204101
हाथरस में बैखोफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला दमदम निवासी के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। युवक ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे घर पर काम करने वाली कर्मचारी आई थी और काम कर के चली गई। इसके बाद वह सब्जी खरीदने बाजार गए और लौटने पर देखा कि घर का दरवाजा खुला था और अलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। चोर नगदी और आभूषणों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान बनी नेशनल चैंपियन, यूपी को 77-56 से हराकर गोल्ड मेडल जीता
Barmer, Rajasthan:राजस्थान बना नेशनल चैंपियन, यूपी को 77-56 से हराकर जीता गोल्ड मेडल विजयवाड़ा में आयोजित 5वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 77-56 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जीत में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। वीओ: राजस्थान की टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 77-56 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के रॉबिन को बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया, जबकि हर्षवर्धन सिंह भाटी 177 अंक बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। फाइनल में हर्षवर्धन, रॉबिन धानका और संदीप के शानदार खेल ने राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान टीम के मुख्य प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई ने बताया कि टीम के साथ राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव गेमरसींह सोढ़ा, सहायक प्रशिक्षक अनुपसिंह भाटी और टीम मैनेजर जयप्रकाश बिश्नोई भी मौजूद रहे। राजस्थान की इस ऐतिहासिक जीत पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है。 बाइट : खिलाड़ी (टोटल 2 बाईट्स) बाइट - अनूप सिंह , प्रशिक्षक0
0
Report
इमरान मसूद: 403 सीटों के गठबंधन पर सकारात्मक संकेत, मजबूती से लड़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के पोस्ट 'हमारी नजर अब 403 पर है' पर कहा, "देखिए, वो उनका मामला है। उस पर अभी मेरा बोलना उचित नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर 403 सीट के ऊपर गठबंधन के साथ अगर बात है तो बहुत अच्छी बात है। हम लोग मजबूती के साथ लड़ेंगे।0
0
Report
मोकामा के स्कूल में पंखा टूटकर गिरा, तीन छात्राएं घायल
Barh, Bihar:मोकामा के मध्य विद्यालय पंचमहला में मंगलवार को कक्षा छह में पंखा टूटकर गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्राओं की पहचान अमिका कुमारी, रिया कुमारी और अमृता़ कुमारी लखनचंद के रूप में हुई है। तीनों छात्राएं कक्षा छह की छात्राएं हैं। शिक्षकों ने बताया कि पंखा कक्षा में लगा हुआ था, जो अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि पंखा लगाने वाली एजेंसी की भूमिका और पंखे की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। यदि पंखे की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार से शोकॉज किया जा रहा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में चार दिवसीय स्तर की एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेल परिसर में 9 से 12 अक्टूबर तक चार दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताका आयोजन होगा। प्रतियोगिता छात्रा वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। तैयारियों को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड और उप जिला शिक्षा अधिकारी राज बहादुर भंसाली ने खेल परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ सहित रिले के ट्रैक, लॉन्ग जम्प और हाई जम्प स्थलों की व्यवस्थाएं जांचीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता में जिलेभर की छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।0
0
Report
