204101
हाथरस में एक हादसे में श्रद्धालु की गई जान, कई घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही जान चली गई। आधा दर्जन से अधिक घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहापूर तालुक के जंगलों में आग, खर्डी के पास बड़ी आग से वनस्पति जलकर नुकसान
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात मोठ्या प्रमाणात जंगल भाग असून या भागात सतत वणवे लागत असल्याच्या घटन घडत आहेत. यामुळे या ठिकाणी जंगलात लागत असलेल्या वणव्याची मालीका काही थांबत नाही. आज दुपारी खर्डी जवळली वझर येथील जंगलात मोठ्या प्रमाणात आग लागली आहे. यामुळे या आगीत मोठ्या प्रमाणात वनस्पती जळून नाश पावली आहे. याच काळात जंगलाला आग का लागली जाते. असा सवाल स्थानिक करत आहेत.0
0
Report
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का तात्कालिक निरीक्षण किया
Rui, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी केली नुकसान ग्रस्त भागाची पाहणी... शुक्रवारी बारामती तालुक्यात वादळी वारा आणि मुसळधार पावसामुळे बारामती शहर व तालुक्यात नागरिकांचे आणि शेतकऱ्याच्या पिकांचे मोठे नुकसान झाले. आज उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी बारामती तालुक्यातील अनेक गावात जाऊन नुकसानग्रस्त भागाची, शेती पिकाची पाहणी केली आहे. नुकसान झालेल्या पिकांचे तातडीने पंचनामे करावेत अशा सूचना देखील संबंधित विभागातील अधिकाऱ्यांना उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांनी दिल्या आहेत. त्याचबरोबर माळवाडी या ठिकाणी 65 वर्षीय महिलेचा अंगावर शेड पडून मृत्यू झाला होता त्यांच्या मेंढ्या शेळ्या मृत्यू पावल्या होत्या या पार्श्वभूमीवर त्यांनी कुटुंबीयांची सांत्वन पर भेट घेतली.. यानंतर त्यांनी माध्यमांचे संवाद साधला...0
0
Report
जयपुर के प्रतापनगर में 16 वर्षीय लड़की का शव: हत्या या आत्महत्या?
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जयपुर के अपार्टमेंट के पोर्च मिला 16 वर्षीय लड़की का शव जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है मामला ख़ुदकुशी या हत्या पुलिस हर एंगल से कर रही जांच पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया परिजनों का आरोप बेटी का किडनैप करके मर्डर किया गया अपार्टमेंट के पहले फ्लोर के पोर्च पर मिली है 12 वीं में पढ़ने वाली लड़की की डेड बॉडी कल शाम करीब 7:30 बजे साइकिलिंग करने निकली थी मृतका कल रात 10:30 बजे परिजनों ने पुलिस स्टेशन में मामला भी करवाया था दर्ज अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर गिरकर हुई मौत या हत्या पुलिस कर रही जांच पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया0
0
Report
Advertisement
सासाराम के सदर अस्पताल में मौत के बाद परिजनों का भारी बवाल, तोड़फोड़
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा तथा तोड़फोड़ भी की। अस्पताल की कुर्सियां तोड़ दी गई। परिसर की कई पौधे वाले गमले भी उठाकर फेंक दिए गए। इस उपद्रव का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जाता है कि एक बीमार महिला को लेकर कुछ लोग अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने जांच की तो मरीज की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मरीज के परिजन के अनुरोध पर डॉक्टर ने एक बार पुण: मरीज की जांच की। फिर भी मरीज के परिजन संतुष्ट नहीं हो रहे थे, तो डॉक्टरो ने कहा कि अगर आप चाहे तो इनका ECG जांच भी करवा कर देख ले। इसी बात को लेकर मरीज तथा डॉक्टर के बीच तूतू-मैंमैं हो गई। देखते ही देखते तूतू - मैंमैं गाली गलौज में बदल गई। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने बदसलूकी किया। साथ ही गाली गलौज किया। वही डॉक्टर भी यही आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि परिजन के हंगामा के बाद पुलिस को भी बुलाई गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस संबंध में डॉक्टर की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। बता दे कि उपद्रव और हंगामा में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हंगामा कर रहा है लोगों में महिला भी है。0
0
Report
भुवनेश्वर में आंधी-तूफान: शहर थंडरस्टॉर्म ने मचाई तस्वीरें सामने
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): THUNDERSTORM LASHES CITY / VISUALS0
0
Report
अनिल विज ने अम्बाला में बाढ़ रोकथाम के लिए जमीन पर परिणाम दिखाने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़, 6 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज आज अम्बाला कैंट में 41 डिग्री तापमान की तपती धूप के बावजूद पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री अनिल विज ने डीसी सहित अफसरों के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का जायजा लेने के लिए नदी, नालों, ड्रेनों और पंप हाउसों पर चार घंटे तक एक-एक लोकेशन पर जमीनी हकीकत को जाना। निरीक्षण के दौरान कई जगह ऐसे दृश्य सामने आए जहां विभागीय प्रबंध पूरे नहीं पाए गए जिससे मंत्री अनिल विज खासे खफा हुए। जहां-जहां मंत्री पहुंचे, वहां सफाई और खुदाई