204101
हाथरसः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालते हुए शहर के घंटाघर पर किया प्रदर्शन
Tehra, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस के गांव नगला तुन्दला से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर में पैदल मार्च निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से मार्च निकालने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर अमित शाह की बर्खास्तगी को लेकर शहर के घंटाघर पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। हाथरस शहर के घंटाघर पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: जाल्हूपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केला लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बेगूसराय के अयोध्या-मिथिला गंगा घाट पर सफाई नहीं, छठ भक्त नाराज़
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा आज नहाए खाए के साथ शुरू हो गया है। वही लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होने से पहले बेगूसराय के तेघड़ा के सुप्रसिद्ध अयोध्या-mिथिला गंगा घाट पर प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। जहां घाट की साफ-सफाई नहीं होने और गंगा घाट तक पहुंचने वाले जर्जर रास्ते की मरम्मत नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों और छठव्रती महिलाओं में भारी नाराजगी है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई है, लेकिन घाट की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। अयोध्या-मिथिला गंगा घाट समिति के अध्यक्ष विवेक गौतम ने प्रशासन, सांसद और विधायक पर सनातन धर्म की आस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हिंदुओं और धार्मिक आस्था की बात करते हैं, लेकिन छठ जैसे महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी केवल निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा है। घाट तक पहुंचने के लिए गुप्ता बांध से गंगा घाट तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और दलदल जमा है। इसके कारण ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चालक लगातार फिसलकर घायल हो रहे हैं। चारपहिया वाहन भी कीचड़ में फंस रहे हैं। वहीं सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी दलदल में फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। वहीं, गंगा घाट पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट पर दलदल और अव्यवस्था के बीच छठव्रती महिलाओं को स्नान करने की मजबूरी है। यह घाट तेघड़ा अनुमंडल का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बेगूसराय के अलावा समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और दाह संस्कार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में छठ महापर्व से पहले घाट की सफाई, दलदल हटाने और रास्ते की मरम्मत नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब सवाल है कि क्या प्रशासन समय रहते व्यवस्था दुरुस्त करेगा या श्रद्धालु इसी बदहाली के बीच छठ महापर्व मनाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
करनाल के डिपो में गेहूं घोटाला: 336 कट्टे गायब, 268 क्विंटल सप्लाई दर्ज
Karnal, Haryana:करनाल । गाँव चौरा में सरकारी राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड , गरीबों के निवाले पर डिपो होल्डर ने मारा डाका । जांच में 161 क्विंटल सरकारी गेहूं गायब मिला , संजीव खुराना के डिपो पर 268 क्विंटल गेहूं की सप्लाई हुई थी । सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए भेजा गया अनाज सरकारी डिपो से गायब हो रहा है । डिपो होल्डर अनाज का वितरण करने की बजाए उसे ब्लैक में बेच रहे है । घरौंडा ब्लॉक के चौरा गांव के एक डिपो पर हुई सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में अनाज धांधली का खुलासा हुआ है । खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर संजीव खुराना को 268 क्विंटल गेहूं की सप्लाई दी थी सीएम फ्लाइंग ने जब रेड को तो आधे से अधिक स्टॉक गायब मिला । डिपो की जांच के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ओर पुलिस को भी बुलाया गया । ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच हुई तो खुलासा हुआ कि डिपो से गेहूं के 336 कट्टे गायब है । स्टॉक में सिर्फ 107 क्विंटल गेहूं मिला । खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्टॉक को अपने कब्जे में लेते हुए डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।0
0
Report
Advertisement
वायु प्रदूषण ने जारी किया खौफनाक संकेत: AQI 555 के करीब, स्वास्थ्य अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:वायु प्रदूषण आज भी राहत नही, पिछले कई दिनों से बने हुए हैं गंभीर हालत खुले में कूड़ा जलाने वालों पर अब लगेगा 25 हज़ार जुर्माना 350 से अधिक दर्ज किया गया अधिकतम AQI निजी प्लेटफार्म AQI.IN के अनुसार 555 के करीब AQI बेहद गंभीर श्रेणी में है फतेहाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक डॉक्टर्स की सलाह प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सुबह और शाम के समय सैर करने से बचे, मास्क का करे प्रयोग छोटे बच्चों, बुजुर्गों खासकर सांस और ह्रदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत0
