icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मध्यप्रदेश में 50 से अधिक घी ब्रांडों में मिलावट, रीकॉल और बिक्री रोक

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल (एमपी) — मध्यप्रदेश में बड़ा फूड अलर्ट: 50 से अधिक घी ब्रांड असुरक्षित पाए जाने के बाद सरकार ने पूरे देश से वापस मंगवाने के आदेश दिए। त्यौहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 50 से अधिक घी के नमूने असुरक्षित पाए जाने पर बड़ा एक्शन लिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जारी किया आदेश। प्रदेश में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। त्यौहार को देखते हुए जांच में फेल हुए घी और मसालों के 42 ब्रांड्स के बैच को पूरे देश से रिकॉल (वापस) करने के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए, साथ ही 8 ब्रांड्स को जिले के अंदर बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए। कुल 50 उत्पादों पर एक्शन: 42 उत्पाद रिकॉल के लिए, इन्हें पूरे देश के बाजारों से वापस लिया जाएगा; 08 उत्पादों की जिले में बिक्री रोक। रिकॉल होने वाले प्रमुख असुरक्षित उत्पादों की सूची के अनुसार छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और अन्य जिलों के कई ब्रांड असुरक्षित पाए गए हैं। प्रशासन की अपील: इन उत्पादों को न खरीदें और न प्रयोग करें, अगर पास हों तो दुकानदार को तुरंत लौटाएं, सभी खाद्य प्रतिष्ठान इन उत्पादों का क्रय, भंडारण एवं विक्रय तत्काल बंद करें, मिलावट की सूचना नजदीकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में दें।
0
0
Report

अकोला के सांगोला गांव में रावण पूजा: दुर्गुणों के बीच सद्गुणों का पर्व

Akola, Maharashtra:सीतेचे अपहरण करणाऱ्या.. रामायणातील खल पुरुष म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या रावणाचे दसऱ्याला जाळण्याची परंपरा आहे...मात्र महाराष्ट्रातील एक गाव असा आहे जिथे रावणाला जाळण्याची नव्हे तर रावणाची महापुजेची परंपरा आहे...तर मग पाहूया परंपराला छेद देणारा..रावणाला पुजणारा हा गाव.... रावणाची पूजा हे एकून तुम्हाला हि आश्चर्य वाटलं असेलना पण हो हे अगदी खरं आहे.. रावणाला पुजणारा.. रावणावर श्रद्धा असलेल हे गाव आहे अकोला जिल्ह्यातील पातुर तालुक्यातील सांगोळा...हा गाव अकोल्या हून ४० किमीच्या अंतरावर आहे,या गावाला ओळख मिडून दिली आहे ते एका दगडात कारलेल्या सर्व आयुधानसह या रावणाच्या मूर्तीने... रावणाचे नाव घेताच डोळ्यासमोर उभा राहतो १० तोंड ,२० हात असलेली कपटी, व्यभिचारी,अहंकारी व्यक्ती ची प्रतिमा. दसऱ्याच्या दिवशी रावण दहन साठी रावणाची प्रतिमा उभारली जाते पण या गावात दसऱ्याच्या दिवशीच नव्हे तर रावणाची पूजा केली जाते...या गावात रावणा कडे तिरस्कार वूत्तीने न पाहता त्यातील वाईट सोडून चांगले गुण प्राप्त करावे.. रावणातील चांगले गुण स्वीकारून त्याची पूजा करण्याचे कार्य येथील ग्रामस्थ परंपरेनुसार करत आहे. राजाभाऊ ठाकरे ( ग्रामस्थ, सांगोळा ) ... या गावात रावणाच्या मंदिरा सोबत श्री राम, हनुमान, देवीच ही मंदिर आहे.. नदीकाठीच ऋषीमुनीच गावातून वाहते यागावची जीवन वाहिनी समजल्या जाणारी मन नदी...या मूर्ती मागची कथा ही रोचक आहे...याच मन नदीच्या काठी ऋषीमुनी चे आश्रम होते.. गावकऱ्यांची ऋषीमुनीवर खूप श्रद्धा होती...काही काळा नंतर मुनी कलावश झाले, गावकऱ्यांनी महाराजांची आठवण मूर्तीच्या रुपेने संवर्धन करण्याचा निर्णय घेतला होता.. गावकऱ्यांनी महाराज ज्या वडाच्या झाडा खाली तपस्या करीत होते अश्या वडाच्या झाडा खाली मुनी तपस्या करीत असल्याची मूर्ती तयार करण्यास मुर्तीकारला सांगितले..पण मूर्तिकाराच्या हातीने न कारता रावणाची मूर्ती कार्ले गेली ..मात्र गावकऱ्यांनी आहे त्या परिस्थितीत मूर्ती बसविण्याचा निर्णय घेतला..ही मूर्ती गावाच्या दुसऱ्या बाजूला ठेवायची होती,मात्र मूर्ती गावाच्या वेशीवरून समोर हल्लीच नाही अन गावाच्या शुरुवतीलाच तिची प्रतिष्ठा करण्यात आली..या आख्यायिका बद्दल माहिती लिखित नसून ती या पिढीकडून दुसऱ्या पिढीकडे हस्तांतरित झाली आहे..रावणाच्या या मूर्तीला काही वर्षान पूर्वी चोरण्याचा प्रयत्न करण्यात आला होता मात्र गावकऱ्यांनी तो प्रयत्न हाणून पाडला होता..या मूर्तीची येथील पुजारी दररोज पूजा करतात..या पूजे मागे गावकऱ्यांची श्रद्धा आहे,तश्याच त्यांच्या काही श्रद्धाही विज्ञानाच्या भाषेत अंधश्रद्धाही ठरतील,याच श्रद्धा या गावकाऱ्यांनी जीवापाड जपल्या आहेत,या मूर्तीच्या पूजे मागे पुजार्याचीही श्रद्धा आहे... Final Vo : रावणा जवळ दुर्गुणा सोबत सतगुणहि होते..परंतु आजही दुर्गुण रुपी रावणाची भारतभर होळी केली जाते.... रावणातील चांगल्या गुणांना बाजूला सारल्या जाते...आजच्या या काळात जनसामान्यांत भ्रष्टाचाररुपी वाढत चाललेल्या रावणाचा अंत केल्यानेच दसऱ्याला या वाईटावर चांगल्याचा विजय झाल्याचे मानता येईल... जयेश जगड, झी मीडिया , अकोला
0
0
Report

