204216
Hathras: समाधान दिवस में जिलाधिकारी और SP ने सुनी जनता की समस्याएं
Sasni, Uttar Pradesh:हाथरस की सासनी तहसील में फरवरी महीने के पहले शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने भी अपनी शिकायतें रखीं और समाधान की गुहार लगाई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक DST ने निवाई में 92 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कनेक्शन बेनकाब
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की निवाई में बड़ी कार्रवाई, 18 लाख की 92 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जयपुर कनेक्शन बेनकाब टोंक मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ टोंक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक DST टीम ने निवाई सदर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। DST टीम ने निवाई सदर थाना क्षेत्र में एनबीसी फैक्ट्री के सामने कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराज बैरवा पुत्र रामकिशन, उम्र 23 वर्ष और विकास बैरवा पुत्र बनवारी लाल, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अलीपुरा, थाना मेहंदवास क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी स्मैक की इस बड़ी खेप को जयपुर ले जाकर सांगानेर क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और पूरे ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ निवाई सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है。0
0
Report
दिनदहाड़े बदमाश महिला को अगवा, लाखों के जेवर ले गए; गांव में सनसनी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैताल जिले में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बोलेरो वाहन में सवार होकर पहुंचे करीब 10 लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे,तलवार और लोहे के पाइप के दम पर पूरे परिवार को डराया धमकाया,आंखों में मसाला झोंका और फिर एक महिला को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। वारदात बीजादेही थाना क्षेत्र के बालईमाल गांव की है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने घर में घुसते ही महिला और उसके परिवार पर हमला कर दिया। विरोध करने पर महिला के माता-पिता और बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ की,सामान क्षतिग्रस्त किया और जेवर नकदी भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को लेकर बोलेरो से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर हथियारों से लैस होकर आए ये लोग कौन थे? महिला को जबरन ले जाने के पीछे क्या वजह थी और क्या इस पूरी वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
खो नदी में अवैध खनन का बड़ा खेल उजागर; पुलिस ने छापा
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--खो नदी में अवैध खनन का बड़ा खेल हुआ उजागर , एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर पड़ा पुलिस का छापा। कई थानो की पुलिस ने ख़ो नदी मे मारा छापा अवैध खनन पकड़ा।खनन अनुमति की जगह से 1.5 किलो मीटर दूर अवैध खनन का चल रहा था खेल। खनन अधिकारी की मिली भगत से अवैध खनन का चल रहा था खेल।एक पोकलेन मशीन,एक लोडर और 15 से अधिक डंपर पकड़े। जिला प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कई घंटो तक मौके पर नहीं पहुंची प्रशासनिक और खनन विभाग की टीम। थाना बढ़ापुर के खोबड़ा गांव के पास खो नदी का मामला।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की मौत, परिवार ने गिरफ्तारी की मांग
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- 20 लाख रुपये और हीरे की अंगूठी देने के बाद भी नहीं भरा ससुराल वालों का मन, विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप --पति समेत पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जिस बेटी को माता-पिता ने 20 लाख रुपये नकद और हीरे की अंगूठी देकर धूमधाम से विदा किया था, उसी बेटी की शादी के करीब तीन साल बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करवा चौथ के कुछ दिन बाद वैष्णवी गुप्ता की मौत की खबर से मायके में कोहराम मच गया। उन्नाव से बाराबंकी पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि वैष्णवी के शरीर पर चोट के निशान और गले पर निशान थे। उन्होंने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। वैष्णवी का एक डेढ़ साल का बेटा भी है, जो अब अपनी मां के लिए तड़प रहा है। जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के पुरानी बाजार निवासी पीयूष गुप्ता पुत्र रामभरोसे गुप्ता ने अपनी बहन वैष्ण्वी गुप्ता की शादी 15 फरवरी 2023 को बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के गुलरियागर्दा मोहल्ला निवासी आकाश गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के साथ की थी। आकाश की घंटाघर के पास प्रार्थना बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। पीयूष