241001
हरदोई में आंधी से पेड़ गिरा, ट्रक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के इटौली-टड़ियावां मार्ग पर बक्खीपुरवा के निकट तेज आंधी के दौरान एक पेड़ ट्रक पर गिर गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ हाईवे हादसे में बाइक सवार की मौत, विधायक काफिले के बीच शव भेजे
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत एक्सीडेंट के दौरान जिले के दो दिग्गज विधायकों का रुका काफिला नेशनल हाईवे पर विधायक रविंद्र पाल और विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के निकलने के दौरान हुआ हादसा दोनों विधायकों ने काफी लोगों को रुकवा कर सुरक्षा कर्मियों की मदद से शव को भिजवाया पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस को दी सूचना बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार आधे घंटे नेशनल हाईवे पर चिलचिलाती धूप में खड़े रहे दिग्गज विधायक जयवीर सिंह और रविंद्र पाल सिंह आधे घंटे तक नेशनल हाईवे पर चिल्लाती धूप में खड़े रहे दोनों विधायक थाना अकराबाद क्षेत्र के सेहोर बंबा के निकट NH की घटना।0
0
Report
अलीगढ़ के रसिक अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से व्यक्ति की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ गंगा जवाहर कॉलोनी स्थित रसिक अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से हुआ बड़ा हादसा, रसिक टावर की लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, घटना से अपार्टमेंट में मची अफरा तफरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गंगा जवाहर कॉलोनी के रसिक अपार्टमेंट की लिस्ट में हुआ बड़ा हादसा, मृतक व्यक्ति का हरिओम नाम बताया जा रहा है जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, पुलिस प्रशासन घटना की जांच पड़ताल में जुटा, मृतक रसिक अपार्टमेंट में अपने परिचित से मिलने आया था, थाना क्वार्सी इलाके के गंगा जावाहर कॉलोनी स्थित रसिक अपार्टमेंट की घटना।0
0
Report
Firozabad CCTV फुटेज से हिल गया यूपी-उत्तराखंड; 14 साल के बच्चे पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:Big breaking Firozabad se ek dil dahla dene wala CCTV footage Uttar Pradesh Uttarakhand ke hath lagaa hai jismein ek shakhs dedh sal ke bacche ko पटक-पटक kar maar dala mamla Firozabad ke Shikohabad Thana kshetra ka hai jahan0
0
Report
Advertisement
1 जून से इन्वार्ड बंद, परिवहन विभाग दलाल-खेल खत्म करने के रास्ते पर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों में 1 जून से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब कार्यालयों में इन्वार्ड की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। इससे दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत पर रोक लगेगी। परिवहन मुख्यालय ने सभी आरटीओ-डीटीओ को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन को इस बारे में प्रोत्साहित करें। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर अपर परिवहन आयुक्त प्रवीणा चारण ने सभी RTO और DTO को आदेश दिए हैं कि वर्तमान में प्रचलित इन्वार्ड व्यवस्था को बंद किया जाए। यह व्यवस्था सोमवार से प्रभावी होगी। विभाग का मानना है कि इससे न केवल आम नागरिकों को घर बैठे सेवाएं मिल सकेंगी, बल्कि वर्षों से परिवहन कार्यालयों में सक्रिय दलालों और कुछ कर्मचारियों के गठजोड़ पर रोक लग सकेगी। आदेश के अनुसार वाहन (VAHAN) पोर्टल की 26 सेवाएं और सारथी (SARATHI) पोर्टल की 32 सेवाएं सिटीजन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इन सेवाओं का लाभ अब आमजन स्वयं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र केंद्रों के जरिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। विभाग का उद्देश्य है कि आमजन को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए परिवहन कार्यालयों के चक्कर n लगाने पड़ें और वे घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकें। अब तक क्या व्यवस्था थी ? - अब तक परिवहन कार्यालयों में विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किए जाते - कर्मचारियों के लॉगिन या खातों से “इन्वार्ड” किए जाते हैं आवेदन - इसमें दलालों और कुछ कर्मचारियों की रहती है मिलीभगत - आवेदकों को सीधे आवेदन करने के बजाय दलालों का सहारा लेना पड़ता - कथित रूप से प्रत्येक इन्वार्ड के लिए “सुविधा शुल्क” वसूला जाता है अब क्या होगा ? - अब परिवहन कार्यालयों में सभी सामान्य इन्वार्ड आईडी तत्काल बंद होंगी - केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही इन्वार्ड कर सकेंगे - संबंधित आरटीओ या डीटीओ स्तर से अधिकृत आईडी से इन्वार्ड कर सकेंगे - इनकी भी नियमित निगरानी परिवहनमुख्यालय से की जाएगी - अब आमजन खुद घर बैठे या ई-मित्र से इन्वार्ड करवा सकेंगे क्या दलाल व्यवस्था होगी पूरी तरह बंद ? परिवहन मुख्यालय का मानना है कि ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह होगी। आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा रोडवेज की तरह परिवहन विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। नई व्यवस्था में आमजन सीधे सिटीजन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे कार्यालयों में भीड़ कम होगी और कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी। परिवहन विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि इस आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो परिवहन कार्यालयों में वर्षों से चली आ रही दलाली प्रथा पर बड़ा प्रहार होगा। साथ ही आम नागरिकों को बिना किसी मध्यस्थ के सरकारी सेवाएं मिल सकेंगी। विभाग ने सभी आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को आदेशों की तत्काल पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: MD फैक्ट्री केस में फरार आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता, एमडी फैक्ट्री मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडी फैक्ट्री प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरनोद थाना प्रभारी शिवलाल मीणा ने बताया कि युवराज उर्फ कृष पुत्र योगेन्द्र बारवासीया उर्फ मंगल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। 