Hathras - कार और बाइक की हुई टक्कर, दो घायल
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर जरैया मोड़ के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया ,जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बिलखौरा निवासी 18 वर्षीय पंकज और 15 वर्षीय कान्हा के रूप में हुई है। दोनों बाइक से अपने गांव से कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाथरस की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
