204216
हाथरसः सासनी कोतवाली का सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Sasni, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आज सासनी कोतवाली का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण सीओ सिटी योगेंद्र कृष्णन नारायणन द्वारा किया गया। कोतवाली में मिली कमियों को दूर करने को लेकर कोतवाली प्रभारी नरेश सिंह को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने माल खाना, असलहा के रख रखाव, सीसीटीवी कक्ष और सिपाही वेरिंग का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सशक्त युवा संवाद
Kanpur, Uttar Pradesh:रामा यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम, राज्यसभा 6 स्थित रामा यूनिवर्सिटी के अडोटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने अंगवस्त्र और श्री राम दरबार का प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं को बहला-फुसलाकर सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिशों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद किया जा रहा है, ताकि युवा जागरूक रहें और किसी भी देशविरोधी या बाहरी शक्ति के बहकावे में आकर इस्तेमाल न हों। उन्होंने युवाओं से देशहित को प्राथमिकता देने की अपील की। वहीं, रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने कहा कि देश का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने सांसद प्रकाश पाल से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व संगठन मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केडी त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र तिवारी, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अनूप तिवारी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा सहित विशाल अवस्थी, राज राठौर, अमित पाल, धीरज सिंह ठाकुर और प्रमोद सिंह राजावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।0
0
Report
सaharनपुर से नकली सिक्के बनाने के गिरोह के मास्टरमाइंड मिथिलेश चौरसिया गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी से करोड़ो के नकली सिक्के बनाने के गिरोह सम्बन्धित मिथिलेश चौरसिया हुआ गिरफ्तार। यूपी के सहारनपुर पुलिस ने राजनगर थाना के लड्डुगांव से किया गिरफ्तार। 12 सितम्बर को सहारनपुर पुलिस ने संतोष चौरसिया अभय सिंह सहित 5 शातिर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। मिथिलेश पर 70 करोड़ रुपये का नकली सिक्के खपाने के अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। 12 सितम्बर को सहारनपुर में पकड़ी गई थी नकली सिक्के की फैक्ट्री जहां 20 रुपये का नकली सिक्का तैयार किया जाता था। फैक्ट्री से 6 मशीन लाखो का जाली सिक्का सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया अन्तर्राज्यीय गिरोह में कई संदिग्धों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है जाली 20 रुपया का सिक्का तैयार करने में 6 रुपया की सामग्री लगती है और दस से पंद्रह रुपया में खपाने के लिए दिया जाता है। नेपाल बॉर्डर इलाके में ये जाली सिक्का आसानी से खपाया जाता है।0
0
Report
बीजेपी नेता प्रो गौरव वल्लभ के बाइट पर चर्चा बढ़ी
Udaipur, Rajasthan:प्रो गौरव वल्लभ, नेता बीजेपी का बाइट0
0
Report
Advertisement
होमगार्ड पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और रायफल से हत्या की धमकी देने का आरोप
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक होमगार्ड पर आए दिन गाली-गलौज करने, दरवाजे पर चढ़कर धमकी देने और रायफल से हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित रामेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका दावा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी होमगार्ड आए दिन उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि डायल 112 पुलिस को सूचना देने और पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपी का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और रायफल से जान से मारने की धमकी दी।रामेश्वर सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी गांव के हरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने के मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आए दिन गांव के किसी न किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करता रहता है। इससे गांव के कई लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी के होमगार्ड विभाग में कार्यरत होने के कारण थाने में उसकी पकड़ है, जिसके चलते शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली शिक्षा मंत्री के मामले पर किताबों के टेंडर: पारदर्शिता और आरोपों पर सवाल
