Hathras - नगला छत्ती में पूर्व जिला पंचायत ने स्थापित कराई प्राण प्रतिष्ठा
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर के गांव नगला छत्ती में भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य बॉबी पहलवान द्वारा नगला छत्ती में एक नए मंदिर का निर्माण कराया गया, जिसमें आज शिव परिवार शेरावाली हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई. प्रतिमा स्थापना से पूर्व हवन यज्ञ के साथ गांव में प्रतिमान को भ्रमण कराया गया, बैंड बाजों की धुनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया और फूलों की वर्षा की बीच माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर परिक्रमा लगाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
