241001
हरदोई रेलवे स्टेशन पर फैक्चर ट्रैक से गुजार दी गईं ट्रेनें
Hardoi, Uttar Pradesh:शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर कुछ यात्रियों ने ट्रैक पर फ्रैक्चर देखा तो उन्होंने स्टेशन अधिकारियों इसकी जानकारी दी। ट्रैक पर फ्रैक्चर होने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने पीछे से आ रही बरेली वाराणसी बरेली एक्सप्रेस को रोक दिया। कुछ देर बाद, रेल अधिकारियों द्वारा फैक्चर ट्रैक से ट्रेन को आगे लखनऊ की ओर रवाना कर दिया। वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस को भी फैक्चर ट्रैक से गुजार दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाई कोर्ट के आदेश के बाद बलरामपुर में SP ने पचपेड़वा प्रभारी निरीक्षक निलंबित किया
Balrampur, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन बलरामपुर एसपी का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी पचपेड़वा को किया निलंबित बलरामपुर जनपद से बड़ी खबर है जहां पर हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में हुई जांच के बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में योजित रिट याचिका के संबंध में न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान थाना पचपेड़वा में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात ओम प्रकाश चौहान की ओर से की गई कार्रवाई की पड़ताल की गई। जांच में कार्यवाही में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने 11 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच और उसके आधार पर थाना प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एसपी के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
कोटपूतली बहरोड़ में शिक्षक पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, ग्रामीण हंगामा
Jaipur, Rajasthan:खबर में विराटनगर कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शनिवार को एक अध्यापक पर करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ कथित रूप से बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से आक्रोशित अभिभावक एवं ग्रामीण विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने आक्रोशित अभिभावकों एवं ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी अध्यापक को तत्काल निलंबित करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का स्थान है ऐसे में विद्यार्थियों के साथ मारपीट की घटना गंभीर है। जब तक संबंधित अध्यापक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों में अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आक्रोश बना रहा।0
0
Report
आज गोवा जा रहे हैं, बड़ा ऐलान कर देंगे—जानिए क्या है मामला
New Delhi, Delhi:मैं आज गोवा जा रहा हूँ, एक बहुत बड़ी घोषणा करने के लिए।0
0
Report
Advertisement
चुनाव से पहले अवसरवादी चेहरों को तरजीह, लालूवादी समर्थकों में तीखा आक्रोश
Patna, Bihar:वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव (विधान परिषद चुनाव ) से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं - कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है। दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है, बल्कि लालू जी की विचारधारा, पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।0
0
Report
मेरठ के नितिन हत्याकांड पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग तेज
मेरठ में नितिन हत्याकांड के बाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन थाने के बाहर नितिन का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी हस्तिनापुर पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर थाना पुलिस ने बरती थी लापरवाही दिल्ली पुलिस के फिजिकल की तैयारी में जुटा था नितिन एसपी देहात की कई टीमें आरोपियों की धर पकड़ में लगी हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के जम्बूदीप रोड पर हुई थी हत्या0
0
Report
जालौन के जिला अस्पताल में अतिक्रमण-स्टैंड पर खूनी संघर्ष, घायल मरीजों की चिंता
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिला अस्पताल बना अतिक्रमण व अवैध स्टैंड का अड्डा, मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दोंनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर करते रहे वार भीड़ बनी रही तमाशबीन, दोनों पक्ष हुए रक्त से सराबोर, दोनों की हालत गभीर, राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल उरई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट का मामला।0
0
Report
Advertisement
बागपत में शराब तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी, 22 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दोघट थाना क्षेत्र में टीम ने शराब की तस्करी करते हुए एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां और एक कार बरामद की गई है। दरअसल, दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने शराब तस्करी के शक में एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से एक महिला तस्कर और उसके साथी अश्वनी उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अश्वनी उर्फ गोल्डी बालैनी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ मार्का शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
विपक्ष ने पूछा: पीएम आवास साफ-साफ दिखाओ, बीजेपी को देना पड़ेगा जवाब
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष, आतिशी 14 सितंबर को बीजेपी की विधान सभा कमेटी पुराने मुख्यमंत्री आवास - 6 फ्लैग स्टाफ रोड - का इंस्पेक्शन करने जा रही है। मेरी बीजेपी को चुनौती है की उस घर में: 1. स्विमिंग पूल दिखाओ 2. सोने चांदी के कमोड दिखाओ 3. शराब की बार दिखाओ अब बीजेपी के झूठ का ख़ुद पर्दाफाश होगा! और अगर हिम्मत है तो मीडिया को प्रधानमंत्री आवास भी दिखाओ। पूरा देश लाखों क़रोड़ का बना प्रधानमंत्री आवास देखेगा!0
