icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow30 Apr 2025, 04:50 pm

तीन किशोरों पर बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में खड़े छोटा हाथी डाला से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम 7:00 बजे पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन किशोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी निवासी विकास सिंह पुत्र नेता सिंह के अनुसार 29 अप्रैल को दोपहर दो बजे के करीब उसने अपना छोटा हाथी डाला मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में भोला कबाड़ी के प्लॉट के पास खड़ा कर दिया और काम से चला गया।विपक्षी नैतिक पुत्र पप्पू कश्यप,रोहन पुत्र राजेंद्र और समीर पुत्र सलीम निवासी गण मोहल्ला गिगियानी उसके डाला की बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों किशोरों के विरुद्ध बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top