icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow16 Sept 2024, 09:23 am

पेड़ पर ग्लूकोज की बोतल टांग कर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज करने का वीडियो वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई में पाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के कारण झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के न रहने से यहां आने वाले मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पता है। मजबूरन मरीज झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज कराते हैं, पर बिना किसी डिग्री के इलाज कर रहे इन झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज कराना जानलेवा हो सकता है। क्षेत्र में रतनापुर पुलिया के पास झोलाछाप डॉक्टर द्वारा पेड़ पर बोतल टांगकर मरीज को ग्लूकोज चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धरियावद नगरपालिका चुनाव: कलेक्टर-एसपी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी निगरानी की

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने धरियावद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान दलों को पहले ही रवाना किया जा चुका है और सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के साथ पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। जिला कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की कि वे भयमुक्त होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अधिकारियों की सक्रिय निगरानी के बीच धरियावद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। बाइट- शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर प्रतापगढ़
0
0
Report
Advertisement

हांसी बार एसोसिएशन चुनाव: नए प्रधान के लिए कड़ा मुकाबला, मतगणना शाम के बाद

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में आज होगा एसोसिएशन के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की हार-जीत का फैसला, सुबह 9 बजे मतदान शुरू, शाम 4 बजे तक होगामतदान प्रधान पद पर चार, सचिव पद पर तीन दावेदारों के बीच मुकाबला हांसी। बार एसोसिएशन हांसी के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। बार रूम में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 4 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दे कि प्रधान पद के लिए सुदेश यादव, कमल सिंह सिंघमार, ललित कुमार और चंद्रभान मैदान में हैं। खास बात यह है कि प्रधान पद के चारों उम्मीदवारों में से कोई भी पहले बार एसोसिएशन हांसी का प्रधान नहीं रहा है। ऐसे में इस बार प्रधान पद पर नया चेहरा चुना जाना तय है। वहीं सचिव पद के लिए आशुतोष अरोड़ा, जितेंद्र कुमार और मोहित ढिल्लों के बीच मुकाबला है।इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट जनरल पद पर अजय और कमल कुमार आमने-सामने हैं, जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला पद के लिए जैस्मिन अथवाल, किरण और अनिता जांगड़ा चुनाव मैदान में हैं। वहीं कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। वाइस PRESIDENT महिला पद पर नीलम, कोषाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार और लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर जयदेव को निर्विरोध चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्व प्रधान रोहित कल्सन को रिटर्निंग ऑफिसर, जबकि मनजीत आर्या और स्वाती डांगी को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं मतदान करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं बार एसोसिएशन के सदस्य अतर सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने अच्छे उम्मीदवार को अपना वोट दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो भी उम्मीदवार जीतकर आएगा, वह बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेगा और अधिवक्ताओं के हित में काम करेगा। अब सभी की निगाहें शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद होने वाली मतगणना और बार एसोसिएशन के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के परिणाम पर टिकी हैं।
0
0
Report

स्वराज एंक्लेव में बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर मतदान बहिष्कार का फैसला

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के बीच स्वराज एंक्लेव में मतदान बहिष्कार की बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर मतदान नहीं करने का फैसला किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क की उचित व्यवस्था नहीं है और नालियों की समस्या भी बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। नाराज लोगों ने साफ कहा है कि “रोड नहीं, नाली नहीं… तो वोट भी नहीं।” उनका कहना है कि जब तक प्रशासन या संबंधित जिम्मेदारों की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। नगर निगम चुनाव के बीच मतदान बहिष्कार की इस घोषणा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्रशासन ने समझाइश का प्रयास भी शुरू कर दिया है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के गढ़ी-परतापुर नगरपालिका चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने गढ़ी-परतापुर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सुधीर जोशी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, मतदान केंद्रों के बाहर अन्यत्र खड़ी भीड़ को भी हटाया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया अच्छे तरीके से चल रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026: 35 बूथों पर मतदान जारी, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़

Dungarpur, Rajasthan:सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में 35 बूथों पर मतदान जारी है। सभी 35 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान के दौरान जिले के निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर ने सागवाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, मौके पर पहुंचकर चल रहे मतदान और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन और पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को त्वरित मतदान कराने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने और मतदान केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी गई, ताकि मतदाता बिना भय के वोट डाल सकें। क्षेत्र में सुबह से ही मतदान को लेकर जनता में उत्साह देखा गया। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर छांव, पेयजल और कतार प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं।
0
0
Report
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कोटा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जानकारी ली

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयापुरा बाग पहुंचकर पोलिंग बूथ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोरखेड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक शहर ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इधर, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नवीन भवन, बोरखेड़ा में मतदाता भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के पर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
0
0
Report

