202139
Aligarh - आपसी कहासुनी के बीच महिला हुई घायल
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी के गांव गधाखेड़ा में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, मारपीट में एक महिला घायल हो गई. घायल महिला ने परिजनों के साथ सासनी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने महिला को उपचार हेतु सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां डॉक्टरों ने घायल महिला का उपचार किया, वहीं महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रद्धा के फ्लैट सील, कोर्ट नोटिस जारी; सहारनपुर में लाखों धोखाधड़ी का मामला
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू फ्लैट से शिवा मामले में फरार चल रही श्रद्धा के फ्लैट को सील कर दिया गया है।इसके अलावा मॉडल श्रद्धा के फ्लैट पर सहारनपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से जारी नोटिस चस्पा किया गया। कोर्ट ने श्रद्धा को पक्ष रखने के लिए तलब किया है और 31 अक्तूबर तक का समय दिया है। दरअसल, सहारनपुर पुलिस ने वर्ष 2024 में श्रद्धा के करीबी दोस्त व साइबर अपराधी अंकित जायसवाल को 90.59 लाख की ठगी में गिरफ्तार किया था। सहारनपुर के डॉक्टर प्रभात वर्मा ने अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, हजरतगंज पुलिस ने हत्या के आरोप में श्रद्धा का फ्लैट सील कर दिया।0
0
Report
बीकानेर-हनुमानगढ़ में पुलिस का बड़ा प्रहार, करोड़ों की हेरोइन पकड़ी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज से बड़ी खबर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन चक्रव्यूह में करोड़ों की हेरोइन जब्त रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस का बड़ा एक्शन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई दोनों जिलों में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब 13 किलो 953 ग्राम हेरोइन बरामद अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 9 किलो 821 ग्राम चिट्टा और 1 लाख 85 हजार रुपये नकद जब्त श्रीगंगानगर के रावला में 4 किलो 132 ग्राम हेरोइन बरामद बीकानेर के खाजूवाला मामले में 15 हजार और रावला केस में 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार पिछले दो दिनों में बीकानेर और हनुमानगढ़ में शराब से भरे दो कैंटर भी पकड़े, शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये0
0
Report
जमशेदपुर: बागबेड़ा की दुर्गा ज्वेलर्स से दो किलो से अधिक चांदी चोरी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए. इतना ही नहीं, दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी चोर अपने साथ ले गए. दुकान मालिक रुद्रदेव कुमार वर्मा के अनुसार उन्होंने रविवार दोपहर दुकान बंद कर दी थी. सोमवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पिछली दीवार टूटी हुई मिली. उन्होंने चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये होने का अनुमान लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस चोरी गए सामान और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है. नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
बीजेपी नेता शाह नवाज हुसैन अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे; रूहानी रिश्ते और सरकार पर प्रतिक्रिया
Ajmer, Rajasthan:बीजेपी के सीनियर लीडर व पार्टी के कौमी तर्जुमान सैय्यद शाह नवाज हुसैन अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। कहा उन्होंने सूफी हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में अकीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह में उन्हें जियारत शेख दौलत अली चिश्ती ने कराई और शेख रमजान अली ने उन्हें तबर्रुक पेश किया। दरगाह जियारत के बाद शाह नवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजमेर शरीफ दरगाह से उनका कदीमी रूहानी रिश्ता है और हमेशा कामयाबी भी इसी चौखट से मिलती रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हुकूमत के खिलाफ विदेशी ताकतों के इशारे पर कुछ लोग काम कर रहे है। देश में नौजवानों को बहकाया जा रहा है यहां तक की यूसीसी को लेकर भी भड़काया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी और उनके हामियों ने भी बीजेपी और पीएम मोदी को टारगेट कर बदनाम करने का मंसूबा बना रखा है। इसी तरह शाह नवाज हुसैन ने फिल्म अदाकार टाइगर श्राफ़ पर हमले की मजम्मत करते हुए बदमाशो के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही और कहा कि महाराष्ट्र हुकूमत किसी भी बदमाश को नहीं बख्शेगी。0
0
Report
रायबरेली में श्रद्धा दुबे की तलाश जारी: लखनऊ पुलिस ने शुरू की पूछताछ
Lucknow, Uttar Pradesh:रायबरेली: श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुँची लखनऊ पुलिस चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत में मुख्य आरोपी है श्रद्धा दुबे श्रद्धा दुबे के पिता एसपी बदुबे व उनकी सौतेली मां से लगभग डेढ़ घण्टे तक हुई पूंछ तांछ पूंछतांछ में मकान में रह रहे पूर्व किराएदार आनंद पांडेय के बारे भी पुलिस ने जुटाई जानकारी- सूत्र लखनऊ से एसएचओ समेत कई सिपाही रायबरेली पहुँचे थे घर के अंदर बन्द कमरे में डेढ़ घण्टे तक चली पूंछतांछ रायबरेली में ही रहकर श्रद्धा दुबे ने शुरुवाती शिक्षा ग्रहण की थी शिवा हत्या कांड के बाद से श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए 10 टीमें लगी हुई है पुलिस श्रद्धा दुबे को अभी तक नही खोज पाई है मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने से श्रद्धा दुबे के पिता ने किया मना शहर कोतवाली क्षेत्र के राम जी पुरम में है श्रद्धा दुबे का आवास0
0
Report
बागोरिया माताजी मंदिर में होमाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने दर्शन, सौहार्द का संगम