नालंदा में श्रम कल्याण केंद्र के पास युवक की मौत, हत्या का आरोप

Pariaunna, Bihar:बिहारशरीफ शहर के पॉश इलाके में अहले सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के पास की है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। वहीं, सुबह श्रम कल्याण केंद्र के पास एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने यह भी बताया कि राहुल सूखे नशे का आदी था। जिस जगह पर उसका शव बरामद हुआ, वहां नशीले पदार्थों के इंजेक्शन भी देखे गए हैं।परिजनों ने कहा कि उसके दोस्तों ने कुछ पहले ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

बुराड़ी में जलभराव संकट, क्रीक नाले की साफ-सफाई पर सवाल

New Delhi, Delhi:बुराड़ी में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. क्रीक नाले की सफाई नहीं होने के कारण Nathupura, Sushant Vihar, Kaadi Vihar और Ibrahimpur समेत कई इलाकों की गलियां गंदे पानी में डूबी हैं. शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुराड़ी का क्रीक नाला साफ नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. धार्मिक पर्व और व्रत के मौके पर भी लोगों को जलभराव के बीच गुजरकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है. लोगों का कहना है कि गलियों में लंबे समय से जमा पानी अब रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत और पत्राचार के बावजूद आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर बात की. आरोप है कि अधिकारियों ने छठ पूजा को लेकर यमुना सफाई अभियान में ड्यूटी का हवाला दिया और इलाके की सफाई के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं की. मानसून बीतने के बाद भी गलियों में पानी जमा है. गंदे पानी और कूड़े के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्थानीय लोगों को बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है. अब स्थानीय जनता का सवाल साफ है—आखिर कब साफ होगा क्रीक नाला और कब मिलेगा जलभराव से छुटकारा? लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. शिकायतों के बावजूद अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में यह जलभराव बड़ी स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है. रिपोर्ट: नसीम अहमद. Zee Media, उत्तरी दिल्ली
0
0
Report

परमहंसी आश्रम में त्रिपुर सुंदरी का अलौकिक श्रृंगार, भक्तों में उत्साह

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के परमहंसी आश्रम में मां भगवती त्रिपुर सुंदरी का ऐसा श्रृंगार हुआ कि देखने वाले देखते रह गए गोटेगांव तहसील स्थित सुप्रसिद्ध परमहंसी गंगा आश्रम में माता का अलौकिक रूप देखने को मिला। सेव, अनार, अमरूद, अनानास, मौसंबी और नाशपाती जैसे ताजे मौसमी फलों से पूरे गर्भगृह और माता के दरबार को सजाया गया। रंग-बिरंगे फलों से सजे यह दरबार मंदिर की छटा में चार चांद लगा रहा था। महाआरती के दौरान माता के इस अनूठे श्रृंगार के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। घंटों तक गूंजते जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के आगे शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ शहर में नवरात्र के दौरान गरबा-डांडिया की धूम

