204216
Hathras - सासनी में जेके सुपर का नकली सीमेंट कंपनी अधिकारियों ने पकड़ा
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी थाना क्षेत्र के किला खाई तिराहे पर ऋषभ ट्रेडिंग कंपनी पर कंपनी अधिकारियों द्वारा सूचना मिलने पर भारी मात्रा में नकली सीमेंट पकड़ा गया. कंपनी अधिकारियों के द्वारा मौके पर पकड़ा भारी मात्रा में नकली जेके सुपर सीमेंट. सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को लिया अपनी हिरासत में एक नकली सीमेंट का कट्टा और एक असली सीमेंट का कट्टा भी अपने साथ पुलिस ले गई. कंपनी अधिकारियों द्वारा की कार्यवाही की तैयारी जा रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेराजाकेट का किया औचक निरीक्षण
Ahamadpur Ra, Uttar Pradesh:*कन्नौज जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेराजाकेट का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तेराजाकेट का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की टूटी हुई बाउंड्रीवाल तथा चारों ओर घास-फूस एवं झाड़ियों की समुचित सफाई न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाल के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। साथ ही परिसर एवं उसके आसपास उगी झाड़ियों, घास-फूस तथा अनावश्यक वनस्पतियों की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बालिकाएं आवासीय रूप से रहती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। झाड़ियों एवं घास-फूस के कारण सांप, बिच्छू अथवा अन्य विषैले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी रहती है। अतः विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने नियमित रूप से साफ-सफाई एवं परिसर की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय में 05 स्टाफ एवं 03 रसोइयों के माध्यम से 148 बालिकाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने छात्राओं को समय से भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को स्वयं परखा। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और निर्देश दिए कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान छात्राओं ने भोजन ग्रहण करने से पूर्व मंत्रोच्चारण किया, जिसके उपरांत सभी ने अनुशासनपूर्वक भोजन करना प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था अथवा लापरवाही न हो तथा छात्राओं की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।0
0
Report
अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली —अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एंकर -- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद लगातार राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनके परिवार से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अंकित बालियान के परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। -- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिवार का साहस बढ़ाया। इस दौरान मासूम शर्मा ने अंकित बालियान की पत्नी से भी अलग से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि अंकित की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए मासूम शर्मा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब अपराध बढ़ते हैं तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों और अन्य लोगों को समय-समय पर धमकियां भी मिलती रहती हैं। मासूम शर्मा ने बताया कि अन्य साथी भी अंकित के परिवार से मिलने पहुंचे हैं, लेकिन वह पहले शूटिंग और अन्य व्यस्तताओं के कारण नहीं आ पाए थे।मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने संजीव बालियान से बातचीत की थी और उनके साथ परिवार से मिलने आने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का जवान बेटा अगर अचानक चला जाए तो उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। परिवार जिस दर्द से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी हरियाणा में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा का आपसी रिश्ता बेहद मजबूत है। दोनों क्षेत्रों की भाषा, संस्कृति और रिश्तेदारियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए जहां भी अपराध बढ़ता है, वहां दुख और चिंता स्वाभाविक है। संजीव बालियान ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपराध से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना उत्तर प्रदेश में हुई है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी परिवार को न्याय और हर संभव मदद दिलाने के लिए बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में सरकार और समाज दोनों के सहयोग की जरूरत है। संजीव बालियान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को भी पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। फिलहाल, अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है और राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। बाइट -- मासूम शर्मा ( हरियाणवी सिंगर ) बाइट -- संजीव बालियान ( पूर्व केंद्रीय मंत्री0
0
Report
पटना जंक्शन के पास 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म केस: पुलिस जांच जारी
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पटना जंक्शन के पास एक होटल में 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने शुक्रवार को परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की कुछ समय पहले एक लड़के से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि लड़के ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी दौरान वह लड़का उससे मिलने पटना सिटी से पहले दानापुर गई थी। वहां होटल नहीं मिलने के बाद दोनों पटना जंक्शन के पास एक होटल पहुंचे। आरोप है कि लड़के ने कमरा लिया और 31 तारीख की रात दोनों वहां रुके। बच्ची ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घर लौटने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। होटल के कमरे की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कोरबा पुलिस की कड़ी चेतावनी: जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी से पहले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