New Delhi, Delhi:आशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग पर झूठे आरोप लगाए की किताब खरीद में घोटाला हुआ है जो किताब दिखाई गई, कहा गया कि किताब का साइज छोटा कर दिया गया मल्हार किताब को लेकर आरोप लगाए गए गृह विज्ञान किताब को लेकर भी झूठे आरोप लगाए ये किताब 2022 कि छपी हुई किताब है मल्हार किताब 28 रुपए 61 पैसे में खरीदी गई जबकि 65 रुपए में एनसीआरटी बेचती है गृह विज्ञान किताब 55 रुपए में खरीदी गई है एनसीआरटी ने इस वर्ष अपनी किताबें बदली है 17.8.2023 में सेक्रेटरी एजुकेशन ने लिखा था कि सरकार खराब क्वॉलिटी की किताबें छपवाते है एक और पत्र लिखा गया कि काम बहुत खराब हो रहा है दिल्ली सरकार के किताब के टेंडर बेहद ट्रांसपेरेंट तरीके से हुए हैं पिछली सरकार कमिशन में किताबें बेची जाती थी0
0
Report
अलवर में आज पहले चरण के सरपंच और पंच चुनाव के लिए मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अलवर में आज पहले चरण के सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान। जिले की छह पंचायत समितियों के लिए हो रहा मतदान। सरपंच पद के लिए 205 और पंच के लिए 1819 प्रत्याशी मैदान में।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के वित्त मंत्री ने प्रशासनिक सुधार की चिट्ठी लिखी; पोर्टल खुलने की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा , कहा लालफीताशाही खत्म हो, प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने का सुझाव दिया पत्र में लिखा आम व कर्मियों के लिए इज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में पहल हो वित्त मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाया प्रत्येक तीन दिनों में एचआरएमएस पोर्टल को 7 दिन के लिए खोलने की सलाह दी वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चिट्ठी के बारे बताया कि आज से कुछ दिन पहले झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी आए थे उन्होंने बताया कि तकरीबन 300 कनीय पुलिस पदाधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने पोर्टल पर संपत्ति वर्णी नहीं जमा किया है संगठन का कहना था कि अगर आदेश मिल जाता तो प्रॉपर्टी डिक्लेरेशन जमा कर देते ताकि प्रमोशन में कोई बाधा नहीं होती वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह खोला जा सकता है इसीलिए कार्मिक सचिव को बुलाया था और पोर्टल खोलने का सचिव ने कह दिया कि पोर्टल नहीं खोल सकते हैं हमने उनसे पोर्टल खोलने पर नुकसान जानना चाहा तो उन्होंने फिर भी मना कर दिया। इसी को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए तीन वरीय अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है और उम्मीद है कि निष्कर्ष निकलेगा ।0
0
Report
गया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का औपचारिक उद्घाटन, रोजगार और निवेश बढ़ेंगे
Gaya, Bihar:बिहार इंट्रीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे औपचारिक शुभारंभ। गया:- मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में बिहार इंट्रीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे औपचारिक शुभारंभ, शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस औपचारिक शुभारंभ के साथ दक्षिण बिहार में उद्योग का बढ़ावा मिलेगा और आस पास के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों के साथ एमयू का आदान प्रदान किया जाएगा।इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 का कटेन रेंज होगा। इस कार्यक्रम से बिहार में निवेश के नई संभावना और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर अजय चंद्राकर का तंज, एकजुटता पर सवाल
