204101
Hathras - दबंगों ने रोडवेज बस पर किया पथराव, परिचालक से की मारपीट
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार शाम को नशे में धुत कुछ युवकों ने रोडवेज बस परिचालक से मारपीट की और बस में पथराव कर दिया. युवकों ने परिचालक से बस हटाने को कहा और गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने बस पर पत्थर भी फेंके , घटना की सूचना मिलती ही रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटिहार के DM आशुतोष द्विवेदी ने स्कूल में भोजन कर बच्चों से संवाद किया
Katihar, Bihar:डीएम कटिहार ने बच्चों के साथ भोजन किया. भोजन के बाद अपनी थाली अपने ही धोया. डीएम पहुंचे स्कूल, किया छात्र-छात्राओं से संवाद, साथ-साथ खाया खाना, धोई थाली. और फिर बने शिक्षक। कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी मिडिल स्कूल रौतारा में पहुँचेकर छात्र व छात्राओं से किया संवाद. वहीं डीएम दिखे शिक्षक की भूमिका में. बच्चों की ली क्लास. कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी कोड़ा प्रखंड के मिडिल स्कूल रौतारा में पहुंचकर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं सुविधाओं का जायजा लिया. डीएम ने पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं के कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया और कक्षा में स्वयं ही बच्चों को पढ़ाने लगें. डीएम ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर भी किया. उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय में उपलब्ध नई एवं आधुनिक सुविधाओं तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डीडीसी नेहा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन के साथ विद्यालय के प्राचार्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.0
0
Report
बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जहर खाने वाली महिला यात्री की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Barh, Bihar:बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक महिला रेल यात्री को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में ट्रेन से नीचे उतारा गया। एक महिला कांस्टेबल ने महिला को बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला रेल यात्री ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खा लिया था। प्रीति कुमारी खगड़िया जिला की रहनेवाली है। महिला तीन बच्चों की मां है और पति से कुछ दिनों से उसका झगड़ा चल रहा था। वह तीनों बच्चों को बंगाल के जामताड़ा में छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। वह किसी काम से पटना जा रही थी, तभी रास्ते में बरौनी रेलवे स्टेशन के पास जहर खा लिया। रेल यात्रियों ने मोकामा में आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। महिला को यात्रियों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। फिलहाल महिला का बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।0
0
Report
दहेज़ हत्या: बगहा कोर्ट ने पति, सास और ससुर को दोषी करार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर: दहेज़ हत्या के चर्चित मामले में कोर्ट ने SDM ऑफिस के रिटायर्ड क्लर्क समेत ANM और पति को दोषी करार दिया है। आरोप सिद्ध होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया है। दरअसल दहेज़ के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने समेत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बगहा ADJ 4 मनवेन्द्र मिश्र की अदालत ने बुधवार को पति, सास और ससुर को दोषी करार दिया। कोर्ट ने रीना देवी की हत्या मामले में पति रंजीत चौधरी, माँ दयवंती देवी और रिटायर्ड क्लर्क मथुरा प्रसाद के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सिद्ध माना। लिहाजा तीनों को सजा के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सब साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गवाहों की गवाही, दस्तावेजी साक्ष्य और मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपितों को दोषी ठहराया। मृतका के पति रंजीत चौधरी, सास दयवंती देवी और ससुर मथुरा प्रसाद पर दहेज़ के लिए प्रताड़ना, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सिद्ध हुआ। रामनगर थाना क्षेत्र की इस दहेज़ हत्या की घटना के बारे में मृतका के पिता उपेन्द्र प्रसाद की लिखित शिकायत पर रामनगर थाना कांड संख्या 28/2017 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए), 302 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मृतका रीना देवी की शादी 2002 में रंजीत चौधरी के साथ हुई थी। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रीना देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे; 19 जनवरी 2017 को मृतका के मायके वालों को सूचना मिली कि रीना आग में जलकर मर गई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पति रंजीत चौधरी, सास दयवंती देवी और ससुर मथुरा प्रसाद ने जलाकर मार डाला है। पुलिस की जांच के बाद न्यायालय में 26 अप्रैल 2017 को आरोप गठित हुआ। इसके बाद अभियोजन और बचाव पक्ष की सुबूतों-गवाही की प्रक्रिया चली। 24 फरवरी 2026 को आरोपितों का बयान दर्ज हुआ। आखिरकार आज सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया। अब 14 अक्टूबर को सजा पर फैसले का इंतजार है; दहेज़ हत्या के मामले में उम्र कैद संभव है। बाइट- जितेंद्र भारती, एपीपी, सीविल कोर्ट बगहा0
