204216
Hathras: सासनी में मुस्लिम धर्मगुरु की अपील - होली और जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं
Sasni, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र की विष्णुपुरी जामा मस्जिद के मुस्लिम धर्मगुरु इरशाद अली ने होली और जुमा की नमाज को लेकर क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को होली और जुमा की नमाज एक ही दिन होने के कारण सभी मुस्लिम भाई दोपहर 2 बजे के बाद नमाज अदा करने के लिए मस्जिद आएं, ताकि पर्व और इबादत दोनों सुचारू रूप से हो सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश के पोस्टर में हनुमान, राजनीतिक प्रचार में नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:पैकेज के लिए पंकज जी के लिए है अखिलेश पोस्टर हनुमान0
0
Report
हरीश चंद्र मीणा के सरोली मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक सांसद हरीश चंद्र मीणा का सरोली मोड़ पर भव्य स्वागत राजमहल जाते समय टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा का सरोली मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दूनी मंडल के कार्यकर्ता, नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद हरीश चंद्र मीणा का स्वागत कर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया。0
0
Report
गाजीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी जखीरा बरामद
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार, 13 तमंचे, रिवॉल्वर और हथियार बनाने का जखीरा बरामद- एसपी ने दी जानकारी\n\nसिंचाई विभाग के डिस्पोजल कमरे में चल रही थी असलहा फैक्ट्री, पुलिस-स्वाट टीम ने मारा छापा\n\nजमानिया में हथियारों का बड़ा खेल बेनकाब, दर्जनों अवैध असलहे और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार\n\nजमानिया में पुलिस-स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़\n\nसिंचाई विभाग के डिस्पोजल1 कमरे में चल रहा था हथियार बनाने का गोरखधंधा\n\nतीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से दबोचा\n\n9 चालू तमंचे, 4 अर्द्धनिर्मित हथियार और कारतूसों का जखीरा बरामद\n\nहथियार बनाने के उपकरण और संदिग्ध मोटरसाइकिल भी पुलिस के कब्जे में\n\nमुखबिर की सटीक सूचना पर जमानिया पुलिस और स्वाट टीम ने मारा छापा\n\nबरामद हथियार किस गैंग और अपराधियों तक पहुंचते थे, पुलिस कर रही जांच\n\nगाजीपुर में अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार\n\nगाजीपुर में पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध असलहा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। जमानिया थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एक परित्यक्त कमरे में चल रहे हथियार निर्माण के गोरखधंधे पर छापा मारकर पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि एसपी डॉ ईरज राजा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपराधियों के कब्जे से 9 चालू हालत के देशी तमंचे, 3 अर्द्धनिर्मित .315 बोर तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित .12 बोर तमंचा, एक अर्द्धनिर्मित .32 बोर रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, पिस्टल और तमन्चों के पार्ट्स समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक जमानिया, स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पाण्डेयपुर मोड़ के पास सिंचाई विभाग के डिस्पोजल कमरे में छापेमारी की गई, जहां से तीनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पन्ना लाल बिंद, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय और सोनू बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये अवैध हथियार किन अपराधियों और गैंगों तक पहुंचाए जाते थे।\n\nगाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की तलाश में जुटी हुई है।\n\nबाइट-डॉ ईरज राजा- एसपी, गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
मालपुरा में नए नगरपालिका अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पदभार ग्रहण किया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर है जहां आज नगरपालिका मालपुरा के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगरपालिका ईओ रामजीत चौधरी ने पालिकाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन को पदभार ग्रहण करवाया0