Raipur, Chhattisgarh:दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर का तंज, कहा- गठबंधन में कौन किसके साथ है, यह समझ से परे. अलग-अलग दिन अलग-अलग दल कर रहे हैं प्रदर्शन. विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की कमी है छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, अजय चंद्राकर ने कहा- देश की राजनीति में नामचीन और स्थापित नाम है स्मृति ईरानी. बैठक के जरिए राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगा. निश्चित रूप से सभी तरह के कार्यों में तेजी आएगी कांग्रेस के एक नवंबर से धान खरीदी और खरीदी नहीं होने पर किसानों को त्योहारी सीजन में एडवांस देने की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांग पर चंद्राकर ने कहा- धान खरीदी करेंगे, यह तय है, कांग्रेस और भूपेश बघेल को चिंता करने की जरूरत नहीं. कांग्रेस ने पांच साल में क्या दिया? क्या सरकार में एडवांस भुगतान देने की ऐसी कोई प्रक्रिया है? कांग्रेस अनावश्यक मुद्दा बनाकर राजनीति करती है0
0
Report
Advertisement
जयपुर चुनाव: निर्दलीयों के समर्थन में भाजपा-सरपंच प्रत्याशी जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर चुनाव निर्दलीयों का समर्थन पार्टियों का BORAJ गाँव में दिखा अनूठा नज़ारा भाजपा ने सरपंच पद उम्मीदवार को दिया समर्थन जबकि कांग्रेस विचारधारा की 4 प्रत्याशी उतरी मैदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने किया जीत का दावा0
0
Report
दिल्ली में बाढ़ से निपटेगी 622 करोड़ की परियोजनाएं, 4.7 किमी दी_wall बननी है
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए ₹622 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में फ्लड कंट्रोल बोर्ड की 40वीं बैठक आयोजित。 दिल्ली में जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने के लिए ₹622 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी。 यमुना किनारे 4.7 किलोमीटर लंबी RCC दीवार बनेगी, परियोजना पर ₹99 करोड़ खर्च होंगे。 मैगजीन रोड नाले से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक यमुना के संवेदनशील हिस्से में बनेगी दीवार。 यमुना का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों को सुरक्षा देने में मिलेगी मदद。 गाद के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ₹260 करोड़ की तीन बायोमाइनिंग परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी。 नजफगढ़ नाले सहित दिल्ली के प्रमुख नालों से निकलने वाली गाद का वैज्ञानिक प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा。 नालों से निकाली गई गाद सड़कों और किनारों पर पड़े रहने की समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर。 बारिश के दौरान गाद दोबारा नालों में पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या दूर करने की तैयारी。 बरापुला की तर्ज पर दिल्ली के अन्य नालों के किनारों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा。 नालों के किनारे पैदल रास्ते, हरित क्षेत्र, पौधारोपण, लाइटिंग और सुरक्षा के लिए फेंसिंग विकसित करने की योजना。 नालों के आसपास के उपेक्षित और अतिक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और जनोपयोगी बनाया जाएगा。 बैठक में जलभराव के स्थायी समाधान, ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और मानसून की तैयारियों पर विशेष चर्चा。 मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए。 मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के बयान- नालों की गाद निकालने का कोई मतलब नहीं, अगर वही गाद वापस नालों में पहुंच जाए। बायोमाइनिंग के जरिए गाद का वैज्ञानिक निस्तारण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। दिल्ली के नाले गंदगी और बदहाली की पहचान नहीं, बल्कि बेहतर शहरी विकास का हिस्सा बनने चाहिए। बरापुला की तर्ज पर दिल्ली के अन्य नालों के किनारों को भी हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा।0
0
Report
संभल के इस मुस्लिम शख्श ने सपा विधायक इकवाल महमूद को लेकर यह क्या कह दिया ?
