icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा में जन्माष्टमी के समय हिंदू महासभा का मस्जिद मोर्चा रोक दिया गया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा जामा मस्जिद की ओर बढ़ी हिंदू महासभा, पुलिस ने रास्ते में रोका जन्माष्टमी की आधी रात केशवदेव विग्रह की आरती करने निकले हिंदू महासभा के पदाधिकारी रावतपाड़ा के बाबा मनकामेश्वर नाथ मंदिर से घंटे-घड़ियाल और दीप लेकर जामा मस्जिद की ओर निकले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान पुलिस ने मंदिर के आगे ही रोका, जामा मस्जिद तक नहीं पहुंच सके हिंदू महासभा कार्यकर्ता अज्जू चौहान ने कहा—“यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी, हमारा अभियान जारी रहेगा” जिला अध्यक्ष मीरा राठौर का ऐलान—“हर साल और हर बार प्रयास करेंगे, अपने प्रभु को मुक्त कराने की लड़ाई जारी रहेगी” हिंदू महासभा का दावा—जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान केशवदेव के प्राचीन विग्रह दबे हैं इस दावे को लेकर आगरा की सिविल कोर्ट में भी वाद दायर होने की बात सामने आई है जन्माष्टमी पर हिंदू महासभा के ऐलान के बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात आगरा में जन्माष्टमी की आधी रात केशवदेव विग्रह को लेकर हिंदू महासभा और पुलिस आमने-सामने—मस्जिद की ओर कूच रोका गया, लेकिन संगठन ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान。
0
0
Report
Advertisement

बरेली के कान्हा उपवन गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप, 7 दिन में कार्रवाई की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित बदहाल स्थिति, अव्यवस्थाओं और पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर गौ सेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इस मुद्दे को लेकर कान्हा उपवन संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें शहर के गौ सेवकों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति का कहना है कि गौशाला में निरीक्षण और सेवा कार्य के दौरान चारा, पानी, उपचार और रखरखाव संबंधी गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। उनका आरोप है कि गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का पूरा लाभ पशुओं तक नहीं पहुंच रहा है। समिति ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है। साथ ही उनके पूर्व तैनाती स्थल मेरठ स्थित कान्हा उपवन गौशाला से जुड़े मामलों की एफआईआर, जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के अभिलेखों को भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है। संघर्ष समिति ने मांग की है कि गौशाला में गोवंश की मौत, चारा आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, स्टॉक और भुगतान रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समिति ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि तय अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और हिंदू संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गोवंश के संरक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए है। बाइट पंकज पाठक, मंडल अध्यक्ष, हिन्दू महासभा
0
0
Report

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी आत्महत्या, पोल से लटका शव मिला

Jaunpur, Uttar Pradesh:घर से कुछ दूर बिजली के पोल पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप जौनपुर जलालपुर। थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए लगाए गए एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बंदीपुर गांव निवासी करन राजभर की 27 वर्षीय पत्नी तुलसी के रूप में हुई है। बताया गया कि करन करीब पांच वर्ष पहले बेंगलुरु में काम करता था, इसी दौरान उसने असम की रहने वाली तुलसी से विवाह किया था। तुलसी के मायके में कोई परिजन नहीं होने की बात भी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही करन अपनी पत्नी को लेकर बेंगलुरु से गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार तुलसी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर जिद करती थी। शाम को करन किसी परिचित की तबीयत खराब होने की सूचना पर शहर स्थित एक नर्सिंग होम चला गया था। देर रात वापस लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के इलाकों के साथ सिरकोनी रेलवे स्टेशन तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों की नजर घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल से जुड़े एंगल पर पड़े फंदे पर गई। वहां तुलसी का शव लटका देखकर तत्काल ग्राम प्रधान सन्नी सिंह को सूचना दी गई। प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पति करन ने पुलिस को बताया कि तुलसी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसने यह भी बताया कि जन्माष्टमी के दिन वह मुर्गा खाने की जिद कर रही थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर जिद करती थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report