जोधपुर के स्पा सेंटर पर दबिश: 7 लोग हिरासत में; मालिक नहीं मिला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के बासनी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फ्यूजन थैरेपी स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 विदेशी युवतियों और 3 युवकों समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक व संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर एसीपी वेस्ट भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में बासनी थाना पुलिस ने अचानक फ्यूजन थेरेपी स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने 4 विदेशी युवतियों और 3 स्थानीय युवकों को पकड़ा। स्पा सेंटर पर मालिक नहीं मिला, लेकिन तीन कर्मचारी मिले। जिन्होंने स्पा सेंटर चलाने का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं थाईलैंड की युवतियों के वीजा पासपोर्ट आदि की जांच की जा रही है। पहले भी पकड़ी गई थी थाईलैंड की युवतियां बता दें कि जोधपुर के बासनी, कुड़ी, चौपासनी में कई अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई हैं। जहां थाईलैंड की युवतियां पकड़ी गई थी। स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां भी करवाई जा रही है, लेकिन पुलिस की पर्याप्त मॉनिटरिंग के अभाव में कई जगहों पर ऐसे स्पा सेंटर नियम तोड़ते नजर आते हैं। बाईट भजन लाल एसीपी0
0
Report
दुर्ग में ज्वेलर्स धोखाधड़ी: नकली पत्तियों से 19.32 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग ज़िले में ज्वेलर्स व्यापारी से नकली सोने की पत्तियो को असली बताकर 19 लाख 32 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को धर दबोचा है पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं. वी/ओ- दरअसल 24 सितंबर को पुराना बाजार पाटन स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में आरोपी ओमी सिंह और लाखन सिंह पहुंचे थे आरोपियों ने 18 सोने की पत्तियां, करीब 180 ग्राम वजन, असली सोना बताकर गिरवी रखीं और इसके बदले 15 लाख 93 हजार रुपये ले लिए इसके साथ ही तीन सोने की अंगूठियां और चांदी की पायल भी करीब 3 लाख 39 हजार रुपये में उधारी पर ले गए ज्वेलर्स को जब सोने पर संदेह हुआ और जांच कराई गई तो बड़ा खुलासा हुआ पत्तियों में सिर्फ 10 प्रतिशत सोना और 90 प्रतिशत अन्य धातु मिली थी जांच में सामने आया कि गिरोह पहले असली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स का भरोसा जीतता था फिर अगली बार असली सोने के साथ नकली पत्तियां मिलाकर बड़ी रकम ऐंठ लेता था आरोपी चटाई बेचने के बहाने ग्रामीण इलाकों में घूमकर ज्वेलर्स को निशाना बनाते थे पाटन की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के जिलों के ज्वेलर्स को अलर्ट किया इसी दौरान अर्जुन्दा में गिरोह द्वारा करीब 25 लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने की सूचना मिली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।कुछ आरोपी ट्रेन से फरार हो गए थे जिन्हें सीसीटीवी और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरपीएफ नागपुर की मदद से गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 23 नकली और 1 असली सोने की पत्ती, कुल 240 ग्राम पत्तियां, बाइक, 16,190 रुपये नकद और 6 गुप्त कपड़े की थैलियां समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. बाईट- मणिशंकर चंद्रा एएसपी दुर्ग ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
GST विभाग ने 32.5 टन स्क्रैप के मामले में पूंजीपथरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की