0
Report
जनजातीय गौरव दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, आदिवासी मुद्दों पर संग्राम
Jagdalpur, Chhattisgarh:15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस से पहले छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए आयोजन को दिखावा बताया है। उन्होंने कोल माइंस के लिए जमीन अधिग्रहण और विरोध करने वाले आदिवासियों को जेल भेजने का मुद्दा उठाया। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को आत्ममंथन की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संविधान में जनजाति शब्द का प्रावधान है और कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में अलग जनजातीय मंत्रालय क्यों नहीं बनाया। कश्यप ने अटल सरकार के दौरान जनजातीय मंत्रालय के गठन और मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आदिवासी हितों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। जनजातीय गौरव दिवस से पहले दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है。0
0
Report
किसान लघु सचिवालय के बाहर धरना: नहरों में पानी और फसल नुकसान का मुआवजा मांग
Noida, Uttar Pradesh:लघु सचिवालय के बाहर किसानों का धरना 10वे दिन भी जारी अपनी मांगों को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर लगाया हुआ है पक्का मोर्चा नहरों में पानी और ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की कर रहे हैं मांग प्रशासन के साथ विफल हो चुकी है वार्ता किसानों ने कहा नहरों में पानी की कमी से केवल खेत, फसलें ही नही हो रही प्रभावित बल्कि आम जन जीवन पर भी पड़ रहा है असर किसानों सरकार से की तुरंत प्रभाव से नहरों में पानी सप्लाई और ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग0
0
Report
Advertisement
दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 200 के पार; सरकार से ठोस कदम की मांग
Noida, Uttar Pradesh:करनाल और आसपास के इलाकों में AQI 200 से नीचे है, लेकिन दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है दिल्ली सरकार बहानेबाज़ी छोड़कर प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए आखिर दिल्ली वालों को साफ हवा कब मिलेगी?0
0
Report
आज त्योहार के दिन श्रद्धालु डुबकी के साथ नहाय-खाय की शुरुआत कर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धालु - 'आज त्योहार का दिन है। पवित्र डुबकी लगाने के बाद ही पूजा-पाठ शुरू होती है, इसलिए हम यहाँ स्नान करने आए हैं... यह पहला दिन है, आज सुबह-सुबह 'नहाय-खाय' की शुरुआत हो रही है।'0
0
Report
हजारीबाग में छठ तैयारियाँ तेज, पुलिस ने झील परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया
Hazaribagh, Jharkhand:छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग में तैयारियां तेज हैं... पुलिस विभाग ने भी झील परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया... हजारीबाग पुलिस के जवान और पदाधिकारियों ने सामूहिक श्रमदान किया... झील परिसर और छठ घाट के आसपास फैली गंदगी को साफ किया... हजारीबाग पुलिस की तरफ से सभी जवान और पदाधिकारियों ने श्रमदान किया है... झील परिसर और घाट के आसपास सफाई की ताकि छठ करने में लोगों को सहूलियत हो...0
0
Report
Advertisement
18 नवंबर से मतदान केंद्रों पर अवसर कैंप, नाम जुड़ने की प्रक्रिया तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ‘एक और अवसर’ कैंप लगेगा. SIR के तहत आयोजित इस विशेष कैंप में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा. 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म-6 भर सकेंगे. इस दौरान BLO और राजनीतिक दलों के BLA-2 की छठी एवं अंतिम बैठक भी होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इधर भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग के एक और अवसर पर कहा की चुनाव आयोग की पूरी कोशिश है कि कोई भी वैध मतदाता का नाम ना छूटे लेकिन एक भी अवैध मतदाता का नाम नहीं जुड़े। एक समय सीमा दी गई है जब लोग अपना नाम जुड़वा सकते हैं लेकिन जिनके नाम छूटता है उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं यह प्रक्रिया हमेशा चल रही है लेकिन उन घुसपैठियों के लिए खतरे की घंटी है जिनके नाम काटने से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बेचैनी हो रही है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत सभी राजनीतिक दलों की बैठक हुई है जिसमें यह तय हुआ है कि 18 नवंबर को मतदान केदो में BLA 2 और बीएलओ की बैठक होगी। और जिनका नाम कट रहा था वह फिर से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। वही जिनकी उम्र 18 वर्ष हुई है वह फॉर्म 6 के तहत फार्म भर सकते हैं। कांग्रेस ने लोगों से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि अभी भी लाखों नोटिस का निपटारा बाकी है। कांग्रेस में कहां की हमारे काफी प्रयास के बाद समय बढ़ाया गया था इसीलिए सबको लाभ लेना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन को मजाक बनाकर रख दिया गया है. पहला मौका आखरी मौका यह क्या हो रहा है. पहले भी गहन पुनरीक्षण हुआ है लेकिन इस बार टास्क दिया गया नाम काटने का. जिस इंटेंशन के साथ इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई वहीं त्रुटि पूर्ण है क्योंकि जो राजनीतिक आत्माओं से आदेश मिला है उसका अनुपालन हो रहा है और पूरा चुनाव आयोग एक व्यक्ति की वजह से आज कटघरे में है. और चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मंशा भले ही यह है कि वह उनके विरोधियों का नाम काटे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे और अगर नाम कटेगा तो आर पार की लड़ाई होगी।0
