204101
Hathras: गैस भरते समय ईको कार में लगी आग, कार और टैम्पो जलकर राख
Shrinagar, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में गुरुवार सुबह गैस भरते समय एक ईको कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पास में खड़ा एक ऑटो रिक्शा और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ के सीएचसी के बाहर प्रसूता के प्रसव मामले पर भारी विरोध, वार्ता सफल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी सीएचसी के बाहर प्रसूता के प्रसव के आरोप से जुड़ा मामला, नागरिकों ने सीएचसी मुख्य द्वार पर रात को सड़क जाम, प्रसूता को भर्ती किए बिना रेफर करने का गंभीर आरोप, स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी की, रिक्त पद भरने और कार्रवाई की मांग उठी, तहसीलदार हरीश सारण ने मौके पर की समझाइश, CMHO ने डॉक्टर लगाने का दिया आश्वासन तो वार्ता सफल, रात साढ़े ग्यारह बजे धरना हुआ समाप्त0
0
Report
जमशेदपुर में आबिद हुसैन पर फायरिंग: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के खुशबू नगर, न्यू बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू, मो. कैफ उर्फ स्मोलू और दशरथ शुक्ला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे आबिद हुसैन पर फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान राज सिंह कश्यप और मो. कैफ की संलिप्तता सामने आई, जबकि दशरथ शुक्ला को कथित सहयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। घायल आबिद हुसैन का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 105/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राज सिंह कश्यप का विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों का आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है。0
0
Report
वन्यजीव सप्ताह के तहत बूंदी में साइकिल रैली से संरक्षण का संदेश
Jaipur, Rajasthan:वन्यजीव सप्ताह के तहत बूंदी में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ बालचंदपाड़ा बायपास स्थित रामगढ़ रेंज ऑफिस से हुआ। रैली में उप वन संरक्षक अरुण कुमार डी सहित वन विभाग के अधिकारी और रेंजर मौजूद रहे। साइकिल रैली के जरिए लोगों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावास बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव, नए थाना प्रभारी ने अपराध नियंत्रण पर जोर दिया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस महकमे में कई फेरबदल किया गया है... इसके तहत कई थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों और अवर निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है... जारी पदस्थापन आदेश के बाद जिले के कई थानों और ओपी की कमान नए अधिकारियों ने अपने हाथों में ले लिया है... सभी नए थाना प्रभारियों ने थाना में योगदान कर लिया है... नए अधिकारियों ने कार्य भार संभालते ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया है... जिसमें जॉन मुर्मू को नगर थाना प्रभारी, प्रयाग दास को अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी, रंजन कुमार सिंह को हिरणपुर थाना प्रभारी, नागेंद्र कुमार को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी, सुखदेव कुमार साह को सिमलोंग ओपी प्रभारी, अजय कुमार को महेशपुर थाना प्रभारी, विवेक कुमार को मालपहाड़ी ओपी प्रभारी और राहुल कुमार गुप्ता को रद्दीपुर ओपी प्रभारी बनाया गया है...इसके अलावा पुलिस निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए विभिन्न शाखाओं और प्रभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं... वहीं इसी दौरान नगर थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू ने योगदान किया...उन्होंने अनिल गुप्ता से प्रभार ग्रहण किया...इस दौरान योगदान लेने के बाद जॉन मुर्मू ने कहा "महिला की सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी अपराध नियंत्रण करना साथ ही असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी...क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ आम लोगों के सहयोग से सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम किया जाएगा...क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने को अपनी जिम्मेदारी बताया... उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और जरूरत पड़ने पर लोग सीधे थाना या ओपी पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं..."0
0
Report
वैशाली के गणिनाथ गांव में 10 हमलावरों ने परिवार पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ गाँव में पिछले सप्ताह सोमवार की संध्या करीब 4 बजे तलवार, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से लैस होकर हमलावरों ने एक ही परिवार के पाँच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। अब घटना का लाइव वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित के अनुसार गणिनाथ निवासी धीरेंद्र कुमार 21 सितंबर को संध्या करीब 4 बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के प्रमोद राय, सनोज कुमार उर्फ बल्ला, प्रवीण कुमार उर्फ भोलू, और नवीन कुमार सहित लगभग 10 अज्ञात व्यक्ति लोहे के रॉड, धारदार तलवार एवं लाठी-डंडा से लैस होकर आए और जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि प्रमोद राय ने अपने हाथ में लिए तलवार से धीरेंद्र कुमार पर वार किया जिससे उनका सिर कट गया। उन्हें बचाने आए भाई पंकज कुमार पर सनोज कुमार उर्फ बल्ला ने लोहे के रॉड से जान मारने की नियत से वार किया जिससे पंकज का सिर फट गया। हल्ला-गुल्ला सुनकर आए चचेरे भाई रौशन कुमार पर प्रवीण कुमार उर्फ भोलू ने तलवार से सिर पर वार किया जिससे रौशन का सिर कट गया। इसके बाद बचाने आए मनीष कुमार पर प्रीति कुमारी ने हथौड़े से जान मारने की नियत से सिर पर वार किया जिससे मनीष का भी सिर फट गया। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि इसके बाद चाचा राजेश कुमार जब मौके पर आए तो उन पर भी जान मारने की नियत से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद राय पिता गिगल राय और सनोज कुमार उर्फ बल्ला पिता गिगल राय, दोनों निवासी गणिनाथ बिदुपुर, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी अन्य छह फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。0
