हरदोई में पुलिस जीप में धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बेनीगंज कोतवाली का मामला, दरअसल थाने के SHO को धरना-प्रदर्शन में जाना था, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई, तो ‘दम लगा के हईशा’ कहते हुए धक्का लगाया जाने लगा। इस बीच किसी ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सबसे आगे सबसे तेज होने का दावा करने वाली यूपी पुलिस का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