स्वाइन फ्लू के खिलाफ यूपी स्वास्थ्य विभाग सतर्क, महराजगंज में तैयारी पूरी

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। महराजगंज जनपद में स्वाइन फ्लू के मामले ना आए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिख रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार ने बताया शासन की ओर से निर्देशों के क्रम में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और अभी कोई भी मामले नहीं आए हैं। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, और 'टामिफ्लू' जैसी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई है जिसमें एसीएमओ समेत चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। भारत नेपाल के 84 किलोमीटर की सीमा पर संबंधित सीएसी और पीएसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है वहीं पर जिला अस्पताल पर दो बेड का एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में 6 सितम्बर को जनसंवाद: 7.5 CGPA बाध्यता हटाने पर चर्चा

Patna, Bihar:कल पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में जेन जी राइजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में AISA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा शामिल होंगी। जंतर मंतर आंदोलन की चर्चित चेहरा इरफान शामिल होंगे। JSSC आंदोलन के चर्चित चेहरा हबीब शामिल होंगी। CPI (ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य शामिल होंगे। RYA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य मांग है 7.5 CGPA की बाध्यता खत्म हो। वहीं छात्रों और युवाओं को समस्या को लेकर चर्चा होगी। वहीं AISA के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी करके छात्रों से अपील की और कहा वो बिहार, जो दिल्ली में 20 जुलाई को खून बहने के बाद सड़कों पर उतर आया था। वो बिहार, जहाँ 600 से ज्यादा लोगों को जेलों में बंद किया गया, जिनमें 15-16 साल के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल थे। वो बिहार, जहाँ हिंसा हुई, जहाँ लोग पिस्टल और गनशॉट से घायल हुए। वो बिहार, जहाँ छात्र और नौजवान आज भी उबाल में हैं। उसी बिहार में हम कल आप सबसे मिलने आ रहे हैं, जनसंवाद के लिए। मिलते हैं 6 सितंबर को, पटना में सुबह 11 बजे। आइए, अपनी बात कहिए, अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए。
0
0
Report

गाजियाबाद में पुराने वाहनों के स्क्रैप अभियान में 12 कारें निरुद्ध

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पुराने वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। प्रवर्तन टीमों ने यूरो-1, यूरो-2 और यूरो-3 श्रेणी के पेट्रोल-डीजल वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 12 कारों को निरुद्ध कर आरवीएसएफ स्क्रैप सेंटर भेजा गया। कार्रवाई में एआरटीओ अमित राजन राय और विनीत मिश्रा शामिल रहे। शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर की सोसाइटियों में कार्रवाई के दौरान वाहन मालिकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद में करीब 3.75 लाख पुराने वाहन हैं। जनवरी से अगस्त 2026 तक जिले के पांच अधिकृत स्क्रैप सेंटरों पर 31,377 वाहनों को स्क्रैप किया गया। इनमें मोरटा स्थित सरला स्क्रैप सेंटर पर 8,800, मैनापुर के सेवन स्टार पर 19,329, लोनी बंथला के एसएस एंटरप्राइजेज पर 313, वाईजीए स्क्रैप सेंटर पर 2,590 और आरआर स्विफ्ट सेंटर पर 346 वाहन शामिल हैं। परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि एनसीआर में पुराने वाहन स्वेच्छा से स्क्रैप कराने पर वाहन मालिकों को आर्थिक छूट का लाभ मिलता है। वहीं विभागीय कार्रवाई में जब्त वाहन पर यह लाभ नहीं मिलता। इसी वजह से वाहन मालिकों को स्वयं पुराने वाहन स्क्रैप कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हांसी में शिक्षक दिवस पर नई लाइब्रेरी से युवाओं की प्रतियोगी तैयारी मजबूत

