Hathras- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी रोग के बारे में किया जागरूक
Sasni, Uttar Pradesh:कस्बा सासनी में सौ दिन के टीबी रोगी खोजी अभियान को विस्तार देने के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आरजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक और उसके लक्षण को पहचानने को लेकर नाटक किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि सरकार की तरफ से टीबी के रोगियों को खोजकर उन्हें चिन्हित करने का अभियान चल रहा है। यह कार्यक्रम सौ दिन तक चलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा टीबी के प्रति जागरूकता रखने को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