1 फरवरी को प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के वॉटर वर्क्स रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराना एवं जनरल स्टोर तथा उसके पीछे बने अनाज गोदाम की आड़ में संचालित एमडी फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान 106 ग्राम एमडी, 114 किलो 750 ग्राम लिक्विड केमिकल सहित एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री जब्त की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी युवराज उर्फ कृष ने एमडी फैक्ट्री के मास्टरमाइंड श्रेयास उर्फ यश मोगरा को 10 हजार रुपये एडवांस देकर एमडी खरीदने एवं बेचने का सौदा किया था। फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में एमडी फैक्ट्री के मुख्य आरोपी श्रेयास उर्फ यश मोगरा सहित कुल 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपी युवराज उर्फ कृष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे एमडी की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
झुंझुनूं में मौसम अचानक बदला; धूलभरे अंधड़ ने लोगों को परेशान किया, ऑरेंज अलर्ट जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में अचानक से बदला मौसम का मिजाज बदले मौसम के मिजाज के बाद उठा धुलभरा गुबार आसमान में तेज अंधड़ से छाया अंधेरा तेज अंधड़ से जनजीवन हुआ प्रभावित मौसम विभाग ने आज जिले के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट मेघगर्जन, वज्रपात ओर 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हवाओं की चेतावनी की थी जारी आगामी दो जून तक जिले में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी झुंझुनूं जिले में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद तेज धूलभरे अंधड़ के साथ आसमान में घने बादल छा गए, जिससे कई क्षेत्रों में दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।तेज अंधड़ के चलते आसमान में धूल का गुबार छा गया। कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। मौसम में आए इस बदलाव से गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित रही।मौसम विभाग ने आज झुंझुनूं जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, वज्रपात तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। विभाग की चेतावनी के अनुरूप जिले में मौसम ने अचानक करवट ली।मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी 2 जून तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति और प्रसादी वितरण
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में दीपेश्वर महादेव परिसर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन रविवार को होगा। आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 25 मई से 31 मई तक इस विशेष धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। महायज्ञ के लिए विशेष रूप से नवकुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया, जहां वैदिक विधि-विधान से प्रतिदिन पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रथम दिवस हेमाद्रि संकल्प, दशविधि स्नान, गणेश पूजन, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, मंडप पीठ स्थापना, देव आवाहन एवं पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दूसरे दिन स्थापित देवताओं के पूजन के साथ अग्नि मंथन द्वारा यज्ञ अग्नि प्रज्वलित कर हवन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रतिदिन प्रातःकाल पूजन तथा पूर्वाह्न एवं अपराह्न सत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कर्म संपन्न कराया गया। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन 108 तुलसी पत्रों से भगवान का अर्चन, 108 दीपों का दीपदान तथा गौ माता का पूजन भी किया गया। अधिक मास के इस विशेष धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंतिम दिन रविवार को प्रातः स्थापित देवताओं का विशेष पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात यज्ञ कर्म संपन्न होने के बाद पूर्णाहुति दी जाएगी। पूर्णाहुति के उपरांत महाआरती का आयोजन होगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूर्णाहुति एवं महाआरती में भाग लेने तथा धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।0
0
Report
सुशासन की बारहवीं सालगिरह पर विधायक ने बांटे दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:सिकंदराबाद - केन्द्र सरकार के 12 साल पूरा होने पर विधायक लक्ष्मी राज ने,दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे। कार्यक्रम में ट्राई साइकिल, कान की मशीन, हाथ की पट्टी, कमर का बेल्ट और हाथ की छड़ी निशुल्क वितरित की गई। विधायक लक्ष्मी राज ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विश्वास, विकास और जन कल्याण के संकल्प के तहत दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपकरण दिए गए। उपकरण पाकर लाभार्थी दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। दिव्यांगजनों ने सरकार और विधायक का आभार जताया।0
0
Report
