icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SDM ने सरमथुरा के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं चेक कर सुविधाओं पर जोर दिया

Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026 एसडीएम राकेश न्योल ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ,मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सरमथुरा एसडीएम राकेश न्योल ने ग्राम पंचायत पवैनी, खुर्दिया एवं लीलौठी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीनों ग्राम पंचायतों के कुल आठ मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर रैंप, छाया-पानी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित संस्थाप्रधानों एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति सरमथुरा को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने तीनों ग्राम पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

SBI डेटा लीक पर पवन दुग्गल का चौकाने वाला दावा, सरकार के कदम स्पष्ट

Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PAVAN DUGGAL (CYBER EXPERT) ON SBI DATA LEAK REACTION / GOVERNMENT MEASURES / PUBLIC SAFETY TIPS चंडीगढ़: SBI डेटा लीक मामले पर IT और साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल कहते हैं, "अन्य बैंकों की तुलना में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बिल्कुल अलग स्तर पर है। क्यों? क्योंकि इसके पास सरकारी डेटा और सरकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा डेटा मौजूद है। अगर यह डेटा लीक हो जाता है और इसका गलत इस्तेमाल होता है, तो इससे भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है..." "भारत में अभी तक कोई डेटा सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ है। एक कानून - 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023' - जरूर बनाया गया है, लेकिन यह 13 मई, 2027 के बाद लागू होगा..." "भारत के IT एक्ट की धारा 2(1)(w) के तहत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक 'मध्यस्थ' (intermediary) है। कानून के अनुसार, जब आप एक मध्यस्थ होते हैं, तो आपको अपने रोज़मर्रा के कामकाज के दौरान पूरी सावधानी (due diligence) बरतनी चाहिए।"
0
0
Report

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पिता दो पुत्रों समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज,आरोपियों की

RNRAM NIWAS SHARMAFollow2m ago
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, पिता दो पुत्रों समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार जलालाबाद। नगर के पुराने अस्पताल परिसर स्थित सब्जी मंडी में मारपीट में घायल हुई महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुराना अस्पताल परिसर में रहने वाली सीता राम पत्नी रामपति सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया था। मृतका के बेटे हृदयनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वे अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ करीब 25 वर्षों से सब्जी बेचकर गुजर-बसर कर रहे हैं। पुराने अस्पताल परिसर में रहने वाले वीरेंद्र सिंह और उनके दो पुत्र सौरभ सिंह व नीलू सिंह उनसे आए दिन दुकान लगाने के एवज में रुपये मांगते थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने अपनी गाय खोल दी, जिसने उनकी सब्जी खा ली। आरोप है कि जब उनकी मां ने वीरेंद्र सिंह से इसकी शिकायत की तो तीनों ने लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया था और उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा पोस्टमार्टम के बाद शव आने की सूचना पर परिजन मुख्य चौराहे पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान महिलाओं और युवतियों के सड़क पर लेट जाने से चौराहे पर जाम लग गया। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर पुराने अस्पताल परिसर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसकी झोपड़ी पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। इसके बाद कोला घाट पर पुलिस की निगरानी में मृतका के पुत्र हृदयनारायण ने मुखाग्नि दी। सब्जी मंडी में नहीं लगी दुकानें महिला की मौत के बाद पुराने अस्पताल परिसर की सब्जी मंडी में शोक का माहौल रहा। घटना के विरोध और दुख के चलते सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें नहीं लगाईं। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के CSP सेंटर में दिनदहाड़े लूट: एक लाख रु फरार अपराधी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी में रखें एक लाख रुपए को लुट लिया, विरोध करने पर CSP संचालक का फोड़ा मंथा, लूट की राशि लेकर हुआ फरार, मौके पर पहुंचीं पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर में एक तरफ पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड थी और लोगों के सुरक्षा में तैनात थी. इसी बीच दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी में घुसकर करीब 1 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया और सीएसपी संचालक विरोध करने पर स्टार्ट उसके सर को मारकर फाड़ दिया. फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. सुषमा के बाद मौके पर करजा थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ अभिजीत कौर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. दरअसल करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर स्थित इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक विजय कुमार ग्राहकों को डील कर रहे थे,तभी दो बाईक से पहुंचे चार अपराधियों ने सीएसपी संचालक विजय कुमार पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ पहुंचे अन्य अपराधियों ने ग्राहक को कब्जे में ले कर लूट पाट करने लगें. घटना के दौरान जब संचालक ने अपराधियों का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर पिस्टल के कुंदे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. अपराधियों ने करीब एक लाख रास्ते की लुट की है. घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. वही मामला की गंभीरता को देखते हुए सरैया के एसडीपीओ अभिजीत कौर भी मौके पर पहुंचे और आस पास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस लग गई है.
0
0
Report
Advertisement

