204101
Hathras - गांव जगदेवपुर में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Hathras, Uttar Pradesh:हसायन क्षेत्र के गांव जगदेव पुर में आज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया, जहां मौके पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने फीता काट के इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. वही खिलाड़ियों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना कोर्ट ने खान सर मामले की अगली सुनवाई 27 जून तय की
Patna, Bihar:एंकर पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद से जुड़े चर्चित मामले में गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान फैजल खान उर्फ खान सर के मामले में कोर्ट ने अद्यतन केस डायरी (अपडेटेड केस डायरी) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को निर्धारित की गई है। तब तक खान सर के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक जारी रहेगी। वहीं रौशन आनंद पक्ष के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने मामले में जेल में बंद गौरव और अभिषेक की जमानत याचिका मंजूर कर ली। जमानत मिलने के बाद अब कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों एक से दो दिनों के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं। राघव कुमार अधिवक्ता0
0
Report
NH-27 पर पिकअप दुर्घटना, चालक की मौत, दो घायल
Motihari, Bihar:चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर दामोदरपुर रेलवे गुमटी से पश्चिम आज गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की संतुलन खो जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही मुर्गी लदी पिकअप का चालक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर सरैया निवासी बच्चन यादव के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी 22 वर्षीय वसीम तथा मलाही थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना आलम (पुत्र रोहित मियां) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तथा चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए चकिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति बंद कराई, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुरक्षित ढंग से किया जा सके। इसके बाद एनएचएआई की क्रेन की मदद से रेल लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को हटाने का कार्य शुरू किया गया।0
0
Report
25 जून 1975: आपातकाल के अंधकार में लोकतंत्र के प्रहरी नमन
Noida, Uttar Pradesh:25 जून, 1975... देश में लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन, जब इंदिरा सरकार के अहंकार ने आपातकाल लगाया। इस विभीषिका के विरुद्ध डटकर खड़े होने वाले लोकतंत्र के प्रहरियों को सादर नमन करता हूं। आइए, संकल्प लें कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव समर्पित होकर देश की सेवा करते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
निरसा के स्कूल में पानी-बिजली संकट पर अभिभावकों का प्रदर्शन
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गोपालगंज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अभिभाव अहम ने विरोध जताया है. अभिभावаков का आरोप है कि विद्यालय में पेयजल और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी है, जिससे छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बावजूद विद्यालय में पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं है. वहीं बिजली की समस्या के कारण छात्राओं को कई बार बिना बिजली के रहना पड़ता है. इन समस्याओं को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और समाधान की मांग की है. विरोध कर रहे अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों पर विद्यालय छोड़ने और टीसी लेने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग को मामले में हस्तक्षेप कर छात्राओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना चाहिए. नौवीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी गोराई विद्यालय जाने के नाम पर भावुक हो गईं. उसने पानी की कमी और छात्राओं से रोटी बनवाने का आरोप लगाया. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या सबा नाज ने अभिभावकों के आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि छात्राओं की देखभाल पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाती है. रोटी बनवाने का काम सप्ताह में दो दिन गतिविधि के रूप में कराया जाता है, ताकि छात्राएं व्यवहारिक कौशल सीख सकें. स्थिति अब भी चर्चा में है; शिक्षा विभाग और प्रशासन की जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात है.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के बंधक मजदूरों को पुलिस ने मुक्त कराया, परिवार से मिले आंसू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:Muzaffarnagar जिले के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मंडी में स्थित एक डोने और पत्तल बनाने की फैक्ट्री में पिछले डेढ़ साल से 13 मजदूरों को बंधक बना रखा गया था. पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत उन्हें बंधन मुक्त कराया और बंधक बनाने के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार है. मजदूरों को बंधन मुक्त कराते समय उनकी स्थिति से बड़े अचंभे में आ गया पुलिस दल; शरीर पर चोट के निशान और गर्म लोहे से दागे घाव उनकी brutalियत की गवाही दे रहे थे. परिवारों से मिलवाने पर इन मजदूरों की आंखों से आंसू छलक आये—कई के भाई, मां और बेटे अपने परिवारों से मिलकर भावुक हो उठे. इस खुलासे की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक सुनी गई; कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर इस जुल्म पर कठोर प्रतिक्रिया दी, जबकि बेरोजगारी और सरकार को भी निशाने पर लिया गया. मजदूर अलग-अलग राज्यों राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड के रहने वाले थे. Muzaffarnagar के SSP संजय वर्मा की इस कार्रवाई को आम जनता ने सराहा है और पीड़ित परिवार भी धन्यवाद कर रहा है.0
