हाथरसः कृषि विभाग ने छापा मारकर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, हजारों कट्टे खाद बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:कृषि विभाग ने सासनी क्षेत्र के गांव सांदलपुर में नकली खाद बनाने की सूचना पर छापा मारा कर गांव में चल रही खाद बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यहां बिना लाइसेंस खाद का भंडारण किया गया था और उन्हें बिना मार्का के कट्टों में भरकर ट्रकों में लादा जा रहा था। यहां से मशीनें और करीब दो हजार कट्टे डीएपी, यूरिया और पोटाश के बरामद किये हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
