204101
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण
Hathras, Uttar Pradesh:प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रांगण में नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गौरव आर्य निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा और ब्रज क्षेत्र मंत्री डॉली मौहर, वासुदेव माहौर, संजय सक्सेना, दिनेश शर्मा, सभासद अभिषेक राज मोहित शर्मा, रमेश राजपूत ने वृक्षारोपण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा-मैथुरा हाईवे पर सीवेट कैट मिला, घायल नाक के साथ जंगल में छोड़ा गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा मथुरा हाइवे पर LIC बिल्डिंग की लाइब्रेरी में सीवेट कैट(कब्र बिज्जू) मिलने से हड़कंप सोमवार सुबह सीवेट कैट मिलने से घबराए लोगों ने वाइल्ड लाइफ एस ओ एस को दी सूचना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम सीवेट कैट को रेस्क्यू कर ले गई अपने साथ रेस्क्यू के दौरान टीम ने देखा सीवेट कैट की नाक पर था जख्म घायल सीवेट कैट के ट्रीटमेंट और 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन के बाद जंगल में छोड़ा आम तौर पर घातक नहीं होता सीवेट कैट(कब्र बिज्जू) लेकिन अगर कोई छेड़े तो कर देता है हमला अक्सर पेड़ को बनाते है ये अपना आशियाना खुद नहीं करता शिकार,फल और मृत जानवरों के मास को खाता है ये जानवर0
0
Report
सम्राट सरकार ने शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को मंजूरी दी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग सम्राट सरकार का सबसे बड़ा फैसला सम्राट सरकार ने शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के नियमावली को मंजूरी दे दिया है। अब इसी के तहत सभी सरकारी शिक्षक नियोजित शिक्षकों का ट्रांसफर होगा, सम्राट कैबिनेट ने मोहर लगा दिया है।0
0
Report
सम्राट कैबिनेट ने भारत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच के गठन को मंजूरी दी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग सम्राट कैबिनेट का एक और बड़ा फैसला भारत तिवारी एनकाउंटर के लिए न्यायिक जांच के गठन को सम्राट कैबिनेट ने मंजूरी दे दिया है0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में बाबैन विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी—ताज़ा खबर
Kurukshetra, Haryana:ब्रेकिंग कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा के बाबैन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुँचे ।0
0
Report
कोलकाता में गोडाउन ढहने के घायलों से मिलने CM सुवेंदु अधिकारी SSKM अस्पताल पहुंचेंगे
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KOL GODOWN COLLAPSE 1840. WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI TO ARRIVE AT SSKM HOSPITAL TO MEET INJURED0
0
Report
विदिशा पुलिस ने 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान #SafeClick2.0 शुरू किया
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विदिशा पुलिस ने 24 जून से 8 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान #SafeClick2.0 शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में जिलेभर में साइबर चौपाल, जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, रैली, कवि गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वीओ : अभियान के दौरान नागरिकों को फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी जाएगी। स्कूल, कॉलेज, बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शासकीय कार्यालय और ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विदिशा पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में चलाए गए साइबर जागरूकता अभियान में 255 स्थानों पर करीब एक लाख लोगों को जागरूक किया गया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। बाइट : रोहित काशवानी, SP विदिशा।0
0
Report
Advertisement
UCC पर महाराष्ट्र नेताओं की भिडंत: क्या देश को मिलेगा समान नागरिक संहिता का रास्ता?
