204101
Hathras: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया विशाख्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति की निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चहलारी घाट सहित कई स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, विधायक ज्ञान तिवारी भी
Kharoha, Uttar Pradesh:चहलारी घाट सहित कई स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, विधायक ज्ञान तिवारी भी पहुंचे सीतापुर। रेउसा विकासखंड के चहलारी घाट, मारूबेहड़ और खानी हुसैनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार 15 नवंबर को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी भी छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए। रविवार 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं पारण कर अपना व्रत पूर्ण करेंगी।0
0
Report
बिजौली हाईवे पर तेज ट्रक ने युवक की मौत, चालक तलाश शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर झांसी प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित ललितपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को कुचल दिया, इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जब परिजन मौके पहुंचे तो राजबली का शव ट्रक के पिछले पहिए में दबा हुआ था, और उसकी कुचलने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक राजबली घर के लिए राशन लेने दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। वहीं राजबली की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Sant Kabir Nagar: जमोहरा गांव खेत जुताई में संघर्ष, दो की मौत, दो घायल
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में रविवार को खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक घटना हुई। गोली लगने से घायल प्रहलाद और रामकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है; पुलिस बल मौके पर तैनात है और मामले की जांच जारी है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित टीमों को लगाकर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट, युवक का सिर फूटा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, युवक का सिर फूटा. दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद. दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले. मारपीट की घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मची. पुलिस पिकेट तैनात होने के बावजूद मौके से नदारद दिखे. जालौन कोतवाली क्षेत्र के कोंच चौराहे का मामला.0
0
Report
आस्था के महापर्व छठ की रौनक आगर-मालवा में, डूबते सूर्य को अर्घ्य
Agar, Madhya Pradesh:आस्था परंपरा के साथ छठ पर्व की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य छठ की रौनक आगर-मालवा में भी देखने को मिली। सुख, समृद्धि, संतान की खुशहाली और परिवार के कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था से छठ पर्व मनाया। प्राचीन बड़ा तालाब स्थित हनुमान घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। छठ पर्व में सूर्य देव के साथ प्रकृति और जीवनदायिनी जलधारा की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि छठी मैया की आराधना से संतान को सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। महिलाओं ने बांस की टोकरी में फल, पूजन सामग्री और दीप सजाकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की। लोकगीतों के बीच घाट पर भक्ति और उल्लास का माहौल नजर आया। चार दिवसीय इस महापर्व में व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करेंगी।0
0
Report
शाहजहांपुर में छठ पूजा: सूर्यास्त के समय भक्तों ने किया अर्घ्य
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी आज छठ मैया की पूजा की गई। शाम को गर्रा घाट पर डूबते हुए सूरज को अर्घ देकर छठ मैया की पूजा की गई। इस दौरान पूर्वांचल की महिलाओं और पुरुषों समेत समेत सैकड़ो की संख्या में घाट पर इकट्ठे हुए और डूबते हुए सूरज की पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान सभी ने अपने परिवार अपने बच्चों के लिए छठ मैया से सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। बाइट - मुकेश परियार, छठ पूजक बाइट - राजू बग्गा, छठ पूजक बाइट - कीर्ति, छठ पूजक0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में अंजना सिंह ने पहली बार छठ पूजा की, भीड़ ने दी झलक
Azamgarh, Uttar Pradesh:भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने की छठ पूजा, छठ घाट पर अभिनेत्री की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की रही भीड़। आजमगढ़ जिले के सुरहन गांव में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब 15 वर्षों से छठी मैया के प्रति आस्था रखने वाली अभिनेत्री इस बार पहली बार पूर्वांचल के आजमगढ़ में छठ व्रत कर पूजा किया। इससे पहले वह छठ पूजा के अवसर पर मंच तक पहुंचती थीं, लेकिन घाट पर व्रत करने का अवसर नहीं मिल पाया था। इस बार उन्होंने घंटों तक पानी में खड़े होकर बांस के सूप में दीपक, फल और फूल लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भोजपुरी अभिनेता प्रशांत सिंह ने भी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान गांव के लोगों और भोजपुरी समाज से मिले अपार स्नेह से अभिनेत्री अभिभूत नजर आईं। उन्होंने आजमगढ़ में पहली बार छठ पूजा करने का अनुभव, 15 वर्षों की आस्था और बेटी अदिति के लिए छठी मैया से कामना की।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंचे: प्रतिभाओं को सम्मान देकर सामाजिक समरसता पर दिया जोर
