icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar DixitFollow31 Jan 2025, 11:33 am

Hathras - बधाई मांगने गये किन्नरों पर हुआ पथराव

Sasni, Uttar Pradesh:

जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के पारस कॉलोनी में नकली फर्जी किन्नर की पत्नी ने असली किन्नरों के ऊपर मकान की छत से शुक्रवार की दोपहर में पथराव कर दिया. जानकारी के अनुसार असली किन्नर बधाई मांगने गए थे,तभी उनको पता लगा की नकली फर्जी किन्नर बधाई पहले ही ले जा चुका है. जबकि नकली फर्जी किन्नर को किन्नर समाज से बेदखल किया जा चुका है. जब असली किन्नर नकली फर्जी किन्नर से बात करने पारस कॉलोनी पहुंचे तो नकली फर्जी किन्नर की पत्नी ने मकान की छत से असली किन्नरों के ऊपर पथराव कर दिया. सूचना मिलते ही इलाका की पुलिस मौके पर पहुंच गई, हंगामा देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

अमेठी के सलमान खान ने एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर इतिहास रचा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कैब चालक से एशियन गेम्स तक पहुंचकर सलमान खान ने रचा इतिहास。 जनपद के तिलोई के पूरे धिगईं मजरे खैरहना निवासी सलमान खान ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक。 जापान में पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में भारत के लिए कांस्य पदक किया हासिल सलमान खान ने सतनाम सिंह के साथ 6 मिनट 13.25 सेकंड में रेस की पूरी。 17 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की उठाई जिम्मेदारी。 दिल्ली की सड़कों पर कैब चलाकर संघर्ष के बीच भारतीय सेना में बने नायब सूबेदार。 मुश्किलों को मात देकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचाया तिरंगा。 सलमान की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी और जश्न का माहौल。 काँस्य पदक विजेता सलमान के अमेठी पहुंचते ही जगह जगह लोगों ने किया भव्य स्वागत。 अमेठी के लाल की उपलब्धि पर जिले से लेकर देशभर में गर्व की लहर।
0
0
Report
Advertisement

भाकपा माले ने सासाराम समाहरणालय का घेराव कर गरीबों की जमीन पर सवाल उठाए

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के समाहरणालय का घेराव किया। सासाराम के समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठकर इन लोगों का कहना है कि अभियान बसेरा-2 के तहत गरीबों को जमीन देने के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। पहले से जिन गरीबों को पर्चा वाली जमीन मिली है उन लोगों को 5 डेसिमल की जगह मात्र एक डिसमिल जमीन दी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि आज जिस तरह से परचाधारियों के जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है दबंग गरीबों के जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं जिसके खिलाफ वे लोग आज समाधान का घिराप्त कर रहे हैं यह लोग सासाराम के एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं भाजपा वाले के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा सहित कई संगठन शामिल हुए।
0
0
Report

JCI Expo Utsav 2026: 400+ स्टॉल, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ झारखंड में धमाकेदार शुरुआत

Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से JCI Expo Utsav 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-विदेश के ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के उत्पादों से सजे करीब 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें भारत के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और अफगानिस्तान समेत कई देशों के स्टॉल भी शामिल हैं। एक्सपो में लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार इवेंट सेक्शन का विस्तार किया गया है। मास्टर शेफ, म्यूजिक और अन्य कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए किड्स जोन को भी बड़ा किया गया है। डिजिटल गेम्स के लिए अलग गेम जोन भी बनाया गया है। इसके अलावा फूड जोन का विस्तार किया गया है और ऑटोमोबाइल जोन को भी पहले की तुलना में बड़ा किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बार डिजिटल मार्केटिंग पर भी खास फोकस किया गया है। आयोजकों का कहना है कि एक्सपो में आने वाले लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में छात्रों का प्रदर्शन; साफ-सफाई और शौचालय को लेकर नाराजगी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने साफ-सफाई की व्यवस्था, गंदे शौचालय और विद्यालय में अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। मामला चायल तहसील के नेवादा ब्लॉक स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज का है। तस्वीरें कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा की हैं, जहां विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सामने आया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और शौचालय भी गंदे पड़े हैं। अन्य जरूरी सामान और सुविधाओं को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए। इन्हीं समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों की शिकायतों पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बसेड़ी में सम्मान

Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का भव्य सम्मान बसेड़ी पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह बड़े उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के शतायु पुरुष एवं महिला मतदाताओं को प्रमाण पत्र और पुष्प भेंट कर हार्दिक सम्मान व्यक्त किया। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारे वरिष्ठ मतदाताओं का योगदान अमूल्य है, 100 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनका उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत निर्वाचन आयोग की इस गरिमामयी व्यवस्था से सम्मानित होने वाले समस्त वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर तहसीलदार बसेड़ी कमल पचौरी, वरिष्ठ सहायक विपुल गर्ग, सुपरवाइजर देवानंद महावर (व्याख्याता), राजेंद्र गिरी, सुशीला महावर सहित बड़ी संख्या में बीएलओ और विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बुजुर्गों के अनुभवों को भी साझा किया गया।
0
0
Report

SA अपार्टमेंट के पिलर टूटने के बाद गोलागंज में आस-पास की बिल्डिंग खाली

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोलागंज स्थित बारूद खाना मोहल्ले में हाल ही में SA अपार्टमेंट के पिलर दरकने के बाद अब यहां आस-पास मौजूद अपार्टमेंट भी खाली करवा लिये गए हैं। यह पूरा इलाका खतरे से खाली नहीं है आपको बता दे की इस बिल्डिंग की जद में आने वाला अमीमा अपार्टमेंट रियाज मंजिल पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है इसके साथ ही अवध अपार्टमेंट हलीफ मेनोर की भी जांच चल रही है। यह सभी बिल्डिंग लगभग पांच मंजिल की हैं जिसमें मानकों की भारी कमी मिली है सैकड़ों की संख्या में यहां लोग रहते हैं सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और lda सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है किसी को भी यहां आने-जाने की अनुमति नहीं है कंस्ट्रक्शन का काम लगातार जारी है अलग-अलग विभागों ने अपनी नोटिस भी चस्पा कर दी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या दोबारा इन बिल्डिंग में कोई रहने आएगा या फिर इनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा
0
0
Report

कौशांबी में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप मच गया। 16 वर्षीय सोनम और 19 वर्षीय अंजू के परिजनों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला मंझनपुर थाना इलाके का है, जहां दो लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top