लुधियाणा पार्किंग विवाद में गोलीबारी, युवक की मौत

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਪਾਰਕਿੰਗ ਨੂੰ ਲਏ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਿਵਾਦ, ਕਾਰ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਲੜਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਨੋਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਤਾਜਪੁਰ ਰੋਡ 'ਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪਾਰਕਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਗੁੱਟ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ 'ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਸਨੂੰ ਸੀਐਮਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦਰਬਾਰਾ ਉਰਫ਼ ਹੈਰੀ (31) ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਹ ਡਰਾਈਵਰ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਇੱਕ ਸਮੂਹ ਨੇ ਦੂਜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਸੀ। ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਹੈਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ। "ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਬੁਖਾਰ ਸੀ। ਉਹ ਘਰ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ, ਇੱਕ ਦੋਸਤ ਆਇਆ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਖਿੜਕੀਆਂ ਟੁੱਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਫਿਰ ਚਾਰ ਜਾਂ ਪੰਜ ਹੋਰ ਮੁੰਡੇ ਆਏ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਏ।" ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਿਛਲੇ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਆਦਮੀਆਂ ਨਾਲ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਦਿਨ, ਉਹ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਕੁੱਟ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ। ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਸੀਨੂੰ ਨਾਲ ਸੀ, ਜੋ ਗਿਲਾਨ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਕੋਲ ਉਸਦੀ ਸਹੇਲੀ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਹਿੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਹੋਟਲ ਵਿੱਚ ਕੁੱਟਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਚਲੇ ਗਏ ਸਨ。 "ਮੈਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ। ਮੇਰੀ ਇੱਕੋ ਇੱਕ ਮੰਗ ਇਨਸਾਫ਼ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਹ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ। ਮੇਰੀ ਪੂਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਮੇਰਾ ਘਰ ਤਬਾਹ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਮੈਂ ਕੀ ਮੰਗ ਸਕਦਾ ਹਾ ਇਸ ਦੌਰਾਨ, ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 7 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਲੱਗੇਗਾ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਮੁਰਦਾਘਰ ਵਿੱਚ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。
0
0
Report

इल्तिजा मुफ्ती ने SKUAST के छात्रों से मुलाकात की, भर्ती नियमों की समीक्षा की मांग

Noida, Uttar Pradesh:GANDERBAL (JAMMU AND KASHMIR): PDP LEADER ILTIJA MUFTI MEETS PROTESTING FORESTRY STUDENTS AT SKUAST, DEMANDS REVIEW OF RECRUITMENT RULES / VISUALS / S/B गांदरबल, जम्मू-कश्मीर: SKUAST में प्रदर्शन कर रहे फॉरेस्ट्री (वानिकी) छात्रों से मिलने के बाद, PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "NC सरकार जो कर रही है, वह पूरी तरह से तर्कहीन है। डॉक्टर बनने के लिए MBBS की डिग्री चाहिए, इंजीनियर बनने के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए, लेकिन फॉरेस्ट्री विभाग के पदों के लिए वे जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी मौका दे रहे हैं। छात्रों की मांग सीधी सी है: फॉरेस्ट्री की डिग्री चार साल का एक विस्तृत कोर्स है, जिसमें हर साल 20 अलग-अलग विषय पढ़ाए जाते हैं और इसका सिलेबस बहुत व्यापक होता है। सरकार कैसे कह सकती है? कि बिना फॉरेस्ट्री बैकग्राउंड वाला कोई व्यक्ति इन पदों के लिए योग्य है? ऐसा व्यक्ति इकोलॉजी, पर्यावरण, या पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में भला क्या जानेगा?"
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में दो बुलेट भिड़ंत: एक की मौत, तीन घायल; पुलिस जांच शुरू

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में मेडिकल कॉलेज के पीछे मंगलवार रात दो बुलेट वाहनों की आमने-Sसामने भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल सूरज रघुवंशी और शिवांग अग्रवाल को देर रात भोपाल रेफर किया गया. भोपाल पहुंचने से पहले ही शिवांग अग्रवाल ने दम तोड़ दिया. बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में घायल तीसरे युवक की पहचान विशाल सिलावट के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

दशहरे रात हत्या का मामला: अम्बिकापुर में पति फरार, पुलिस जांच तेज

Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दशहरे की देर रात पत्नी की हत्या कर वारदात के बाद से आरोपी पति फरार हो गया हैं। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत केपी में दशहरे की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति अलोकेगिरी पर अपनी पत्नी मानमती की मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। बताया गया कि घटना के समय आरोपी पति शराब के नशे में था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
0
Report

