204101
Hathras - बिजली विभाग के अधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र केे ओडपुरा बिजली घर पर बिजली विभाग के जेई व एसडीओ एवं समस्त बिजली विभाग के आल्हा अधिकारियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया. आपको बता दे पूरा मामला हाथरस शहर स्थित ओडपुरा बिजली घर का है ,जहां आज विद्युत विभाग के सभी आल्हा अधिकारियों ने विद्युत विभाग प्राइवेट होने के कारण जमकर धरना प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सर्विलांस से 256 स्मार्टफोन बरामद, मालिकों के चेहरों पर खुशी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग सर्विलांस सेल ने 256 स्मार्टफोन बरामद किए, मोबाइलों की कीमत करीब 28 लाख रुपये, SSP सूरज ने मोबाइल मालिकों को सौंपे फोन, CEIR पोर्टल की मदद से सभी मोबाइल बरामद, आधुनिक सर्विलांस तकनीक से मिली सफलता, खोए व गुमशुदा मोबाइल किए गए बरामद, मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताया。0
0
Report
निवाड़ी की पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश रचने वाले बहू-प्रेमी गिरफ्तार
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. बहू और उसके प्रेमी ने घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी, लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस से नहीं बच सकता. दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के देवराखेरा गांव का है, जहां 14 नवंबर 2026 को 70 वर्षीय सुमंत्रा कुशवाहा का शव उनके घर में खटिया के पास जमीन पर मिला था. सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बुजुर्ग महिला की सिर पर भारी वस्तु से हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस टीम द्वारा गांव के लोगों से अलग-अलग पूछताछ के बाद जो घटना सामने आई उसमें पुलिस के बताए अनुसार कप्तान सिंह बुंदेला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, घटना के बाद उसका फरार होना और मोबाइल फोन को बार-बार बंद व चालू कर लोकेशन बदलना पुलिस के शक का आधार बना. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह बुंदेला को बरुआसागर के पास से गिरफ्तार कर हत्या के संबंध में जब पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने कैलाश कुशवाहा की जमीन बटाई पर ली थी, इसी दौरान कैलाश की पत्नी अंगूरी कुशवाहा और कप्तान सिंह के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे, अंगूरी की सास सुमंत्रा कुशवाहा इस रिश्ते का विरोध करती थीं और परिवार और गांव में इसकी जानकारी की धमकी देते थीं, इसी बात से परेशान होकर दोनों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोपियों ने पहले बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की योजना बनाई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद 13 नवंबर की रात कप्तान सिंह मोटरसाइकिल से देवराखेरा पहुंचा और घर में घुसकर सो रही सुमंत्रा कुशवाहा पर लकड़ी के खूंटे से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के खूंटे को पास के कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का खूंटा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं, वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.0
0
Report
सिरसा में भाजपा अध्यक्ष का दौरा: महिलाओं आत्मनिर्भर बनने की कहानी सुनकर संगठन मजबूत
Sirsa, Haryana:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज दो दिवसीय सिरसा दौरे पर पहुंचीं। अपने प्रवास के दौरान वह जिले की तीनों विधानसभा सीटों—सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां—में संगठनात्मक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दौरे के पहले दिन स्थानीय पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने कहा कि समूहों के माध्यम से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिला है। महिलाओं ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।0
0
Report
Advertisement
जिला परिषद चुनाव की मतगणना कल बांगड़ कॉलेज में, 134 ईवीएम टेबल निर्धारित
Pali, Rajasthan:जिला परिषद के 32 एवं 174 पंचायत समिति सदस्यों के मतों की मतगणना कल, 8 बजे से बांगड़ कॉलेज में होगी मतगणना शुरू, मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित, डाक मतपत्रों की गणना के लिए तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी नियुक्त, मतगणना के लिए 9 पंचायत समितियों के अलग-अलग कक्षों में ईवीएम टेबल निर्धारित, मारवाड़ जंक्शन, सुमेरपुर, रानी एवं बाली के लिए 15-15 ईवीएम टेबल, वही पाली, रोहट, देसूरी, सोजत एवं बगड़ी नगर के लिए 13-13 ईवीएम टेबल, 134 टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था निर्धारित।0
0
Report
टोंक में पंचायती राज मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू, परिणाम स्पष्ट
Tonk, Rajasthan:टोंक कल होगा पंचायतीराज चुनाव का परिणाम, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना टोंक। जिले में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 नवंबर को जिले की 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के 30 वार्डों की मतगणना होगी। इसके साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम विनोद कुमार मीणा सहित चारों उपखंड अधिकारी और अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू होगी। मतगणना के लिए पीजी कॉलेज के 11 कमरों में व्यवस्था की गई है। करीब 222 अधिकारी-कर्मचारी मतगणना की जिम्मेदारी संभালेंगे। टेबलवार और राउंडवार तरीके से मतों की गिनती होगी। देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर, मालपुरा, टोडारायसिंह, टोंक और निवाई के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कल मतगणना के साथ ही गांवों की सत्ता की नई तस्वीर सामने आएगी और प्रत्याशी’ के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। बाइट 01 टीना डाबी जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
PM राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार
Noida, Uttar Pradesh:पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार. सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना शुरू की गई है. इसके तहत दुर्घटना पीड़ितों को सात दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए का कैशलेस उपचार मिलेगा. गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने प्रेस वार्ता कर योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा यानी गोल्डन आवर जीवन बचाने में अहम होता है. योजना का क्रियान्वयन पुलिस और चिकित्सा विभाग के समन्वय से होगा. उन्होंने आमजन से दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की अपील की.0
0
Report
Advertisement
छठ के बाद बिहार से पलायन: रोजगार को लेकर राजनीतिक बहस गरम
Naya Chak, Bihar:एंकर - छठ महापर्व के समापन के बाद ही बिहार से एक बार फिर बड़ी संख्या में पलायन की तस्वीर अनेकों रेलवे स्टेशन से देखने को मिल रही है बिहार छोड़कर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने व काम करने के लिए जा रहे लोगों ने कैमरे पर अपना दर्द बयां किया है कि अगर बिहार में रोजगार और फैक्ट्रियां होती तो हमें घर परिवार को छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता। भागलपुर रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में मजदूर वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा है कि यह पहले और अब के पलायन में बहुत अंतर है। बड़ी संख्या में लोग बिहार के बाहर नौकरी करने जाते हैं बहुत लोग अच्छी नौकरी करते हैं जिसे पलायन नहीं कहा जाएगा हालांकि जो मजदूरी करने जाते हैं, वैसे लोगों की संख्या पहले के मुकाबले घटी है। फिर भी लोग आज भी बड़ी संख्या में मजदूरी करने बाहर जाते हैं। छठ पर्व पर 90 प्रतिशत लोग वापस आते हैं। हालांकि बिहार में भी बहुत दिनों से प्रयास चल रहा है उद्योग के जाल बिछाए जा रहे हैं, हम चाहेंगे और उम्मीद है कि पलायन का यह मुद्दा आने वाले दिनों में जरूर रुकेगा। वहीं पलायन को लेकर। वहीं इस मसले पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक ने टिप्पणी की है उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार मिल नहीं रहा है तो पलायन तो होगा ही इसलिए ट्रेन में भी जगह नहीं मिलता है। अगर युवाओं युवतियों को रोजगार नहीं मिलेगा तो सरकार को जनता माफ नही करेगी। कॉंग्रेस ने ही पूरा विकास किया था मोदी जी ने 12 वर्षों में क्या किया。0
0
Report
हजारीबाग-चतरा में गैंग फायरिंग: पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग की ओर से हजारीबाग और चतरा जिले में लगातार फायरिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। केरेडारी थाना क्षेत्र में बीती रात ऋत्विक कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
अजमेर में कल पंचायत चुनाव की मतगणना, 10 समितियाँ व 33 सीटों के परिणाम
Ajmer, Rajasthan:पंच - अजमेर में कल खुलेगा पंचायत चुनाव का जनादेश 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों का आएगा परिणाम मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अजमेर जिले की सभी 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों के लिए कल मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा ...मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले की सभी 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना के लिए 10 काउंटिंग रूम बनाए जा चुके हैं..उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए काउंटिंग असिस्टेंट और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग भी पूरी करवाई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
पॉक्सो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, पहाड़ियों में दबोचा गया
Alwar, Rajasthan:अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी भुगतकर लौट रहा आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लौट रहा था। इसी दौरान उसने सिपाही पर हमला कर दिया और सागर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया। आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के एक मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह चालानी गार्ड को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साथ ही गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और सागर की तरफ भाग गया। पीछा करने पर वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, जहां काफी मशक्कत के बाद उसे मनसा माता मंदिर के आगे की तरफ से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया।0
0
Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा दौरे: 105 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Darbhanga, Bihar:दरभंगा- 22 नवंबर को दरभंगा हवाईमार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,54 वा मिथला बिभूति पर्व समारोह का करेंगे उद्धघाटन,मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि करीब 346.26 करोड़ रुपये होगी,,दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, दरभंगा - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को दरभंगा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नागेन्द्र झा स्टेडियम में जिले की कुल 330 कडोड की लागत से 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे दरभंगा में आयोजित होने वाले विद्यापति पर्व समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। उक्त बातें की जानकारी दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुल 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 33,008.75 लाख रुपये है। वहीं, 2 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 1,617.21 लाख रुपये निर्धारित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि 34,625.96 लाख रुपये यानी करीब 346.26 करोड़ रुपये है।0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ में मतगणना केंद्र के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, प्रवेश व्यवस्था जारी