के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें चलती दिखाई दीं, मगर कुछ स्थानों पर मंत्री के सामने ही लोगों ने दावा कर दिया कि कुछ दिन पहले तक यहां कोई मशीन काम नहीं कर रही थी। यह बात सुनते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी बचाव में आए और बोले कि मशीनें दो दिन पहले ही लगाई गई थीं। इस पर मंत्री अनिल विज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है निरीक्षण का कार्यक्रम तय होने के बाद ही विभागों को सफाई कार्य याद आया ताकि मौके पर काम होता हुआ दिखाई दे। अफसरों को दिखाई हकीकत, अब सात दिन की उलटी गिनती शुरू जमीनी निरीक्षण के बाद मंत्री विज ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब बहाने नहीं चलेंगे। उन्होंने उपायुक्त अजय सिंह तोमर को निर्देश दिए कि एक हाई लेवल कमेटी गठित की जाए जो सात दिन बाद उन्हीं सभी स्थानों पर जाकर जांच करे जहां शनिवार को निरीक्षण किया गया। कमेटी यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि एक सप्ताह में कितना काम हुआ, कौन से निर्देश पूरे हुए और किन अधिकारियों ने लापरवाही बरती। यह रिपोर्ट सीधे मंत्री अनिल विज को सौंपी जाएगी। विज ने कहा कि निरीक्षण का फायदा तभी है जब उसका परिणाम जमीन पर दिखाई दे। यदि समय रहते खामियां दूर कर दी गईं तो अंबाला छावनी को संभावित बाढ़ और जलभराव से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। उन्होंने अफसरों की हौंसला बढ़ाते हुए यह भी कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा। टंगारी नदी पर घसीटपुर में काजवे को देखकर मंत्री अनिल विज खासे नाराज नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दिखाया कि किस प्रकार छोटा काजवे बरसात के समय पानी के बहाव में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। जब यह सामने आया कि इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है तो मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने तत्काल काजवा तोड़ने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी जगह अस्थायी लकड़ी का पुल बनाया जाए ताकि लोगों की आवाजाही भी बनी रहे और बरसाती पानी का बहाव भी बाधित न हो। रेलवे और कैंट बोर्ड अधिकारियों से भी तीखे सवाल ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रेलवे कॉलोनी के पास गुडगुडिया नाले का निरीक्षण करते समय अधिकारियों को दिखाया कि मुख्य नाला झाड़ियों और गाद से अटा पड़ा है। पानी निकासी का रास्ता संकरा हो चुका है और बरसात में यह बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। मंत्री के सवालों पर रेलवे अधिकारियों ने जल्द सफाई कराने की बात कही इसके बाद रेलवे और कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आने वाले नालों का निरीक्षण करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को दिखाया कि कई स्थानों पर बड़े नालों का आकार अचानक छोटा हो जाता है, जिससे पानी का प्रवाह कम हो जाता है। इस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई की बात कही। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चेतावनी दी कि यदि नालों की चौड़ाई और प्रवाह क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो बरसात का पानी वापस आबादी वाले क्षेत्रों में घुसेगा और जलभराव की स्थिति पैदा करेगा। बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का जायजा लेने पूरी छावनी में घूम गए मंत्री अनिल विज ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपना निरीक्षण बब्याल पंप हाउस से शुरू किया। इसके बाद चंदपुरा पुल, टांगरी नदी बांध के किनारों, महेशनगर पंप हाउस, महेशनगर ड्रेन, रामबाग रोड नाला, 12 क्रॉस रोड नाला, यादव धर्मशाला के पास गुडगुडिया नाला, घसीटपुर में टांगरी नदील पर पानी निकासी व्यवस्था, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र तथा सैन्य क्षेत्र के नालों का निरीक्षण किया। करीब चार घंटे तक चले इस मैराथन निरीक्षण में अधिकारियों को हर उस स्थान पर ले जाया गया जहां बरसात के दौरान जलभराव या पानी निकासी की समस्या सामने आती रही है। “अब रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए”, ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अफसरों को संदेश निरीक्षण के अंत में मंत्री अनिल विज का संदेश साफ था बाढ़ नियंत्रण और पानी निकासी के मामलों में अब केवल फाइलों और बैठकों से काम नहीं चलेगा। सात दिन बाद फिर उन्हीं स्थानों की समीक्षा होगी और इस बार विभागीय दावों नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम के आधार पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आसींद खारी गांव में बुजुर्ग ने CM से कहा: आपके जैसा राज नहीं देखा
Noida, Uttar Pradesh:आसींद विधानसभा के खारी का लांबा गांव में प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान छाछ बिलोती 108 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि "राज तो बहुत देखे मगर आपके जैसा राज नहीं देखा"0
0
Report
जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्य एक साथ शुरू कराने के निर्देश दिए