Darogapara, Chhattisgarh:जीएसटी विभाग की ई-वे बिल जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए 32.5 टन स्क्रैप के मामले में पूंजीपथरा पुलिस और जीएसटी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 16 चक्का ट्रक समेत लगभग ₹26.50 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की है। ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। NRVS प्लांट तराई माल के पास वाहन CG22P9367 पर जांच के दौरान ट्रक में लदे स्क्रैप और दस्तावेजों में विरोधाभास मिला, जिससे ट्रक को जांच हेतु निरुद्ध किया गया था। चालक MOV-01 और MOV-02 जारी कर ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद चालक ने संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना ट्रक को ए.आर. इस्पात पूंजीपथरा परिसर में ले जाकर माल unload करने का प्रयास किया। फर्म मेसर्स पी.आर. ग्लोबल द्वारा माल के वास्तविक स्रोत, मूल बिल और भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। मामला संदिग्ध पाए जाने पर जीएसटी विभाग ने वाहन और स्क्रैप को पूंजीपथरा पुलिस के सुपुर्द किया। 4 अक्टूबर को पुलिस की जांच में ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत करीब 32.5 टन स्क्रैप मिला। पूछताछ में चालक अलेख्जेण्डर तिर्की (50), निवासी चिड़रापारा पत्थलगांव, जिला जशपुर ने स्क्रैप को धरमजयगढ़ क्षेत्र के नुनबीरा से लाकर ए.आर. इस्पात में खपाने के लिए ले जाना बताया। पुलिस के मुताबिक, माल के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज और पर्चेस ऑर्डर भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने करीब ₹6.50 लाख कीमत का 32.5 टन स्क्रैप और ₹20 लाख कीमत का 16 चक्का ट्रक, कुल ₹26.50 लाख की संपत्ति जब्त कर ली। चालक के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS और धारा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
महराजगंज के महुवारी टोला में युवक पेड़ से लटका मिला, शव भेजा पोस्टमॉर्टम
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में कटहल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक जयराम की पत्नी का नाम प्रमिला है और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।0
0
Report
गाजीपुर की 300 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ, सुरक्षा के साथ चलेगी 19 दिन
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में 300 साल पुरानी ऐतिहासिक चलायमान रामलीला का आगाज, धनुष-मुकुट पूजन के साथ पारंपरिक रामलीला का हुआ शुभारंभ सदर एसडीएम विनोद जोशी ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन कर की शुरुआत 19 दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में होगा रामलीला का मंचन 25 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी गाजीपुर की ऐतिहासिक रामलीला रामलीला को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की बनाई व्यवस्था नगर पालिका को रामलीला स्थलों पर साफ-सफाई के दिए गए निर्देश 300 साल पुरानी परंपरा में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का संदेश, श्रद्धालुओं में उत्साह गाजीपुर में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनोखा संगम एक बार फिर देखने को मिल रहा है। शहर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की करीब 300 साल पुरानी पारंपरिक चलायमान रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। धनुष-मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत की गई। सदर एसडीएम विनोद जोशी ने पारंपरिक विधि-विधान से धनुष-मुकुट का पूजन-अर्चन कर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके साथ ही शहर में अगले 19 दिनों तक रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन शुरू हो गया है। चलायमान रामलीला शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेगी और 25 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी। रामलीला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। सदर एसडीएम विनोद जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से रामलीला को लेकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। नगर पालिका को रामलीला स्थलों पर नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि आवश्यकता के अनुसार मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि भगवान श्रीराम की लीला को केवल देखें ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारें।बता दें कि करीब तीन सदियों से चली आ रही यह परंपरा एक बार फिर गाजीपुर की गलियों में रामकथा का संदेश लेकर निकली है, जहां आस्था के साथ संस्कृति और सामाजिक एकता की तस्वीर भी देखने को मिलेगी। बाइट- विनोद जोशी- सदर एसडीएम, गाजीपुर बाइट- ओमप्रकाश तिवारी- महामंत्री, अति प्रचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी, गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