Jaipur, Rajasthan:जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ADM सोहन सिंह नरुका, ASP नाजिम अली, SDM योगेश देवल चुनाव शाखा प्रशासनिक अधिकारी तेजपाल यादव सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने कहा मतगणना कल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रवेश व्यवस्था, समय-सारिणी और सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज रहेगा जहां प्रवेश समय सुबह 7:00 बजे से RO, ARO स्टाफ, काउंटिंग कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट्स का प्रवेश शुरू होगा। गेट नंबर 1 से काउंटिंग स्टाफ और RO/ARO स्टाफ का प्रवेश रहेगा; गेट नंबर 2 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे; गेट नंबर 3 काउंटिंग एजेंट्स के लिए तीन स्तरीय प्रवेश समय रहेगा: पहला राउंड सुबह 7:00 बजे एंट्री; दूसरा राउंड सुबह 9:30-10:00 बजे; जिला परिषद सदस्य: दोपहर 12:30-1:00 बजे तक एंट्री कर पाएंगे। आमजन से ADM सोहन सिंह नरुका ने अपील की है कॉलेज परिसर के आसपास भीड़ न करे। परिषर के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे ताकि हर पल की जानकारी और अपडेट साझा की जा सके। ADM ने कहा LBS कॉलेज के सामने का मार्ग बैरिकेडिंग कर बंद रखा गया है और वहां मौजूद सभी वेंडर्स की उपस्थिति भी रोक लगा दी गई है। कॉलेज के सामने जगह की कमी और हाईवे होने के कारण अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर पर रहकर टीवी व मीडिया के माध्यम से लाइव अपडेट देखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा。0
0
Report
Advertisement
दौसा में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना 20 नवम्बर को, पोस्टल बैलेट से शुरू होगी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस नवंबर को पीजी कॉलेज परिसर में होगी मतगणना पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी जिला परिषद के 37 ओर चौदह पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की होगी गणना जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा ने मतगणना स्थल का लिया जायजा कहा पहले पोस्टल बैलट की होगी गणना उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ओर जिला परिषद सदस्यों के मतों की होगी गणना मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा का बनाया गया घेरा पूरी जांच पड़ताल के बाद ही होगा प्रवेश दौसा जिला परिषद के 37 सदस्यों और जिले की 14 पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे पीजी कॉलेज परिसर में प्रारंभ होगी इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया साथ ही मतगणना में तैनात सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर सौम्या झा ने कहा पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य और फिर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा घेरा بنایا गया है जहां पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा संभवतया 9:00 बजे से परिणाम आना शुरू होंगे वहीं परिणामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी,दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा और तीनों ही जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं तो वहीं पंजाब कैडर के IAS सुमेरसिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर और पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और दोनों ही प्रधान के दावेदार माने जा रहे हैं ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है जनता ने किसके जीत का सेहरा बांधा और किसको हार का स्वाद चखाया यह कल परिणाम आने पर साफ होगा हालांकि फिलहाल सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त ।0
0
Report
जयपुर के जिला परिषद और पंचायत समितियों की गिनती आज, ग्रामीण सत्ता किसके हाथ?
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में गांवों की सरकार का फैसला कल होगा... जयपुर में जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों के 443 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 1,291 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा...सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज में सुबह 8 बजे से 243 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू होगी... जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना एक साथ होगी... अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ग्रामीण सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा... एक नजर में मतगणना का गणित जिला परिषद वार्ड-57 जिला परिषद प्रत्याशी-154 पंचायत समितियां-22 पंचायत समिति वार्ड-386 पंचायत समिति प्रत्याशी-1,137 कुल वार्ड-443 कुल प्रत्याशी-1,291 मतगणना कक्ष-27 जिला परिषद की टेबल-98 पंचायतर समिति की टेबल-145 कुल मतगणना टेबल-243 मतगणना शुरू सुबह-8 बजे बहरहाल, चार चरणों में मतदान के बाद शुक्रवार को आने वाले नतीजे जिले की ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर तय करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों में किस दल का पलड़ा भारी रहेगा और किन प्रत्याशियों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है, इसका फैसला मतगणना के साथ सामने आएगा। ग्रामीण सत्ता के इन नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ प्रत्याशीों और उनके समर्थकों की निगाहें टिकी हैं। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर
Jasovar, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर।एक पक्ष को नहीं लगी चोट तो मंडलीय अस्पताल में ही होने लगी मारपीट किसी तरह मौके पर मौजूद कई चौकी प्रभारियों ने संभाला मोर्चा , किसी तरह अस्पताल में शांत हुआ मामला , घटना के दौरान अफरा तफरी का अस्पताल में था माहौल , नगर मजिस्ट्रेट के आदेश की पुलिस विभाग को नहीं थी जानकारी, वरना शायद नहीं होती मारपीट की घटना! मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीओ सिटी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी और दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