Korba, Chhattisgarh:एंकर- जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्यौहार से पहले कोरबा पुलिस ने अपराधियों को साफ-साफ चेतावनी दे दी है की त्योहार की आड़ में हुड़दंग किया, कानून तोड़ा या शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस सीधे एक्शन लेगी。 दरअसल त्यौह holidays में शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले के तमाम थाना एवं चौकिया में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिले के हर थाना और चौकी क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और पूर्व में विवाद-हुड़दंग में शामिल रहे लोगों की धरपकड़ कर उन्हें थाने बुलाया गया। करीब 200 लोगों को थाने और चौकियों में बुलाकर पुलिस ने सख्त समझाइश दी। वहीं कोरबा एसपी कार्यालय में करीब 50 लोगों को तलब किया गया, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इन लोगों को दो टूक चेतावनी देते कहा कि जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी में किसी ने विवाद किया, शराब पीकर हुड़दंग मचाया, मारपीट की या आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की कोशिश की... तो पुलिस किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है उन्हें उल्टा लटका के ले जाएगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि जन्माष्टमी या गणेश उत्सव की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहां जा सकता है कि इस बार कोरबा पुलिस ने त्योहार से पहले अपना प्लान साफ कर दिया है की शांति भंग की कोशिश करने वालों पर नजर भी रहेगी और कार्रवाई भी होगी।0
0
Report
चटनियां नदी किनारे गए दोस्तों में से दो डूबे; तीसरे की तलाश जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी चटनियां river में मिले दोनों दोस्तों के शव, पहचान के बाद अस्पताल में मची अफरातफरी. घटनास्थल से साइकिल, बैग और चप्पलें,कपड़ा बरामद, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल. चतरा : बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित चटनियां नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों में से दो की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंश प्रकाश और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ आए तीसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। दरअसल तीनों दोस्त शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल से चटनियां नदी पहुंचे थे। जहां नदी किनारे तीनों ने पास्ता बनाकर खाया। इसके बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। तभी तीनों गहरे पानी में चले गए। आशंका है कि इसी क्रम में दो बच्चों डूब गए, जबकि तीसरे के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले सड़क किनारे एक बच्चे के शव पर पड़ी थी। दूसरा शव नदी किनारे बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल के आसपास तीन साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग, कपड़े समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं मृतकों और लापता तीसरे बच्चे की है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत नहाने के दौरान नदी में डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अब दो दोस्तों के शव मिलने और तीसरे के लापता होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या तीसरा बच्चा भी नदी में डूबा है या नदी से निकलकर चला गया। पुलिस इन दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है।0
0
Report
खटाजी रिज से पिस्टल, ग्रेनेड और 184 राउंड की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता
Jammu, रियासी के खटाजी रिज घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी terrain वाला इलाका है। यह महोरे बेल्ट राजौरी-पुंछ और उधमपुर के पहाड़ी वन क्षेत्रों से जुड़ता है। इस इलाके का आतंकी इतिहास भी पुराना रहा है। 2009 में कलवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जबकि 2010 में लार और अदबाइस के जंगलों में भी encounters सामने आए। 2022 में कोट बुधन के जंगल से आतंकी ठिकाना बरामद हुआ था। फरवरी 2025 में सिंबली जमसलान जंगल से AK-47 ammunition, grenades और IED batteries मिली थीं। अब खटाजी रिज से pistol, grenade और 184 rounds की बरामदगी ने फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है。0
0
Report
Advertisement
इंदौर में प्रेम विवाह के 25 दिन बाद महिला की हत्या, पति-जेठानी हिरासत में
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर के राऊ इलाके में प्रेम विवाह के महज 25 दिन बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नेहरू नगर में महिला का शव घर के हौज में मिला है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने महिला के पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 वीओ- मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। यहाँ 11 अगस्त को प्रेम विवाह करने वाली वंदना कुशवाह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के हौज में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हौज से शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए मृतका के पति उपेंद्र और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वंदना हौज में पड़ी मिली। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल पुलिस पति और जेठानी से पूछताछ कर रही है。 फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बाइट - राजेश दंडोतिया बाइट - मृतिका के परिजन0
0
Report
जशपुर के जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का अमले ने रेस्क्यू किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का वन अमले ने किया रेस्क्यू, ट्रैक्टर से परिवार के सदस्यों को निकाला गया जंगल में स्थित घर से बाहर, जंगल से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया परिवार को, जंगल में 29 हाथियों के दल से कुछ दूरी पर स्थित घर में फंसा था परिवार, तपकरा वन परिक्षेत्र के सिंगीबहार का मामला।0
0
Report