0
Report
PM Modi ने संसदीय समिति पुनः अध्यक्ष नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति का पुन: अध्यक्ष नियुक्त करने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति CP Radhakrishnan जी तथा अपनी पार्टी जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं बिहार के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री NitishKumar जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। इस महत्वपूर्ण दायित्व के तहत पूर्व की भांति इस कार्यकाल में भी देश के विकास के प्रति सार्थक, रचनात्मक एवं उत्पादक योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।0
0
Report
Advertisement
सालीचौका में धान रजिस्ट्रेशन सेंटर नहीं, किसानों को शहर तक भटकना पड़ रहा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - नरसिंहपुर जिले में धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके के किसान इन दिनों धान के रजिस्ट्रेशन को लेकर परेशान हैं। सालीचौका में प्रशासन ने एक भी धान रजिस्ट्रेशन सेंटर नहीं बनाया है, जिसकी वजह से आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को शहर से दूर बनाए गए सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि किसान देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, इसके बावजूद नगर में एक भी रजिस्ट्रेशन सेंटर नहीं बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ छोटे-छोटे गांवों में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन सालीचौका जैसे बड़े क्षेत्र में एक भी सेंटर नहीं होना किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द सालीचौका नगर में धान रजिस्ट्रेशन सेंटर शुरू करे, ताकि उन्हें दूर-दराज के सेंटरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय पर अपनी धान का रजिस्ट्रेशन करा सकें। बाइट - कन्हैयालाल गुप्ता, किसान बाइट - गिरजा शंकर वर्मा, किसान0
0
Report
'छत्तीसगढ़ महतारी' की पेंटिंग पर ईश्वर साहू को मिला कानूनी कॉपीराइट, बिना अनुमति उपयोग पर रोक का अधि
Durg, Chhattisgarh:सरकारी व गैर-सरकारी मंचों पर व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाली 'छत्तीसगढ़ महतारी' की वर्तमान पेंटिंग का विधिवत कॉपीराइट इसके चित्रकार ईश्वर साहू ('बँधी') के नाम पंजीकृत हो गया है। कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अब इसके अनधिकृत व व्यावसायिक उपयोग पर कानूनी रोक का अधिकार रचनाकार के पास है। वरिष्ठ टिप्पणीकार संजीव तिवारी के अनुसार, विवाद से बचने के लिए इसका उपयोग लिखित अनुमति से ही संभव है। साथ ही, सुझाव दिया गया है कि सरकार को गैर-वाणिज्यिक उपयोग की अनुमति लेकर इसे राजपत्र में अधिसूचित करना चाहिए।0
0
Report
जखीरा में रात भर पुलिस गश्त: त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
New Delhi, Delhi:जखीरा में पुलिस का नाइट सर्च ऑपरेशन, रेलवे ट्रैक तक खंगाला इलाका त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर नॉर्थ जिला पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार देर रात सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने देर रात जखीरा इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएचओ सराय रोहिल्ला सी.पी. भारद्वाज और जखीरा चौकी इंचार्ज योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त की। इस दौरान इलाके की तंग गलियों, दुकानों के साथ-साथ रेलवे लाइन किनारे बनी झुग्गियों और सुनसान जगहों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई और पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह गश्त आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत दबिश देकर कई वांछित गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर.पुलिस कमिश्नरेट में अल सुबह से चल रही एरिया डोमिनेशन कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे सर्च अभियान कार्रवाई से मचा हड़कंप चालान सूदा अपराधियों के घर पुलिस ने दी सुबह सुबह दबिश स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी चलाया गया धरपकड़ अभियान कई वांछित अपराधियों को पुलिस ने लिया हिरासत में0
0
Report
महराजगंज में जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन डूबे तीन बच्चे, मातम पसरा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में कल जीवित्पुत्रिका पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं जब अलग-अलग हादसों में पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक तरफ माताएं अपने बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा कर रही थीं तो दूसरी तरफ तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सबसे दर्दनाक तस्वीर सिसवा से सामने आई, जहां इकलौते बेटे की मौत के बाद व्रत रखी मां अस्पताल में उसे बार-बार उठाने की कोशिश करती रही। जानकारी के मुताबिक पहली घटना सिसवा के देवीपुर आजाद नगर की है। 16 वर्षीय कृष्णा शनिवार को दोस्तों के साथ छितौनी घाट पर नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए मां मीना सिंह ने जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा था। लेकिन पर्व के दिन ही बेटे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। अस्पताल में मां बेटे को बार-बार उठाने का प्रयास करती रही। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। दूसरी घटना कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव की है। यहां 12 वर्षीय किशन की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशन अपनी मौसी के घर रहता था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तीसरी घटना घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। यहां पोखरे में नहाने के दौरान विराट गहरे पानी में चला गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीवित्पुत्रिका का पर्व जहां माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, वहीं महराजगंज में तीन परिवारों के लिए यही दिन जिंदगी भर का दर्द दे गया। तीन अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों की मौत ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया।0