0
Report
करौंदी के बच्चों के छोटे गणेश पंडाल ने आस्था की बड़ी मिसाल कायम की
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के तहसील निवास के करौंदी गांव में गणपति की भक्ति का एक ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पंडाल भले ही छोटा है... लेकिन बच्चों की आस्था बेहद बड़ी है। न चंदे का शोर... न भव्य सजावट की होड़... न दिखावे की कोई कोशिश। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से गणपति बप्पा के लिए ऐसा पंडाल सजाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये तस्वीरें मंडला के निवास नगर परिषद सीमा से लगे करौंदी गांव के कॉलोनी मोहल्ले की हैं...जहां गणपति बप्पा की भक्ति में नन्हे भक्त पूरी तरह रम गए हैं। किसी ने फूल सजाए... किसी ने पंडाल को आकार दिया... तो किसी ने बप्पा की प्रतिमा के सामने पूजा की तैयारी की। इन बच्चों ने मिलकर तैयार किया है एक छोटा सा गणेश पंडाल...पंडाल छोटा है... लेकिन बच्चों की श्रद्धा किसी बड़े आयोजन से कम नहीं। न महंगी सजावट... न चंदा जुटाने की कवायद... बस मिट्टी की खुशबू, फूलों की माला और गणपति के प्रति निश्छल भक्ति। इन नन्हे भक्तों ने मानो बता दिया कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए भव्यता नहीं... भावना जरूरी है। खास बात ये है कि इस पंडाल के पीछे किसी बड़े आयोजन समिति का हाथ नहीं...बल्कि हैं वो बच्चे, जिनके लिए बप्पा आस्था भी हैं और उत्सव भी। इनकी मासूमियत में भक्ति है...इनकी मेहनत में संस्कार हैं...और इनके छोटे से पंडाल में हमारी संस्कृति की बड़ी तस्वीर दिखाई देती है।0
0
Report
दवा कारोबारी हत्या केस: बहू, नौकर और साथी रिमांड पर, क्राइम रीक्रिएशन शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों को रिमानd पर लिया पुलिस ने दवा कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी बहू उसके नौकर और उसके एक साथी को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ पुलिस की टीम अब उसको लेकर घटना स्थल पर क्राइम का रिक्रिएशन भी करेगी हत्याकांड से जुड़े मामले में अब मृतक विनीत मिनोचा के बेटे का नाम भी सामने आ सकता है पुलिस आज उसको गिरफ्तार भी कर सकती है0
0
Report
Advertisement
आशीष पटेल का 2027 NDA बहुमत दावा, सपा के दावे पर तंज
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात आशीष पटेल के बड़े बयान संगठन समीक्षा और कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों का आशीष पटेल ने किया जिक्र सपा के दावे पर तंज- ख्याली पुलाव पकाने में कोई दिक्कत नहीं होती। सपा के PDA फॉर्मूले और छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान पर भी बोले कहा- हर राजनीतिक पार्टी अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के जरिए काम करती है。 युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर बोले- सरकार ने लगातार नौकरियां देने का काम किया। युवाओं की पीड़ा को प्रधानमंत्री समझ रहे हैं और उसे दूर करने का प्रयास कर रहे है अपना दल एस के 2027 में सीटों की मांग करने के सवाल पर बोले- पार्टी सीट की मांग नहीं करती कहा- जो सीट मिलेगी, उसे जीतकर दिखाने की गारंटी देते हैं। अपना दल एस के NDA के साथ गठबंधन पर बोले- 2014 से NDA के साथ हैं, आगे भी रहेंगे। संजय निषाद की राजनीतिक मुलाकातों पर आशीष पटेल का तंज बोले- संजय जी हमारे भाई हैं, लगता है उन्हें कोई दर्द है अपने दर्द की दवा ढूंढने के लिए अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाते रहते हैं वो जो डॉक्टर है उनको भी कभी कभी दर्द होता है दर्द को ढूंढने दवा ढूंढने और कैसे ठीक इसके लिए वो मिलते रहते है 2027 चुनाव परिणाम को लेकर आशीष पटेल का दावा- NDA दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा। AI वीडियो को लेकर सपा पर निशाना- समाजवादी पार्टी ट्वीट-रीट्वीट का खेल खेलती है। आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश यादव के बयान पर भी आशीष पटेल का तंज बोले- मुझे लगता है इसमें पाप उन्हीं की तरफ बढ़ रहा है।0
0
Report
हल्द्वानी में अचानक बदला मौसम, बारिश ने गर्मी और उमस को किया कम