0
Report
Advertisement
जेपीएलएनएमसीएच में इलाज लापरवाही के आरोप: मरीज डिस्चार्ज के बाद भटक रहा है
Naya Chak, Bihar:इलाज में लापरवाही की शिकायत के आरोप के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई मरीज अब जुगाड़ गाड़ी से भटकने को मजबूर है। पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएनएमसीएच से सामने आई यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। दरअसल डॉटवॉट की रहने वाली शोभा देवी 11 तारीख को पीठ में गंभीर जख्म, हाथ में फ्रैक्चर और किडनी की परेशानी के चलते जेएलएनएमसीएच में भर्ती हुई थीं। परिवार को उम्मीद थी कि अस्पताल में इलाज मिलेगा और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेगी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लड की जरूरत पड़ी तो डोनर को लेकर ब्लड बैंक पहुंचे, जहां कथित तौर पर परेशानी खड़ी की गई। काफी कोशिश के बाद एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था हो सकी। इसके बाद 18 तारीख को परिजन इलाज में हो रही परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल अधीक्षण के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्हें पहले अधीक्षक से मिलने नहीं दिया गया। मैनेजर से मुलाकात हुई तो उन्होंने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध प्रवेश: अशरफ अली को दो साल छह महीने जेल
Kishanganj, Bihar:किशनगंज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक अशरफ अली को दोषी पाते हुए, अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए उसे ढाई साल की साधारण कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के मुताबिक, 10 हजार रुपये का जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। न्यायालय ने अशरफ अली को विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14(ए)(बी) के तहत दोषी पाया। दरअसल, यह पूरा मामला 8 जून 2024 का है। बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय बांग्लादेशी युवक को भातगांव बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए अशरफ अली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि असरफ अली के पास भारत में प्रवेश करने के लिए वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसके बाद उसके खिलाफ किशनगंज के गलगलिया थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अब अपना फैसला सुनाते हुए असरफ अली को दोषी करार दिया और दो साल छह महीने की कारावास तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है。0
0
Report
बगहा अस्पताल में विधायक की औचक जाँच, पर्ची काउंटर पर कर्मी बढ़ाने के निर्देश
Bagaha, Bihar:बगहा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण सदर विधायक राम सिंह ने किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, मरीजों से मुलाकात कर इलाज और दवा समेत सुविधाओं की जानकारी ली गई। इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक और जीएनएम कर्मचारी उपलब्ध थे लेकिन पर्ची काटने वाला कर्मी गायब था। विधायक ने वार्ड की सफाई और दी जा रही सुविधाओं की प्रॉपर जाँच की। डॉ. एसपी अग्रवाल ने दवाओं की उपलब्धता और इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा था; पर्ची काउंटर पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और समय पर पर्ची मिलनी चाहिए ताकि इलाज में देरी न हो। अनुमंडलीय अस्पताल कर्मियों में विधायक के औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।0
0
Report
Advertisement
14 वर्षीय सूरज पेड़ से गिरकर मौत, मुंगेर के अहरा पाटम मुसहरी में मातम
Munger, Bihar:पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था 14 साल का सूरज, गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट; इलाज के दौरान मौत अहरा पाटम मुसहरी में हादसा, सदर अस्पताल में बेटे की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम; बिना पोस्टमार्टम शव घर ले गए परिजन मुंगेर। नया रामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम मुसहरी गांव में सोमवार को पेड़ से गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 मृतक की पहचान अहरा पाटम मुसहरी निवासी प्रदीप मांझी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में परिजन शव से लिपटकर रोते रहे。 दोस्तों के साथ बगीचे में खेल रहा था सूरज मृतक के पिता प्रदीप मांझी ने बताया कि सूरज कुछ दोस्तों के साथ घर के पास स्थित बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान वह कब पेड़ पर चढ़ गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। खेलते समय अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो सूरज पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूरी करने गए थे पिता, मां भी काम पर थी परिजनों ने बताया कि सूरज पढ़ाई के साथ घर के काम में भी हाथ बंटाता था। हादसे के समय उसके पिता मजदूरी करने गए थे, जबकि मां भी दूसरे घरों में काम करने गई थी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पंचायत की मुखिया और वार्ड सदस्य को भी दी। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से शव वाहन उपलब्ध कराकर शव को उसके घर भेजा गया। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।0
