204215
अलीगढ़ः सिकंदरा राऊ प्रदर्शनी में हवाई झूले से गिरा झूलाकर्मी, मौत
Mirpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा राऊ में हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी के नाम से मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कई झूले भी लगे हुए हैं। इन्हीं में से एक हवाई झूले पर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एक झूलाकर्मी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झूलाकर्मी के साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि झूलाकर्मी मृतक को कहीं अज्ञात स्थान पर ले गए। फिलहाल पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांचकर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरे नए दोस्त: छोटे पंजों के साथ दोस्ती की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:You're my friend now..those little paws0
0
Report
बिल्लियाँ-भाइयाँ: इंटरनेट पर मीम वायरल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
दीवारों के भीतर कुछ सुनकर हुआ चौंकाने वाला हादसा, सच जानिए
Noida, Uttar Pradesh:He kept hearing something in the walls, then this happened0
0
Report
Advertisement
बून्दी में शताब्दी वर्ष के समापन पर विराट पथ संचलन सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में शताब्दी वर्ष के समापन पर निकला विराट पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार को बून्दी में विराट पथ संचलन निकाला गया। इसके पूर्व शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ और श्री निम्बाराम जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके बाद खेल संकुल से पथ संचलन शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खोजा गेट पहुंचा और वापस खेल संकुल में इसका समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे मार्ग में अनुशासन और उत्साह का माहौल नजर आया।0
0
Report
पिपरिया में पटवारी के परिवार मौत: पिता ने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की
Narmadapuram, Madhya Pradesh:पिपरिया में पटवारी अजाय धाकड़ और उनके दो बेटों की मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। शुरुआती पोस्टमार्टम के मुताबिक, दोनों बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई है। बरेली निवासी 43 वर्षीय अजाय धाकड़ रविवार को अपने बेटों समर्थ, 13 वर्ष और शिवाय, 11 वर्ष को फिल्म दिखाने के बहाने घर से लेकर निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे अजाय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से दोनों बच्चों के शव मिले। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चों के गले पर निशान पाए गए। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, समर्थ के गले पर एक और शिवाय के गले पर दो निशान मिले। शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक, दोनों बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई। पुलिस ने कार से चार्जर केबल और बेल्ट सहित कुछ सामान जब्त किया है—इन्हें जांच के दायरे में रखा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद तीनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिपरिया थाने के एसआई मानिक सिंह भट्टी के मुताबिक, जीआरपी से कार में दो बच्चों के मृत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जहां दोनों बच्चों के शव मिले। एसआई के अनुसार, अजाय ने रास्ते में दोनों बच्चों की हत्या कर उनके शव कार की सीट के नीचे छिपा दिए थे। इसके बाद कार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या कर ली।0
0
Report
रतलाम में फायरिंग, फ्रीगंज के रेलवे ट्रैक के पास एक घायल अस्पताल पहुंचा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - फायरिंग की सुचना, फ्रीगंज से रेलवे ट्रेक के पास हुए फायरिंग, 1 घायल को मेडिकल पहुंचाया गया, मौके पर घायल का स्कूटर बेग, जिआरपी थाना मामला, सिटी पुलिस भी मौके पर0
0
Report
Advertisement
NSP रामलीला: कॉकरोच के पुतले दहन से गंदगी भगाने का संदेश
New Delhi, Delhi:दिल्ली की श्री केशव रामलीला NSP में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के साथ-साथ कॉकरोच का पुतला भी दहन किया जाएगा NSP की रामलीला में हर साल तीन के अलावा एक चौथ पुतला भी दहन किया जाता है समाज की उसे मुश्किल का उसे गंदगी का जिसको बाहर करना होता है जैसे कि पहले नक्सलवाद आतंकवाद करोड़ों ऐसे सब पुतले भी ध्यान किए गए हैं इस साल कॉकरोच का पुतला दहन किया जा रहा है श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल का कहना है कि कॉकरोच कीड़ा है समझ में गंदगी है हम उसको समाज से बाहर करना चाहते हैं समाज की गंदगी को दर्शाता है यह कॉकरोच दशहरा हमें हर साल याद दिलाता है धर्म पर धर्म की जीत बुराई पर अच्छाई की जीत उसी का मैसेज हम लोगों को देना चाहते हैं NSP में तैयारी चल रही है पुतले तैयार किया जा चुके हैं अब इनको रात में खड़ा कर दिया जाएगा और कल दशहरे के दिन 4:00 बजे से रामलीला की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद 7:00 बजे पुतला दहन किया जाएगा कॉकरोच के पुतले का दहन कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे पुतला दिखाते हुए वॉकथ्रू और अशोक गोयल0
0
Report
अजमेर में RAC जवान ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी, जीवन खत्म
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में ईवीएम मशीन की सुरक्षा के जाब्ते में तैनात RAC के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी राइफल से खुद को गोली मार कर जीवन को अलविदा कह दिया। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय में सुरक्षा गारद में तैनात टोंक की 9वीं बटालियन में कार्यरत नरेंद्र गोदारा ने ड्यूटी के दौरान एसएलआर से गोली चला दी। ड्यूटी शिफ्ट बदली के दौरान मामले का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने जवान के शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि जवान किराये के मकान में अजमेर में रह रहा था। जानकारी के अनुसार जवान की पत्नी और रिश्तेदार भी पुलिस में कार्यरत हैं। अब मामले की गहन जांच शुरू की गई है।0