Pratapgarh, Rajasthan:शारदीय नवरात्र के उत्सव में प्रतापगढ़ शहर सहित पूरे जिले में गरबों और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नवरात्र के तहत शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात होते ही गरबा और डांडिया के आयोजन शुरू हो जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा पारंपरिक परिधानों में शामिल हो रहे हैं। माता रानी की आराधना के इस पर्व पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सजे पंडालों और आयोजन स्थलों पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम को माता की आरती के बाद गरबा और डांडिया का दौर शुरू होता है, जो देर रात तक चलता है। मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े गीतों और लोकप्रिय धुनों पर श्रद्धालु डांडिया की थाप के साथ गरबा करते नजर आ रहे हैं। आयोजन स्थलों पर पारंपरिक परिधानों की रौनक खास तौर पर दिखाई दे रही है। महिलाएं और युवतियां चनिया-चोली में, जबकि पुरुष और युवा कुर्ता-धोती और केवड़िया जैसे पारंपरिक पहनावे में गरबा खेल रहे हैं। बच्चों में भी इसे लेकर खासा उत्साह है और वे भी अपने परिवार के साथ गरबा में हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्र के दौरान माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन और आरती के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। कई स्थानों पर घट स्थापना, पाठ और अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं। भक्ति और उत्साह के इस संगम से पूरा जिला उत्सवमय नजर आ रहा है। आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए आयोजकों की ओर से प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने भी शांति और अनुशासन के साथ पर्व मनाने की भावना दिखाई। नवरात्र के समापन की ओर बढ़ने के साथ आयोजनों में उत्साह और बढ़ता नजर आ रहा है।
0
0
Report

उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर-एसपी ने मदिरा का भोग लगाकर परंपरा निभाई

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, नगर पूजा: कलेक्टर और एसपी ने माता को मदिरा का भोग लगाया. कलेक्टर एसपी ने मदिरा का कलश उठाया और 27 किलोमीटर यात्रा के दौरान मदिरा की धारा बहती रही. शहर के लगभग 40 प्रमुख माता और भैरव मंदिरों तक मदिरा पहुँची. महाष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजन किया गया. परंपरा अनुसार महाआरती में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा शामिल हुए. चोबीस खम्बा माता मंदिर से भक्तों का ताँता लगा. राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परम्परा चली आ रही है, जिसे आज जिलाधीश द्वारा निभाया गया. नवरात्रि के महाष्टमी दिन नगर पूजा साल में एक बार प्रशासन द्वारा की जाती है. लगभग 27 किलोमीटर तक मदिरा की धार शहर के देवी मंदिरों में जाती है. यात्रा चोबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है. घड़े में मदिरा भरी होती है जिसमें नीचे छेद होता है ताकि मदिरा की धार यात्रा के दौरान बहती रहे. महा पूजा में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं. मदिरा के इस प्रसाद को श्रद्धालु भी ग्रहण करते हैं. खर्च प्रशासन उठाता है.
0
0
Report

