icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
AVAkrosh VarshneyFollow8 May 2025, 05:28 pm

Hathras - डेढ़ साल से ससुराल में रह रहे व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Hathras, Uttar Pradesh:

हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुमरई में मढढा खेरिया थाना एटा जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति साज मोहम्मद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मिला, वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की साज मोहम्मद लगभग डेढ़ साल पहले अपने गांव मढढा खेरिया से अपनी जमीन जायदाद और मकान बेचकर सारे पैसे लेकर अपनी ससुराल गांव कुमरई रहने के लिए आया था. जिसको लेकर आज साज मोहम्मद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके  ससुराल में मिला. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों ने यह भी बताया कि जब हम साज मोहम्मद की ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था और ससुराल पक्ष का कोई भी वहां मौजूद नहीं था। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश-विदर्भ के ऊपर मौसम सक्रिय, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, 13 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे (IST) दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में मौजूद था।इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचारण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। • मध्य क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फीयर) की पश्चिमी हवाओं में एक 'ट्रफ' के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 73°E देशांतर (लॉन्गिट्यूड) के साथ और 30°N अक्षांश (लैटिट्यूड) के उत्तर में स्थित है。 Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा。 बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं भी हुईं • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-26°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के दायरे में रहा。 • कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 से 3.0°C) रहा, कुछ अलग-थलग जगहों पर सामान्य से कम (-1.6 से -3.0°C) रहा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा。 • दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं。
0
0
Report

बारां समेत छह निकायों में आज मतगणना, EVM से परिणाम तय होंगे

Baran, Rajasthan:बारां नगर परिषद समेत छह निकायों में आज होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज, EVM खोलेगी राज बारां जिले के 6 नगरीय निकायों में हुए चुनावों का भविष्य आज EVM में कैद मतों से बाहर आएगा। जिलें छ निकायों में कुछ 763 उम्मीदवार हैं जिसमें 210 पार्षद विजेता घोषित किये जाने है आज सुबह 8 बजे से मतगणना केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहला रूझान 8.30 बजे तक आने की उम्मीद है, जबकि बारां नगर परिषद के सभी वार्डों के परिणाम दोपहर 12 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार EVM से हुए मतदान की मतगणना संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न होगी। बारां में 14 टेबल पर 8 राउंड में,छबड़ा में 7 टेबल पर, अंता में 7 टेबल पर,अटरू में 5 टेबल पर,मांगरोल में 5 टेबल पर तथा सीसवाली में 4 टेबल पर मतगणना होगी। बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मतगणना स्थल के बाहर चुनाव परिणामों की राउंडवार माइक से घोषणा की जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर कई स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इस मार्ग पर आम आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी। इसके लिए धाकड़ छात्रावास से लेकर कॉलेज तिराहे तक बेरिकेड्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा सभी मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचन विभाग ने सभी अभ्यर्थियों, उनके अधिकृत मतगणना अभिकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहने की अपील की है।
0
0
Report