0
Report
लाल टोपी-नीला लिबास: काली करतूतों को छिपाने की नई कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:लाल टोपी, नीला लिबास- काली करतूतें ढकने का नया प्रयास!0
0
Report
Advertisement
गंगा का जलस्तर घटना जारी, वाराणसी में नाव परिचालन अब भी बंद
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और हर दो घंटे में 1 सेंटीमीटर की कमी आ रही है। जलस्तर अभी भी चेतावनी के निशान से नीचे है, लेकिन नावों का परिचालन अभी भी बंद है।0
0
Report
ED छापेमारी के बाद हरिश रावत के सहयोगी के इस्तीफे पर कांग्रेस नैतिकता की परीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के सहयोगी के यहां ED की छापेमारी के बाद उनके कांग्रेस के पदों से इस्तीफ़ा देने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...कांग्रेस में नैतिकता है कि इसमें कोई बड़ी धनराशि नहीं है। ये सामान्य लोगों के पास हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने नैतिकता का तकादा लेते हुए त्यागपत्र दिया है..."0
0
Report
चंदन जीना और हरीश रावत के ओएसडी पर नई खबर
Dehradun, Uttarakhand:चंदन जीना हरीश रावत0
0
Report
Advertisement
फर्जी दस्तावेज़ से अग्निवीर चयन: ललितपुर के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अग्निवीर में चयन होने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । आरोपी युवकों की पुलिस द्वारा अभिलेखों के सत्यापन के दौरान पोल खुल गई ,जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है । पुलिस द्वारा बताया गया कि कन्हैया निवासी बिरारी के द्वारा यशवंत लोधी निवासी बीघामहावत ग्राम के दस्तावेजों पर अपनी फोटो लगाकर अनुचित तरीके से अग्निवीर में नौकरी पाई थी । इसी तरह आकाश लोधी निवासी बीघामहावत और वीरेंद्र नाम के युवकों द्वारा भी फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया था । जो पुलिस वेरीफिकेशन में पकड़े गये, जिनके खिलाफ सदर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।0
0
Report
उत्तर कमांड ने J&K में शांति और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई: प्रतिक शर्मा
Anantnag, Northern Command Committed to J&K Peace, Nation-Building: Lt Gen Pratik Sharma General Officer Commanding-in-Chief, Northern Command, Lieutenant General Pratik Sharma reiterated the Indian Army’s commitment to peace, tranquillity and nation-building in Jammu and Kashmir, saying the aspirations and success of the people remain central to its mission. Lt Gen Sharma was speaking at a felicitation ceremony held at Army Goodwill Public School Pahalgam, which also marked the 10-year celebration of the Bharti Airtel Foundation’s association with the Army Goodwill Schools. Addressing the gathering, Lt Gen Sharma said that as the country moves towards the vision of Viksit Bharat, Northern Command would continue to contribute towards nation-building while ensuring peace and tranquillity in Jammu and Kashmir. “Our commitment is towards the people of J&K. Your peace is our purpose, your aspirations are our missions, and your success is our pride,” he said. The Army commander lauded the students of Army Goodwill Schools for their achievements and appreciated the role of parents and teachers in nurturing their talent, confidence and character. He highlighted the achievements of AGS Wuzur and AGS Uri in national-level competitions, noting that AGS Wuzur secured third position and AGS Uri sixth position nationally in Young Scientist India 2025. AGS Wuzur also recently earned a place among the top 10 schools in world in the Innovation category, reflecting the growing emphasis on innovation, creativity and scientific thinking among students. The felicitation ceremony brought together students, teachers, parents, Army officials and distinguished guests to recognise academic excellence and the contribution of the Army Goodwill School initiative towards providing quality education and opportunities to children in the region. The event was attended by GOC Chinar Corps Lieutenant General Balbir Singh, Co-Chairman of the Bharti Airtel Foundation and member of its Board of Governors R.B. Mittal, along with senior dignitaries from the police and civil administration. The 10-year journey of the Bharti Airtel Foundation was also commemorated on the occasion, with speakers highlighting the importance of sustained partnerships in strengthening educational opportunities and empowering the younger generation. The event concluded with appreciation for the students, teachers, parents and all stakeholders who have contributed to the success of the Army Goodwill Schools and their broader mission of empowering the youth of Jammu and Kashmir.0
0
Report
ब्रिक्स समिट 2026 के चलते दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन
Noida, Uttar Pradesh:ब्रिक्स समिट 2026 ट्रैफिक एडवाइज़री 12 सितंबर, 2026 को होने वाले ब्रिक्स समिट के कारण, दिल्ली के मुख्य रास्तों पर सुबह 09:30 बजे से रात 09:00 बजे तक ट्रैफ़िक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी। • यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। • जहाँ भी संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करें। • तय डायवर्जन रूट और ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। • इमरजेंसी और ज़रूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