मुंबई के कसारा लोकल के फर्स्ट क्लास डब्बे में दसरे का अनोखा उत्सव

Thane, Maharashtra:लोकलमध्येच दसरा साजरा - ८.०५ च्या आसनगाव - मुंबई लोकलच्या फर्स्ट क्लास डब्याला झाली झुंबर सजावट - लक्ष्मी देवीची पूजा - ८.१९ टिटवाळा आसनगाव ग्रुपचा अनोखा सोहळा... कसारा लोकलमध्ये दसऱ्याचा उत्साह - फर्स्ट क्लास डबा सजला - लक्ष्मी देवीच्या फोटोची पूजा करून प्रवाशांनी साजरा केला आनंद.. कसारा मार्गावरील सकाळच्या ८.०५ च्या लोकलची. आसनगाव येथून मुंबईच्या दिशेने जाणाऱ्या या फर्स्ट क्लास डब्यामध्ये प्रवाशांनी रंगीबेरंगी पताका, तोरणं लावून संपूर्ण डबा सजवला आहे. हँडलला आणि वरच्या रॅकला हिरव्या, पिवळ्या, गुलाबी रंगाच्या पताका बांधल्या आहेत. वर्षभर याच डब्यातून प्रवास करणाऱ्या ८.१९ टिटवाळा आसनगाव ग्रुप ने हा अनोखा उपक्रम राबवला आहे.‌ या सजावटीसोबतच डब्यातील भिंतीवर लक्ष्मी देवीचा फोटो लावून त्याची विधिवत पूजा करण्यात आली. रोज एकत्र प्रवास करणाऱ्या या मित्र परिवाराने रेल्वे प्रवासाला कौटुंबिक सणाचे स्वरूप दिले आहे. लोकलच्या धावत्या डब्यातच हा भक्तิมय आणि आनंदी सोहळा पार पडला. इतर प्रवासी देखील या उत्सवात सहभागी झाले होते.‌ रेल्वेचा हा फर्स्ट क्लासचा डबा म्हणजे फक्त प्रवासाचे साधन नाही, तर या ग्रुपसाठी एक कुटुंब आहे, हे या सजावटीतून दिसून येते. धावत्या लोकलमध्ये सण साजरा करण्याची ही परंपरा मध्य रेल्वेच्या प्रवासी संस्कृतीचे एक वेगळेच उदाहरण आहे.
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में संघ की स्वर्ण शताब्दी के अवसर पर विशाल पथ संचलन

Pratapgarh, Rajasthan:संघ की स्वर्ण शताब्दी पर धरियावद में निकला विराट पथ संचलन, गणवेश में दंड लिए कदमताल करते नजर आए स्वयंसेवक. धरियावद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वर्ण शताब्दी के उपलक्ष्य में विराट पथ संचलन निकाला गया. रावला बाग स्थित नया बस स्टैंड से शुरू हुए इस संचलन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में पहुंचे. भारत माता की जय के उद्घोष के साथ निकले संचलन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. संघ की स्वर्ण शताब्दी पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रहित और देशप्रेम की भावना साफ दिखाई दी. गणवेश में सजे स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए नया बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, जहां पहले क्रमबद्ध गायन किया गया. इसके बाद स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर जयघोष करते हुए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े. पथ संचलन नया बस स्टैंड से शुरू होकर कबूतर खाना, होली चौक, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड और सुभाष पार्क होते हुए हनुमान चौराहा पहुंचा. मार्ग में कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का भव्य स्वागत किया. इसके बाद संचलन प्रतापगढ़ रोड होते हुए चंद्रप्रभु उद्यान पहुंचा, जहां उसका समापन हुआ.
0
0
Report

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत, कई गंभीर घायल

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर आज सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार विंध्याचल धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो आधी पिचक गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन के सनावद में गरबा पंडाल विवाद: बजरंग दल और समिति के बीच धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद में गरबा पंडाल अखाड़ा बन गया! नवकार गरबा समिति के आयोजन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और धरना प्रदर्शन किया। आरोप था कि कार्यक्रम में कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है और फूहड़ता परोसी जा रही है। विरोध में गरबा खेलने आईं युवतियां भी सड़क पर उतर आईं... देखिए हमारी इस रिपोर्ट में। "खरगोन के सनावद में इन दिनों गरबा आयोजन को लेकरवान मचा हुआ है। नवकार गरबा समिति द्वारा आयोजित इस गरबा स्थल के बाहर आज बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और धरना शुरू कर दिया।" बजरंग दल का सीधा आरोप था कि धार्मिक आयोजन की आड़ में पैसे लेकर पास बांटे जा रहे हैं और कार्यक्रम में फूहड़ता व अराजकता फैलाई जा रही है। विरोध बढ़ता देख माहौल उस वक्त और गरमा गया जब गरबा पंडाल के भीतर मौजूद समिति के लोग और गरबा खेलने पहुंची युवतियां बाहर आ गईं। "देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। हालात को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था, जिसके चलते प्रशासन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।" "फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में ले लिया है, लेकिन इस विरोध-प्रदर्शन के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।"
0
0
Report

मलसीसर में बस ने स्कूटी को टक्कर दी, युवक की मौत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं\nमलसीसर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत\nस्टेट हाईवे पर शिव फिलिंग स्टेशन के पास हादसा\nलोक परिवहन बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत\nस्कूटी सवार को करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई बस\nशव मलसीसर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया\n\nझुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर रविवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मलसीसर स्थित शिव फिलिंग स्टेशन के पास एक लोक परिवहन बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान आशीष कुमार (22) पुत्र काशीराम नारनोलिया निवासी बास हरिपुरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को मलसीसर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोक परिवहन बस से ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस स्कूटी सवार युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top