छतरपुर में बरसात के बाद 7 करोड़ लागत से नई सड़क का भूमिपूजन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में बरसात मे सड़क पर हुये गड्डो की राजनीति के बाद आज 7 करोड़ 14 लाख 73 हजार की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि बरसात में सड़क खराब होने पर लोगों को हुई परेशानी के लिए वे क्षमा चाहती हैं। छतरपुर के transport नगर से पन्ना नाका तक करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड के विशेष मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी लागत 714.73 लाख रुपये है। विधायक ने बताया कि आज विशेष मजबूतीकरण का काम सात करोड़ चौदह लाख तिहत्तर हजार की लागत से किया गया है। कुछ दिन पहले आपने देखा होगा, बारिश के कारण... कांग्रेस के लोगों ने हल्ला भी मचाया था। मीडिया ने उनका भी निकाला था, लेकिन जब मैं रोड पर गई थी तो मीडिया ने हमारा भी दिखाया था। विभाग ने उस पर काम किया था। क्योंकि बरसात का समय था, कहीं न कहीं कुछ परेशानी हमारे क्षेत्र में हुई तो उसकी मैं दशहरा पर माफी चाहती हूं। जल्दी से जल्दी ये काम होगा, उसमें पुलिया भी बनेगी, चौड़ीकरण भी होगा। पांच किलोमीटर का रोड है, कानपुर नगर से लेकर पन्ना नाके तक ये रोड बनेगा। इस सड़क के बनने से transport नगर से पन्ना नाका तक आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

स्मृति ईरानी-भोला सिंह का हरियाणा दौरा: वरिष्ठ नेताओं से संवाद

Chandigarh, Chandigarh:BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को हरियाणा के दो दिवसीय राजनीतिक दौरे पर रहेंगे । प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। इस दौरे में पंचकूला में मैराथन संगठनात्मक बैठकें और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद होगा 22 अक्टूबर की बैठकों का कार्यक्रम: सुबह 10:00 – 11:00 बजे: प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश महामंत्री के साथ बैठक। सुबह 11:00 – 12:00 बजे: प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक。 दोपहर 12:00 – 1:00 बजे: जिला प्रभारियों के साथ बैठक。 दोपहर 1:00 – 2:00 बजे: जिलाध्यक्षों के साथ बैठक。 दोपहर 3:00 – 4:00 बजे: पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, विशेष रूप से वे जो 2009, 2014 और 2019 में विधायक रहे हैं。 शाम 4:30 – 5:30 बजे: तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी Rae रहे नेताओं के साथ बैठक。 शाम 5:30 – 6:30 बजे: बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के साथ बैठक。 23 अक्टूबर का कार्यक्रम (कोर ग्रुप, सरकार और जनप्रतिनिधियों के साथ) सुबह 10:00 – 11:00 बजे: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक。 सुबह 11:00 – 12:00 बजे: मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक दोपहर 12:00 – 1:00 बजे: मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बैठक。 दोपहर 2:00 – 3:00 बजे: विचार परिवार के साथ बैठक
0
0
Report

Sitapur में Radha के परिवार पर हथियार सप्लाई के आरोप, Tiger Shroff फायरिंग केस में जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:Sitapur (Uttar Pradesh): Radha ke parivar par allegedly weapons supply karne ke aarop Tiger Shroff firing case me; police investigation ke dauran gaon walon se pooch-tach / visuals / Maina (Radha ki mother) S हाँ हरियाणा में कंपनी में काम करती रही बेटी के हमारी चाहे जौन भेजी से होइ. धमकी दे के या लालच दे के या लेडीज बुला कर के ले के होइ बेटी हमारे ऐसे रहा नहीं. हमारे बेटे ऐसे रहे ना साहब हमारे लड़का पिछले साल दो महीना काम हुआ तीन करी नहीं तो लड़के के साथ काम करते रहे. फिर वह कंपनी लड़का छोड़ के चले गए रहे तो वही कंपनी दोसरी कंपनी में बेटी आई गई रहे. फिर लड़िकन के हुआ पड़ता ना आवा साहेब छह सात हजार रुपया मिलती रहे. कम रखे रवा रवा देन तो इ ना पड़ता वा तो इ सब इधर उधर चले गए. अच्छा लड़ इकलौती बेटी है आपकी. हाँ, यह अक्का ही बिटिया है. साल का दशा है अब नहीं पता है. लड़का का होइयो देखो खड़ा आता बड़ा. शादी हाँ, वो लड़का है. मैके में तो रहते रहे पहले, अब 1 साल तेरे हरियाणा में काम धाम करते रहे. पति तो नहीं बनते रहे. यह तो खड़ा साहब है, वह तो खड़ा साहब है. हमारी बिटिया निर्दोष है साहब छोड़ दिन जाए. तो बिटिया साहब छुट्टी नहीं मारी. नहीं साहब। नहीं वो आता है नहीं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top