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: 3 दिन की उमस भरी गर्मी के बाद आज हल्द्वानी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देखते ही देखते आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, बारिश शुरू होते ही सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित होती दिखाई दी। मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आसमान में छाए घने बादलों और तेज हवाओं ने एक बार फिर बारिश के आसार बढ़ा दिए हैं। हल्द्वानी में बदले मौसम के बीच लोगों को अब अगले कुछ घंटों में और बारिश होने की उम्मीद है।0
0
Report
जोधपुर में अनंत चतुर्दशी पर सुरक्षा कड़ी, चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सशक्त
Jodhpur, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी के पर्व को लेकर जोधपुर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ ही नगर निगम चुनाव भी आयोजित होने हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने आज विभिन्न विभागों, पुलिस अधिकारियों, लाइसेंसधारियों, सीएलजी सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि बैठक में अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा के रूट, झांकियों, सुरक्षा व्यवस्था और विसर्जन स्थलों को लेकर चर्चा की गई। सभी संबंधित लोगों से सुझाव लिए गए और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाए, इसके लिए सभी आयोजन समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या अनावश्यक WhatsApp मैसेज को फॉरवर्ड न करें। इसके साथ ही डीजे और अन्य ध्वनि व्यवस्थाओं को लेकर भी आयोजकों को हिदायत दी गई है कि आपत्तिजनक गाने या भड़काऊ भाषण प्रसारित नहीं किए जाएं जाएं। पुलिस प्रशासन ने आयोजन समितियों से सहयोग और सामंजस्य बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित और डेसिग्नेटेड पॉइंट्स पर ही विसर्जन करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कायलाना झील और पदमसागर जैसे स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं है। ऐसे स्थानों पर पुलिस का जाब्ता और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलिस, प्रशासन और आयोजन समितियों के सामंजस्य से अनंत चतुर्दशी का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर बरखेड़ा में सर्पदंश से पिता-बेटी की मौत, गाँव में शोक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज थाना सिहोरा के ग्राम बरखेड़ा में हुई ह्रदय विदारक घटना सर्प दंश से पिता की हुई मौत सदमे में 15 वर्षीय बेटी ने भी तोड़ा दम बेटी की संधिक्त मौत मान कर पुलिस ने अंतिम संस्कार होने के पहले चिता से उठाया शव पीएम होने के बाद किया गया बेटी और पिता का अंतिम संस्कार दो मौतों से ग्राम बरखेड़ा में छाई शोक की लहर थाना सिहोरा के ग्राम बरखेड़ा का मामला 15वर्षीय बेटी की भी हुई मौत लक्ष्मी कोल की हुई मौत बसंत कोल को काटा था सांप ने इलाज के दौरान हुई मौत,बेटी ने भी तोड़ा दम बाइट परिजन0
0
Report
मध्य प्रदेश: 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, महिलाओं के लिए सुरक्षा बढ़ेगी
Indore, Madhya Pradesh:25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी. मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होगी जिसे लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं. अब मध्य प्रदेश की सड़कों पर बस दिखाई देगी जो मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के रूप में आमजन के लिए परिवहन सेवा प्रदान करेगी. इस शुरुआत से पहले यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रियों का मानना है कि सरकारी बसें होने से किराया सामान्य होगा और खासकर महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी.0
0
Report
संत कुमार जैन ने टोडारायसिंह नगरपालिका के अध्यक्ष पद का भार ग्रहण किया