Chapra, Bihar:जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कुल 12 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, जिनमें वर्तमान में 6 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। इन स्थलों पर लगभग 150 मजदूर कार्यरत पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि श्रमिकों एवं मशीनरी की संख्या में गुणात्मक वृद्धि कर सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संसाधनों को युद्ध स्तर पर जुटाते हुए जून माह के अंत तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तटबंध के लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे अत्यंत संवेदनशील हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित करने का निर्देश दिया। कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को निर्देश दिया कि संवेदक के लिए दैनिक कार्य प्रगति लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाए। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सोनपुर को आवश्यक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध के अग्रभाग तथा आबादी वाले क्षेत्रों के समीप पर्याप्त मात्रा में सैंडबैग (बालू की बोरियां) एवं अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा सामग्रियों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे。0
0
Report
मानोरा शहर में मानसूनपूर्व बरसात: गर्मी से राहत मिली
Washim, Maharashtra:मानोरा शहरात आज दुपारच्या सुमारास मानसूनपूर्व पाऊस झाला. गेल्या काही दिवसांपासून वाढलेल्या उकाड्यामुळे नागरिक त्रस्त झाले होते. अचानक झालेल्या पावसामुळे वातावरणात गारवा निर्माण झाला असून नागरिकांना दिलासा मिळाला आहे.0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में बिससूत्री बैठक सम्पन्न, योजनाओं के फलीकरण पर चर्चा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिला बिससूत्री की बैठक आज शनिवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई बैठक का उद्घाटन प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, मंत्री मिथिलेश तिवारी, सुनील कुमार व डीएम पवन सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया बिससूत्री की बैठक आज कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा के अध्यक्षता में हुई जिसमें जिले में चली रही योजनाओं को लेकर चर्चा हुई वही पूर्व के बैठक के अनुपालन को लेकर मंत्री ने जानकारी ली बिससूत्री के सदस्यों ने कई मुद्दों को उठाया मंत्री विजय सिन्हा ने डीएम को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने व शिकायतो के जल्द समाधान को लेकर निर्देश दिया मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि आज बिससूत्री की बैठक सभी सदस्यों की उपस्थिति में हुई जिसमें पिछले बैठक की समीक्षा की गई उनके अनुपालन पर चर्चा हुई व जो समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया एनडीए सरकार में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हमारी जनता तक सही रूप में पहुँचे बैठक शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ सभी सदस्य अपने प्रश्न जनता के हित में रखे हैं बाइट- विजय सिन्हा ,कृषि मंत्री,बिहार सरकार ,0
0
Report
बिहार में लालू सुरक्षा हटने से सियासी घमासान, प्रमोद चंद्रवंशी ने हमला
Jehanabad, Bihar:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लौटाए जाने के बाद पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग बेहद तेज हो चुकी है। विपक्ष जहां इसे सरकार की बदले की भावना बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष ने इस पर करारा पलटवार किया है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व और कला-संकृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने जहानाबाद में लालू परिवार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। सुरक्षा पर छिड़े इस सियासी संग्राम के बीच जहानाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने लालू परिवार को आड़े हाथों लिया। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि लालू परिवार खुद को संविधान से ऊपर समझता है, जबकि मंचों से ये लोग बार-बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की दुहाई देते थकते नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू परिवार का सत्ता से मोहभंग नहीं हुआ है, वे आज भी खुद को बिहार का मुख्यमंत्री ही समझते हैं। मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा और आवास को लेकर नियम तय हैं। हर विधायक, मंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का एक दायित्व और प्रोटोकॉल होता है, जिसे इन लोगों ने ही मिलकर बनाया था। लालू परिवार पर वीआईपी कल्चर का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें हर जगह खूंटा गाड़ने की आदत हो गई है। इतना ही नहीं, मंत्री ने राजद कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेताओं के इसी अड़ियल रवैये का असर उनके कार्यकर्ताओं पर पड़ता है। पटना में नेता सरकार के खिलाफ लाठी चलाते हैं, तो गांवों में इनके कार्यकर्ता गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों पर लाठी चलाकर उन्हें तंग और तबाह करते हैं। फिलहाल सुरक्षा की इस लड़ाई ने बिहार की राजनीतिक तपिश को और बढ़ा दिया है।0
