204101
Hathras - पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, 3 अन्य शातिर बदमाश गिरफ्तार ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन: चिमनगंज मंडी में पिस्टल धमकी और कार तोड़फोड़, राज सिजोतिया गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार किया। तीन अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था आरोपी, कार पर पत्थर बरसाकर किया था नुकसान। उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की धमकी देने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने तीन साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था। इस दौरान पिस्टल लहराकर युवक को धमकाया गया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार पर पत्थर बरसाकर उसे नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार, मोहन नगर, आगर रोड निवासी मदनलाल तला ने 13 अक्टूबर को चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शिवम तला की पहले अनमोल गुर्जर से दोस्ती थी। अनमोल की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पिता ने बेटे को उससे दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। पिस्टल लहराकर दी जान से मारने की धमकी शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को अनमोल गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ मदनलाल के घर पहुंचा। आरोप है कि अनमोल हाथ में पिस्टल लेकर शिवम को जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। उसके एक साथी के पास चाकू और दो अन्य साथियों के पास पत्थर थे। आरोपियों ने शिवम के साथ गाली-गलौज की और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी। 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 742/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा (21), निवासी ढांचा भवन, उज्जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर घटनास्थल की तस्दीक भी कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रतलाम वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग फरार: सुरक्षा में चूक पर सवाल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई नाबालिग को आखिरकार पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है... लेकिन इस घटना ने वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 दरअसल, 3 दिन पहले नाबालिग ने कथित तौर पर गेट की चाबी पर नजर रखी, मौका मिलते ही चाबी से ताला खोला और सेंटर से फरार हो गई। अब पुलिस ने उसे तलाश कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है。 लेकिन इस पूरे मामले की कहानी भी कम हैरान करने वाली नहीं है। दरअसल, दो सगी बहनों के बीच हुआ विवाद महिला थाने तक पहुंचा। नाबालिग ने बड़ी बहन के साथ घर जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। लेकिन यहां से वह फरार हो गई。 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों बहनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने मामला थाने से वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचा दिया? और सेंटर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?0
0
Report
खूँटी प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल: सीबीआई जांच की मांग
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण पर आदिवासियों में उबाल , आदिवासी महिलाओं ने कार्रवाई पर व सरकार पर उठाए सवाल । कथित रेप मामले में खूंटी की आदिवासियों में काफी रोष है। इस घटना पर लोग सभी ओर निंदा करने लगे हैं। जांच और अनुसंधान पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। नाबालिग के साथ ऐसी घटना होने पर लोग सीडब्ल्यूसी का बयान और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। अनुसंधान के बाद कार्रवाई की बात कहे जाने के बजाय भूषण बाड़ा प्रकरण में भी ऐसा नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी ने सरकार के सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्ची को संरक्षण देने के बजाय डराकर बयान बदला गया। कल के दिन में नाबालिग आदिवासी बच्ची पर जान का खतरा है। हेमंत सरकार पर भी उन्होंने कहा कि उनकी मजबूत सरकार कुछ भी करा सकती है। इसलिए सीबीआई जाँच होनी चाहिए। वहीं आदिवासी महिला लक्ष्मी बाखला ने कहा कि यहाँ बच्ची के साथ रेप का मामला आया और प्राथमिकता के आधार पर सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दिलाना चाहिए था; उसे संरक्षण देना चाहिए था, लेकिन डराया गया। अभी तक नाबालिग के साथ रेप की बात आयी और किसी ने जनता के सामने लाने का कार्य किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ दोषी खुलेआम हरकत करते हैं और निर्दोष जेल जाते हैं। माफिया गिरी हावी है, बालू तस्करी चल रहा है, जमीन लूटी जा रही है; ऐसे कार्य करनेवालों को सरकार का मदद मिल रहा है। यह राज्य की विडम्बना और दुर्भाग्य है।0