0
Report
सिंगापुर दौरे में छत्तीसगढ़ को बड़े निवेश और कौशल विकास सहयोग मिले
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरे का आखिरी दिन. सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश. सिंगापुर यात्रा में छत्तीसगढ़ को मिले 43,600 करोड़ के एफडीआई निवेश प्रस्ताव. उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को तैयार करने ITE Education Services के साथ समझौता. Valency International छत्तीसगढ़ में बनाएगी एग्रो और फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब. युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली स्किलिंग पर जोर. छत्तीसगढ़ के किसानों की उपज को मिलेगा बड़ा बाजार. सिंगापुर के विदेश मंत्री से भी हुई मुलाकात. 15 से ज्यादा वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा. AI और डिजिटल फाइनेंस में युवाओं को प्रशिक्षण देने पर चर्चा.....0
0
Report
तालकटोरा: बाइक सवार ने कुत्ते पर गोली चलाई, CCTV में कैद वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में बाइक सवार युवक ने राइफल से कुत्ते को गोली मार दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक बाइक रोककर नीचे उतरता है और कुत्ते पर फायर कर देता है। गोली लगते ही कुत्ता वहीं ढेर हो जाता है। मामला तालकटोरा इलाके की है घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में बाइक सवार नीली वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। जिसके कंधे पर एक राइफल टंगी है। वह गुजरता है तभी कुछ कुत्ते उस पर भौंकने लगते हैं। इसको देखकर वह बाइक रोक लेता है और खड़ा हो जाता है, फिर अपनी जेब से गोली निकलता है। जिसे राइफल में डालता है फिर कुत्ते भोंकते हुए उसके दूसरी तरफ आते हैं। तभी एक कुत्ते पर फायर कर देता है। जिससे कुत्ता मौके पर ही मर जाता है0
0
Report
Advertisement
यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा; 27 सदस्य भी प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष्यों समेत 27 सदस्यों का कार्यकाल भी बढ़ा 1 वर्ष के लिए बढ़ाया गया यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल0
0
Report
भारतीय वायु सेना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल गाजियाबाद के हिंडन एयरवेज स्टेशन पर संपन्न हुई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की हिडेन एयरवेज स्टेशन पर आज भारतीय वायु सेना के जवानों ने 8 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न की0
0
Report
लखीमपुर-खीरी आशाओं ने चिकित्सा प्रभारी को सौंपा कई सूत्री मांगों का ज्ञापन
Datelikalan, Uttar Pradesh:आशाओं ने चिकित्सा प्रभारी को सौंपा कई सूत्री मांगों का ज्ञापन लखीमपुर-खीरी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के चिकित्सा प्रभारी डा. देवेंद्र सिंह को कई सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, सम्मानजनक वेतनमान निर्धारित करने तथा बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनके लिए आवासीय व्यवस्था किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना पड़ता है, इसलिए सीएचसी परिसर में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वाली आशाओं में प्रभा अवस्थी, मीना, निशा, सुमन, लता, रत्नेश, मंजू देवी, लता सिंह, अर्चना देवी, मीना कुमारी, सुशीला देवी, रीता देवी, उमा देवी, विक्टरा देवी, शयंकी सिंह, माधुरी देवी, सोने श्री, राजेंद्र कुमारी, मिथिलेश गुप्ता, गीता, नीलम देवी और राजरानी सहित अन्य आशा कार्यकत्रियां शामिल रहीं।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर गुलावठी में 73वें श्री रामलीला महोत्सव का किया गया भूमि पूजन
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर गुलावठी में श्री रामलीला समिति के नेतृत्व में आयोजित हो रहे 73वें श्री रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन नरेंद्र सिंह नागर एम डी पारस ग्रुप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया समेत नगर के सभी प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। प्राचीन बड़ा महादेव मन्दिर के पण्डित अनिल शर्मा व आचार्य कामता प्रसाद मिश्र ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन कराया। इस मौके पर श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरित शर्मा, महामंत्री जय तेवतिया, कोषाध्यक्ष विशाल सिंघल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।0
0
Report
पूर्व IAS दिव्या मित्तल को सांसद बनाने के लिए गाया गाना, वीडियो वायरल
Mirzapur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: दिव्या मित्तल की चुनावी घोषणा के बाद समर्थक कल्पवृक्ष पंकज का गाना वायरल, पूर्व IAS दिव्या मित्तल को सांसद बनाने के लिए गाया गाना।0
0
Report
हापुड़ - मंदिर परिसर में निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में मंदिर परिसर में निकला विशालकाय अजगर अजगर देख श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी वन विभाग ने किया अजगर का रेस्क्यू गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला।0
0
Report
Advertisement