Hansi, Haryana:हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना, सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव नवीन कौशिक, जिला बाल कल्याण परिषद हांसी की वाइस चेयरमैन डॉ. सविता नरवाल शिक्षक दिवस पर बाल भवन परिसर में लाइब्रेरी का शुभारंभ विधायक विनोद भयाना बोले- जो युवा पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा; युवाओं से लाइब्रेरी का लाभ उठाने का आह्वान हांसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बाल कल्याण परिषद हांसी के बाल भवन परिसर में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। सर्व कल्याण मंच की ओर से जिला बाल कल्याण परिषद हांसी के सहयोग से शुरू की गई इस लाइब्रेरी का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में हांसी के विधायक विनोद भयाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विधायक विनोद भयाना ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो युवा पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य को निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाल भवन परिसर में शुरू की गई लाइब्रेरी युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यहां उन्हें पढ़ाई के लिए शांत और अनुकूल वातावरण मिलेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी मिलने की शुरुआत हुई है। जब युवाओं में यह विश्वास पैदा हुआ कि बिना खर्ची और बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी हासिल की जा सकती है, तो उनका रुझान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लाइब्रेरी की ओर बढ़ा है। सर्व कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव नवीन कौशिक ने भी युवाओं को शिक्षित बनने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा लाइब्रेरी का भरपूर लाभ उठائیں और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याण मंच की ओर से हर शहर में इस तरह की लाइब्रेरी खोलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिला बाल कल्याण परिषद हांसी की वाइस चेयरमैन डॉ. सविता नरवाल ने कहा कि जिंदगी में कामयाबी का मुख्य मूलमंत्र शिक्षा प्राप्त करना है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जब एक लड़की पढ़ती है तो दो घरों में शिक्षा का उजाला पहुंचता है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में अध्ययन करके युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं और बड़े अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। वहीं विनय जैन ने कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को पढ़ाई के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और अध्ययन के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करवाना समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। युवाओं से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
0
0
Report

दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग।

FKFirasat KhanFollow10m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। दिल्ली के साकेत क्षेत्र में कवरेज के दौरान दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और पुलिस द्वारा उन्हें थाने ले जाने के मामले को लेकर ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के निर्देश पर पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप एवं मीडिया प्रभारी सबलू खान के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूरनपुर के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में कहा गया कि महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम की कवरेज कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने दोनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें पुलिस वाहन से साकेत थाने ले जाया गया। संगठन का आरोप है कि थाने में भी दोनों पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की गई। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया कि दोनों महिलाओं के शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐप्जा ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महिला आयोग और प्रेस काउंसिल से भी मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित माहौल में काम करने का अधिकार है और पत्रकारों के साथ कथित उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जावेद, गंगा सिंह, राजीव, हसमुद्दीन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

वल्वर्ड बैंक सहयोग से हरियाणा के नहरी ढांचे में 5700 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

Bhiwani, Haryana:बाईट : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी एवं अखिल भिवानी जिला के गांव जमालपुर में बोलीं सिंचाई मंत्री : कर्मचारियों के प्रति सरकार का रुख सकारात्मक कर्मचारियों की मांगों पर सरकार संवेदनशील, अधिकांश मांगें मानीं : मंत्री श्रुति चौधरी वल्र्ड बैंक से 5700 करोड़ से सुधरेगा प्रदेश का नहरी ढांचा : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भुरटाना ब्रांच पर 211 करोड़ और सुंदर ब्रांच पर 185 करोड़ होंगे खर्च : सिंचाई मंत्री 5700 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से अंतिम छोर तक पहुंचेगा नहरी पानी : मंत्री श्रुति चौधरी भुरटाना और सुंदर ब्रांच के जीर्णोद्धार के एलान पर जमालपुर में 71वें दिन धरना स्थगित नहरों के कायाकल्प और टेल तक पानी के भरोसे पर किसानों का विरोध टला सिंचाई मंत्री के बड़े नहरी पैकेज के आश्वासन पर धरना स्थगित भिवानी, 05 सितंबर : हरियाणा में वल्र्ड बैंक की सहायता से 5700 करोड़ रुपये की लागत से पूरे प्रदेश का नहरी तंत्र सुधारा जा रहा है तथा इसी कड़ी में भुरटाना ब्रांच के लिए 211 करोड़ और सुंदर ब्रांच के लिए 185 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। यह बात प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शनिवार को भिवानी जिला के गांव जमालपुर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के 71वें दिन किसानों के बीच पहुंचकर कही। इस दौरान बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि भी मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री द्वारा बड़े बजट की परियोजनाओं की मंजूरी और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।
0
0
Report
Advertisement

रादौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ प्रदर्शन और रोष

Yamuna Nagar, Haryana:साफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच Saturday को रादौर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की ओर से हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ जारी आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कर्मचारी नेता गुलशन भारद्वाज ने सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 13 May को विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 जून तक 13,093 सफाई कर्मचारियों तथा 1,200 के करीब दमकल कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई नीति लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के निलंबन, बर्खास्तगी और एस्मा की धमकियों से आंदोलन रुकने वाला नहीं है, तथा जब तक 13,093 नगरपालिका कर्मचारियों और 1,200 दमकल कर्मियों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक यह हड़ताल किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top