0
Report
आसींद में तेज रफ्तार कार ने चुंगी नाके के सर्किल को तोड़ा, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:आसींद। आसींद थाना क्षेत्र के चुंगी नाका पर शनिवार मध्यरात्रि करीब 11 बजे प्रतापपुरा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल के नीचे बने सर्किल से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सर्किल पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया。 हादसे के दौरान कार में तीन युवक सवार थे। टक्कर लगने से कार के आगे बैठे दो युवक एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित बच गए, जबकि पीछे बैठे एक युवक को चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि सर्किल पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।0
0
Report
Advertisement
लुधियाणा में ज़मीन विवाद के कारण सरपंच की गोली मारकर हत्या; सीसीटीवी में कैद हमलावर
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਕਾਰਨ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਖਦਸ਼ਾ: 2 ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ 10 ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਇਹ ਘਟਨਾ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੁਰਬਾਨ ਨੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਚੌਪੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸ਼ੁਰੂ ਲੁਧਿਆਾਣੇ ਦੇ ਲਾਡੋਵਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਮਾਨੇਵਾਲ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨਵਤੇਜ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸਾਬਕਾ ਨੀਤੂ (60) ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਹਮਲਾਵਰ ਬਾਈਕ 'ਤੇ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਇਨੋਵਾ ਕਾਰ 'ਤੇ ਲਗਭਗ 10 ਰਾਉਂਡ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਵਾਪਰੀ। ਪੂਰੀ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਇੱਕ ਕਾਰ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਉਸਦੀ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਡੀਐਮਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਅੱਜ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ 3 ਅਕਤੂਬਰ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ, ਨਵਤੇਜ ਸਿੰਘ ਮਨੇਵਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ 30-35 ਏਕੜ ਜ਼ਮੀਨ 'ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਰ (ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਨਗਰ, ਘੁਮਾਰ ਮੰਡੀ) ਵਾਪਸ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਉਸਦੀ ਕਾਰ ਲਾਡੋਵਾਲ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਤੋਂ ਸਾਊਥ ਸਿਟੀ ਰੋਡ 'ਤੇ ਪੁਲ ਵੱਲ ਮੁੜੀ, ਤਾਂ ਦੋ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਫੂਡ ਦਫਤਰ ਦੇ ਨੈੜੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕਰ ਦਿਤੀ। ਉਸਦਾ ਵਕੀਲ ਪੁੱਤਰ ਆਮ ਤੌਰ 'ਤੇ ਉਹਦੇ ਨਾਲ ਹੁੰਦਾ ਸੀ, ਪਰ ਕੱਲ੍ਹ ਉਹ ਇਕੱਲਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਾਰ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਤੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਫੁਟੇਜ ਵਿੱਚ ਦੋ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਆਉਂਦੇ ਹੋਏ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਬੰਦੂਕਧਾਰੀ ਨੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਉਹ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਆਏ, ਫਿਰ ਪਿੱਛੈ ਮੁੜ ਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਡਰਾਈਵਰ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਦੀ ਖਿੜਕੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਟੁੱਟ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਸੂਤਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਨਵਤੇਜ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਪਣੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਝਗੜੇ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਨਵਤੇਜ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ, ਪੁੱਤਰ, ਵਕੀਲ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਿਆਹੀ ਧੀ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਅਤੇ ਕਾਰ ਫੁਟੇਜ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ0
0
Report
पुलिस-चोरों के मुठभेड़ में तीन युवकों की गिरफ्तारी, चोरी के गहने बरामद
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ पालीवाल नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा चेकिंग के दौरान तीन स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्कूटी मोड़कर भागने का किया प्रयास फिसलकर गिरने के बाद हिमांशु गौतम ने पुलिस पर किया फायर पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिमांशु गौतम घायल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ा आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, स्कूटी और असलहा बरामद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया रूरा थाना क्षेत्र के लक्षमणपुर गांव की पास नही मुठभेड़0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री युद्ध स्तर पर पहुंचाने में प्रशासन सक्रिय
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री युद्ध स्तर पर पहुंचा रही है जिला में अभी तक 31769 बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन पैकेट का वितरण किया जा चुका है बेतिया में टाउनहॉल ऑडिटोरियम सहित तीन जगहों पर सूखा राशन का पैकेजिंग किया जा रहा है टाउनहॉल सहित अन्य पैकेजिंग सेंटर से 31769 पैकेट बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया जा चुका है 19310 प्लास्टिक का वितरण किया जा चुका है बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रतिदिन हजारों सूखा राशन वितरण किया जा रहा है पश्चिम चंपारण में एक लाख 92 हजार सात सौ तेरह बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है तीन प्रखंड के नौ पंचायत बाढ़ के चपेट में है ऐसे में जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्यों में जुटी है सैकड़ों मजदूर दिन रात सूखा राशन पैकेजिंग में जुटे है0
0
Report
Advertisement