बुजुर्ग ने नाबालिग से दुष्कर्म: गर्भवती लड़की, गिरफ्तार आरोपी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के मंडावली इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. बच्ची अपने घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में उसके ही मोहल्ले में रहने वाले एक बुजुर्ग ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि बुजुर्ग ने बच्ची को जबरदस्ती अपने घेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग लड़की ने घटना परिजनों से छुपाई थी, लेकिन सात महीने बाद वह गर्भवती हो गई तो परिजनों ने पूछताछ की. परिवार मंडावली थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हिफजुर्रहमान पुत्र यासीन के रूप में हुई है. वह मंडावली थाना क्षेत्र के Hassanpur गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 55 साल बताई गई है. बच्ची और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते थे और परिचित थे. लगभग सात महीने पहले घटना घटी थी जब युवती घर से बाजार जा रही थी।0
0
Report
खैरथल तिजारा में सोसाइटी निवासियों ने हाईवे पर किया सड़क जाम
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में आज बड़ी बड़ी सोसाइटी में रहने वाले लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। कॉस्मॉक्स सोसाइटी के बड़ी संख्या में लोग अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का आरोप है कि महंगे दामों पर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों का कहना है कि बीती देर रात सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा पत्थर डालकर सोसाइटी के मेन गेट को बंद करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम खोलने को लेकर लोगो से समझाइश की, लेकिन फिलहाल लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस की समझाइश के बावजूद लोग सड़क पर डटे रहे और नारेबाजी करते नजर आए। मौके पर पुलिस मौजूद रही और लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, सोसाइटी के मेन गेट को लेकर उपजे विवाद के बाद सोसाइटी गेट पर हालात तनावपूर्ण बन गए।0
0
Report
हसन बाजार में पिकअप से 13 लाख 87 हजार 910 रुपए के सिक्के बरामद, दो हिरासत
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। मामला जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र की है जहां पर आज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप सवारी गाड़ी को रोक कर जांच की जिसमें 29 बोरियों में 5 रुपए के 13 लाख 87 हजार 910 रुपए बरामद हुआ है।पुलिस ने पिकअप पर सवार दो लोगों को फिलहाल हिरासत में ले लिया है और जप्त सिक्कों की तहकीकात में जुट गई है कि आखिरकार ये सिक्के कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।पुलिस इस बरामदगी को एक बड़ी सफलत मान रही है।पुलिस का मानना है कि ये अवैध सिक्के हो सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में गंगा जलस्तर घटा, नाव सेवाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में अब गंगा का जलस्तर में तेजी से घट रहा है खतरे के निशान से गंगा अब 28センटीमीटर नीचे आ चुकी है वहीं जलस्तर घटने से अब भागलपुर से नवगछिया जाह्नवी चौंक घाट तक पहुँचने में जहाजों को भी कम वक्त लगेगा वहीं जलस्तर बढ़े होने से जो जहाजों पर बाइक सेवा और बड़े वाहनों के लिए कार्गो सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया था अब सम्भावना है उसे भी जल्द शुरू किया जा सकता है हांलकि जिलाधिकारी को