241001
CM का पुतला जलाने वाले दो सपा नेता गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:कोतवाली शहर पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने वाले सपा नेता हरिनाम सिंह यादव व रामज्ञान गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोतवाली शहर के गुरगुज्जा निवासी सपा नेता हरिनाम सिंह यादव एवं विभूतिनगर निवासी रामज्ञान गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार दोपहर कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया था। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूख हड़ताल के बाद घंसौर में भ्रष्टाचार की जांच की पुष्टि
Seoni, Madhya Pradesh:भूख हड़ताल पर बैठने के बाद अब जिला सीईओ करवाएगी जांच तीन दिन भूख हड़ताल के बाद प्रशासन आया हरकत में उठाकर ले आए जिला पंचायत कार्यालय घंसौर जनपद के ग्राम पंचायत कटिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर बैठा हुआ था फरियादी डेढ़ साल से भ्रष्टाचार की जांच करवाने जनपद,जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर कर चुका फरियादी,जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुका है शिकायत। सिवनी जिले की घंसौर जनपद क्षेत्र में तीन दिन भूख हड़ताल करने के बाद अब जिला प्रशासन ग्राम पंचायत कटिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएगा। घंसौर में जनपद के सामने हड़ताल में बैठे शिकायतकर्ता मनोज परते को प्रशासन की टीम उठाकर जिला पंचायत लेकर आई जहाँ जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत सुनने के बाद जांच करवाने का आश्वासन दिया है...इससे पहले डेढ़ साल से जनपद,जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी उसकी शिकायतों को नजर अंदाज कर रहे थे..शिकायतकर्ता मनोज परते ने 10 बार जनसुनवाई 12 बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई लेकिन प्रशासन ने खानापूर्ति कर दिया ऐसे में शिकायतकर्ता मनोज परते घंसौर जनपद के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गया था जिसके बाद प्रशासन के कान खड़े हुए और जांच आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता मनोज परते का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय,तालाब में फर्जीवाड़ा किया गया है। डेढ़ साल से शिकायत कर रहा था कोई सुध नहीं ले रहे थे..भूख हड़ताल में बैठने के बाद मुझे कार्यालय में लाया गया हैं सीईओ ने जांच करने के लिए आश्वासन दिया है.. वहीं जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह जवाब देने से बचती रही.. बाइट..मनोज परते शिकायतकर्ता0
0
Report
कोरबा के स्कूल में शराबी सहायक शिक्षक का वीडियो वायरल; शिक्षा पर सवाल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा स्कूल के समय में सहायक शिक्षक शराब के नशे में, शराब के नशे में घूम रहा था बाइक में, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, शराबी शिक्षक का नाम राजेश बंजारे, कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरभोका आश्रम स्कूल में है सहायक शिक्षक, शिक्षक के खिलाफ कई बार हो चुकी है शिकायत, शिकायत के बावजूद सबक नहीं ले रहा शिक्षक0
0
Report
यूपी: योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में हवाई सर्वेक्षण किया, कान्वारीयाओं पर फूल बरसाए
Noida, Uttar Pradesh:MEERUT (UTTAR PRADESH): CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH CONDUCTS AERIAL SURVEY AND SHOWERS FLOWERS ON KANWARIYAS / VISUALS0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री के निम्बाहेड़ा दौरे के साथ 21 फीट अटल प्रतिमा का लोकार्पण आज
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 अगस्त को प्रस्तावित दौरे के दौरान जेके चौराहे पर राज्य की सबसे ऊंची 21 फीट अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नवीन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ जेके चौराहा, आदर्श कॉलोनी स्थित शिवाजी उद्यान और हुडको कॉलोनी के भारत माता उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रस्तावित सभा स्थल कॉलेज ग्राउंड का भी जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन, नगर परिषद और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का माहौल है।0
0
Report
CGPSC SI रिजल्ट में हे राम नाम पर बवाल, अभ्यर्थी ने खुद स्पष्ट किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।CGPSC SI रिजल्ट में हे राम नाम पर बवाल, अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर बताई पूरी सTrueची।नाम को लेकर उठे सवालों पर हेराम कश्यप का स्पष्टीकरण, दस्तावेजों में भी दर्ज है यही नाम।बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में हाल ही में जारी CGPSC सब इंस्पेक्टर प्रारम्भिक परीक्षा के रिजल्ट में एक अभ्यर्थी के नाम ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी। रिजल्ट में हे राम नाम सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं और दावे होने लगे। मामला बढ़ा तो खुद अभ्यर्थी हे राम कश्यप मीडिया के सामने आए और नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि उनके नाम से सरनेम जुड़ा हुआ है, लेकिन कुछ पुराने दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि के कारण केवल हे राम दर्ज है।हेराम कश्यप के मुताबिक उनकी 10वीं और 12वीं की अंकसूची समेत आधार कार्ड में भी उनका नाम हे राम दर्ज है। इसी नाम के आधार पर वह अब तक विभिन्न परीक्षाओं के फॉर्म भरते रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाम में सरनेम नहीं होने को लेकर सवाल उठने के बाद हाल ही में आयोग की ओर से उन्हें फोन आया था और आधार कार्ड व 10वीं की मार्कशीट का सत्यापन कराने को कहा गया। इसके बाद पुलिस की टीम भी उनके घर पहुंची और दस्तावेजों का सत्यापन किया। हेराम कश्यप ने बताया कि उनके नाम के पीछे भी एक खास वजह है। उनकी दादी की मान्यता थी कि इंसान के जीवन के अंतिम समय में जुबान पर भगवान का नाम होना चाहिए, इसी सोच के चलते उनका नाम हे राम रखा गया था। अब परीक्षा परिणाम में यही नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवालों और राजनीतिक बयानबाजी के बीच अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर स्पष्ट कर दिया है कि नाम कोई फर्जी पहचान नहीं, बल्कि उनके सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नाम से जुड़ा मामला है。0
0
Report