का आरोप है कि शादी में परिवार ने 20 लाख रुपये नकद और दूल्हे को हीरे की अंगूठी दी थी। इसके बावजूद शादी के बाद से ही वैष्ण्वी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। परिजनों ने पति आकाश गुप्ता, ससुर सुभाष गुप्ता, सास नीलम उर्फ रानी गुप्ता, ननद प्रार्थना गुप्ता उर्फ रिया गुप्ता और देवर अक्षांश गुप्ता उर्फ अर्जुन गुप्ता पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आए दिन नई-नई मांगें की जाती थीं। मायके वाले अपनी सामर्थ्य के अनुसार मांगें पूरी करने की कोशिश करते रहे, लेकिन धीरे-धीरे मांगें बढ़ती गईं और परिवार के लिए उन्हें पूरा करना मुश्किल हो गया। वैष्णवी की भाभी स्वाति गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी ननद को पहले मारापीटा गया और फिर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उनका दावा है कि जब परिजन कमरे में पहुंचे तो दुपट्टे के चार-पांच टुकड़े मिले। वैष्णवी के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान और गले के निशान थे। शरीर नीला पड़ा हुआ था। स्वाति का कहना है कि वैष्णवी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पति के शराब पीकर आने और मारपीट करने की बात भी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक करवा चौथ के दौरान भी वैष्णवी को परेशान किया गया था। मायके से सामान नहीं आने और बेहतर सामान नहीं देने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे। उसकी भाभी का कहना है कि वैष्णवी को यह कहकर अपमानित किया जाता था कि उसका मायका पैसे वाला है, इसके बावजूद अच्छा सामान नहीं दिया जाता। कहीं आने-जाने पर भी पैसे और सामान लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर उसे उल्टा-सीधा सुनना पड़ता था। परिजनों का कहना है कि वैष्णवी मानसिक तनाव में रहती थी। वह अपने पति से खुश नहीं थी। आरोप है कि पति उसका साथ देने की बजाय हमेशा अपनी मां का पक्ष लेते थे। उसे कहीं घुमाने-फिराने तक नहीं ले जाया जाता था। यहां तक कि मायके वालों से फोन पर बातचीत करने को लेकर भी आपत्ति जताई जाती थी। मृतका के परिजन अरविंद गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब उन्होंने संपर्क किया तो पहले उन्हें बताया गया कि वैष्ण्वी बात करने की स्थिति में नहीं है और वे लोग आकर मिल लें। इसके बाद जब परिजन ससुराल पहुंचे तो उन्हें फांसी लगाने की बात बताई गई। अरविंद का आरोप है कि घटना को लेकर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग बातें बताई गईं और उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की ओर से वैष्ण्वी को अस्पताल ले जाने की बात कही गई, लेकिन अस्पताल की पर्ची या कोई प्रमाण मांगने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला। परिजनों ने रात करीब एक बजे 112 पर पुलिस को सूचना दी। उनका सवाल है कि यदि वैष्ण्वी की हालत गंभीर थी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय वापस क्यों लाया गया? वैष्ण्वी की मौत के बाद मायके वालों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है और महिला थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया है। उनकी मांग है कि पति समेत सभी आरोपितों की भूमिका की जांच कर जल्द गिरफ्तारी की जाए और वैष्ण्वी को न्याय मिले। एक परिवार ने अपनी बेटी को पूरे विश्वास के साथ दूसरे घर विदा किया था, लेकिन अब उसी बेटी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में वैष्ण्वी ने पत्नी और बहू बनकर नई जिंदगी शुरू की थी, वहीं उसकी जिंदगी का अंत किन परिस्थितियों में हुआ, इसका जवाब अब पुलिस जांच से ही सामने आएगा। मृतक के परिजन के बयान।0
0
Report
खबर का विवरण उपलब्ध नहीं, इनपुट में सामग्री नहीं थी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फरीदाबाद में भाजपा की पदयात्रा में दावे के उलट सिर्फ 3–4 हजार जुटे
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा के दिग्गज नेता फरीदाबाद। फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश के युवाओं को बरगलाने और गुमराह करने के आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। पदयात्रा की शुरुआत बीके चौक से हुई, जो हार्डवेयर चौक तक निकाली गई。 कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम, राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक धनेश अदलखा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुरुग्राम से राव नरबीर सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे。 संबोधन= पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंच से संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर ही खींचतान होती रहती है। जिन लोगों को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, उन्होंने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया। इसका उदाहरण फरीदाबाद विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला。 धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा के तमाम नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अपने विचार रखे और पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए。 वहीं, इस पदयात्रा को लेकर भी चर्चा रही। आयोजकों की ओर से करीब 20 से 25 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया था, लेकिन मौके पर अनुमानित 3 से 4 हजार लोग ही नजर आए। खास बात यह रही कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पार्टी को इस तरह की पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ रहा है। बाइट = पूर्व मंत्री मौजूदा विधायक बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर बयानबाजी की और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए。 बाइट = खेल मंत्री गौरव गौतम0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में ज्वेलर्स शोरूम लूटकांड का 3 घंटे में खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में चाचा-भतीजा गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात के बाद पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि बदमाशों को शहर से बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। बंसी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स शोरूम में फायरिंग कर छह सोने की चेन लूटने वाले तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान संजय कुमार दुबे और पुष्कर दुबे के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं और नोनहरा थाना क्षेत्र के खातीपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटी गई पांच सोने की चेन, दो पिस्टल, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, आज शाम करीब पौने सात बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसी बाजार स्थित संजय कुमार वर्मा के संगिनी ज्वेलर्स शोरूम में तीन हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश छह सोने की चेन लूटकर चारपहिया वाहन से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह ने खुद मौके का निरीक्षण किया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर गिरफ्तार हो गए। एसपी ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और फरार तीसरे बदमाश की तलाश में जुटी है। गाजीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां व्यापारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं अब पुलिस के सामने तीसरे बदमाश को गिरफ्तार करने और लूट की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की चुनौती है।0
0
Report
गोड्डा के पुंसिया गांव में सड़क निर्माण में धांधली, ठेकेदार AMD कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई
Godda, Jharkhand:गोड्डा के पुंसिया गांव में सड़क निर्माण में जबरदस्त धांधली देखने को मिली है। करीब 72 लाख रुपए की लागत से PWD सड़क से एक कनेक्टिंग पीच सड़क का निर्माण किया गया था। उसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिना किसी तैयारी के ही पिचिंग कर दिया। सड़क को रात में बना दिया गया था। पीच बनने के बाद सड़क हाथ से ही उखड़ने लगी। पीच के नीचे सिर्फ बालू ही नजर आ रही थी। उपायुक्त गोड्डा ने संज्ञान लेते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी AMD कंस्ट्रक्शन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सम्बन्ध AE और JE पर भी एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है। गोड्डा के PRD ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है。0
0
Report
दिल्ली-यूपी गैंग ने सुल्तानपुर में लाखों की नकबजनी, तीन गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:KOTA सुल्तानपुर कस्बे में ज्वेलरी शॉप पर हुई लाखों की नकबजनी का खुलासा, सुल्तानपुर,साईबर एवं एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली उतरप्रदेश की कुख्यात गैंग ने चंद मिनटों में दिया था वारदात को अंजाम, गैंग के सदस्यों पर लुट डकैती नकबजनी के कई मामले दर्ज, आरोपी आदिल एवं आफताब उर्फ बुग्गु को किया गिरफ्तार, चोरी में महाराष्ट्र पासिंग फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया, ग्रामीण SP सुजीत शंकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई,0
0
Report
Advertisement
खारिया सोडा ग्राम पंचायत में डिंपल कवर ने पदभार संभाला, विकास की दिशा तय
Pali, Rajasthan:सुजीत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारिया सोडा में आज नवनिर्वाचित सरपंच डिंपल कवर सहित उप सरपंच वैदेही चारण एवं वार्डपंच गणो ने कार्यभार ग्रहण किया, इस दौरान पंचायत मुख्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें ग्राम विकास को लेकर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, इस दौरान सरपंच डिंपल कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा उद्देश्य रहेगा।0