रेव्हिया कटाव रोकथाम: डिफलेक्टर बनाकर गंडक में कटाव रोकने पर सहमति

Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ SDM चांदनी कुमारी के साथ पटना से आईं एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुबनी प्रखंड के चिउरही पंचायत स्थित रेवहिया रेता में गंडक नदी द्वारा किए जा रहे कटाव का निरीक्षण किया गया। पटना से आये बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद और उनकी टीम समेत कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल बगहा औऱ मधुबनी के सीओ नंदलाल राम समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्रामीण औऱ ख़ुद वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहें। बताया जा रहा है की नेपाल से निकलने वालीं नारायणी नदी का जलस्तर घटने के साथ हीं मधुबनी के रेवहिया में भीषण कटाव जारी है लिहाजा ज़ी मीडिया की मुहीम के बाद अब पटना औऱ गोपालगंज से आईं बाढ़ विशेषज्ञ टीम के द्वारा गंडक नदी के द्वारा किए जा रहे कटाव को रोकने के उपायों में हाथी पांव समेत अन्य तरीकों से कटाव को कम करने पर चर्चा क़र सहमति बनी साथ हीं कटाव निरोधी कार्य तुरंत प्रारंभ किए गए हैं। इस सम्बन्ध में फल्ड एक्सपर्ट अब्दुल हमीद नें बताया की रेवहिया में कटाव को नियंत्रित करने के लिए चार डिफलेक्टर बनाए जाएंगे जिससे 20 से 25 सितंबर तक कटाव रुक जाएगा।जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख के निर्देश पर पीपी तटबंध के बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद को कटाव को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया । बैगी बनाने का भी निर्देश बाढ़ एक्सपर्ट ने दिया है । और चार बिंदुओं पर डिफलेक्टर यानी नदी की धारा परिवर्तित करने वाला को वैगी बनाकर कटाव को नियंत्रित किया जाएगा। एक्सपर्ट के साथ मौजूद अधीक्षक अभियंता मोहम्मद जिलानी औऱ कार्यपालक अभियंता नेमी शरण के अलावा सहायक अभियंता विकास कुमार को कटाव नियंत्रित करने का सुझाव भी दिया गया । उन्होंने कहा कि हाथी पाव लगाने के लिए तीन मीटर गहरा पानी रहना चाहिए। और यहां करीब ढेड मीटर ही पानी है । इसलिए हाथी पाव कारगर साबित नहीं होगा । लिहाजा बंबू रोल लगाने के निर्देश दिए गए । कटाव करीब 300 मीटर में हो रहा है। अक्टूबर महीने में रिंग बांध या बोल्डर पिचिंग के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। बीते साल भी प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन हाई लेवल कमेटी के द्वारा इसकी स्वीकृति नहीं दी गई थी । बता दें की ग्रामीण औऱ जनप्रतिनिधि मांग क़र रहें हैं की गाइड बांध या रिंग बांध का निर्माण करवाया जाये ताकि मुक़म्मल कटाव से निजात मिले लिहाजा एक्सपर्ट नें बताया है की फ़िलहाल बांध निर्माण सम्भव नहीं है क्योंकि नदी का जलस्तर उतार चढ़ाव मे है यह कार्य सूखे दिनों में हीं सम्भव है ।
0
0
Report
Advertisement

नेरुळ में पार्किंग के क्षुल्लक विवाद में अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय युवक की हत्या कर दी; एक की मौत, चार फरार

Navi Mumbai, Maharashtra:नेरुळ में मिनीमहल होटल के सामने पार्किंग के क्षुल्लक विवाद के कारण अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय आशुतोष मोरजकर पर क्रेटा कार से दो बार पीछे से रिवर्स चलाकर हत्या कर दी. घटना शनिवार सुबह नेरुळमधील मिनीमहल होटल के सामने घटी. फरार चारों ने पहले दोस्त मुबिन पर लात-घूंसे किए, उसके बाद आशुतोष के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी. आस-पास के लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, पर आरोपियों ने car में जाकर धमकी दी कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे. उसी वक्त कार चालक ने मध्यस्थ बन रहे रणजीतसिंग दलजीत शेरगिल (33) के ऊपर क्रेटा कार चढ़ा दी, जिससे उनकी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई. इसके बाद आरोपी कार सहित फरार हो गए. कुछ देर बाद हॉकी स्टिक लेकर लौटे चारों में से एक ने आशुतोष पर हॉकी से हमला कर दिया. बाद में चारों आरोपी फिर से कार सहित मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
0
0
Report

रायपुर में जर्जर इमारत गिराने के लिए सुरक्षा बढ़ाकर कार्रवाई जारी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सदर बाजार में जर्जर इमारत पर बड़ी कार्रवाई शुक्रवार देर रात इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद मचा था हड़कंप जर्जर इमारत को सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई जारी हादसे के बाद एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई बड़ी घटना टली, अब जर्जर हिस्से को हटाने की कार्रवाई निगम और पुलिस की टीम द्वारा की जा रही गिराने की कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़: जोन कमिश्नर 4 दिव्या चंद्रवंशी ने कहा, "हम तोड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सावधानी से कार्य करना पड़ रहा है इसलिए थोड़ा समय लग रहा है...आसपास की इमारतों को कम से कम नुकसान हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है..."
0
0
Report

Bareilly में ऑनलाइन फर्जी दवा कंपनी का पर्दाफाश; तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Bareilly (Uttar Pradesh): पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देश में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना बारहदारी पर प्राप्त सूचना के आधार पर एक फर्जी कंपनी ऑनलाइन माध्यम से फर्जी दवाइयां बेच रही थी और बिना लाइसेंस के वेबसाइट बनाकर विभिन्न प्रकार की दवाइयां बेचने, कॉल सेंटर चलाकर भ्रामक विज्ञापन के जरिए लोगों को भ्रमित कर दवाइयां बेचने की जानकारी मिली। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है: साजिद पुत्र उमर (भोजीपुरा), इस्लाम पुत्र सुलेमान (बारादरी) और मोहम्मद जफर पुत्र जाकिर हुसैन (थाना बारादरी)—इनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 02 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care) मिले; फर्जी बिल और इस शॉपिंग वेबसाइट का डेटा भी बरामद हुआ। प्रवर्तन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू है।
0
0
Report
Advertisement