Jodhpur, Rajasthan:बागोरिया माताजी के मंदिर में होमाष्टमी के अवसर पर उमड़े श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, इस दौरान जिले भर के हजारों श्रद्धालुओं ने माताजी के मन्दिर में दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख-शांति की कामना की, हिन्दू-मुस्लिम साम्प्रदायिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिलता बागोरिया माताजी मन्दिर, वहीं अन्य मंदिरों में भी माताजी के भक्त कर रहे दर्शन0
0
Report
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फलोदी दौरा, प्रत्याशी संवाद के लिए पहुंचे
Jodhpur, Rajasthan:विनोद प्रजापत फलोदी फलोदी पुर्व मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे फलोदी राजस्थान के पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फलोदी दौरे पर। विशेष विमान से फलोदी पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत। पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फलोदी मे सुगन रिसोर्ट परिसर में पंचायतीराज चुनाव प्रत्याशीयो से कर रहे हैं संवाद。 मंच पर पुर्व विधायक शाले मोहम्मद, पुर्व विधायक किसनाराम, जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी सहित अन्य नेता मौजूद।0
0
Report
राजस्थान में VLTD डिवाइस घोटाला: ट्रक-बस मालिकों से हो रही खुली वसूली
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू 142 इन्जेस्ट हैडर- VLTD डिवाइस लगाने को लेकर आरोप कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने लगाए आरोप कहा, सरकार की मिलीभगत से लुट रहे ट्रक-बस मालिक पहले 5000 रुपए में लग रही थी डिवाइस अब 15 से 16 हजार रुपए लिए जा रहे परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर हो रहा भ्रष्टाचार एंकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि मैं खुद भी परिवहन मंत्री रहा हूं। लेकिन परिवहन विभाग में ऐसा भ्रष्टाचार मैंने पहले कभी नहीं देखा। राजस्थान में 16 लाख से ज्यादा कमर्शियल वाहनों में VLTD डिवाइस लगाई जानी है। जो डिवाइस पहले 5 से 6 हजार रुपए में लग रही थी, अब उसके 15 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में 800 से 1000 करोड़ रुपए का घोटाला हो रहा है। खाचरियावास ने रसीदें दिखाते हुए कहा कि 5500 रुपए की रसीद के एवज में 3 गुना अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। राज्य में ट्रक, बस मालिकों से खुली वसूली हो रही है। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को खाचरियावास ने आरोप लगाए कि सभी 20 कंपनियों की डिवाइस को एक व्यक्ति ने कब्जे में ले लिया है। अब उसी व्यक्ति की मनमर्जी से डिवाइस लगाई जा रही हैं। उन्होंने उस व्यक्ति से परिवहन विभाग के अफसरों, सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा, हरियाणा में यही डिवाइस 5 से 6 हजार रुपए में लग रही है तो राजस्थान में इतने पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। बाइट- प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व परिवहन मंत्री और कांग्रेस नेता0
0
Report
दुर्गाष्टमी- महावनमी पर आसपुर शक्ति पीठों में भक्तों की भारी भीड़
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आशापुरा व विजवामाता शक्तिपीठ पर दुर्गाष्टमी के अवसर पर उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु कई किलोमीटर तक नंगे पांव पैदल चलकर धाम पहुंचे और माता के दरबार में शीश नवाकर खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आशापुरा धाम में मां आशापुरा का स्वर्णाभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। विश्व कल्याण और जनमंगल की कामना के साथ आयोजित महायज्ञ की पूर्णाहुति भी की गई। धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों और पुलिस बल ने सुरक्षा, शांति एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाले रखा। वहीं, जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों साबला स्थित अंबिका चौक, रीछा कल्याण धाम और गलियाकोट के शीतला माता मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दुर्गाष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।0
0
Report
Advertisement
हेरोइन तस्करी: 25 करोड़ कीमत की बरामदगी, 4 गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :जिले में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मामला, आईजी बीकानेर ओमप्रकाश और एसपी बी आदित्य के सुपरविजन में हुई थी कार्रवाई,25 करोड़ की हेरोइन की थी पुलिस ने जब्त,गोलूवाला के रोही अयालकी में दो वाहनों से 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन और 1.85 लाख रुपए बरामद,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई,तीन स्थानीय सहित चार आरोपी गिरफ्तार,हेरोइन तस्करी के मामले में दो वाहन जब्त,चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज,हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस,आरोपियों से पूछताछ जारी0
0
Report
शाहनवाज हुसैन ने ख्वाजा साहब दरगाह पर दुआ मांगी, अमन-चैन की कामना
Ajmer, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत कर मन्नत का धागा बंधा.. इस दौरान उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए.. उन्होंने देश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी... शाहनवाज हुसैन के दरगाह पहुंचने पर शेख दौलत चिश्ती शेख रमजान अली ने जियारत करवाई... उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह को आस्था और कौमी एकता का प्रमुख केंद्र बताते हुए यहां दुआ करने की परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की... उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को गोली लगने की घटना पर चिंता जताई.. उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उन्होंने निशाना साधते हुए विदेशी ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया.... विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए。0