0
Report
उदयपुर- अहमदाबाद हाइवे पर ट्रक हादसा, दो की मौत, जाम
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर: उदयपुर- अहमदाबाद हाइवे स्थित माकडजपा रोड पर दुर्घटना हुआ। उदयपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड के केबिन में आग लग गई। आग में झुलसकर दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया। हाइवे पर जाम लग गया।0
0
Report
जमुई के कैलाश डैम को पर्यटन से रोजगार केंद्र में विकसित किया जाएगा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के प्राकृतिक संसाधनों को पर्यटन और रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने अलीगंज प्रखंड स्थित कैलाश डैम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डैम को सिंचाई के प्रमुख साधन के साथ-साथ आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का जायजा लिया गया। दरअसल, कैलाश डैम के आसपास फैली पहाड़ियां, विस्तृत जलराशि और मनोरम प्राकृतिक वातावरण इसे पर्यटन की दृष्टि से खास बनाते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और उपलब्ध संसाधनों को पर्यटन विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना। जिला प्रशासन का जोर इस क्षेत्र की संभावनाओं को पहचानकर इसे बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास करने पर है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटन पर जोर जमुई की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद जिले के प्राकृतिक और दर्शनीय स्थलों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लिहाजा, कैलाश डैम जैसे स्थलों का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मददगार हो सकता है। स्थानीय लोगों को मिल सकता है रोजगार कैलाश डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के जरिए स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और विकास की संभावनाओं का आकलन अहम होगा। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, अलीगंज, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार; कार्रवाई तेज
Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो टोटो और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार पूरी थाना 29 अक्टूबर की रात्रि का है, जब नाबालिग पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने उंटारी रोड आई थी, प्रेमी के नहीं मिलने के बाद पीड़िता टोटो से वापस अपने घर जाने लगी, इसी दौरान रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ 2 टोटो चालक मुकेश दीक्षित, अभय दीक्षित और उसके एक साथी सुबोध दीक्षित ने नाबलिग के साथ सामूहिक दुषकर्म किया, जिसके बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल, इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया और टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एक नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की महा रैली: भाजपा भगाने को विपक्ष एकजुट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च निकाला वोट बचाओ, देश बचाओ, महा रैली जो है होने जा रहा है। और इंडिया अलायंस के लोगों ने सभी पार्टी के लोग जिसमें आम जनता का समर्थन पूरा मिल रहा है, जिस हिसाब से वोट की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, संविधान को जो है ये लोग खत्म करना चाहते हैं। आम नागरिकों का अधिकार जो छीन रहे हैं, इसके खिलाफ सब लोग जो हैं एकजुट हुए हैं। भाजपा को भगाने के लिए ज्ञानेश कुमार की जो भूमिका रही है, वह सब लोग जान रहे हैं किस हिसाब से बैठ कर के एक संवैधानिक संस्था पर, एक संवैधानिक पद पर वोटों की चोरी करा रहे हैं। इसको लेकर के लोगों में भारी गुस्सा है और इनकी असलियत जो है सामने आ गई है। अब ये लोग ज्यादा दिन तक जो है टिकने वाले लोग नहीं हैं। ये लोग डरपोक लोग हैं और जिस हिसाब से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, जो लोग लोकतंत्र को कुचलते हैं वो लोग रहते नहीं हैं।0
0
Report
कर्नाटक में मजदूरी कर रहे युवक की मौत: ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जांच मांग
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां गौनाहा के मंझरिया में सड़क जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है कर्नाटक में मजदूरी करने गए युवक की मौत हो गई मजदूर सुजीत का शव जैसे ही गांव पहुंचा ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जांच की मांग कर रहे है परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले गांव का ठेकेदार मजदूरी कराने कर्नाटक ले गया था और जाते ही युवक की मौत हो गई ग्रामीण और परिजन शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया मजदूर की मौत की जांच की मांग कर रहे है मुवावजा की मांग कर रहे है सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