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): NITESH RANE (MAHARASHTRA MINISTER)/SANA MALIK (NCP AP MLA)/ BAJRANG SONAWANE (MP)/ PRASAD LAD (MLC)/ HUSSAIN DALVAI (CONGRESS)/ JITENDRA AWARD (NCP SP MLA)/ SHRIKANT BHARATIYA (SHIVSENA UBT)/ NANA PATOLE (CONGRESS)/ ABU AZMI (SP MLA) ON MUMBAI'S RAIN/ RAM MANDIR/ SANJAY RAUT TWEET/ MP BAJRANG SONAWANE ON BEED DISTRICT INCIDENT मुंबई: महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे ने UCC के विषय पर कहा, "भारतीय संविधान के तहत अनुच्छेद 44 पार्ट के अंतर्गत समान नागरिक संहिता का प्रावधान है। जो-जो इसका विरोध कर रहा है वह संविधान का विरोध कर रहा है। कुछ लोगों को यहां शरिया कानून लागू करना है लेकिन ऐसा हम होने नहीं देंगे... बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के तहत हमारी केंद्र व राज्य सरकार काम करने के लिए कटिबद्ध है।" NCP विधायक सना मलिक ने UCC पर कहा, "...UCC को लेकर कल हमारे मंत्री योगेश कदम ने यह जानकारी दी है? कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक कमेटी बनाई जाएगी और वह रिपोर्ट पेश करेंगे जिसके बाद UCC को आगे बढ़ाया जाएगा... जब बिल आएगा तो उसके ऊपर भी सकारात्मक चर्चा की जाएगी। समान नागरिक संहिता की जब हम बात करते हैं तो उसमें कई चीजें होती हैं। कई राज्यों में काफी सालों से यह पहले ही लागू है? लेकिन UCC का विरोध जब तक नहीं होगा जब तक वह विशेष तौर पर किसी भी धर्म को टारगेट नहीं करता है। यदि समावेशी तरीके से इसे लागू किया जाता है? तो इसका पूरे देश में स्वागत होगा...""यहाँ 'ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड' कैसे हो सकता है? हमारे देश में सिर्फ़ वे लोग होने चाहिए जो एक ही संविधान को मानते हों। हिंदू राष्ट्र में इस मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को खत्म और भंग कर देना चाहिए और इसके सभी सदस्यों को हटा देना चाहिए। हमें ऐसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की क्या ज़रूरत है? क्या वे संविधान का पालन नहीं करना चाहते?... हम ऐसे सभी लोगों को पाकिस्तान भेज देंगे।" महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने मुंबई में जलभराव की स्थिति पर कहा, "यह शर्म की बात है। मैं अपने क्षेत्र की बात करूं तो मैं कई दिनों से चिल्ला रहा हूं कि नालों की सफाई नहीं हुई है। पूरा पैसा भ्रष्टाचार में गया है... मैं समझता हूं कि इसकी जवाबदेही होनी चाहिए। जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए और उन्हें जेल भेजिए... मुंबई जैसे शहर में थोड़ी बारिश के बाद यदि ऐसे हालात हैं तो ये शर्म की बात है..." भाजपा नेता प्रसाद लाड ने मुंबई में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कहा, "जो भी हुआ वह बहुत गलत है लेकिन महापालिका पूरा प्रयास कर रही है। पिछले 4-4.5 साल से प्रशासकीय राज था। भाजपा की सरकार आने के बाद, मेयर हों या स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हों, सभी पूरी ताकत के साथ मिलकर काम करने का प्रयास कर रहे हैं... मुझे लगता है कि कल रात जो बारिश हुई वह 150 मिमी से ऊपर हुई जबकि मुंबई में 100 मिमी से ऊपर की बारिश सामान्य तौर पर नहीं होती है..." महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर विपक्ष के आरोपों पर कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है लेकिन इसमें पुलिस और सरकार को दोष देना ये बहुत ही अपरिपक्वता होगा।"0
0
Report
ग्वालियर से शुरू हुआ सेफ क्लिक 2.0: 15 दिन का साइबर जागरूकता अभियान
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश पुलिस ने अब संभाग स्तर पर बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 'सेफ क्लिक 2.0' नामक यह 15 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान आज ग्वालियर से शुरू हुआ है, यह 8 जुलाई तक चलेगा। दरअसल साइबर अपराधी सीधे-सादे लोगों को आसानी से अपना शिकार बना रहे हैं। इस चुनौती का सामना करने और ग्रामीणों तक सुरक्षा का कवच पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अब गांव-गांव और मजरे-टोलों तक पहुंचेगी। विशेष 'साइबर चौपाल' लगाकर ग्रामीणों को डिजिटल ठगी से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि वित्तीय और मानसिक धोखाधड़ी को रोका जा सके। अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है.... साइबर अपराधी लोगों की कम जानकारी का फायदा उठाकर उन्हें डराते हैं या रातों-रात अमीर बनने का लालच देते हैं। लोगों से अपील की कि यदि उन्हें पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य जांच एजेंसी के नाम पर कोई अनजान कॉल आता है, तो वे बिल्कुल भी भयभीत न हों। ऐसे कॉल से डरने के बजाय तुरंत अपने नजदीकी थाने या पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दें। आपको बता दें कि एक तरफ लोगों को साइबर ठगी से आगह कर रही है, वही दूसरी कल ही..... एक बुजुर्ग महिला ग्वालियर में समाने आयी है, जिसमें उसे ओर बेटे को एक महीने तक डिजिटल करके रखा गया। साथ ही एक करोड़ 57 लाख रूपए की डिजिटल ठगी कर ली।0
0
Report
