हाथरसः सामान ले जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
Ajroi, Uttar Pradesh:कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में एक कार ने दुकान पर सामान लेने जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को उसके रिश्तेदार 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव जिरौली निवासी एक शख्स ने कोतवाली सासनी पर शिकायत करते हुए कहा है कि गांव के ही एक गाड़ी चालक ने कार से दुकान पर सामान लेने जा रहे उसके रिश्तेदार को टक्कर मार दी। जब शिकायतकर्ता गाड़ी चालक के घर पहुंचा तो शिकायतकर्ता के साथ गाड़ी चालक द्वारा मारपीट की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