0
Report
तिहार के दौरान प्रशासकीय बिगड़े रवैये पर BJP-Congress भिड़ंत, शिकायतों का त्वरित समाधान जरूरी
Raipur, Chhattisgarh:सुशासन तिहार के दौरान लगातार आ रहें जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों पर भड़कने के मामले, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन नाराज, भाजपा कह रही शिकायत का त्वरित समाधान जरूरी, कांग्रेस ने लपका मुद्दा0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में 208 गांजे के पौधे समेत 34.529 किलो गांजे जप्त, एक गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर - नशे के कारोबारी के खिलाफ सदर थाना पुलिस का एक्शन, 208 गांजे के 34.529 किलो वजनी पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले के सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खेत से गांजे के 208 पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। सदर थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि खेमारू सपात फला में एक व्यक्ति अपने मकान के पास खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पहाड़ी ढलान पर बने मकान के सामने खेत में बाड़ लगाकर गांजे के पौधे उगाए हुए पाए गए। पुलिस ने खेत मालिक 74 वर्षीय भीखा पुत्र हलिया कटारा से पूछताछ की। लेकिन वह खेती के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने सभी पौधों को उखड़वाया। पुलिस ने सभी 208 पौधों को जब्त कर लिया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से पौधों का वजन कराया। जड़, तना और पत्तियों सहित गांजे के पौधों का कुल वजन 34.529 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार कुल 34.529 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 208 पौधे जब्त किए है। मामले में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
झालावाड़ में शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया की 42वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहीद नायक निर्भय सिंह सिसोदिया को 42वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को निर्भय सिंह सर्किल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान 6 जून 1984 को राष्ट्र की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले वीर सैनिक को प्रशासन, सेना, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, नागा रेजीमेंट के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सेना के प्रोटोकॉल के तहत शहीद नायक निर्भय सिंह सिसोदिया को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नागा रेजीमेंट के बैंड की रीथ प्ले धुनों के बीच वातावरण देशभक्ति एवं सम्मान की भावना से ओतप्रोत हो उठा। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि वीर जवान जिस समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं, वह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि मातृभूमि के प्रति लिया गया एक संकल्प और प्रण है। उन्होंने कहा कि भारत की पवित्र मिट्टी शहीदों के बलिदान और रक्त से सिंचित है, इसलिए यह देश सदैव अखंड और अडिग बना हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपने संबोधन में शहीदों के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का त्याग भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जो अपने बेटों को भारत माता की सेवा के लिए समर्पित कर देते हैं। कार्यक्रम में नागा रेजीमेंट द्वारा कर्नल रोहित डोभाल के नेतृत्व में शहीद नायक निर्भय सिंह सिसोदिया को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कोटा कमांडर बी.सी.एस. शेखावत, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर पंकज कौशिक एवं मेजर जनरल संजय खंडपाल द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्पीच बाइट 1: अजय सिंह राठौड़, डीएम, झालावाड़ 2: अमित बुडानिया, एसपी, झालावाड़0
0
Report
नोएडा के बहलोलपुर में शॉर्ट सर्किट से तारों में आग, लोग दहशत में
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-63 के बहलोलपुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. आग लगने के साथ ही तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं. घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास लोग घबरा गए. बिजली के तारों में तेज चमक दिखाई दी, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं. कुछ ही देर में तार दीपावली के पटाखों की तरह फटने और जलने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना की जानकारी तुरंत बिजली विभाग और दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम सक्रिय हुईं और एहतियातन प्रभावित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई. बिजली कटते ही तारों में आतिशबाजी जैसी स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और बड़ा हादसा टल गया.0
0
Report
Advertisement