सांगानेर में 631 करोड़ से अधिक विकास कार्य, मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास 4 जुलाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के सांगानेर में विकास और सियासत का बड़ा मंच… मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 631 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया…साथ ही मेट्रो फेज-2 को सांगानेर के लिए बड़ी सौगात बताते हुए 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास का ऐलान किया… कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष सिर्फ ट्वीट की राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 631 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांगानेर को अपना घर बताते हुए कहा कि यहां की जनता उनके परिवार जैसी है और इसी क्षेत्र के आशीर्वाद से उन्हें राजस्थान की 8 करोड़ जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने सांगानेर के विकास में सबसे बड़ी कड़ी के तौर पर जयपुर मेट्रो फेज-2 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। टोंक रोड से सीकर रोड तक प्रस्तावित इस मेट्रो परियोजना पर 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह परियोजना जयपुर के यातायात दबाव को कम करने के साथ सांगानेर समेत पूरे शहर की कनेक्टिविटी बदल देगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि आज 208 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 1350 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि करीब 422 करोड़ रुपए के 188 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। राजनीतिक तौर पर भी मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम अहम रहा। सांगानेर में विकास के एजेंडे के साथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ ट्वीट-ट्वीट कर सकते हैं, जनता के बीच नहीं जाते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर आधारित रही है....सीएम ने विपक्ष के उस तंज का भी जवाब दिया जिसमें मुख्यमंत्री के बार-बार दिल्ली जाने को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब दिल्ली जाते हैं तो प्रदेश के लिए कुछ ना कुछ लेकर ही आते हैं। विपक्ष को एमओयू और एमओए का फर्क तक पता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है, लेकिन विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभानी चाहिए...सीएम ने कहा कि पिछले ढाई साल में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 818 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि करीब 2 हजार करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान मंडपम सहित आने वाले समय में हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सांगानेर की विकास यात्रा को नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर सांगानेर स्थित प्राचीन त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांगानेर क्षेत्र के संघीजी जैन मंदिर और सांगा बाबा मंदिर सहित कुल 115 धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्वार के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत के भव्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीवरेज सफाई के लिए सुपर सकर मशीन, कचरा उठाने के लिए अत्याधुनिक मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के प्रति जनजागरूकता के लिए ब्रांडिंग ऑटो को Hari झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई मशीनें संकरी गलियों, फुटपाथ और मुश्किल जगहों से भी कचरा उठाने में मदद करेंगी। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड और लाभार्थियों को पट्टे भी वितरित किए। इसके साथ ही सफाई सेवा मैराथन में बेहतर कार्य करने वाले मुख्य सफाई निरीक्षकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता, जेडीसी सिद्धार्थ महाजन, स्वायत्त शासन विभाग सचिव रवि जैन, संभागीय आयुक्त वी.सरवन, कलक्टर संदेश नायक, आयुक्त ओम कसेरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। सौगातों का पिटारा। जयपुर-भीलवाड़ा रोड के मुहाना मोड जंक्शन पर 124 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण की नींव रखी गई। सांगानेर एलीवेटेड रोड 287 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जा चुका है। 50 करोड़ रुपये की लागत से सांगानेर के 115 मंदिरों के सौंदर्यीकरण-जीर्णोद्धार का शुभारंभ हुआ। बंबाला क्षेत्र में सीवरेज कार्य के लिए 88 करोड़ से अधिक लागत से एसटीपी और मुख्य ट्रंक मेन लाइन के निर्माण का शिलान्यास। पृथ्वीराज नगर में सैटेलाइट अस्पताल और भांकरोटा में ट्रोमा सेंटर के निर्माण की नींव रखी गई। सड़क, सामुदायिक भवन, सीवर लाइन, पार्क, मोक्षधाम, मंदिर, स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्रों से जुड़े विभिन्न कार्यों का शुभारंभ भी किया।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में मोहर्रम शांतिपूर्ण बैठक, भाईचारे और सुरक्षा पर जोर
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नीमकाथाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित। कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर कि गई चर्चा। बैठक में आपसी सौहार्द के साथ त्योहार बनाने की अपील। सीकर जिले के नीमकाथाना में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नीमकाथाना कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने की।बैठक में सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान मोहर्रम के जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई।0
0
Report
दमोह के तेंदूखेड़ा में अतुल हत्याकांड: दो पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:तेंदूखेड़ा अतुल हत्याकांड में दो पर मामला दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार.. दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में कल रात बीच बाजार हुई दलित युवक की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है तो एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कल रात बाजार में हाथ ठेला वापस लेने गए अतुल अहिरवाल को फल बेचने वाले शख्स ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ था और देर रात तक दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे जाम रहा था। पुलिस ने रात भर आपरेशन चलाया और सुबह से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसके बाद अतुल की हत्या में दो लोगों का शामिल होना पाया और इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी के मुताबिक अतुल फल बेचने वाले शख्स से अपना किराए पर दिया हुआ हाथ ठेला वापस लेने गया था और महज 30 रुपए को लेकर विवाद हुआ और ये हत्याकांड सामने आया। इसमें एक नाबलिग बच्चा भी शामिल है。0