UP NEWS : बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़,गोली लगने से दोनों घायल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में बदमाश और बिलसंडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश लक्की के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के भी गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वही मामले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने शुक्रवार को कपड़ा व्यापारी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वी/ओ 01- दरअसल 2 दिन पहले साइकिल की दुकान चलाने वाले पंकज कटियार पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों व बदमाशों ने दुकान पर आकर हमला कर दिया। पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता जब बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने उनके गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। आज पुलिस ने आरोपी लक्की जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इसको मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। यह पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में साइकिल कारोबारी पंकज कटियार के ससुर रमेश, साले सीतेश और विमल को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मुकरमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।0
0
Report
Advertisement
गर्मी में पहाड़ों में ट्रैफिक बढ़ा; जोशीमठ से विष्णप्रयाग तक लंबा जाम
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही पहाड़ों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। जोशीमठ से विष्णप्रयाग तक लंबा जाम लग गया। ऐसे में पहाड़ों की यात्रा पर निकलते समय सावधानी बरतें और सोमवार से शुक्रवार के बीच ही यात्रा करने की कोशिश करें ताकि जाम से बच सकें।0
0
Report
पटना के बेऊर में जमीन विवाद के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, परिजन पर शक
Danapur, Bihar:पटना के बेऊर में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में रिश्तेदारों पर हत्या का शक राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नत्थूपुर निवासी आनंद कुमार के रूप में की गई है。 जानकारी के अनुसार, हरनीचक रोड स्थित इलाके में अपराधियों ने आनंद कुमार को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया。 स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें बहुतली राय उर्फ़ जगरनाथ राय और उनका बेटा पिंटू, मंटू उर्फ़ शशांक, बंटी उर्फ़ छबिला और आदर्श के साथ राजू राय और उनकर बेटा भी सामिल बताया जा रहा है। इसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है。 फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा。 इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का दावा है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लड़कियाँ डूबे, SDRF तलाश में जुटी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बीते कल गंडक नदी में नाव पलटने के कारण 3 लड़कियां डूब गई थी जिनका शव अभी बरामद नही हो पाया है शव बरामद करने के लिए एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के टंडसपुर गांव के समीप कुछ किसान खेती के काम से गंडक नदी के पार गए थे लौटने के दौरान तेज आंधी व बारिश के कारण उनकी नाव पलट गई जिसमें नाव सवार 3 लोगो ने तैरकर अपनी जान बचा ली वही 3 लड़कियां पानी के तेज बहाव में डूब गई जिसके शव की तलाश की जा रही है मृतकों में टंडसपुर निवासी चंदन यादव की 7 बर्षीय बेटी कृति कुमारी,मMagistr यादव की 9 बर्षीय बेटी रिया कुमारी व 8 बर्षीय बेटी आन्या कुमारी शामिल है0
0
Report
Advertisement
पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री ने बेल्ट से फांसी लगाई; शव दानापुर स्टेशन पर
Danapur, Bihar:पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री ने बेल्ट से फांसी लगाई; शव दानापुर स्टेशन पर। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही संबंधित कोच से शव बाहर निकाला गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई। रेलवे पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया गया। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेशन (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल और कोच का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे पुलिस यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
मोहनिया अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन पर छेड़खानी के आरोप फर्जी, जांच हुई स्पष्ट
Khajuria Khurd, Bihar:जांच के बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने मामले को बताया फर्जी, पीड़िता ने लिखित बयान देकर आरोपों को किया खारिज अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख को अस्पताल प्रबंधन को एक एक्सरे टेक्नीशियन पर छेड़खानी के आरोपों की शिकायत मिली थी। शिकायत के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पीड़िता को अस्पताल बुलाकर मामले की निष्पक्ष पूछताछ की गई। उपाधीक्षक के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़िता ने स्पष्ट किया कि एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा छेड़खानी या बदसलूकी जैसी कोई भी घटना नहीं हुई थी। पीड़िता ने लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। डॉ. कुमार ने स्पष्ट कहा कि जांच में यह आरोप पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन पाए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना के बाद आरोप लगाने वाला वस्वंय ही वहां से चला गया था, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस शिकायत में कोई सच्चाई नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को रफा-दफा करते हुए टेक्नीशियन को इस विवाद से पूरी तरह मुक्त माना है। इस खुलासे के बाद अस्पताल में व्याप्त भ्रम की स्थिति अब समाप्त हो गई है।0
0
Report
श्याम सिंह राणा करनाल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे
Karnal, Haryana:करनाल, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल पहुंचे। करनाल में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सीएसएसआरआई में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल व लेफ्टिनेंट अमित मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