0
Report
Advertisement
थांवला में बड़ा हादसा टला: खाई में गिरी स्लीपर बस, 50 से अधिक यात्री सुरक्षित
Nagaur, Rajasthan:रियांबड़ी, नागौर थांवला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्लीपर बस खाई में गिरी, 50 से अधिक यात्री थे सवार, 8-10 को आई मामूली चोटें । नागौर जिले के थांवला के भेरुन्दा बाईपास चौराहे पर अलसुबह सड़क हादसा हो गया। कोटा-बाराँ से मेड़ता सिटी जा रही स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार फांदते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक के अनुसार, थांवला बस स्टैंड से भेरुन्दा बायपास चौराहे की ओर पहुंचते ही सामने अचानक एक अज्ञात ट्रेलर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई और चौराहे पर मोड़ के पास पुलिया की दीवार पार कर खाई में लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सामने खड़े बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और हाईटेंशन तारों को हटाकर क्षतिग्रस्त खंभे को अलग किया।0
0
Report
बागपत में ट्रैक्टर-ट्राली में लगी भीषण आग, चालक ने ट्रैक्टर अलग कर बचाई जान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बिनौली कस्बे में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर फूस की पुराल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की साइड लगने से विद्युत पोल टूट गया था। वीडियो बना रहे लोगों के मुताबिक, विद्युत पोल में चिंगारी और स्पार्किंग होने के कारण ट्राली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चलती ट्रैक्टर-ट्राली आग का गोला बन गई। हालात को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर सुरक्षित बचा लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी ट्राली आग की लपटों में घिर गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
टमाटर लोड पिकअप ने आरक्षक को टक्कर दी, चालक फरार
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: टमाटर लोड पिकअप ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर. टक्कर के बाद पिकअप पलटा, आरोपी चालक हुए फरार. पुलिस कर्मी को गंभीर चोट आई; Ambikapur इलाज जारी. ड्यूटी से घर जा रहा था आरक्षक. तेज रफ्तार घटना की वजह. खड़गवां चौकी क्षेत्र के महान पुल के पास की घटना.0
0
Report
Advertisement
मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल के दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन。 मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री हैं। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी और सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की。0
0
Report
पुलिस ओर दो ट्रांसफार्मर चोरों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने दोनों बदमाशो की किया लंगड़ा।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार की रात थाना तीतरो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ग्राम बहलोलपुर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध सफेद सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन सवार भागने लगे, पीछा करने पर बरसी गांव के पास उनकी कार खेत में उतर गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। आमने सामने की जबरदस्त मुठभेड़ में अपराधियों पर कहर बनकर टूटी तीतरों पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी महंगी, थाना तीतरो और जोहर हसन निवासी सरकड़ बांसकदेही, थाना गंगोह के रूप में हुई- पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस, करीब 2 से 3 क्विंटल चोरी का तांबे का तार, छह कॉइल, तार काटने के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की सेंट्रो कार बरामद की, घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
बेतिया के सेंको गोल्ड लूट में 12-15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का बड़ा खुलासा
Bettiah, Bihar:बेतिया के सेंको गोल्ड एंड डायमंड लूट में बड़ी जानकारी सामने आई है समस्तीपुर हाजीपुर के अपराधियों के गैंग ने इस बड़े लूट को अंजाम दिया है पुलिस ने चार संदिग्धों को अभी तक हिरासत में लिया है सीसीटीवी फुटेज के जरिए समस्तीपुर हाजीपुर और वैशाली के अपराधियों की शिनाख्त हुई है अपराधियों ने करीब 12 से 15 करोड़ की ज्वेलरी के लूटपाट को अंजाम दिया है या लूट सिर्फ पश्चिम चंपारण ही नहीं बिहार की सबसे बड़ी लूट बताई जा रही है चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय इस बड़े लूट के उद्वेदन का दो दिन का समय दिया है पुलिस सूत्रों की माने तो ज्वेलरी दुकानदार ने 12 से 15 करोड़ की लुट की बात बताई है जिसमें दुकानदार ने मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जोड़ दिया है0