0
Report
रायबरेली में तेज बोलेरो का कहर: तीन बाइक टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौत, चालक फरार
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर देखने को मिला। नवाबगंज के पास बोलेरो ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बिहटा स्थित रिडीमेड कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Danapur, Bihar:राजधानी पटना के नजदीक बिहटा में एक रिडीमेड कपड़ा के गोदाम में भीषण आग लग गई आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया! आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया! स्थानीय लोगों ने बताया की बिहटा के स्टेशन रोड में एक मैरेज हॉल सहित गोदाम से अचानक धुंआ उठते लोग पानी लेकर गोदाम में पहुँचे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी की लोग सामने नहीं जा पा रहें थे! फिर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन उनके आने तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चूका था. जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही की आग पड़ोस के घरों तक नहीं पहुंच पाई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में AQI भारी खतरनाक, हवा जहरीली, राहत अभी दूर
New Delhi, Delhi:दिल्ली और NCR में वर्तमान AQI की स्थिति बहुत खराब है हवा जहरीली सुबह शाम लोग परेशान हुए. दिल्ली का औसत AQI लगभग 403 से 502 के बीच दर्ज किया गया है, जो 'गभीर' (Severe) श्रेणी में आता है। कई इलाकों में यह स्तर 500 को पार कर गया है. IIT Delhi 488 फिर AQI बढ़ा. दिल्ली के घरों में कैद होने मजबूर हुए बढ़ते प्रदूषण के चलते घूमने शहर करने वाले लोग की पार्कों में संख्या घट गई है. लोकेशन: पालम. Anand Vihar AQI स्तर 500 के साथ सबसे खराब हवा वाले क्षेत्रों में शामिल है. IIT Delhi 488 गंभीर श्रेणी. Chandni Chowk AQI स्तर 479 'गंभीर' श्रेणी. NSUT Jaffarpur: AQI 459 गंभीर श्रेणी में है. पालम के लोगों का कहना है घरों में कैद होना मजबूरी बन गई है. चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण सुबह शाम का होगा, अभी राहत दिख नहीं रही है. PC Sharad Bhardwaj बाइट... स्थानीय निवासी पालम0
0
Report
बारां में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-तीसरे मोर्चे की भिड़ंत
Baran, Rajasthan:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोयला में भाजपा और तीसरे मोर्चे के कार्यकर्ता भिड़े पूर्व सभापति कमल राठौर, वर्तमान उप सभापति तेजस सुमन सहित 30-40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज बारां में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार शाम को कोयला गांव में राजनीतिक माहौल गरमा गया। यहाँ भारतीय जनता पार्टी और तीसरे मोर्चे के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी कहासुनी के बाद झड़प हो गई। मामले में भाजपा की ओर से पूर्व सभापति और वर्तमान उप सभापति सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के वार्ड संख्या 7 से भाजपा प्रत्याशी जयेश गालव के समर्थन में गांव के गढ़चौक में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा को गुर्जर नेता विजय बैसला ने संबोधित किया। सभा समाप्त होने के बाद जब भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीसरे मोर्चे के कार्यालय के सामने दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस विवाद और झड़प में बदल गई। घटना के बाद भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन ने कोयला पुलिस चौकी पहुँचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें बारां नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर, वर्तमान उप सभापति तेजस सुमन, विजेन्द्र हाड़ा और सुनील लश्करी शामिल हैं। इसके अलावा 30 से 40 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सीआई नवल किशोर मीणा ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री की ओर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है。0
0
Report
झल्लारा सलूम्बर में मकानों से चाँदी के आभूषण चोरी; दो बड़ी वारदातें सामने
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, भूबराना के मंडी वाडा में सुने मकान से चोरी की एक और वारदात आई सामने. मकान मालिक महिला गई हुई थी मेहमान सुना पड़ा हुआ था घर. घर लौटने पर मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा दिखाई देने पर चला मालूम. बदमाशों ने घर में रखे करीब ढे़ड़ किलो चाँदी के आभूषण किए पार. गुरुवार को भी मोहल्ले के दो मकानों में हुई थी चोरी की बड़ी वारदात. चुनावों में व्यस्त है पुलिस जमकर फायदा उठा रहे है बदमाश. ग्रामीणों ने गांव में हुई वारदातों के खुलासे की रखी मांग0
0
Report
Advertisement