वार्ड 32 में ईवीएम खराबी से मतदान डेढ़ घंटे रुका

Churu, Rajasthan:फिर हुई वार्ड 32 में ईवीएम खराब, करीब डेढ़ घंटे तक रुकी मतदान प्रक्रिया. रतनगढ़। शहर के बूथ संख्या 32 पर दो दफा ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है. सुबह सात बजे छह मतदाताओं के द्वारा वोट देने के बाद ईवीएम खराब हुई थी, जो करीब आधे घंटे बाद दुरुस्त हुई, तो वहीं उसके बाद करीब 10 बजे पुनः ईवीएम मशीन खराब हो गई. इस दौरान शहर के वार्ड संख्या 23 के 333 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया था. डेढ़ घंटे बाद जब रिजर्व में रखी मशीन बूथ पर लाई गई तथा दो घंटे बाद मतदान प्रक्रिया को पुनः शुरू किया गया. इस दौरान मत डालने के लिए आई महिलाओं के विरोध का सामना मतदानकर्मियों करना पड़ा. शहर के वार्ड संख्या 23 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गौरीसरियो की ढाणी में बूथ बनाया गया है, जहां पर एक हजार 215 मतदाता पंजीकृत है. सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत, सरदारशहर नगरपरिषद — कुल मतदान — 20925 मतदान प्रतिशत — 25.33, बीदासर नगरपालिका — कुल मतदान — 7124 मतदान प्रतिशत — 24.06, तारानगर नगरपालिका — कुल मतदान — 9307 मतदान प्रतिशत — 31.99, साहवा नगरपालिका — कुल मतदान — 4340 मतदान प्रतिशत — 35.96, रतनगढ़ नगरपालिका — कुल मतदान — 14490 मतदान प्रतिशत — 24.47, राजलदेसर नगरपालिका — कुल मतदान — 6221 मतदान प्रतिशत — 26.72 प्रतिशत।
0
0
Report

बारिश से टूटी पुलिया बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बन गई

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के म्योरपुर विकासखंड के सिरसोती ग्राम सभा के टोला कोडार में बारिश के बाद बह गई पुलिया अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। नाले पर बनी पुलिया बह जाने के बाद बच्चों और शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। समस्या जाने से बच्चों और शिक्षकों को तेज बहाव वाले नाले से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टूटे पुलिया के पास प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। म्योरपुर विकासखंड के सिरसोती ग्राम सभा के टोला कोडार में बारिश के दौरान नाले में आए उफान के चलते पुलिया बह गई थी। पुलिया बहने के बाद से गांव के लोगों के साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टूटी पुलिया के नीचे से अब भी बारिश का पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। ऐसे में बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ जाता है, ऐसे में बच्चों के बहाव की चपेट में आने पर बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ टूटे पुलिया के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया और जिलाधिकारी से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालात यह हैं कि शिक्षक भी करीब एक किलोमीटर पहले मोटरसाइकिल खड़ी कर पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग से टोला कोडार को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी यह पुलिया करीब दो दशक पुरानी थी। मामले की जानकारी देते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जो भी व्यवस्था संभव होगी, उसे कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में प्ले स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला: बदमाशों की गिरफ्तारी की उम्मीद

मेरठ ब्रेकिंग: मवाना में प्ले स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला मेरठ, 11 सितंबर 2026 - मवाना कस्बे में प्रीत नगर पार्क के पास एक प्ले स्कूल संचालक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए तीन बदमाशों ने स्कूल संचालक पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। हमले में संचालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मवाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है। घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में कुशलगढ़ नगरपालिका के द्वितीय चरण मतदान: घोड़े पर सवार मतदाता ने किया मतदान

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में कुशलगड़ नगर पालिका के मतदान में एक मतदाता घोड़े पर सवार होकर बूथ संख्या 18 में अनूठे अंदाज में मतदान करने पहुँचे। मतदाता शाहरुक ने बताया कि वे अच्छे सड़क, नालियां और सफाई आदि व्यवस्था बनाए रखने पर मतदान करेंगे। घोड़े पर मतदान करने वाले मतदाता को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुँचें। आपको बता दे कि द्वितीय चरण के 20 वार्ड के कुशलगढ़ नगर पालिका निकाय के द्वितीय चरण के मतदान में 49 उम्मीदवार मैदान में आज मतदान के लिए बूथ तक पहुँचे।
0
0
Report

यूएफबीयू हड़ताल: बैंक कर्मचारियों की पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह मांग तेज

Sirsa, Haryana:एंकर रीड बैंकिंग उद्योग में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अखिल भारतीय हड़ताल की। हड़ताल के कारण विभिन्न स्थानों पर सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। सिरसा के बरनाला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर विभिन्न बैंकों और UFBU के घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश हुए हैं क्योंकि उनकी न्यायोचित मांगें औपचारिक समझौते और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद पूरी नहीं की गईं। उनकी प्रमुख मांग पाँच दिवसीय बैंकिंग की है, जिस पर मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच समझौता हुआ था। ढाई वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सहमत व्यवस्था लागू नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top