0
Report
Advertisement
कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश, 100 जवान जुटे
Kaithal, Haryana:कैथल में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 100 जवानों ने संभाला मोर्चा स्निफर डॉग की मदद से 10 पुलिस टीमों ने गांव मंडवाल में चलाया विशेष कॉम्बिंग अभियान, 12 संदिग्ध घरों सहित अन्य स्थानों की ली तलाशी वीओ: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए कैथल पुलिस ने अब नशा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार सुबह राजौंद क्षेत्र के गांव मंडवाल में पुलिस ने बड़े स्तर पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। डीएसपी रोहताश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 10 पुलिस टीमों के करीब 100 जवान शामिल रहे। खास बात यह रही कि तलाशी अभियान में स्निफर डॉग की भी मदद ली गई। पुलिस टीमों ने गांव में करीब 12 संदिग्ध घरों सहित अन्य स्थानों की गहनता से जांच की। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं किसी स्थान पर नशीले पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं और कोई व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तो नहीं है। अभियान में थाना राजौंद के एसएचओ एसआई हरपाल और सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष की टीमें भी शामिल रहीं। डीएसपी रोहताश ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और जिले को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। कैथल पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान किसी एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। यानी नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का सिलसिला थमने वाला नहीं है। Byte डीएसपी रोहतास0
0
Report
रanchi में पैसे के विवाद पर गोलीबारी, युवक की मौत; पुलिस देरी पर बवाल
Ranchi, Jharkhand:रांची में पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है। वही जानकारी के अनुसार मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस की देरी से पहुंचने की वजह से अपराधी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो सके। वही घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। राजधानïी में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिसकी बानगी लगातार राजधानी रांची में देखने को मिल रही है। मंगलवार को जहां धुर्वा थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया तो वही उसके बाद बुधवार देर रात सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 01 में भी यही तस्वीर देखने को मिली। पैसे के विवाद को कानूनी तरीके से हल करने के बजाए अपराधी हथियार से लैस होकर विकास महतो के घर पहुंच गए जिसके बाद घर के बाहर मारपीट की घटना हुई जिसमें स्थानीय लोगो ने भी अपराधियों के साथ मुकाबला किया और उन्हें हटाने को मजबूर कर दिया इसी दरम्यान पुलिस को भी सूचना दी गई तो वही विकास महतो अपने भाइयों और परिवार के साथ पाने घर के बाउंड्री के बाद चले गए इसी दरम्यान एक अपराधी पिस्टल लेकर उनके घर के अंदर फायरिंग की कि जिसमें विकास के भाई मिथिलेश की मौत हो गई। मामला में रांची के उपमहापौर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर एक बड़ी समस्या है पुलिस को सूचना दी है लेकिन विलंब से police पहुंची इस बात की जांच हो और अगर ऐसा है तो कार्रवाई हो नहीं तो मामले को लेकर आंदोलन होगा।0
0
Report
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सियासी घमासान तेज, केंद्र-राज्य के मुद्दे गूंजेंगे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारी और सियासत झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र को लेकर एक तरफ जहां तैयारियां तेज हैं वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। सत्ता पक्ष ने MMDR और एसआईआर के बहाने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशানা साधा है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर बीजेपी से विधानसभा में अपना पक्ष स्पष्ट करने की चुनौती दी है तो वही मंत्री हफीजुल हसन ने खनिज संपदा और रॉयल्टी के मुद्दे पर केंद्र को घेरा। वहीं भारतीय जनता पार्टी विशेष सत्र पर सत्ता पक्ष पर हमलावर है। झारखंड सरकार ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम और एसआईआर के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिवशी विशेष सत्र 25 और 26 नवम्बर को आहुत किया है।झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस सत्र के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का कहना है कि एमएमडीआर एक्ट प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लाया है। वह झारखंड के लिए उपयुक्त है।