Chandausi, Uttar Pradesh:यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी पारा दिन व दिन चढ़ रहा है .. वोट बैंक के लिए सियासी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है .. जनता को लुभाने के लिए विकास के काम गिनाये जा रहे ... लेकिन आगामी चुनाव को लेकर जैसे जैसे सियासी माहौल गरमा रहा है .. जनता भी नेताओं से विकास कार्यों का हिसाब किताब पूछने के मूड में आ चुकी है ... जनता की कुछ ऐसी ही तस्वीर संभल में दिखाई दी ..संभल में सपा के नवाब इकबाल महमूद पिछले 7 बार से विधायक है ..सपा विधायक के 31 साल के विकास कार्यों को लेकर जब स्थानीय मुस्लिम से बात की गई तो ... फटाक से जवाब मिला..सपा विधायक ने तो संभल में विकास के नाम पर लैटरीन तक न बनवाई ...हां सपा विधायक ने अपना और अपने परिवार का जमकर विकास किया .....यह है जनता ।।0
0
Report
Advertisement
खेलकूद प्रतियोगिता में जा रही स्कूली बच्चों से भरी पिकअप को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा
Shahabad, Uttar Pradesh:बच्चों को सुरक्षित बस या अन्य यात्री वाहनों के बजाय एक मालवाहक पिकअप गाड़ी में भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। चेकिंग के दौरान शनिवार को सुबह दस बजे ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डे के पास उक्त पिकअप को रोक लिया और उसमें बैठे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अक्सर देखने में आता है कि विभिन्न आयोजनों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान स्कूलों द्वारा बच्चों के परिवहन के लिए नियमों की अनदेखी की जाती है। माल ढोने वाले वाहनों (पिकअप, मैजिक आदि) में बच्चों को बैठाना न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि यह मासूमों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भी चिंता का माहौल है कि आखिर जिम्मेदार लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं।0
0
Report
TechSangam के द्वितीय दिन में LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन; CM योगी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:TechSangam’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस का उद्घाटन एवं क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन पर आधारित LEXQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ...कार्यक्रम में सीएम योगी0
0
Report
कश्मीर के गुल-ए-दाऊद गार्डन का उद्घाटन, पर्यटन को नया पंख
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर: ट्यूलिप के बाद अब गुल-ए-दाऊद की बहार, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन, पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल। कश्मीर में पर्यटन सीजन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर में क्राइसेंथेमम गार्डन (बाग-ए-गुल-ए-दाऊद) को लगातार दूसरे साल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को गार्डन का उद्घाटन किया और देशभर से कश्मीर आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों से भी यहां घूमने की अपील की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह गार्डन पर्यटकों को एक नया आकर्षण देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। आमतौर पर पर्यटन सीजन की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग ट्यूलिप गार्डन देखने आते हैं, लेकिन इसके बाद के समय में पर्यटकों के लिए कोई खास आकर्षण नहीं था। इसी कमी को दूर करने और पर्यटन सीजन को नई रफ्तार देने के लिए क्राइसेंथेमम गार्डन तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार गार्डन में काफी सुधार हुआ है और आने वाले समय में इसे और विकसित किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि हर साल यहां कुछ नया जोड़ा जाए, ताकि पर्यटकों को बार-बार आने का नया कारण मिले। नया फूलों का गार्डन कश्मीर की पतझड़ में रंग भर रहा है, टूरिस्ट और लोकल लोगों को खींच रहा है फ्लोरिकल्चर डायरेक्टर मथोरा मासूम ने ज़ी मीडिया से बात करते हुए कहा कि गार्डन में अलग-अलग वैरायटी के 3.5 लाख से ज़्यादा फूल हैं, जिनसे बड़ी संख्या में टूरिस्ट और लोकल विज़िटर के आने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गार्डन लोकल लोगों के लिए रोज़गार के मौके भी पैदा करेगा और इलाके के टूरिज़्म सेक्टर में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मशहूर ट्यूलिप गार्डन के बाद यह गार्डन कश्मीर के बड़े अट्रैक्शन में से एक बन रहा है। खुलने के पहले दिन, गार्डन को टूरिस्ट और लोकल लोगों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। विज़िटर्स ने गार्डन की सुंदरता पर खुशी जताई और कहा कि जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के आने पर यह एक अनोखा अनुभव देता है। हालांकि पतझड़ पूरे कश्मीर में अपनी खूबसूरत लाल और सुनहरी चिनार की पत्तियों के लिए जाना जाता है, लेकिन विज़िटर्स ने कहा कि यह गार्डन अपने रंग-बिरंगे फूलों, खूबसूरत पेड़ों और सुंदर माहौल के साथ एक अलग तरह का चार्म देता है। टूरिस्ट और लोकल लोग फूलों और पेड़ों के बीच फोटो खींचते और सेल्फी लेते हुए, गार्डन की नेचुरल खूबसूरती का मज़ा लेते दिखे। इस नए अट्रैक्शन से कश्मीर के टूरिज्म पोटेंशियल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही विज़िटर्स को पतझड़ के मौसम में घूमने के लिए एक और डेस्टिनेशन भी मिल गई हैं।0
0
Report
Advertisement