शाजापुर जेल में जन्माष्टमी धूमधाम, कैदियों को राखी बांधी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला जेल शाजापुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं और बहनों ने जेल पहुंचकर कैदियों को राखी बांधी। उन्होंने कैदियों से अनैतिक कार्यों से दूर रहने और भविष्य में गलत रास्ते पर नहीं चलने का संकल्प भी दिलाया। जन्माष्टमी के अवसर पर जेल परिसर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में नजर आए। बच्चों की कृष्ण वेशभूषा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं गायक कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला जेल में जन्माष्टमी पर्व धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना भी रहा。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक महीना, 11 कर्मचारियों का मुंडन
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। हड़ताल के प्रमुख बिंदु और मांगें हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 3 साल की पॉलिसी बनाई जाए और हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो। ये सांकेतिक मुंडन इस बात का प्रतीक है कि सरकार की ओर से सकारात्मक कदम न उठने पर कदम उठाने की तैयारी है। 14 मांगों के लिखित मंजूरी का दावा विधानसभा में किया गया, किन्तु कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लिखित चिट्ठी चाहिए। कल मंत्री के कार्यालय पर आकर लिखित प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी। फिलहाल 6 सितंबर तक हड़ताल चलीगी; यदि चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलावा नहीं मिला तो हड़ताल बढ़ सकती है।0
0
Report
यूपी मंत्री संजय निषाद: कानून-नियम से ही देश चलेगा, वंदे मातरम बिल का पालन जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "देश कानून से चलता है, अधिनियम और नियम से चलता है। जब सदन में यह अधिनियम(वंदे मातरम बिल) पारित हो गया है, तो उसका पालन कराना राज्य सरकार का काम है और मुझे लगता है कि जब कड़े कानून होंगे तभी पालन होता है..."0
0
Report
बलरामपुर में RSS की केशव सायं शाखा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, मटकी फोड़ कार्यक्रम सम्पन्न
Newal Garh, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलरामपुर द्वारा आज रमनापार्क में केशव सायं शाखा का आयोजन किया गया। शाखा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विशेष मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक जितेंद्र जी, नगर कार्यवाह के.के. सिंह एवं नगर प्रचारक रणबीर जी उपस्थित रहे। शाखा में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक खेलों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का स्मरण किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन हमें धर्म की रक्षा, कर्मयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और अनुशासन, चरित्र और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जानकारी के अनुसार इस सायं शाखा में कुल 114 स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही, जिसमें छात्रावास के 17 विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।0
0
Report
Advertisement
धनबाद ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ टोटो-ऑटो चालक सड़कों पर उग्र विरोध
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को टोटो और ऑटो चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वाहन चालकों का आरोप है कि पिछले दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 300 टोटो और ऑटो को पकड़कर धनबाद थाना में खड़ा करा दिया है। चालकों का कहना है कि वाहन जब्त किए जाने के बाद पूछताछ करने पर भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है और चालान कटवाने के बाद भी वाहन नहीं छोड़े जा रहे हैं। गुस्साए वाहन मालिकों और चालकों ने धनबाद थाना के पास मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस सड़क पर टोटो और ऑटो को रोककर सीधे थाना भेज रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने और जब्त वाहनों को तत्काल छोड़ने की मांग की है। सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।0
0
Report
गंगा-सरयू के उफान से सारण में बाढ़ का खतरा, 30 हजार लोग प्रभावित
Chapra, Bihar:गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और सरयू नदी के उफान से सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सदर प्रखंड की करीब पांच पंचायतों की लगभग 30 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित बताई जा रही है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और लगातार अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब आसपास के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। सरी नदी के उफान पर आने से सदर प्रखंड की करीब पांच पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का रियलिटी चेक किया गया और कई जगह लोगों की परेशानी सामने आई। बाढ़ के पानी से घरों के डूबने के बाद लोग सड़क किनारे अपना आशियाना बनाने को मजबूर हैं। कई जगह स्कूलों में भी पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ का पानी अब अवतार नगर थाने तक पहुंच गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों के सामने भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एसडीएम ने कहा कि फिलहाल बाढ़ का पानी पिछले वर्ष के स्तर के आसपास ही है और अभी इसमें कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की सूचना मिल रही है, जिसके कारण लगातार पंचायतों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों का आकलन करने के बाद जरूरतमंद परिवारों को सरकार के प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बाढ़ के दौरान गहरे पानी में जाने, पानी में खेलने-कूदने और स्नान करने से बचने को कहा गया है। साथ ही लोगों को नदियों और तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रशासन की नजर बाढ़ प्रभावित पंचायतों पर बनी हुई है। पानी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में पुलिस पर परिवार के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Fatehpur, Uttar Pradesh:अगली खबर फर्रुखाबाद से है, जहाँ पुलिस पर एक परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद एएसपी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं, और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
Advertisement
