204101
Hathras - टेंपो पलटने से 8 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र के सिकंद्राराऊ रोड पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके अंदर आठ यात्री सवार थे, जिसमे तीन की हालत गंभीर है, स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।0
0
Report
धनबाद गैंगस्टर फहीम खान केस: तीनों दोषी करार, सजा 3 अक्टूबर तय
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में गैंगस्टर फहीम खान के घर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने मामले में शाहिद आलम, शहादत हुसैन और कथित शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया है। अब तीनों आरोपियों की सजा के बिंदु पर अदालत 3 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। मामला 29 जनवरी 2004 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई इस गोलीबारी के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इस अंधाधुंध फायरिंग में फहीम खान के बॉडीगार्ड बिहार के अरवल निवासी विनोद शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, घटना के दौरान शाहिद आलम के पैर में भी गोली लगी थी। इस मामले में साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना निवासी कथित शूटर तनवीर आलम के खिलाफ अदालत में लंबे समय तक ट्रायल चला। करीब दो दशक तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया। अब अदालत के इस फैसले के बाद सभी की नजरें 3 अक्टूबर पर हैं, जब जिला एवं सत्र न्यायालय तीनों दोषियों की सजा की अवधि को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।0
0
Report
बोकारो अस्पताल में बच्चा चोरी अफवाह पर हंगामा; CCTV से बच्चा परिसर में मिला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर बोकारो सदर अस्पताल परिसर में गहमागहमी देखने को मिला जहां सिटी डीएसपी के साथ सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV की जांच की गई तो बच्चा परिसर में ही रोता मिला तो पुलिस द्वारा बच्चा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए लोगों को आगाह किया कि इस तरह के अफवाह से बचें। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले लोकनाथ पंडित अपने 5 वर्षीय बच्चे और पत्नी के साथ बोकारो सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। बच्चे के पिता बाथरूम के लिए जाते हैं इस दौरान बच्चा अचानक कहीं गुम हो जाता है। जब वापस आकर पत्नी से बच्चे के बारे में पूछती है तो वो भी कुछ बता नहीं पाती है। सदर अस्पताल में काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिलता है तो बच्चे के पिता सीधे सिटी थाना पहुंचते हैं जहां सिटी डीएसपी और सिटी थाना डलबल के साथ पहुँचते हैं और बच्चे की खोजबीन सदर अस्पताल परिसर में की जाती है जहां CCTV की मदद ली जाती है तो पाया जाता है कि बच्चा अस्पताल परिसर में है और रास्ता भटक जाने की वजह से रो रहा है ऐसे में सिटी थाना पुलिस के द्वारा बच्चे को माता-पिता को सुपुर्द कर दिया जाता है। सिटी डीएसपी ने कहा कि बच्चा चोरी केवल अफवाह है। उन्होंने कहा कि बच्चा भटक कर अस्पताल परिसर में ही था जहां पुलिस ने खोजकर दे दिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बच्चा चोरी की अफवाह से बचें इस तरह की घटना भ्रामक होती है और भय का माहौल पैदा करता है। वहीं पिता ने कहा कि बच्चा कहीं अस्पताल परिसर में भटक गया था जहां हम बाथरूम गए थे। बच्चा को नहीं पाकर सिटी थाना पुलिस को सूचना दी और अभी बच्चा मिल गया है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेरा प्रदर्शन, सुखदेव भगत-दीपक बैज के नारों से राजनीतिक दंगल तेज
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी और एसाईआर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी, भाजपा ने कसा तंज0
0
Report
बयाना हाईवे पर लेपर्ड दिखा, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बयाना (भरतपुर) बयाना में हाईवे पर देर रात दिखा लेपर्ड, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, बांध बारैठा पुलिस चौकी के पास हाईवे पर घूमता नजर आया लेपर्ड, बोलेरो चालक ने मोबाइल कैमरे में कैद किया लेपर्ड का मूवमेंट, रिहायशी इलाके के नजदीक लेपर्ड की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो सामने आने से इलाके में बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने की मांग की0
0
Report
बाराबंकी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन; मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया शुभारम्भ
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी बाराबंकी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पुलिस लाइंस में प्रतियोगिता का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया शुभारंभ, डीएम ईशान प्रताप सिंह समेत अधिकारी रहे मौजूद, एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी कार्यक्रम में रहे मौजूद, प्रदेशभर से करीब 450 बालक-बालिका खिलाड़ी पहुंचे, खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं.0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में खेत से 1.53 किलो heroin बरामद, 21 वर्षीय मलकीत सिंह गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में खेत से 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में चूनावढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई थी। मामले की जांच सीआई संजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शुरू की गई। एएसआई कृष्ण चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीमों ने लगातार तलाश करते हुए महज दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेघाराम उताड़, थाना गुरहरसहाय निवासी 21 वर्षीय मलकीत सिंह उर्फ छिदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस हेरोइन तस्करी और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
यूपी मेले में Star Max 32 पिस्टल और KAAL ड्रोन का प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:दुनिया की अनोखी पिस्टल यूपी इस मेले में यूपी के डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगी फैक्ट्रियों के कई प्रॉडक्ट का प्रदर्शन किया गया है. इसी में एक पिस्टल है Star Max 32. इस पिस्टल की खास बात है इसका हल्का होना और एक साथ 24 फायर करना. 32 बोर में Star max 32 दुनिया की सबसे अनोखी ये पिस्टल कानपुर में बन रही है. यही कंपनी मार्क वन 9 MM की पिस्टल बनाती है. जो डिफेंस और पुलिस की सप्लाई होती है. दुनिया की बेहतरीन पिस्टल में से एक ग्लॉक के पास भी इतने राउंड की पिस्टल नहीं है. यही इसे खास बनाती है. सिर्फ पिस्टल ही नहीं KAAL नाम के एक अत्याधुनिक ड्रोन को भी यहां प्रदर्शित किया गया है ये ड्रोन एक वॉटर के मदद से उड़ता है और 1000 किमी तक 500kg का पेलोड लेकर सटीक जगह पर गिरा सकता है. इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था इसका अंतिम परीक्षण हो चुका है.0