0
Report
छठ घाट की बदहाली का वीडियो वायरल करने पर भड़के प्रधान पति, युवक को धमकाने का आरोप
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नटवा जंगल गांव में छठ घाट की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि वीडियो से नाराज प्रधान पति ने युवक को फोन पर गाली-गलौज की। इसके बाद करीब 30 से 40 समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की पोखरी पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं को लेकर उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। आरोप है कि इससे नाराज प्रधान पति सुनील सिंह ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। कमलेश का आरोप है कि कुछ देर बाद प्रधान पति अपने समर्थकों के साथ उसके घर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से जुड़ा कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद में पुलिस-नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, 200 ग्राम चिटा बरामद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़। एक कार में नशा तस्कर चिटा लेकर जा रहे थे; नशा तस्कर, पुलिस ने रोका तो कंडक्टर साइड बैठे नशा तस्कर ने पुलिस पर किया फायर। जान जोखिम में डालकर पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा: नशा तस्कर से 200 ग्राम चिटा बरामद। आत्मरक्षा के लिए सिटी चौकी प्रभारी मांगेराम ने भी किए दो हवाई फायर। एक नशा तस्कर असला सहित हुआ फरार।0
0
Report
बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 10 श्रद्धालु घायल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के झांसी छतरपुर हाईवे मार्ग पर स्थित बेतवा नदी के नोटघाट पुल के पास तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलटा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 10 श्रद्धालुओं को आई मामूली चोट है, दतिया जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे श्रद्धालुओं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नाराई नाका चौकी की पुलिस ने सभी घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों ने सभी श्रद्धालुओं को खतरे से बाहर बताया है, सभी श्रद्धालुओं टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षैत्र के हनौता गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं निवासी。0
0
Report
तीमेड़ में कथित जुआ क्लब निर्माण पर विवाद, विधायक ने विरोध किया
Vijayapura, Karnataka:छत्तीसगढ़ तेलंगाना महाराष्ट्र सीमा के तिमेड में कथित जुआ क्लब के निर्माण पर विवाद। छत्तीसगढ़-तेलंगানা-महाराष्ट्र सीमा पर कथित इंटरस्टेट जुआ क्लब बनाने की तैयारी! तिमेड में निर्माणाधीन भवन को लेकर उठा विवाद। विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे, निर्माण कार्य का किया विरोध। कथित जुआ क्लब का निर्माण तत्काल रोकने की मांग। सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में निर्माण कराने का विधायक ने लगाया आरोप।0
0
Report
Advertisement
जयंत के किराना दुकान में आग लगी, मालिक को लाखों का नुकसान
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत में एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक अवधेश कुमार गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने त्योहारों को देखते हुए दो दिन पहले ही बड़ी मात्रा में किराने का सामान खरीदा था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान जल गया और उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक के मुताबिक, वह दुकान में बैठे थे, तभी पीछे की तरफ से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एनसीएल के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जयंत पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
झालावाड़ में 313 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 65 लाख
Jhalawar, Rajasthan:असनावर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के असनावर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 313 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 65 लाख रुपए कीमत बताई जा रही। मामले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि झालावाड़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरमियान झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को NH-52 पर नशा तस्करी को लेकर इनपुट मिले। जिसकी सूचना डीएसटी टीम द्वारा असनावर थाना पुलिस को दी गई। गोपनीय सूचना के बाद असनावर थाना अधिकारी रमेश मेरोठा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर खाण्डिया मील तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 313 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी तूफान सिंह तंवर निवासी झलामडिया थाना क्षेत्र भोजपुर मध्यप्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वह कहां से लाया था और किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस को पूछताछ में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खुलासे की उम्मीद है।0
0
Report
बाड़मेर सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदी मारे गए; कार ट्रक से भिड़ी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: सड़क हादसे में ओपन जेल के दो कैदियों की मौत, डिवाइडर तोड़ ट्रक में घुसी कार नवले की चक्की के पास हादसा, मृत पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार बाड़मेर। रिको थाना क्षेत्र में नवले की चक्की के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार महेंद्र और सुजानाराम की मौत हो गई। दोनों के ओपन जेल के कैदी होने की जानकारी सामने आई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर मृत पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों कार सवारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर रिको थाना SHO पदमाराम मौके पर पहुंचे। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार पर चुनावी पोस्टर भी लगे हुए थे। पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