0
Report
जोगणिया माता शक्तिपीठ में दुर्गा अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा विशाल उत्साह
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड स्थित जोगणिया माता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। शक्तिपीठ परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी रात जोगणिया माता के दर्शन करवाए गए। रामलीला मैदान में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। आयोजन में राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जोगणिया माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ धरना खत्म, विधायक भाटी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया; जमीन स्थानांतरण पर आश्वासन
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर जैसलमेर खबर की लोकेशन - रामगढ़ रिपोर्टर -शंकरदान मोबाईल नम्बर -9799069952 रामगढ़ में 258 दिन से चल रहा धरना समाप्त, विधायक छोटूसिंह भाटी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया राघवा-सेउवा में आवंटित जमीन को स्थानांतरित करने का भरोसा, जिला प्रशासन और ग्रामीणों की कमेटी करेगी वस्तुस्थिति की जांच रामगढ़, जैसलमेर जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में राघवा-सेउवा में सोलर कम्पनी को आवंटन करने के लिए प्रस्तावित जमीन के मामले को लेकर पिछले 228 दिनों से चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। जैसलमेर के विधायक छोटूसिंह भाटी ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जूस पिलाया और धरना समाप्त करवाया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा सोलर कम्पनी को आवंटित जमीन को अन्यत्र स्थानांतरित करने का भरोसा दिलाया। साथ ही मामले की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए सरकार की ओर से एक कमेटी गठित करने निर्देश देने की बात विधायक द्वारा धरनार्थियों के समक्ष रखी गई। धरना समाप्त होने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के समाप्त होने के साथ ही अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। कमेटी करेगी मामले की वस्तुस्थिति की जांच मामले के समाधान के लिए गठित की जाने वाली कमेटी में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और सीमा जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी मौके की वस्तुस्थिति का पता लगाएगी और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। इसके बाद जमीन को स्थानांतरित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 258 दिनों तक जारी रहा धरना जमीन आवंटन के मुद्दे को लेकर ग्रामीण लंबे समय से धरने पर बैठे थे। 258 दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान जमीन आवंटन को लेकर विरोध जताते हुए समाधान की मांग उठाई गई। आखिरकार विधायक छोटूसिंह भाटी के हस्तक्षेप और जमीन स्थानांतरित करने के भरोसे के बाद धरना समाप्त करने पर सहमति बनी। धरना समाप्त होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासनिक कमेटी की जांच के बाद मामले का स्थायी समाधान निकलेगा और जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, धरना समाप्त होने के बाद अब सबसे अहम सवाल यही है कि जमीन स्थानांतरण को लेकर दिया गया भरोसा कब तक धरातल पर उतरता है। ये रहे उपस्थित विधायक छोटूसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, आईदानसिंह, दीपसिंह, कंवराजसिंह, सवाईसिंह, हुकमाराम, मनोहरसिंह, उपखण्ड अधिकारी, रामगढ़ तहसीलदार तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
बगहा के रामनगर में लापता छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद
Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आठ दिनों से लापता छठी क्लास के छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत छात्र की पहचान मठिया निवासी शिबू खान के रूप में हुई है। परिजनों ने रामनगर पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी राजेश कुमार भी रामनगर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है की रामनगर के गौंद्रा फार्म स्थित हरिनगर चीनी मिल के फॉर्म वाले गन्ने की खेत में छात्र का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। छात्र के लापता होने के आठ दिनों बाद नौवें दिन शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । बाइट - मृत छात्र के परिजन फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि छात्र के अपहरण के पीछे किसका हाथ है और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में किसने की है,पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी की नजरें टिकी हुईं हैं पुलिस अभी कुछ भी बोलना या बताना मुनासिब नहीं समझ रही है । बाइट- नुरेन अंसारी, मुखिया मठिया रामनगर0
0
Report
ट्रैफिक हादसे में झारखंड पुलिस कांस्टेबल रोकी सिंह की मौत
Jamui, Bihar:जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में झारखंड पुलिस के कांस्टेबल रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई टाउन थाना क्षेत्र के आनंदबिहार कॉलोनी निवासी रॉकी सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और गोड्डा जिले में उनकी तैनाती थी। सोमवार की सुबह वह बुलेट बाइक से किसी काम से मनिअड्डा जेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनिअड्डा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौर में उनकी मौत हो गई। रॉकी सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