0
Report
मुख्यमंत्री किशनगढ़ दौरे के साथ सुरक्षा चाक-चौबंद, जनता से संवाद तय
Kishanganj, Bihar:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को किशनगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सीएम सिक्योरिटी टीम भी किशनगढ़ पहुंच गई है और मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम सहित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 5 बजे झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान से रवाना होंगे। शाम करीब 5:45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे कार से रवाना होकर करीब 6 बजे मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का किशनगढ़ दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और उनके रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम सिक्योरिटी टीम ने मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास, पार्किंग, रूट तथा अन्य सुरक्षा बिंदुओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे कार से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 8:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लाखों की साइबर ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत डूंगरपुर की साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते से अब तक कुल 20,65,875 रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। डूंगरपुर साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एक संदिग्ध बैंक खाते के संबंध में शिकायतें दर्ज पाई गई थीं। मामले की पड़ताल करने पर पीड़ित ने बताया कि खुद को ''पंकज पाटीदार'' बताने वाले व्यक्ति ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से उनसे मोटी रकम ठग ली। साइबर थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बैंक खाते के स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया, जिससे आरोपी पंकज पिता परतु पाटीदार उम्र 26 वर्ष, निवासी जसपुर झापका थाना दोवड़ा की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी की राशि अपनी मृत दादी के खाते में जमा करवाता था और बाद में निकाल कर अपने मौज-शौक पर खर्च कर देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के खेल में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
EWS सरलीकरण को लेकर रविंद्र सिंह भाटी का पाली दौरा: युवाओं में जोश
Pali, Rajasthan:EWS सरलीकरण को लेकर रविंद्र सिंह भाटी का पाली दौरा, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को EWS सरलीकरण अभियान यात्रा के तहत पाली के सुमेरपुर क्षेत्र का दौरा किया. राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान भाटी को ऊंट पर बैठाकर भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम में सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखने को मिला. बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे. बांकली-खिंवादी गांव में भी ग्रामीणों ने भाटी का स्वागत किया. सुमेरपुर के तखतगढ़ रोड स्थित राजपूत समाज भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाटी ने EWS सरलीकरण की मांग को लेकर संघर्ष की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा है और सरकार व जनप्रतिनिधियों को किए गए वादे याद दिलाना जरूरी है.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
अंबाला धुलकोट में तीन मंजिला इमारत गिरने पर SIT गठित, 6 मौत
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के धुलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में आज पुलिस द्वारा SIT गठित कर दी गयी है और इसकी जानकारी एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने दी। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा सिविल हस्पताल में परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए थे। जहां एसपी अंबाला पहुंचे और SIT गठित करने की जानकारी दी। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख व घायलों को 25-25 हजार देने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गयी थी और 13 मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में परिजन प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।0
0
Report
दिल्ली में सड़क निर्माण सामग्री को लेकर भिड़ंत: मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP विधायक को थप्पड़ जड़ दिया
New Delhi, Delhi:पीडब्ल्यूडी के द्वारा दिल्ली में बनाई जा रही सड़कों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है आम आदमी पार्टी कारों में की सड़क निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी का मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है कल इसी को लेकर तिलक नगर में आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा के बीच की नोकझोक हुई जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया जो मामलातुल पकड़ लिया इसके बाद लगातार अब सड़क निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई जा रही सड़कों को लेकर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसको लेकर हम रियलिटी चेक करने पहुंचे कुछ ही दिन पहले आईएसबीटी से तीस हजारी तक सड़क का निर्माण कराया गया है इसको लेकर हमने लोगों से बात की तो लोगों मैं भी कहा कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है बाइट ऑटो ड्राइवर ओर यात्री0
0
Report
द्वारका एंटी नारकोटिक्स ने ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त कर तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:द्वारका में एंटी नारकोटिक्स सेल ने हाईएंड ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 21 साल के हार्दिक जैन समेत दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली-एनसीआर की नाइटलाइफ, रेव पार्टी, EDM फेस्टिवल और टेक्नो पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करते थे। हार्दिक जैन को सेक्टर-22 द्वारका स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह Snapchat के जरिए ड्रग्स के ऑर्डर लेता था, जिसके मैसेज देखने के बाद गायब हो जाते थे। इसके बाद Porter और Uber के जरिए डिलीवरी कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर दो नाइजीरियन नागरिकों चिडी एजेओनोनुजू और इलेका चुक्वेमेका को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन में कुल 117.07 ग्राम MDMA, 97.19 ग्राम एम्फेटामिन, 2.43 ग्राम कोकीन, 25 LSD ब्लॉटर स्ट्रिप और 2370 ML THC प्रोडक्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