0
Report
मसूरी विधानसभा में भाजपा आंतरिक कलह से हॉट सीट, विकास पर सवाल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट इन दिनों प्रदेश की सबसे ज्यादा हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार जीतते आ रहे हैं ... लेकिन इस बार उनके सामने विपक्ष से ज्यादा भाजपा के नेता ही उनकी खिलाफत कर रहे हैं। ऐसे मे भाजपा के भीतर चल रहे अंतर्द्वद्व से अभी भाजपा का संगठन भी चिंतित नजर आने लगा है। वो उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के नेताओं ने अभी से अपनी सियासी जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है। हम बात कर रहे है पहाड़ों की रानी मसूरी की ... जहां विधायक को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा में घमासान चल रहा है। मसूरी विधानसभा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ अब भाजपा के ही दो दिग्गज नेता चुनाव मैदान में उतर आए है और उनके द्वारा अपनी ही सरकार के विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने तो मंत्री के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े किए है और इस विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का ऐलान किया है। भाजपा में चुनावी तैयारी तो चल रही है लेकिन भाजपा के भीतर चुनाव लड़ने वाले नेता ने अपने मंत्री विधायक के खिलाफ हल्ला बोल रखा है .. जिसमें सबसे ज्यादा हल्ला मसूरी विधानसभा में फिर देहरादून की कैंट विधानसभा में भाजपा के कई नेता दावेदारी कर रहे है। भाजपा संगठन के लिए चिंता यह है कि अनुशासन के नाम पर न तो नेता डर रहे है और न ही बार बार हिदायत मिलने के बाद अनुशासन का पालन कर रहे हैं। भाजपा में दावेदारों के सामने अध्यक्ष महामंत्री के निर्देश भी कुछ मायने रखते हुए नहीं दिख रहे है। जिसका जब मन आया बयानबाजी करके अपने ही नेता को बुरा बनाने में काम करते दिख रहे है। देहरादून के पूर्व में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मसूरी विधानसभा में विकास के कार्य तो हो रहे हैं लेकिन उन कार्यों के धीमी रफ्तार के वजह से ना जनता को लाभ मिल प रहा है और ना ही विकास का बजट खर्च हो पा रहा है। ने कहा कि सरकार में भाजपा है तो ऐसे में जवाबदेही हर भाजपा नेता की है। सुनील उनियाल गामा का कहना है कि अभी भी मसूरी विधानसभा के अंतर्गत ऐसे कार्य या विकास की योजनाएं हैं ... जिनका वायदा तो विधायक ने किया था ... लेकिन आज तक वह पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उनके द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अधिकारियों से उन योजनाओं पर कार्य करने का काम किया जाएगा ताकि जनता को लाभ मिल सके। भाजपा के भीतर चल रही बेलगाम बयान बाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्टी नेताओं को अपना बयानों पर संयम रखना चाहिए और मर्यादा में रहकर बयान बाजी करनी चाहिए । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर कुछ विषय गंभीर होते हैं तो फिर नेताओं को पार्टी फार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए ना कि मीडिया के प्लेटफार्म पर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दावेदारी पेश करने वाले नेता अगर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं तो फिर उन्हें मिलना चाहिए..... क्योंकि जनता को सच्चाई मालूम है... की कौन विकास के दावे करता है और कौन विकास के काम। चुनाव में अभी समय बहुत है ... लेकिन नेताओं की चुनाव लड़ने तमन्नाएं जागृत हो चुकी है ... जिसमें चुनावी जमीन तलाशने ओर उसे मजबूत करने के लिए नेताओं द्वारा हर वो कार्य किया जा रहा है .. वह जिससे चर्चाओं में बने रह सके । पार्टी के भीतर टिकट को उसे ही मिलना है जो जिताऊ ओर टिकाऊ उम्मीदवार होगा ... लेकिन अभी से ही आपस में एक दूसरे के खिलाफ हो रही बयानबाजी भाजपा के भीतर चल रही अंतर्कलह को दर्शाती हुई दिख रही है。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के बैंक्वेट में देर रात आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग फ़रीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग बाटा चौक के पास बने बैंक्वेट में देर रात आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देर रात लगी इस भयंकर आग से आस-पास भी अफरा-तफरी मची.0
0
Report
हरिद्वार में SIT से कर्णप्रयाग विवाद की निष्पक्ष जांच शुरू
Dehradun, Uttarakhand:लोकेशन हरिद्वार कर्णप्रयाग में निहंग और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की जांच अब हरिद्वार पुलिस करेगी। निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने मामले को चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज क्रॉस एफआईआर की जांच अब एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर की निगरानी में होगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय SIT गठित की गई है, जिसकी जिम्मेदारी सीओ सिटी शिशपाल सिंह नेगी को दी गई है। टीम में नितेश शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि SIT जल्द जांच शुरू कर सभी तथ्यों की पड़ताल करेगी और निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के आधार पर समय पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।0