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली पहुंचे, जहां एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंच से केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक समरसता, सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का प्रदेश में आना मुश्किल है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के सेंटर पार्क में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया
Noida, Uttar Pradesh:रेजीडेंसी ग्रीन के सेंटर पार्क ग्रेटर नोएडा में छठ व्रतियो में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लोकगीत और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।0
0
Report
Advertisement
नोएडा एक्सटेंशन में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया; डूबते सूर्य को अर्घ्य
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एक्सटेंशन में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ व्रतियो में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लोकगीत और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।0
0
Report
पानीपत की एसपी मेधा भूषण घाटों पर छठ पूजा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Panipat, Haryana:छठी मैया के दरबार में पहुंचीं पानीपत की एसपी परिवार के साथ छठ पूजा करने घाट पर पहुंचीं एसपी मेधा भूषण डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम पानीपत, राकेश भयाना। आस्था और लोक परंपरा के महापर्व छठ पूजा को लेकर पानीपत में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की। छठ पर्व के इस पावन अवसर पर पानीपत की पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण भी अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से सभी के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। एसपी मेधा भूषण ने प्रदेश और देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व के साथ उनकी बचपन से ही गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। इस पर्व से उनके परिवार की भी अनेक यादें जुड़ी हुई हैं। पूरा परिवार मिलकर हर वर्ष इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी माता ने भी छठ व्रत रखा है और सभी परिजन मिलकर पूजा में शामिल हुए हैं। एसपी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि परिवार के एक साथ जुड़ने और सामूहिक रूप से खुशहाली की कामना करने का अवसर भी है। उन्होंने व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि, शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, छठ पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाइट मेघा भूषण पुलिस अधीक्षक0
0
Report
दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर छठ महापर्व: आस्था और जल सुरक्षा
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व का आज तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है तो वहीं महापर्व छठ के तीसरे दिन दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि कालिंदी कुंज यमुना घाट पर छठ महापर्व करते समय ऐसा महसूस हो रहा है कि हम लोग बिहार में छठ कर रहे हैं बाद ही भक्तिभाव माहौल है सुरक्षा की भी अच्छी व्यवस्था है दिल्ली सरकार के द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है पानी भी पहले से साफ है तो वहीं दूसरी तरफ यमुना में झाग बहता हुआ दिखाई दिया जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के कर्मचारी जाग को खत्म करने के लिए डिफ़ॉम केमिकल का प्रयोग करते भी दिखाई दिए। हालांकि जहां श्रद्धालुओं के द्वारा आस्था की डुबकी घाट पर लगाई जा रही थी वहां पर जाग पानी में कहीं दिखाई नहीं दिया और श्रद्धालु साफ पानी में आस्था के डुबकी लगाते हुए यमुना में दिखाई दिए।0
0
Report
Advertisement
छठ महापर्व: बंधा तालाब पर आस्था का संगम, लाखों श्रद्धालुओं ने आकर्षित किया
Kondagaon, Chhattisgarh:डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बंधा तालाब के घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं, जहाँ पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य देव की आराधना की गई। वहीं, छठ पूजा की इस पावन परंपरा और अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी तालाब परिसर में उमड़े रहे। इस दौरान कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक भी अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल हुए और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का यह संगम बंधा तालाब पर छठ महापर्व की खूबसूरती को बयां कर रहा था。0
0
Report
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट
Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट* *महराजगंज / बृजमनगंज।* लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। छठ पर विशेष रूप से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी हुईं। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद से ही महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठ व्रत करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगीं। पीली साड़ी पहने व्रती महिलाएं सिर पर सूप, फल, नारियल और ठेकुआ लेकर श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बने घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर दीपों, फूलों और केले के पत्तों से सजावट की गई थी। पानी में खड़ी महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देते समय पूरा नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था।0
0
Report
किशनगढ़ के विराट नगर में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त: परिवार में मातमी सुर बिखरा
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के वार्ड नंबर 37 स्थित विराट नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विराट नगर निवासी 38 वर्षीय पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मदनगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