Tonk, Rajasthan:लोकेशन:- टोडारायसिंह,टोंक विधानसभा क्षेत्र :- मालपुरा- टोडारायसिंह नगर पालिका टोडारायसिंह के अध्यक्ष पद पर नव-निर्वाचित संत कुमार जैन ने बुधवार को विधि-विधान एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपना पदभार ग्रहण किया。 संत कुमार जैन ने तीसरी बार पालिकाध्यक्ष के रूप में पालिका की कमान संभाली है। यह अवसर पर नगर पालिका सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की धर्मपत्नी राधा देवी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान राधा देवी चौधरी ने भाजपा के सभी विजेता पार्षदों को दुपट्टा पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अध्यक्ष संत कुमार जैन का साफा व माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया। समारोह में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस नेता के सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं और नाबालिक के साथ यौन उत्पीड़न और कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उठाया कई सवाल देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं में नाबालिग बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म और दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा कहां की दिल्ली के मुख्यमंत्री भी एक महिला है और ऐसे में महिला सुरक्षा और दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर के ही सवाल उठ रहे हैं0
0
Report
SC के फैसले के बाद चुनाव आयोग पर बड़ा घोटाला आरोप
New Delhi, Delhi:अभी तक देश में लोग सुना करते थे कि मोदी और शाह वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। आज इंडियन एक्सप्रेस ने साबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की साफ रुलिंग है कि चुनाव आयोग कोई एक व्यक्ति नहीं है। तीनों आयुक्त की सर्वसम्मति से फैसला लिया जाना चाहिए। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले चुनाव आयोग चला रहे हैं। आयुक्त सुखबीर सिंह संधु ने अन्य आयुक्त जोशी ने मुख्य आयुक्त को लिखा कि बिना बैठक के सर्कुलर जारी किए जा रहे हैं। आदेश जारी किए जा रहे हैं। ये आदेश और सर्कुलर गैर कानूनी और असंवैधानिक हैं। SIR में 30 राज्यों में 13 करोड़ के लोगों के वोट काट दिए गए। वो वापस हो। चुनाव रद्द हो। AERO को अधिकार होता है। सही वोटर को जोड़ने और ग़लत को काटने का काम कर सकता है। लेकिन उनका एक्सेस ही नहीं है। संविधान के तहत मिली पावर को छीन लिया गया। इससे बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। आजादी की लडाई किस लिए लड़ी गई थी। पिछले 2/3 सालों में वोटर लिस्ट में जितने बदलाव किए गए हैं उनको ख़ारिज कर, 3 साल पुराने वोटर लिस्ट को वापस लाया जाए। हम मांग करते हैं कि SIR को वापस लिया जाए। पुरानी वोटर लिस्ट लाई जाए। सभी चुनाव रद्द हो। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई हो। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है, हम जन आंदोलन करेंगे। हम मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाए। सभी चुनावों को रद्द किया जाए यह आजाद भारत का सबसे बड़ा स्कैंडल है। चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी हो और उनपर मुक़दमा होना चाहिए। विपक्ष से हम बात करेंगे। विपक्ष से बात करेंगे। ये सबका मामला है। सबको आवाज उठानी होगी्0
0
Report
कोटा: 156 किलो डोडा चूरा बरामद, फरार ड्राइवर की तलाश में CBN
Kota, Rajasthan:कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा CBN ने चित्तौड़गढ़, कपासन इलाके में एक होंडा अमेज कार से 156 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। CBN को 22 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि टाना गांव के पास भिंडर-रामगढ़ रोड से मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। टीम ने गुजरात नंबर की होंडा अमेज को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी。 इसके बाद CBN की टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और आखिरकार वाहन को रोक लिया। लेकिन कार में सवार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया。 सुरक्षा कारणों से कार को CBN कार्यालय लाया गया, जहां तलाशी के दौरान 9 बैग में 156.650 किलो डोडा चूरा मिला। इसके बाद कार और मादक पदार्थ को NDPS एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया。 अब CBN फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही जांच इस बात की भी हो रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था。 CBN के मुताबिक तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