नीमराणा में बदमाशों का वायरल वीडियो: लाठी-डंडों से खुलेआम उत्पात

Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली बहरोड़) जिले के नीमराना में बदमाशों का बेखौफ का आतंक सामने आया है। कृष्णा टावर के सामने बदमाशों ने सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठियाँ और धारदार हथियार लहराते हुए खुलेआम उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। सरेआम हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और बदमाशों में पुलिस के खौफ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए कि वे सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर खुलेआम उत्पात मचाते रहे? अब पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
0
0
Report

2027 कुंभ से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने का अभियान

Noida, Uttar Pradesh:2027 के कुंभ मेले से पहले, ज़िला प्रशासन ने सड़कों और फुटपाथों को खाली कराने के लिए लालतारो पुल से वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया है। डीएम मयूर दीक्षित कहते हैं, "कुंभ मेले को देखते हुए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं और सभी सेक्टर में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि किसी भी तरह के अतिक्रमण से कोई रुकावट न आए। इसमें शामिल सभी पक्षों—चाहे वे व्यापारी हों, जन-प्रतिनिधि हों या स्थानीय निवासी—से बातचीत करके अतिक्रमण हटाया जा रहा है और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सभी जगहें अतिक्रमण-मुक्त न हो जाएं..."
0
0
Report
Advertisement

बानसूर नगरपालिका चुनाव की मतगणना आज, 8 निकायों के परिणाम घोषित होंगे

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली) जिले मे 8 निकायो का रिजल्ट आज, कोटपूतली के 35 वार्डों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने किये पुरे इंतजाम, बानसूर नगरपालिका चुनाव की काउंटिंग को लेकर निर्वाचन अधिकारी की निगरानी मे बानसूर राजकीय महाविद्यालय में बनाया मतगणना केंद्र, सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी, काउंटिंग एजेंटों का प्रवेश सुबह 7:30 बजे से होगा, सभी के कार्ड देर रात तक वितरित थे, सात टेबलों पर सात राउंड में सभी वार्डों के नतीजे आएंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बानसूर डीएसपी सुहासी जैन की निगरानी मे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा
0
0
Report
Advertisement

