, खरीद व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की सभी मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने मंडी में हेल्प डेस्क भी शुरू किया है। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ से संबंधित किसी समस्या का मौके पर समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जबकि निजी खरीदी बाजार के भाव के अनुसार होती है। मंडी में व्यवस्थाओं को सामान्य बताते हुए उन्होंने कहा कि आढ़तियों की ओर से सफाई और सीवर की समस्या की शिकायत मिली है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। मंडी प्रधान दिनेश ने बताया कि धान की आवक शुरू हो गई है और कुछ ढेरियों की खरीद भी शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि मंडी में सीवर बैक मारने और सफाई से जुड़ी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी गई है, जिस पर समाधान का आश्वासन मिला है। मंडी में मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी का मुद्दा भी उठाया गया। आढ़ती संगठन के प्रधान ने कहा कि मजदूरी की दरें पूरे हरियाणा के लिए निर्धारित हैं, लेकिन मौजूदा दरों में बढ़ोतरी की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में धान की खरीद के बाद उठान की समस्या सामने आ सकती है। जब तक मिलरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होगी, तब तक खरीदा गया धान मंडी में पड़ा रहने से परेशानी बढ़ सकती है। बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट दिनेश आढ़ती संगठन प्रधान0
0
Report
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की 17 मांगें पूरी, बेदी बोले गरीबों का हक सुरक्षित
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण बेदी 'गरीब और शोषित वर्ग के हकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है हरियाणा सरकार' कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि आश्रम में हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा एक भव्य 'धन्यवाद एवं सम्मान कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों तथा यूनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। मांगों पर बनी सहमति के बाद जताया आभार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में बीते दिनों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चली थी। सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी और समझौता पत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कर्मचारियों की कुल 18 मुख्य मांगें थीं, जिनमें से सरकार ने 17 मांगों को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। इसी समझौते के उपलक्ष्य में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान और पदाधिकारी स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 'गरीबों का हक नहीं मारेगी सरकार' कृष्ण बेदी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य की भारतीय जनता party सरकार किसी भी गरीब या शोषित वर्ग के अधिकारों को दबने नहीं देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों की जो भी जायज मांगें होंगी, उन पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक कदम उठाएगी। एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों, विशेषकर हरियाणा के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद भारतीय हॉकी और कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी खेल नीति के कारण ही राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
वजीराबाद मदरसे से 14 साल के अबू कलाम लापता; CCTV फुटेज की जांच जारी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 14 साल के छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. मिलन विहार स्थित मदरसे से बाहर निकला छात्र अब तक वापस नहीं लौटा. छात्र के बाहर निकलने का CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तस्वीरों में CCTV फुटेज उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके का है और उसमें 14 साल का अबू कलाम नजर आ रहा है. अबू कलाम बिहार का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से मिलन विहार स्थित दरूल उलूम इनामुल रफीकिया मदरसे में रहकर कुरान हिफ्ज कर रहा था. बताई जा रही है कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे अबू कलाम किसी काम से मदरसे से बाहर निकला था. बाहर निकलने के बाद वह कुछ देर इलाके में दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गया. काफी समय बीतने के बाद जब वह मदरसे में वापस नहीं पहुंचा तो संचालक और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. मदरसे के संचालक मौलाना मोहम्मद कारी अब्दुल राहुस ने मामले की सूचना वजीराबाद थाना पुलिस को दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. परिवार के अनुसार अब तक अबू कलाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. बेटे के अचानक गायब होने की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अबू कलाम के पिता का नाम नौशाद आलम बताया गया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 14 साल का अबू कलाम मदरसे से निकलने के बाद कहां चला गया? क्या वह किसी के साथ गया या रास्ते में उसका किसी अनहोनी हुई? इन सब सवालों के जवाब पुलिस की जांच से मिलेंगे. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और अबू कलाम की तलाश में जुटी है. पुलिस CCTV फुटेज के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द उनके लापता बेटे का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस घर पहुंचाएगी.0
0
Report
Advertisement