इसपर फैसला लेना है। जहान्वी चौंक घाट पर अप्रोच रोड में पानी चढ़ने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी अब वहां से भी पानी उतर चुका है प्रशासन द्वारा वहां सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि घाट तक यात्री आसानी से पहुँ सके। इधर जहाज घाटों पर रैम्प को भी आगे बढ़ाया जा रहा है उसे भी लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके के लोगों को इसके साथ ही किसानों और दूध विक्रेताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब जलस्तर घटने से राहत की उम्मीद जगी है。0
0
Report
सिलीगुड़ी में सेवा ज्योति यात्रा के नए वाहनों का उद्घाटन, साफ-सफाई मुहिम तेज
Siliguri, West Bengal:সেবা জ্যোতি যাত্রায় শিলিগুড়ি শহর পরিষ্কারে নতুন গাড়ির উদ্বোধন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষের। শিলিগুড়ি শহরকে আরও পরিষ্কার-পরিচ্ছন্ন এবং দূষণমুক্ত রাখতে বড় উদ্যোগ। ‘সেবা জ্যোতি যাত্রা’ শিলিগুড়ি বাঘাযতীন পার্কের এই অনুষ্ঠানের মঞ্চ থেকে শিলিগুড়ি পৌরনিগমের একাধিক পরিষেবা ও বর্জ্য ব্যবস্থাপনার গাড়ির উদ্বোধন করলেন রাজ্যের মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ। শহরের বিভিন্ন এলাকায় পরিষ্কার-পরিচ্ছন্নতার কাজ আরও দ্রুত ও কার্যকর করতে এই গাড়িগুলি গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা নেবে বলে জানানো হয়েছে। শহরকে পরিষ্কার-পরিচ্ছন্ন রাখা শুধু পৌরনিগমের দায়িত্ব নয়, প্রত্যেক নাগরিকেরও দায়িত্ব। আধুনিক পরিকাঠামো এবং পর্যাপ্ত গাড়ি পরিষেবায় যুক্ত হলে সাফাই ব্যবস্থাকে আরও শক্তিশালী করা সম্ভব হবে। শিলিগুড়িকে আরও সুন্দর ও পরিচ্ছন্ন শহর হিসেবে গড়ে তোলাই আমাদের লক্ষ্য বলে জানালেন মন্ত্রী শংকর ঘোষ। তিনি আরও জানান, শুধু গাড়ি পরিষেবায় যুক্ত করলেই হবে না, সেগুলির সঠিক ব্যবহার এবং নিয়মিত রক্ষণাবেক্ষণের উপরও জোর দিতে হবে। শহরের প্রতিটি প্রান্তে যাতে দ্রুত পরিষেবা পৌঁছে দেওয়া যায়, সেই লক্ষ্যেই এই উদ্যোগ। उद्घোধনের পর গাড়িগুলিকে পরিষেবা কাজে নামানোর প্রস্তুতি নেওয়া হয়।0
0
Report
80 वर्षीय रीबा पाल की चालचित्र कला टूटे घर में भी दुर्गा प्रतिमा की विरासत बचाती है
Krishnanagar, West Bengal:৮০-তেও থামেনি তুলি, ভাঙা ঘরে বসে আজও বাংলার দুর্গার চালচিত্র বাঁচিয়ে রেখেছেন কৃষ্ণনগরের রেবা পাল দুর্গাপুজো মানে আলো, থিম আর জাঁকজমক। কিন্তু সেই পুজোর আড়ালে কৃষ্ণনগরের ঘূর্ণি কুমোরপাড়ার এক চিলতে টালির ঘরে আজও নিঃশব্দে এক ইতিহাস বেঁচে আছে। নাম রেবা পাল, বয়স ৮০ ছুঁই ছুঁই, পেশা - চালচিত্র শিল্পী। প্রায় ৫০ বছর আগে স্বামী ষষ্ঠী পালের হাত ধরে এই শিল্পে হাতেখড়ি। প্রথমে স্বামীর সহকারী হিসেবে কাজ শুরু, ২২ বছর আগে স্বামীর মৃত্যুর পর সংসারের হাল ধরতে নিজেই পুরোদমে তুলে নেন তুলি। একসময় নিজে কাঁধে করে চালচিত্র নিয়ে যেতেন কলকাতার কুমোরটুলি, বিধাননগরে। তাঁর হাতে আঁকা চালচিত্র শোভা পেয়েছে কালীঘাট শ্রী সংঘ সহ এশিয়ান পেইন্টস পুরস্কারজয়ী একাধিক নামী পুজো মণ্ডপে। একটি বিদ্যালয়ের উদ্যোগে তাঁর শিল্পকর্ম মিউজিয়ামেও সংরক্ষিত হয়েছে। কিন্তু আজ ছবিটা অন্যরকম। বার্ধক্যের কারণে আর দূরে যেতে পারেন না। ডিজিটাল প্রিন্টের চালচিত্রের দাপটে হাতে আঁকা শিল্পের চাহিদা তলানিতে। স্থানীয় কিছু পুজো ও জয়নগর থেকে যে সামান্য বরাত আসে, তাতেই চলে। একটি চালচিত্রের জন্য পারিশ্রমিক মেলে মাত্র ৪০০ থেকে ৫০০ টাকা। কাগজ জোড়া লাগানো থেকে রঙের প্রলেপ, সূক্ষ্ম তুলির কাজ - সবটাই একা হাতে করেন তিনি। ছেলেমেয়েদের বিয়ে হয়ে গেছে, জীর্ণ ঘরে একাই থাকেন রেবাদেবী। শিল্পী হিসেবে সরকারি স্বীকৃতি বা সাহায্য জোটেনি, বার্ধক্য ভাতাই একমাত্র ভরসা। উত্তরসূরিরাও আর এই পেশায় আসতে চান না। তবুও স্বামীর স্মৃতি আর শিল্পের প্রতি ভালোবাসাকে আঁকড়ে ধরে আজও প্রতিদিন তুলি ধরেন রেবা पाल। পুজো এলেই তাঁর ভাঙা ঘরে ব্যস্ততা বাড়ে, কারণ তিনি জানেন, তাঁর তুলির টানেই বেঁচে থাকবে বাংলার সাবেকি দুর্গা প্রতিমার আসল সাজ। বাইট রেবা পাল।0
0
Report
Advertisement