दमोह में जहरीली शराब से मरीजों की संख्या बढ़ी, प्रशासन अलर्ट

Damoh, Madhya Pradesh:अब हर दिन बढ़ रही लोगों की चिंता अचानक बड़े एल्कोहलिक पेशेंट..एंकर/ एमपी के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद जहां मामला देश की सुर्खियों में है तो सूबे के अलग अलग जिलों में प्रशासन पुलिस एक्शन मोड पर है, कार्यवाहियों का दौर जारी है लेकिन इस बीच सूबे के दमोह से बड़ी खबर है यहाँ अचानक शराब से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी है, मामला सीमाओं का है लिहाजा चिंता लाजिमी है। देखिए दमोह से ये खास रिपोर्ट...वी ओ / चीख पुकार रोते बिलखते लोग जुबान पर एक ही शब्द शराब बंद करो, फिर इस चीखती चिल्लाती महिला के गुस्से को देखिए ये दृश्य विचलित कर सकते हैं और इनका इस हाल में होना तो बनता ही है क्योंकि चीखती इस महिला ने अपना सुहाग खोया है, चिल्लाते इस शख्स ने अपना भाई खोया है और आंखों में आंसू लिए इन बेटियों ने अपना पिता खोया है और खोने की जो वजह जो सामने आई वो वजह है शराब, जी हां शराब.. शहर के सागर नाका इलाके के रहने वाले मनीष जोगी तीन दिनों से घर से लापता थे परिजन तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिले और फिर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और तीन दिन बाद मालूम चला कि मनीष का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है, पता किया तो मालूम चला कि शराब के घोर नशे में पुलिस की ही डायल112 उसे अस्पताल लेकर आई थी, मनीष एक शराब के अड्डे के पास बेहोशी की हालत में डला था पुलिस लेकर आई कोई आईडी प्रूफ नहीं था अस्पताल ने अज्ञात के नाम से एडमिट किया इलाज दिया लेकिन शराब ने इलाज को हरा दिया और उसकी मौत हो गई। बाइट/ 1 डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबन्धक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ/ मनीष अकेला मरीज नहीं बल्कि हालात कुछ और बयान कर रहे है और इन हालातों की साक्षी दमोह की जिला अस्पताल बन रही है। MID P2- महेंद्र दुबे वी ओ/ आम तौर पर इस जिला अस्पताल में दस बीस नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में मरीज आते है, जिले भर का सबसे बड़ा दवाखाना है लिहाजा मरीजों का आना लाज़मी है लेकिन जब अधिकांश मरीज शराब के शिकार हो या कहें कि एल्कोहलिक पेशेंट हो तो चिंता बढ़ना भी स्वाभाविक है। रोजाना ओपीडी संभालने वाले डॉक्टर्स ऐसे मरीजों को संख्या को देखते हुए चिन्तित होने लगे है। बाइट/ डॉ चक्रेश अहिरवाल ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / बंडा शराब कांड के बाद अब आम लोगों में दहशत भी बढ़ी है, सालों से शराब पीने वाले लोग जब अचानक बीमार पड़ने लगे तो मामला गंभीर हो ही जाता है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी के रहने वाले ज्ञानी यादव शनिवार की शाम पटेरा में थे सरकारी शराब दुकान से शराब ली बहुत थोड़ा वक्त बीता था कुछ मिनिटो पहले तक पूर्ण स्वस्थ्य ज्ञानी की शराब पीते ही तबियत बिगड़ी और जब तक गांव से वो दमोह के जिला अस्पताल पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया, परिवार शराब के जहरीले होने की आशंका जाहिर कर रहे है। बाइट/ हरिसिंह ( ज्ञानी के परिजन ) बाइट/ ब्रजेश पांडे ( थाना प्रभारी कुम्हारी दमोह) वी ओ/ हर दिन शराब पीकर अचानक बीमार पड़ रहे लोग अस्पताल पहुंचते है तो उनके परिजनों में भय साफ दिखता है और अपने अनुभव बताते हुए उन्हें ये परहेज नहीं कि सालों से शराब पीने में कुछ नहीं हुआ पर अचानक जो हो रहा है उससे लग रहा है कि शराब में मिलावट है या जहरीली है। बाइट/ अहिरवाल ( पीड़ित की पत्नी दमोह) वी ओ / जब इन मरीजों की हिस्ट्री पता कि गई तो मालूम चलता है कि इनमें से 95 फीसदी वो मरीज है जो आर्थिक कमजोर है और सस्ती शराब ही इन्हें मयस्सर होती है और ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग अवैध कच्ची या जहरीली शराब पी रहे है। इस बात को दम तब मिल जाता है जब इलाके में पुलिसिया कार्यवाही में हजारों लीटर कच्ची शराब महुआ लाहन जब्त हुआ और जब ये अवैध शराब बन रही है तो लोग इसे पीते ही होंगे और ये सच लगने लगता है कि यही अमानक शराब लोगों को बीमार कर रही है। बाइट/ डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / मौजूदा हालातों को देखते हुए दमोह की जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों को एडमिट किया जा रहा है, मौत होती है लेकिन ये कह पाना मुश्किल हो जाता है कि मौत की वजह क्या है क्योंकि ये तय पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी और प्रशासन इन रिपोर्ट्स को सार्वजनिक नहीं करता और मौत आम आदमी के लिए महज उलझा सवाल बनी रहती है। हालांकि अस्पताल के प्रबंधक कहते है कि अस्पताल अपनी ड्यूटी पूरी निभा रहा है। बाइट/ 3 डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / हालांकि बंडा की सीमा से लगे दमोह जिले में जहरीली शराब की आवक की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है कल के दिन कोई ऐसी स्थिति न बने फिलहाल के लिए व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टर्स को खास निर्देश भी दिए गए है। बाइट/ डॉ प्रहलाद पटेल ( सिविल सर्जन जिला अस्पताल दमोह) वीओ/ पास के जिले सागर और बंडा क्षेत्र से लगी भोगोलिक सीमा कई संभावनाओं को जन्म देती है और बंडा कांड के बाद दो मौतें भी हुई है लिहाजा आशंका से इंकार तो नहीं किया।जा सकता और शायद यही सब सोचकर प्रशासन सतर्क सावधान भी है। P2C महेंद्र दुबे...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top