ऐसे में अब विधानसभा सत्र में सुनेंगे कि भाजपा का क्या लॉजिक है कि झारखंड के लिए एमएमडीआर एक्ट सही है। इस सत्र में पक्ष विपक्ष जो बातें रखेगा। वह झारखंड की जनता देखेगी और सुनेगी। इसको देखकर 2029 में जनता निर्णय भी लेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने विशेष सत्र को लेकर कहा कि यह बहुत जरूरी था क्योंकि जिस तरीके से पूरे फेडरल स्ट्रक्चर को केंद्र ने नकारने का काम किया। मिनरल्स के के लिए हम विस्थापित होते हैं उसका कंपनसेशन हमें चाहिए लेकिन केंद्र तैयार नहीं। यह जो कानून है वह नाजायज है जिसे हम कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जो संवैधानिक ढांचा है उसके तहत विधानसभा यह प्रस्ताव पारित करेगा कि यह असंवैधानिक है और राष्ट्रपति के पास भी हम गुहार लगाएंगे। हम जो आवाज उठा रहे हैं वह उड़ीसा में भी बीजेडी उठा रही छत्तीसगढ़ नहीं उठाएंगे बंगाल में उनकी ही सरकार है लेकिन ममता दीदी इसके खिलाफ है। झारखंड सरकार के द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार पर आक्रामक है। बीजेपी मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा किविधानसभा के सत्र बिल्कुल नजदीक आ रहा है और विशेष सत्र सिर्फ इसके लिए बुलाया गया है ताकि जो कोयला चोरी हो रही है उसे संरक्षण दिया जा सके। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर एक और आरोप लगाए हैं की बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य सरकार संरक्षण देना चाहती है इसीलिए इन दोनों विषय पर विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि विधानसभा में जो मुद्दे तय होंगे वह लीडर का अपोजिशन बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक के बाद तय होंगे।लेकिन इन सब के अलावा कई मुद्दे हैं जिन्हें बीजेपी उठा सकती है。0
0
Report
Advertisement
ग्राम घामड़ोज में मादा तेंदुआ के शावकों के साथ दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के गाँव घामड़ोज में तेंदुओं की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव के रिहायशी इलाके में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घूमती हुई कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में एक के बाद एक तीनों तेंदुए दीवार से कूदकर आते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आश्रम के पास बनी पानी की टंकी से पानी पीते हुए भी तेंदुए कैमरे में कैद हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में लगातार तेंदुए नजर आ रहे हैं। मादा तेंदुए अपने शावकों के साथ रिहायशी इलाके और आश्रम के आसपास विचरण करने से लोगों में दहशत बनी हुई है।0
0
Report
शादी समारोह के बाद घर लौٹے परिवार के सूने मकान से लाखों के आभूषण-नकदी चोरी, CCTV में दो संदिग्ध कैद
Alwar, Rajasthan:**शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध** अलवर जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने अब बुर्जा गांव में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय मकान मालिक का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए。 शादी समारोह से लौटने पर परिवार को चोरी की वारदात का पता चला तो उनके होश उड़ गए। खास बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात मकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दो संदिग्धों की गतिविधियां नजर आने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस को CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, गांव में चोरी की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
नौगांवा पुलिस ने साइबर ठग के आरोपी को गिरफ्तार किया; मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर जब्त
Naugawan, Rajasthan:नौगांवा पुलिस की साइबर ठग पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; ठगी की रकम से खरीदी मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर जब्त अलवर जिले के नौगांवा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की वारदातों में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं, साइबर ठगी से अर्जित रकम से खरीदी गई एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम के जरिए होने वाली साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रामगढ़ वृत्ताधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में संलिप्त साकिर उर्फ टूटा पुत्र मुहूर खान, निवासी खोहड़ा करमाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन मय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साइबर ठगी से प्राप्त रकम से मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर खरीदे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस साइबर ठगी के अन्य मामलों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
Advertisement