एबीवीपी ने प्रतापगढ़ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिए ज्ञापन सौंपा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक विशाल डांगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक विशाल डांगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र और नेतृत्व की पहली पाठशाला हैं। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि देश के कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलना चाहिए। विशाल डांगी ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख को विरोधाभासी बताया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में छात्रसंघ चुनाव बंद किए गए थे और अब इन्हें बहाल करने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने वर्तमान सरकार से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की। एबीवीपी की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नियमित रूप से कराने, सभी विश्वविद्यालयों में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का अलग विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़ी इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में रंजिश के चलते महिला कुचली, मौत; आरोपियों की गिरफ्तारी मांग तेज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में कल देर शाम कपिल विहार में आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से एक महिला को कुचल दिया। जिसमें महिला उर्मिला कुंवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर करणी सेना और राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। लोगो ने मोर्चरी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जहां लोगों ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ कठोर सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पुलिस अधिकारी समाजजनों से समझाइस का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कार सवार बदमाशों ने किस तरह महिला को बेरहमी से कुचल दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग तेज, प्रदर्शन जारी
Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के आह्वान पर प्रदेश सचिव खातूराम मीणा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पुतले का दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ यहां बड़ी संख्या में आदिवासी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसके बावजूद मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज के सम्मान और विकास की बात तो करती है, लेकिन आदिवासी शहादत स्थलों को उचित सम्मान देने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के कथित बयान को आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए विरोध जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को तत्काल राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने, इसे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में उचित स्थान देने और इसके ऐतिहासिक महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की मांग की। आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बाइट : खातूराम मीणा, प्रदेश सचिव, बाइट : भरत पारगी0
0
Report
मंडावा के बीच बाजार में कार खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक पर सरिये से हमला
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में बीच बाजार कार खड़ी करने को लेकर विवाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर सरिये से हमला लोहे के सरिये से हमला, युवक के सिर में आई गंभीर चोट सुभाष चौक के पास मुख्य मार्ग पर हुआ विवाद कार हटाने की बात को लेकर शुरू हुई थी कहासुनी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में बीच बाजार कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, कुछ युवक कार में सवार होकर सुभाष चौक से आगे मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने बीच सड़क पर कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। इससे अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होने लगी। लोगों ने कार हटाने के लिए कहा, लेकिन इसी बात को लेकर कार सवार युवकों और वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान लोहे के सरिये से एक युवक पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। सिर में चोट लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया।घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडावा में अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या बनी हुई है। मुख्य बाजार में ऐसी घटनाओं से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पिलानी में भारी बारिश से जलभराव, घरों में पानी घुसा; orange alert जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी में 98 MM बारिश, खड्डा बस्ती में घरों में घुसा पानी भारी बारिश के बाद जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी घर से पानी निकालने में जुटे खड्डा बस्ती के लोग पावर हाउस के सामने सड़क पर जलभराव से परेशानी संतोषी माता मंदिर से त्रिवेणी प्याऊ मार्ग भी जलमग्न मौसम विभाग का आज जिले में ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी झुंझुनूं के पिलानी में भारी बारिश के बाद खड्डा बस्ती से सामने आई तस्वीरें शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खड्डा बस्ती के परिवारों का कहना है कि रातभर हुई बारिश के बाद घरों में पानी भर गया। लोग घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं ।मौसम विभाग के अनुसार, पिलानी में पिछले 24 घंटे में 98 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिलानी कस्बे में पावर हाउस के सामने का रास्ता हो या संतोषी माता मंदिर से त्रिवेणी प्याऊ तक का मार्ग, बारिश के बाद जल निकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। झुंझुनूं जिले में 24 घंटे में पिलानी — 98 MM,सूरजगढ़ — 83 MM,बुहाना — 52 MM,चिड़ावा — 48 MM,मलसीसर — 48 MM,खेतड़ी — 42 MM,झुंझुनूं — 22 MM,उदयपुरवाटी — 12 MM,बिसाऊ — 10 MM,मंडावा — 13 MM,गुढ़ा — 6 MM बारिश दर्ज की गई हैं । सम विभाग ने आज जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अत्यंत भारी वर्षा/भारी वर्षा के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में स्लीपर बसों की जांच, 9 बसों की चेकिंग, 3 के चालान 50 हजार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर तड़के करीब 4 बजे स्लीपर लग्जरी बसों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदर लाल खारोल तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीप्ति स्वामी ने पुलिस और परिवहन विभाग की टीम के साथ स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 9 बसों की जांच की गई, जिनमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 3 बसों के करीब 50 हजार रुपये के चालान बनाए गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान का उद्देश्य स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना रहा। हाल के दिनों में स्लीपर बसों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कई बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। अधिकांश बसों में अनिवार्य चार आपातकालीन निकास द्वार के स्थान पर केवल एक आपातकालीन निकास मिला। इसके अलावा सीटों और स्लीपर बर्थ के बीच निर्धारित दूरी में भी बदलाव पाया गया। कुछ बसों की मूल संरचना में भी नियमों के विपरीत संशोधन किए जाने की बात सामने आई। जाँच टीम ने बसों के आकार और स्लीपर बर्थ के बीच की दूरी का मापन भी किया। इसके साथ ही सामान रखने के लिए बनाए गए कक्षों की जांच कर यह देखा गया कि यात्री परिवहन के लिए संचालित बसों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक सामान तो नहीं ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यात्री बसों में व्यावसायिक सामान का परिवहन प्रतिबंधित है। सचिव सुंदर लाल खारोल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्लीपर बस संचालकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि यात्री सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचें। निरीक्षण दल में वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव, परिवहन निरीक्षक दुर्गाशंकर जाट सहित पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का धरना; बसों की रोकथाम पर आरोप
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम से पहले सियासी पारा चढ़ गया है... कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए... कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है... इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया... इसके बाद एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, इसके बाद उन्होंने बैरिकेडिंग हटा कर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया, तस्वीरें हल्द्वानी के एसएसपी ऑफिस की हैं...जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए...कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस जगह-जगह रोक रहा है...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई...कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं...ऐसे में बसों को रोकना राजनीतिक विरोध को दबाने की कोशिश है...गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ने बसों को रोके जाने के विरोध में सीधे पुलिस के आला अधिकारियों के कार्यालय का रुख किया...एसएसपी ऑफिस पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए...कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है...नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए...उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में आ रही बसों को जगह-जगह बेवजह रोका जा रहा है...यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहा है...घंटो तक चले इस घटनाक्रम पर SP ट्रैफिक ने चेकिंग का हवाला दिया, उन्होंने कहा कार्यक्रम VVIP है इसलिए चेकिंग करना जरूरी था, फिलहाल बैरिकेडिंग से सभी बसों को सामान्य रूप से आने की परमिशन दे दी गई है...0
0
Report
Advertisement
इटावा- औरैया बॉर्डर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे में दो मौत, चार घायल
Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो:इटावा औरैया बोर्डर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ जहां झांसी से बरेली जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई हादसे में 2 लोगों की मौत 2 घायल हुए है police जांच में जुटी हुई है। वी. ओ.:इटावा के भरथना स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को लया गया है इस घटना को लेकर बताया गया कि इटावा और औरैया जनपद के अछल्दा बोर्डर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 276 पर एक परिवार जो कि झांसी से बरेली उर्स में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी कार ट्रक से टकरा गई है जिसमें शामिल सभी घायलों को इलाज के लिए भरथना सीएचसी ले जाया गया जहां पर महिला शकीला बानो को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया अन्य 3 घायलों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया सैफई पहुंचने पर जमाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
रोहतक में देर रात बारिश से जलभराव, पॉश इलाकों में पानी घुसा
Rohtak, Haryana:रोहतक में देर रात को हुई बरसात के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी की उचित निकासी न होने के कारण अधिकांश पॉश इलाकों में भी पानी भर गया, जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों के घरों में भी पानी भर गया, साथ ही दोपहिया वाहन बंद पड़ गए।0
0
Report
पन्ना में आंगनबाड़ी कर्मियों के अप-डाउन से हड़कंप, नोटिस जारी
Panna, Madhya Pradesh:1. अप डाउन करने वाली कर्मचारियों पर नकेल 2. मुख्यालय में न रहने वाली 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नोटिस 3. पन्ना में फर्जी हाजिरी का बड़ा खुलासा。 पन्ना जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ है कि जिले की 217 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने पद्मांकित गांव में रहने के बजाय बड़े शहरों से 'अप-डाउन' कर रही हैं। हद तो तब हो गई जब पता चला कि कार्यकर्ता जबलपुर, छतरपुर, कटनी आदि जिलों से अप डाउन का खेल कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता महीनों से आंगनवाड़ी केंद्र से पूरी तरह नदारद हैं। शासकीय नियमों की अवहेलना देखकर जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अब तक की गई कार्रवाई का हिसाब मांगा है। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर समय सीमा में रिपोर्ट पेश नहीं की गई, तो उन पर भी कार्रवाई तय है। इस अचानक हुई कार्रवाई से विभागीय अमले में हड़कंप मच गया है। बाइट: अवधेश कुमार सिंह (जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास पन्ना)0
0
Report
Advertisement