0
Report
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन, एक लाइब्रेरी सील, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्निकांड के बाद अब हमीरपुर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है,जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच शुरू कर दी गई है,सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दो संस्थानों को सील कर दिया है...... लखनऊ अग्निकांड के बाद हमीरपुर प्रशासन सतर्क हो गया है,जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच शुरू की गई,डीआईओएस महेश गुप्ता,एसडीएम अभिषेक कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान ने संयुक्त निरीक्षण किया।जांच के दौरान कई जगह सुरक्षा मानकों में कमी मिली, मानक पूरे न होने पर नयी पहल डिजिटल लाइब्रेरी को नोटिस जारी कर सील कर दिया गया,यह कार्रवाई हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में की गई,प्रशासन का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश, शाजापुर में बारिश संकेत 5 से 7 दिन
Shajapur, Madhya Pradesh:9 दिन की देरी के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून के प्रवेश के साथ ही शाजापुर जिले में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह के समय आसमान पर काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर बाद से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिला। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं। मौसम में आए बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे। बीते कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान का असर कम महसूस हुआ। मौसम में नमी बढ़ने से वातावरण सुहावना बना रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो मध्य प्रदेश में बुधवार को मानसून ने प्रवेश किया है, शाजापुर में अच्छी और लगातार मानसूनी बारिश के लिए अभी 5 से 7 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके बाद जिले में भी नियमित बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है。0
0
Report
शहजादनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार, 869 शीशी कोडीनयुक्त सिरप बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:शहजादनगर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 869 शीशी कोडीन युक्त नशीला सिरप और 2 मोबाइल फोन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू, एंकर:पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है, थाना शहजादनगर पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 869 शीशियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहजादनगर पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम अवैध दवाओं की बिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान और अजहर खान निवासी रवाना थाना सैफनी, जबकि वशीम अहमद निवासी कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 869 शीशी कोडीन yुक्त नशीला सिरप बरामद किया गया, इनमें 340 शीशी डाईलेक्स डीसी, 245 शीशी बैरिकोफ और 296 शीशी बेसकोड सिरप शामिल हैं, इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, बरामद दवाओं की বাজার में बड़ी मात्रा और अवैध इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस मामला को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना शहजादनगर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित नशीले सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था.0
0
Report
बिहार: अमृत 2.0 से छपरा सीवरेज और अदालत भवनों की सौगात
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत छपरा सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए ₹76.48 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना के क्रियान्वयन से छपरा शहर में सीवरेज प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बिहार के 4 जिलों में नए न्यायालय भवनों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है- 1. महाराजगंज (सिवान) में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन निर्माण हेतु ₹34.33 करोड़ की स्वीकृति। 2. मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में 20 कोर्ट भवन निर्माण हेतु ₹53.02 करोड़ की स्वीकृति。 3. बेगूसराय में 15 कोर्ट भवन (G 7) निर्माण हेतु ₹39.04 करोड़ की स्वीकृति。 4. रजौली (नवादा) में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन निर्माण हेतु ₹38.38 करोड़ की स्वीकृति。 इन परियोजनाओं से न्यायिक आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी, न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी。 बिहार के विभिन्न जिलों में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई। 1. मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी। 2. सिवान में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी। 3. नवादा के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी। 4. पटना में हिमालय विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी। 5. औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन को मंजूरी。 2. मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में 20 कोर्ट भवन निर्माण हेतु ₹53.02 करोड़ की स्वीकृति。 3. बेगूसराय में 15 कोर्ट भवन (G 7) निर्माण हेतु ₹39.04 करोड़ की स्वीकृति。 4. रजौली (नवादा) में 10 कोर्ट भवन, एमेनिटी भवन एवं हाजत भवन निर्माण हेतु ₹38.38 करोड़ की स्वीकृति。 इन परियोजनाओं से न्यायिक आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी, न्यायिक कार्यों में गति आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।0
0
Report
Advertisement