0
Report
पटना ज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री के साथ 450 लोकतंत्र रक्षक सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:पटना के ज्ञान भवन में मुख्य समारोह होगा, जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। इस दौरान करीब 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया जाएगा。 वहीं दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत पांच प्रमंडलों में भी कार्यक्रम रखे गए हैं। बीजेपी का कहना है कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर हुए प्रहार की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान, प्रदर्शनी और संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
DM ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया
New Tehri, Uttarakhand:डीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पूर्णनिर्माण और राहत कार्यों का जायजा लिया. बुधवार को डीएम नितिका खंडेलवाल आपदा प्रभावित सकलाना क्षेत्र का भ्रमण किया. इस मौक़े पर डीएम ने चीफलटी मे pmgsy के तहत निर्माणाधीन ट्रॉली पुल, भूतसी मे बांदल नदी पर बनाए जा रहे लाल पुल और रगड़ गाँव मे इंटर कॉलेज मे बनाए जा रहे प्रि फेब्रिकेटेड भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. डीएम ने इस मौक़े पर ग्रामीणों की समस्याए भी सुनी और अधिकारियो को पेयजल व्यवस्था बिजली और छोटे रास्ते छोटे पुल को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए.0
0
Report
बागपत हाईवे हादसे में दो युवक घायल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत क्षेत्र में दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
हरिद्वार: खानपुर पूर्व विधायक प्रणव सिंह के खिलाफ SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत
Dehradun, Uttarakhand:हरिद्वार, खानपुर पूर्व विधायक प्रणव सिंह के खिलाफ लक्सर कोतवाली में SC/ST Act में अभियोग पंजीकृत हुआ।0
0
Report
Advertisement
बस्तर SDRF की मॉक ड्रिल में डूबे 8 नाव, फिर भी बचाव सफल
Jagdalpur, Chhattisgarh:बाढ़ राहत बचाव को लेकर बस्तर में SDRF ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, पिछले वर्ष बस्तर में मानसून के दौरान मूसलाधार बारिश की वजह से भयावह स्थिति बनी थी हालांकि समय रहते चलाये गए बाढ़ राहत अभियान के चलते जनहानि से बचाव हुआ था, इस वर्ष भी SDRF ने इंद्रावती नदी में मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया है, मॉक ड्रिल के दौरान 8 लोगों से भरी एक नाव इंद्रावती नदी में डूब गई जिसके बाद SDRF के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाया, इस दौरान अत्याधुनिक डिवाइस के साथ ही आपातकाल स्थिति में प्लास्टिक की खाली बॉटल से बने लाइफ जैकेट का उपयोग कर प्रदर्शन किया, शहर के महादेव घाट में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, इस दौरान SDRF के प्रमुख अधिकारी होम गार्ड के जवान, एवं राजस्व विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे, SDRF के मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालنے, प्राथमिक उपचार देने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जवानों की कार्यकुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया ने मॉकड्रिल को वास्तविक आपदा जैसी स्थिति का स्वरूप दिया, नगर सेनानी एवं SDRF प्रभारी संतोष कुमार मार्बल ने बताया पिछले वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच संभाग भर में बचाव अभियान चलाकर 300 लोगों की जान बचाने का काम किया गया जबकि 42 डेड बॉडी को पानी से निकाला गया था। बाइट संतोष कुमार मार्बल अधिकारी SDRF (वर्दी में) बाइट ऋषिकेश तिवारी एसडीएम0
0
Report
इटावा में भीषण गर्मी से बाइक में आग, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में भीषण गर्मी के चलते बाइक में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके बाद बाइक धू धू कर जली; आग लगने की जानकारी बाइक सवार को लगी तो वह बाइक छोड़कर दूर हट गया, वहीं स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया जा sका है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है. घटना थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के विजय नगर का है.0
0
Report
अलीगढ़ में ADA का बुलडोजर: 2000 से अधिक अवैध इमारतों पर डिमॉलिशन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण करेगा अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई, ADA अवैध बिल्डिंग निर्माण पर करेगा डिमोलेशन की कार्यवाही, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के VC कुलदीप मीणा ने कार्रवाई के दिए निर्देश, महानगर में लगभग 2000 अवैध बिल्डिंगों पर होगी डिमोलेशन की कार्रवाई, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण पहले 10 से 15 दिन अवैध बिल्डिंग संचालकों को भेजेगा नोटिस, ADA के नोटिस का 45 दिनों में जवाब नहीं मिलने पर होगी अवैध निर्माण को ज़मीदोज यानी डिमोलेशन करने की कार्रवाई, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अब अवैध निर्माण को करेगा धराशाही0
0
Report
Advertisement
